विशिष्ट सेवा में योगदान करने वालों का होगा सम्मान

Posted on 25 August 2010 by admin

सुल्तानपुर -  उ0प्र0 पिछडा वर्ग महासभा की सुल्तानपुर जिला इकाई दिनांक 27 अगस्त को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया। पिछडे वर्ग के सक्रिय समाज सेवी को महासभा की ओर से चयनित मेधावी छात्र/छात्राओं किसानों, अधिवक्ताओं ,पत्रकारो, बुद्विजीवियों एंव विशिष्ट सेवा के लोगो को सम्मानित किया जायेगा।

समारोह के मुख्य अतिथि डा0 आर0के0सिहं,(के,एन,आई,टी) ने महासभा के प्रदेशीय अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति, जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त, राम रतन चौरसिया प्रादेशीय महा सचिव, श्रीनाथ वर्मा प्रदेशीय महासचिव, भा0कि0यू0 के राश्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हृदया राम वर्मा, राम सूरत मौर्य, राम प्यारे पाल, जय प्रकाश वर्मा, महादेव यादव, खेमई प्रसाद संरक्षक, हाजी हारून, राजेन्द्र प्रसाद एड0 बार अध्यक्ष राम फेर यादव, िशव प्रसाद एड0, मनीश कुमार गुप्त, ने कार्यक्रम मे भाग लिया। गार्डेन व्यू में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहा कि जब तक पिछडा वर्ग संगठित नही होगा, तब तक प्रदेश की राजनीत में महत्व नही मिलेगा।

2-22

पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त ने कहा कि 27 तारीख के कार्यक्रम में पिछड़े वर्ग के लोग अपना भरपूर सहयोग दें और कार्यक्रम में भारी शिरकत करें हम इसकी अपील करते है। प्रेसवार्ता के दौरान श्रीनाथ वर्मा, चौ0 हृदय राम वर्मा, खेमई प्रसाद निशाद, माता प्रसाद प्रजापति, कार्यक्रम के आयोजक लालजी वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in