Archive | सुलतानपुर

नगली खाद पदार्थो की जनपद में बम्पर सप्लाई

Posted on 06 September 2010 by admin

सुल्तानपुर  - एक तरफ जनपद में नगली खाद्यपदार्थो को रोकने के लिये उपजिलाधिकारी सदर आशुतोश मोहन अग्निहोत्री स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिशा निर्देश देकर छापे तक की कार्यवाही करवा रहे है। परन्तु ठीक इसके विपरीत नगर के कुछ व्यापारियो ने शायद कसम खा रखी है कि जनपद के लोगो को नकली व घटिया सामाग्री खिलाकर जबतक किसी बडी त्रासदी में नही झोंक देंगे , तब तक इस नकली कारोबार को बन्द नही करेगें।

आज नगर के प्रतिष्ठित दुकानदार नकली खोआ, नकली खाद्ययतेल, बुदिंया, इमिरती, पनीर, आदि रोडबेज की बसो से प्रतिदिन कुन्तलों में मगवातें है। आये दिन स्वास्थ्य टीम से छापे मे नकली माल पकडा भी जा रहा है। परन्तु नकली खाद्यय सामिग्रयों के सौदागर अपना धन्धा जम कर चला रहे है। अब तो नकली सामनों को व्यापारी ट्रान्सपोर्ट के द्वारा मगवा रहें है। प्रतिदिन जनपद में कई कुन्तल नकली खाद्यय सामाग्री परिवहन निगम की बसों व ट्रान्सपोर्ट कम्पनी के माध्यम से लाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जब नाव जल में छोड़ दी तब पार क्या-मझधार क्या

Posted on 05 September 2010 by admin

उ0 प्र0 पत्रकार एशोसिएसन ने सीएस एम नगर में की बैठक

सुलतानपुर - उ0 प्र0 पत्रकार एशोसियेसन ने अपने विस्तार के लिए आज छत्रपति साहू जी महराज नगर में एक पत्रकार सम्मेलन किया । जिसमें नव गठित जनपद के लगभग 70 पत्रकारों ने बैठक में भाग लिया।  पत्रकारों का समस्याओं के निराकरण हेतु वुद्धिजीवी पत्रकारों ने अपने विचार रखें। पत्रकारों में जोश भरतें हुए यशदीप  टाइम्स के सम्पादक अनिल भदौरिया ने यूं कुछ कहा

जब नाव जल में छोड़ दी,तूफान में ही मोड़ दी,
दे दी चुनौती सिन्धु को-तब पार क्या- मझधार क्या।
कह मृत्यु को बरदान ही, मरना लिया जब ठान ही
रण को किया प्रस्थान ही- तब हार क्या- फिर जीत क्यां।
छोड़ सुख की कामना, आरम्भ कर दी साधना,
संघशZ पथ पर बढ़ चले- फिर फूल क्या- अंगार क्या।
संसार का पी-पी गरल, मन हो गया होगा तरल,
जब पन्थ औघड़ हो गया फिर राख क्या श्रृगांर क्या।

पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करने में अनिल भदौरिया, विजय नाथ सिंह, राज कुमार पाण्डेय, अजय पाठक, राजेन्द्र सिंह, डा0 अवधेश शुक्ला, जितेन्द्र श्रीवास्तव, उमा शंकर पाण्डेय । सम्मेलन में  महेश जी,नवीन शर्मा, राज वंश चोरिशिया, दीपक श्रीवास्तव, श्री कान्त, दिलीप कुमार तिवारी, दिनकर श्रीवास्तव,तारकुश्वर तिवारी, सूर्य भान द्विवेदी, दिनेश कुमार, वरूण सिेह, राजीव द्विवेदी, सहित 70 से अधिक पत्र कार मौजूद रहे। पत्रकार सम्मेलन का संचालन  अम्बरीश मिश्रा ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजसेवी संगठनों ने की नगर की सफाई

Posted on 05 September 2010 by admin

सुलतानपुर - नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने एवं नगर को एक अच्छा  आदर्श नगर बनाने की कड़ी में आर्ट आफ लिविंगिं के अनुआइयों  एवं प्रताप सेवा समिति , रोटरी क्लब  आजाद सेवा समिति सहित दर्जनों समाज सेवी ने एक मिशाल पेश करते हुए नगर के लोगों को घर से निकल कर सफाई करने को मजबूर कर दिया। दो दिन पूर्व से ही जनपद में गोमती हािस्पटल के एम्बुलेन्स से नगर के पचीसों वार्डो में गाड़ी द्वारा प्रचार- प्रसार का असर आज देखने को मिला।

डाकखाने चौराहे से लेकर जब गोमती हािस्पटल की संचालिका पल्लवी वर्मा अपने साथ लगभग पचासों सदस्यों के साथ हाथ में बाल्टी, तसला, एवं झाड़ू लकर सफाई में जुटीं तो सभी लोग सफाई करने में जुट गये। नगर के लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करने के उदद्ेश्य से नगर के पचीसों वार्डो में एक साथ सफाई करने की योजना बनाई गईं। जिसे आज जिला प्रशासन को भी अपनी सहमति व्यक्त करते हुए सहयोग प्रदान करने पर मजबूर कर दिया।

सफाई कार्यक्रम को गति देने एवं घर-घर जाकर समाज सेवी संगठनों के लोगों ने घर के सामने पोलिथीन एवं कूड़ा न फेकने को कहा। अपने घर के सामने कूड़ा दान रखने को लिए प्रोत्साहित किया गया। पूरे नगर की सफाई व्यवस्था में गोमती हािस्पटल की संचालिका पल्लवी वर्मा, लालजी वर्मा, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की पूरी टीम, डा0 पी0 पी0 पाण्डेय एवं उनकी पत्नी गीता पाण्डेय, कमल श्रीवास्तव, डा0 कुलदीप पाण्डेय होमियोपैथ, डा0 कुलदीप पाण्डेय, दन्त चिकित्सक, डा0 सुधाकर सिंह, कर्नल ए के जे सिंह सपत्नी, डा0 मनोज अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल चेया मैन नगर पालिका   आनन्द जायसवाल दिव्या मेडिकल,देव नारायन सिंह एडवोकेट, विजय विद्रोही सचिव प्रताप सेवा समिति, राजन चौधरी अध्यक्ष प्रताप सेवा समिति, जितेन्द्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष प्रताप सेवा समिति,विजय पाण्डेय, अशोक सिह, बृ्जेश गुप्ता महेश प्रकाश गुप्ता  नायब तहसीलदार  हृदय नाथ वर्मा आदि सैकडों की संख्या में लोगों ने नगर की सफाई की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कर्नल ए.के.जे सिह ने कहा कि आज तों हमने केवल नगर के लोगों में जागरूकता पैदा की है। हमारा लक्ष्य तो सुलतानपुर नगर को प्रदेश का सबसे सुन्दर नगर बनाना है। अला कदम हमारा नगर में नीम का पेड़ या अन्य पेड़ लगाने की योजना है। जहॉ तक देखा गया कुछ लोग अपने को मीडिया के सामने दिखाने में लगें रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दबंगो के आगे बेबस नज़र आ रही हलियापुर पुलिस

Posted on 05 September 2010 by admin

सुलतानपुर - क्षेत्राधिकारी कादीपुर के धुलमुलपूर्ण रवैये से नहीं हो पा रही है अभियुक्तो की गिरफ्तारी जबकि मामले के विवेचक स्वयं क्षेत्राधिकारी ही हैं, किन्तु काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपित व्यक्तियों को पुलिस ने नहीं गिरफ्तार किया। अपने कर्तव्य के प्रति कितनी सजग है पुलिस इसका अन्जादा इसी से लगाया जा सकता है कि दो माह बाद भी घटना को अन्जाम देने बाले असलहाधारी दबंगो की गिरफ्तारी नही हो सके है, आरोपी पीडित को जान से मार देने की धमकी दे रहे है।

दो माह पहले पूरे गेलही तिवारी निवासी धर्मेन्द तिवारी के घर पर गांव कॉपा के ही अंजनी कुमार, इन्द्रकुमार सिह, दिनेश कुमार आदि असलहा से लैश होकर धावा बोल दिया था जिसमे  धर्मेन्द तिवारी के भाई को गम्भीर रूप से धायल हो गये थे। मामले की रपट तो पुलिस ने दर्ज कर ली थी लेकिन मुलजिमों की गिरफ्तारी अभी तक नही हो सकी आरोप है कि पुलिस मुलजिमो से साठ गॉठ कर ली है, हौसला बुलन्द आरोपी पीडित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। आजिज आ कर पीडित ने एस0 पी0 से न्याय की गुहार की है। जब की क्षेत्राधिकारी कादीपुर मामले की विवेचना कर रहे है किन्तु पीडित का आरोप है कि धटना के इतने दिनो बीत जाने के बाद भी आरोपित वयक्तियो को गिरफ्तार  करने पर असफल रही अगर इसी प्रकार  से आरोपित व्यक्तियो को पुलिस का संरक्षण प्राप्त रहेगा तो इनके हौसले बुलन्द रहेगे और गरीब असहाय व्यक्तियो को ना तो न्याय मिल पायेगा और ना ही इनके जान माल की सुरक्षा हो सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बिन ब्याही मां बनी प्रकरण से शिशुओ के खरीद फरोख्त का धन्धा हुआ उजागर

Posted on 04 September 2010 by admin

अधेंरे में तीर चला रही नगर कोतवाली पुलिस

सुल्तानपुर - बिनव्याही मां बनी उमा, के प्रकरण से जिले में नवजात शिशुओं के खरीद फरोक्त का धन्धा उजागर हुआ है। इस गोरखधन्धे से जुडें लोगो पुलिस अभी तक परछाई नही पा सकी है। फिलहाल आभा नर्सिगहोम की तर्ज पर कई और भी नर्सिगहोम बदस्तूर चल रहे है।

सूत्रों की मानों तो जिला महिला अस्पताल सें यह धन्धा दलालों के जरियें चरम पर है। बहरहाल स्टाफ नर्स उशा दूबे से पूछ-तांछ में पूरा प्रकरण में आइने की तरह साफ हो जायेगा। कोतवाली नगर अन्तर्गत पल्टू का पूरवा की रहने वाली बिनव्याही 16 वर्षीय कुसुम मौर्या (काल्पनिक नाम) को जब परिजन 30 अगस्त को लेकर जिलाअस्पताल पहुंचे तो यहा पर डियूटी पर तैनात स्टाफ नर्स उशा दूबे की बांछे खिल गई। रात्रि 02 बजे उशा दूबे आभा नर्सिग होम पहुचें, जहां पर उसे एक बच्चा पैदा हुआ। सूत्रों के मुताबिक बच्चे को लाखों रूपये में इन्ही लोगों ने एक महिला के हाथ बेच डाला, जब हो-हल्ला मचा तो पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उशा दूबे समेत छ: (06) लोगो के विरूद्व धारा 363,364,384,317,506, के तहत मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया।

मृतक शिशु को बरामद कर पोश्टमार्टम कराया गया। सूत्रों की माने तो कुसुम का बच्चा अब भी जिन्दा है, कार्यवाही के डर से बीमार हाल बच्चे को सौंपा गया था। जिसकी कुछ क्षणों में मौत हो गई थी, इस पूरे खेल से स्टाफ नर्स व नर्सिग होम संचालक की कार्य गुजारियों का भण्डाफोड़ हुआ है। सूत्रो के मुताबिक अस्पताल में नवजात शिशुओं को अदलाबदली का भी खेल-खेला जाता है। पुलिस अभी अन्य अभियुक्तों की धर पकड़ के लिये हाथ पैर मार रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर की सफाई को लेकर स्वयं सेवी संगठनो कसी कमर

Posted on 04 September 2010 by admin

सुलतानपुर- जैसे- जैसे पॉच सितम्बर नजदीक आ रहा है जिले के स्वयंसेवी संगठनों ने नगर को साफ- सुथरा बनाने के लिए अपने- अपने  वार्डो की बैठके कर के रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसी परिपेक्ष्य में  शाहगंज वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर आज नगर पालिका परिशद के चेयर मैन प्रवीण अग्रवाल के निवास स्थान पर आर्ट आफ लिविंग  के कार्य कर्ताओं  एवं वार्ड के लोगों के  साथ बैठक की।

ज्ञात हो कि पूरे जनपद में 05 सितम्बर को जिले की सारी समाज सेवी संगठनों ने जिला प्रशासन के सहयोग से नगर को स्वच्छनगर बनाने का बीड़ा उठाया है। उक्त बैठक में नगर पालिका चेयर मैन, मनीश जायसवाल शाहगंज वार्ड सभासद, पल्लवी वर्मा, डा0 सुधाकर सिंह, डा0 पी0पी0 पाण्डेय, कर्नल ए़केजे सिंह , डा0 कुलदीप पाण्डेय, लाल जी वर्मा, पत्रकार विजय पाण्डेय, जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित लगभग दो दर्जन स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षामित्र की नियुक्ति में हुई धांधली की शिकायत

Posted on 04 September 2010 by admin

थाना लम्भुआ अन्तर्गत निवासी गया प्रसाद तिवारी ने शिक्षामित्र की नियुक्ति में हुई धांधली को लेकर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा हैं

मामला ग्राम सभा मुकुन्दपुर विकासखण्ड लम्भुआ में सन 2006 में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमर कान्त  सिंह पर आरोप लगाते हुए मामले की जांच करने की मांग की है। आरोपी गया प्रसाद तिवारी ने शिकायती पत्र में लिखा है कि ग्राम सभा मुकुन्दपुर मेकं सन 2006 में दो शिक्षा मित्रों के पद रिक्त हुए थे , जिसमें अभ्यर्थी नें अपना आवेदन पत्र दिया था। अभ्यर्थी अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक के रूप में कार्य भी कर चुका हैं  जब कि शासनादेश में शिक्षामित्र की अहर्ता में अनौपचारि के पद पद पर कार्य कर चुके लोगों की सीधे भर्ती होने को थीं परन्तु पूर्व में रह चुकें जनपद के जिला बेसिकिशक्षा अधिकारी अमर कान्त सिंह नें नीता देवी की नियुक्ति जिसेकी 06 माह उम्र भी कम थी घन लेर कर दिया तथा दूसरे पद पर पूनम देवी की नियुक्ति भारी- भरकम धन लेकर कर दिया। जब की अनौपचारि शिक्षा अनुदेशकों की शिक्षामित्र पद पर चयन करना प्रथम वरीयता थी।

उक्त प्रकरण की जांच गया प्रसाद ने जिलाधिकारी से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गरीब विद्याथियों को सहायता राशि देगा क्षत्रिय सेवा समिति

Posted on 03 September 2010 by admin

सुलतानपुर - प्रो0 डॉ0 समरबहादुर सिंह मीडिया प्रभारी की सूचना के अनुसार क्षत्रिय, मेधावी गरीब विद्याथियों को प्रत्येक इण्टर कालेज के एक प्रथाम वर्ष श्रेणी को दो हजार तथा ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के एक श्रेणी के तीन हजार इस वर्ष किताब फीस आदि के लिये समिति देगी। इसके लिये जनता इण्टर कालेज रामगंज श्री हनुमत इण्टर कालेज धम्मौर सर्वोदय इण्टर कालेज, लम्भुआ महाराना प्रताप इण्टर कालेज, उतरी नेशनल इण्टर कालेज कादीपुर, इण्टर मीडिएट कालेज गौरा तथा राना प्रताप पोस्ट ग्रेजुएट कालेज सुलतानपुर के प्रधानाचार्य को पत्र लिखा जा चुका है। नाम आने पर शीघ्र धन वितरित कर दिया जायगा और ऐसा प्रत्येक वर्ष किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुण्य तिथि पर रेलकर्मियों ने किया रक्तदान

Posted on 03 September 2010 by admin

सुलतानपुर - आल इण्डिया रेलवे मेंस फेडरेशन के भूतपूर्व महामन्त्री जे0पी0 चौबे की पुण्यतिथि के अवसर पर नार्दन मेंस यूनियन के लोगों ने एक श्रद्धांजलि सभा कर लगभग तीस रेल कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय में रक्त दान किया।

मजदूर आन्दोलन के प्रणेता भूतपूर्व महामन्त्री आल इण्डिया रेलवे मेंस फेडरेशन जे0पी0 चौबे की पुण्यतिथि पर रेलवे मेंस यूनियन सुलतानपुर शाखा के कामरेड एम0पी0 यादव, शाखा अध्यक्ष के0पी0 चौबे, शाखा मन्त्री के नेतृत्व में यूनियन कार्यालय में प्रात: 8 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समस्त शाखा पदाधिकारियों, डेलीगेट एवं कार्यकर्ताओं तथा सैकड़ों रेलकार्मियों ने मिलकर श्रद्धाजंलि दी।

इसके उपरान्त कामरेड रईस अहमद (यूथ अध्यक्ष) के नेतृत्व में समस्त युवा कार्यकर्ताओं में आर0पी0एफ0 प्रभारी एस0एल0 सोनकर, यशवन्त सिंह, हिमांशु चौबे, के0डी0 तिवारी, केदारनाथ सिंह, दिनेश चौरसिया, कैलाश चन्द्र मीना, राकेश मिश्र, गणेश्वर चौबे, उमेश लोहरा, के0के0 सिंह, हरिकान्त यादव समेत 30 लोगों ने डा0हक व डा0 उपेन्द्र सिंह के देखरेख में रक्तदान किया। कार्यक्रम में जे0पी0 चौबे के ज्येष्ठ पुत्र करूणा शंकर चौबे अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आंगनबाड़ी संघ का प्रतिनिधि मण्डल राहुल गॉंधी से मिला और सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र

Posted on 03 September 2010 by admin

सी0डी0पी0ओ0 पर अवैध वसूली लगाया का आरोप

सुलतानपुर- उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ सुलतानपुर का एक प्रतिनिधि मण्डल राहुल गॉंधी सांसद अमेठी व राष्ट्रीय महासचिव भारतीय कांग्रेस कमेटी से कैम्प कार्यालय मंशीगंज गेस्ट हाऊस में मुलकात कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री महिलाओं के विभागीय शोशण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मतदाता पुनरीक्षण टीकाकरण एवं राष्ट्रीय जनगणना एवं पल्स पोलियों व 10 वर्षो से अधिक समय से एक ही परियोजना पर बहुत सी मुख्य सेविकायें कार्यरत रहते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दोहन/शोशण करती चली आ रही हैं, ऐसी मुख्य सेविकाओं को प्रथम वरियता क्रम में जनपद से स्थानान्तरित करवाकर सुनििश्चत कराया जाय। ताकि आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का शोशण रोका जा सके। जिनमें से गीता सिंह बाजार शुकुल माया बाजपेयी अमेठी, श्यामलता सिंह दूबेपुर प्रमुख मुख्य सेविकाओं में से है इनके द्वारा प्रत्येक तिमाही आडिट के नाम पर पॉंच सौ रूपये की वसूली की जाती है तथा श्यामलता सिंह जो कि अपने संवर्ग की जिलाध्यक्ष है, अतएव आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के दोहन/शोशण की नियमावली इन्ही के द्वारा तय कर सर्वप्रथम इन्ही की परियोजना मे लागू कर अन्य परियोजनाओं के लिए नजीर बनाया जाता है।

आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रत्येक महीने में कम से कम दो या तीन बार परियोजना कार्यालयों पर बैठकों में शामिल होना पड़ता है, इस प्रकार मात्र 1500 रूपया मासिक पाने वाली कार्यकत्रियों को अपना-अपना केन्द्र चलाने के लिए बैठकों में शामिल होने के लिए पूरे दिन के समय के साथ-साथ प्रत्येक बैठक के लिए लगभग 80 किमी0 की दूरी अपने खर्च पर तय करनी पड़ती है। शासन से टी0ए0 और न ही डी0ए0 की व्यवस्था दी जा रही है। परियोजना अधिकारियों द्वारा न  तो टी0ए0 न ही डी0ए0 की व्यवस्था दी जा रही है। पोशाहार कार्यकत्रियों के द्वारा कार्यालय से केन्द्रों पर ले जाने के लिए शासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही धनराशि अपेक्षाकृत बहुत कम है। शासन द्वारा वर्ष में दो बार बाल पोण माह के मद्देनज़र परियोजना अधिकारियों को कार्यक्रम आयोजित करवाने की व्यवस्था दी गई है, परन्तु परियोजना अधिकारियों द्वारा उक्त मद के धन का बन्दर बांट करते हुए कही भी ऐसे आयोजन नही किये जाते है। ऐसी समस्याओं को लेकर संघ ने पन्द्रह सूत्रीय ज्ञापन राहुल गॉंधी को सौंपा।

उक्त प्रतिनिधि मण्डल में कंचन सिंह, केशपुत्री सिंह, अन्जू श्रीवास्तव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, त्रिवेणी कनौजिया सहित अनेकों लोग शामिल रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in