Archive | सुलतानपुर

बिजली की आवाजाही से लोग त्रस्त

Posted on 23 September 2010 by admin

जर्जर तार तम तोड़ते ट्रान्सफार्मर और लापरवाह अधिकारियों के चलते शहर के पच्चीसों वार्ड के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है प्रतिदिन नगर में कही न कहीं खम्भे से तार टूटे रहते है। ट्रान्सफार्मर धू-धू कर जलते रहते है अधिकारी अपना फोन बन्द कर ए0सी0 में आराम करते रहते है। हालात बद से बदतर हो गये है नगर वासियों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। बिजली जाने के बाद अगर कोई सूचना लेना चाहता है कि क्या कारण है कटौती का तो एस0डी0ओ0 और जे0ई0 का मोबाइल स्विच आफ मिलता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जारी है जेल में बिन्दयों पर जेल प्रशासन का जुल्म

Posted on 23 September 2010 by admin

प्रदेश के सुल्तानपुर जेल में बिन्दयों के प्रति जेल प्रशासन का रवैया हिटलर शाही का सा नज़र आ रहा है। आये दिन मानवाधिकार के कानून का हनन करते हुए जेल प्रशासन बिन्दयों के साथ मारपीट व उन्हें मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा है। जबकि इस सन्दर्भ में शासन ने कड़ा रुख अपना रखा है। जेल प्रशासन द्वारा बरते गये बरताव के खिलाफ कुछेक बिन्दयों ने ए.डी.जे.की अदालत पर प्रार्थना पत्र देकर जेल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

स्थानीय जेल में प्रशासन द्वारा बिन्दयों को आये दिन मारने पीटने की यह आज कोई नई कहानी नहीं हैं। इसकी इबारत तो वशZ 2006 के जुलाई माह में ही लिखी जा चुकी थी। जब जेल प्रशासन की इन्हीं सब कारस्तानियों के खिलाफ लामबन्द होकर बिन्दयों ने विद्रोह का बिगुल बजा दिया था। अन्जाम यह हुआ था कि जेल कर्मचारियों के साथ बिन्दयों को लेकर तीन-चार लोगों की मौत हो गई थी और कई एक घायल हुए थे। इसी कड़ी में बुधवार को ए.डी.जे. प्रथम की अदालत पर आये बन्दी विजय यादव, हसीब, राकेश यादव ने ए.डी.जे. प्रथम को जेल में दी जा रही यातनाओं के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र सौंपा। आरोप है कि 18 सितम्बर को सुबह के समय जेलर द्वारा जेल चौकी पर बुलवाया गया। वहां पहले से मौजूद डिप्टी जेलर मृत्युन्जय पाण्डेय, बन्दीरक्षक रज्जनलाल, जयबिन्द और लम्बरदार दिनेश तिवारी उर्फ टेनशन ने कहा कि 25 मार्च से 31 मार्च तक तुम सभी आमरण अनशन पर बैठे थे। यह आरोप लगाकर हम सभी के पैर बांधते हुए लाठियां बरसा दी। यही नहीं बल्कि पीएसी को बुलवा कर एक बार फिर से बैरक नम्बर 12बी से सभी बिन्दयों को निकाल कर जमकर मारा-पीटा। उस समय बन्दी रामपूजन मौर्य, अच्छेलाल यादव, सुनील गौतम, संजय वर्मा, विनोद सिंह, मुन्ना मौर्य आदि ने हाथ जोड़कर मिन्नते मानी कि निर्दोशों को सजा न दी जाये तो जेल प्रशासन ने चुप रहने की धमकी दी। यही नही आजतक जेल प्रशासन ने चोटिल बिन्दयों की न तो डाक्टरी करवाई और न ही दवा-इलाज ही कराया। बताते चलें कि पूर्व में 9जनवरी को भी जेल प्रशासन ने 26 बिन्दयों के साथ कुछ ऐसा ही ताण्डव रचा था। जिसमें त्रिभुवन, राजू यादव, मुन्ना सिंह, फैयाज, जानी, विजय सिंह जख्मी हुए थे। इस प्रकरण की जांच करने डीआईजी जेल मौके पर पहुंचे थे और बिन्दयों का बयान दर्ज कर कार्यवाही की बात कह कर गये थे। जो कि ठण्डे बस्ते में डाल दी गई है। फिलहाल बिन्दयों ने अब न्यायालय में अर्जी लगाकर अपने प्रति नरमी बरते जाने की गुहार लगाई है। देखना यह है कि क्या न्यायालय अपने बिन्दयों की सुरक्षा की बागडोर सम्भालने वालों के खिलाफ कार्यवाही करता है, या फिर बिन्दयों को यहां भी मुंह की खाना पड़ता है। यह अब समय ही बतायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धूमधाम से मना आदशZ जूनियर हाईस्कूल बिरधौरा में वार्शिकोत्सव सुल्तानपुर कार्यालय

Posted on 21 September 2010 by admin

बल्दीराय, ब्लाक अन्र्तगत आदर्श जूनियर हाईस्कूल बिरधौरा में वार्शिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बसपा नेता बाबूराम वर्मा रहे। विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरवस्ती वन्दना के साथ हुआ। उसके बाद बच्चो ने आर्कशक झांकी निकाल साक्षरता व एड्स के प्रति जागरुक किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे देश की धरोहर है, और एक कच्चें घड़े के सामान है उनको जिस सांचे में ढ़ालेगें वह उसी में ढ़लेगें। इस मौके पर प्रबन्धक रामअभिलाश मौर्य, रामदेव यादव, काशीराम यादव, हरगोविन्द मौर्य, रामकुमार वर्मा, िशवलली, रामावती, प्रेमकुमारी, पंचम फिरोज, गंगाधर, शेर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बुद्धिजीवियों ने सर्वधर्म सदभावना रैली निकाली सुल्तानपुर कार्यालय

Posted on 21 September 2010 by admin

रामजन्मभूमि-बाबरी मिस्जद प्रकरण को लेकर अमन शान्ति बनाये रखने के लिये मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने सर्वधर्म सदभावना रैली निकाली। जिसमें भरोसा दिलाया गया कि आपसी एकता के लिये सोसायटी तत्पर्य रहेगी।

मुस्लिम वेलफेयर सोसयटी के अध्यक्ष डाक्टर जफर अली खां के नेतृत्व सर्वधर्म सदभावना रैली मंगलवार को ख्वाजा काम्पलेक्स से निकाली गई।

रैली शहर के मुख्य मार्ग शाहगंज चौराहा, घंटाघर, पंचरास्ता, राहुल चौराहा होते हुए पुन: ख्वाजा काम्पलेक्स पहुंची। रैली में समाज के सभी वर्गों ने हिस्सा लिया। श्री खां ने बताया कि समाज में आजकल के हालात को देखते हुए अमन व शान्ति को बनाये रखने के लिये यह सदभावना रैली निकाली गई थी। रैली में छोटे-छोटे बच्चे जो अपने हाथों में तख्ती लिये हुए इंसािन्यत का पैगाम दे रहे थे। इस मौके पर मौलाना कसीम कासमी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सै. रहमान उर्फ मानू, वसीम अहमद सिदद्ीकी, डाक्टर हसीन अहमद, परमजीत सिंह, मोहम्मद उएसमान सिद्दीकी, सरदार हरविन्दर सिंह, सलीम अहमद, राजिक खान, शमसुद्दीन उर्फ बब्बू, जफर अली सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद रहमान, परवेज करीम, रािशद अली सिद्दीकी, डाक्टर नैयर रजा जैदी, जुनेद, हसन इरशाद, इन्द्रपाल सिंह, सरदार गुरुदेव सिंह, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिले भर में हुआ फ्लैग मार्च

Posted on 19 September 2010 by admin

अयोध्या प्रकरण को लेकर प्रशासन हलकान हैं। कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च कियां।

जिलाधिकारी पिंकी जोवेल व पुलिस अधीक्षक ए0 के0 राघव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर कोतवाली,कुड़वार,बल्दीराय, हलियापुर, कूरेभार, आदि के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। एस0 पी0 श्री राघव ने बताया कि अराजकता फैलाने वालों से शख्ती से निपटा जायेगा। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की सतर्कता टीम कड़ी निगाह रखे हुए है। जनता से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीण अंचलों में चुनावी माहौल गर्म , प्रशासन चाक चौबन्द

Posted on 19 September 2010 by admin

रामजन्मभूमि व बाबरी मिस्जद के स्वामितव विवाद सम्बन्धित आगामी 24 सितम्बर को हाईकोर्ट का आने व निर्णय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों से क्षेत्र का माहौल गर्मा गया है। जहां राजनैतिक धुरन्धर शाम-दाम-दण्ड-भेद अपना कर अपना अपना उल्लू सीधा करने के प्रयास में है।

गौरतलब हो कि ग्रामीण अंचलों में एकाएक उबाल आ गया है। पंचायत चुनाव के संभावित उम्मदीवार मतदाताओं के चौखट पर दस्तक दे शान्ति वातावरण के पर लगा दियें हैं। इस समय सर्वत चर्चा रामजन्मभूमि विवाद व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दावेदारों की जीत हार को लेकर चर्चा का विशय बना हुआ है। चौराहों व चाय पान की दुकानों पर व गांव की चौपाल, क्षेत्रीय नेताओं का प्रमुख अड्डा बना हुआ है। गांव के चौपालों में कुछ स्थान पर महिलायें भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। ग्रामीण अंचालों के विकास के नाम पर सरकार मौजूदा समय में रुपया पानी की तरह बहा रही है। जिसे देखते हुए ग्राम प्रधान पद के दावोदारों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जबकि वर्तमान प्रधान बने प्रशासक रुठे मतदाताओं को मनाने के उद्देश्य से बीपीएल राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, नाली, खड़ण्जा, इण्डिया माकाZ हैण्डपम्प, महा माया आवास अदि कार्यों को छूमन्त्र की तरह करने को तत्पर है। कई ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान बीपीएल राशन कार्ड स्वयं बनाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहें हैं। शान्ति वातावरण में राजनैतिक उथल पुथल के बीच रामजन्मभूमि व बाबरी मिस्जद का निर्णय सम्बंधी मुद्दा आग में घी डालने का कार्य किया है। जिसे देखते हुए प्रशासन चाक चौबन्द का प्रयास करते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर रही है। वहीं कुछ अराजक तत्व एक बार फिर सर उठाने को अवसर की तलाश में हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार की विरोधी पार्टियां सुरक्षा के नाम पर बसपा सरकार को असफल साबित कर बखाZस्तगी के ताने बाने बुने उसको  बसपा सुप्रिमों मुख्यमन्त्री मायावती ने केन्द्र के ऊपर मढ़ते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर डाली। अब गेन्द केन्द्र के पाले में फेंक कर जो सुरक्षा कवच पहनने का प्रयास सफल साबित दिखाई दे रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न • पंचायत चुनाव के मद्दे नज़र दिया गुरू मन्त्र

Posted on 19 September 2010 by admin

पंचायत चुनाव  की सरगर्मियॉ तेज होने पर जिले के भाजपाइयों ने कोर कमेटी की बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनावी बयार अपने पक्ष में करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये।

त्रिस्तरीय  पंचायती चुनाव में भाजपा भी अपने खोये हुए हुए जनाधार को प्राप्त करने के लिए रणनीत बनानी शुरू कर दिया है। जहॉ तक राजनैतिक स्तर पर प्रभावहीन हो चुकी भाजपा पुन: वापसी के लिए गॉवों की अरोर रूख कर पुराने कार्यकर्ताओं को जागृत करने का प्रयास प्रारम्भ करन दिया है। पंचायत चुनाव में जिले के सभी वाडोZ में अपनी जीत सुनििश्चत करने के लिए मतदाताओं के बीच जाकर दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है। आज हुई कोर कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामन्त्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उपस्थित कार्यकर्ताताओं को अपने- अपने वाडोZं से भाजपा प्रत्यािशयों की जीत हो सके उसके लिए गुरू मन्त्र दिया।प्रत्यािशयों को जिताने के लिए प्रत्येक मण्डल में प्रभारी भी बनाया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष गोविन्द नारायण शुक्ल,महामन्त्री सन्तबक्श सिंह (चुन्नू), पूर्व राज्य मन्त्री ओम प्रकाश पाण्डेय,सूर्यभान सिंह, अर्जुन सिंह, काशी नाथ, विजय त्रिपाठी, दया शंकर यादव, एवं कोर कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सक ठेके पर कर रहा मरीजों का

Posted on 19 September 2010 by admin

इलाज

•    मामला खरसोमा बाजार का
•    पथरी के इलाज का ठेका लेता है एक हजार में

राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सक मरीजों का इलाज ठेके पर कर रहा है। यह सुनने में अटपटा अवश्य लग रहा होगा परन्तु यह सत्य है। मरीज जब सरकार द्वारा नियुक्त चिकित्सक के पास इस आशय के साथ इलाज कराने जाय कि मेरा इलाज मुफ्त मे होगा और जब उसे ठेके पर इलाज करने की बात स्वयं चिकित्सक के द्वारा की जाय तो अचरज तो होगा ही। ऐसा ही एक मामला खरसोमा बाजार ब्लाक कूरेभार के डा0 विजय पाठक द्वारा किए गये कारनामें से क्षेत्र में चर्चा का विशय बना हुआ है। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय खरसोमा बाजार में नियुक्त चिकित्सक डा0 विजय पाठक एक हजार रूप्ये महीने पर ठेका लेकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसी ही एक सनसनी खोज मामला सामने में आया है।  मेराजुद्दीन  पुत्र मोइनुद्दीन निवासी ग्राम कीरी तहसील जयसिंहपुर  अपने इलाज के लिए चिकित्सक को 14 सितम्बर को दिखाने गयाऔर पर्ची कटाया । पर्चे का पंजीयन संख्या 4219 दिनांक 14 सितम्बर 2010 लिखा हुआ है। चिकित्सक डा0 विजय पाठक ने मरीज मेराजुद्दीन के किडनी में पथरी होने की बात कही। गारण्टीड इलाज करने की बात करते हुए डा0 पाठक ने कहा कि इसे हम खत्म कर देंगें परन्तु इस इलाज पर प्रति माह एक हजार रूप्ये का खर्च आयेगा। दो महीने बीत जाने पर मेराजुद्दीन जब अल्ट्रासाउण्ड कराया तो पथरी का आकार और बड़ा पाया गया। इस इलाज को करवाने में मेराजुद्दीन को दो हजार सा हाथ धोना पड़ा। पथरी घटने के बजाय और बढ़ गई। इस प्रकार की लूट- खसोट जब सरकारी चिकित्सकों द्वारा जारी है तो लोगों का विश्वास सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर कितना होगाI

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सदर विधायक - समरीन प्रकरण मेरे पति के खिलाफ विरोधियों का कुचक्र- अमिता सेठ

Posted on 19 September 2010 by admin

•  श्रीमती सण्डा ने पुलिस अधीक्षक से िशकायत कर किया निश्पक्ष जॉच करने की मांग ,
सपा विधायक सदर अनूप सण्डा और उनकी कथित प्रेमिका समरीन का प्रकरण इस समय जनपद में चर्चा का विशय बना हुआ है। एक ओर जहॉ समरीन सदर विधायक पर दुराचार करने का  आरोप  लगाया है वहीं सदर विधायक की पत्नी अमिता इसे राजनैतिक विरोधियों द्वारा  किए जा रहे कुचक्रेां का पर्दाफास करने की शासन से मांग की है।

उक्त प्रकरण उस समय गरमाने लगा जब 17 मई 2010 को अपना हक जताने समरीन विधायक श्री सण्डा के घर घुस कर तोड़-फोड़ की जिसकी सूचना सदर विधायक की पत्नी की तहरीर पर नगर की पुलिस पकड़कर समरीन को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नगर कोतवाली में समरीन ने सदर विधायक को क्लीन चिट देते हुए अपने पिता का घनिश्ठ मित्र बताया था और इस मामले को तूल देने का आरोप सपा नेता हैदर हुसैन पर लगाया  था। सदर विधायक के घर पर समरीन द्वारा तोड़-फोड़ करने व विधायक को बदनाम करने से बचाने के लिए पॉच लाख रूपये की मांग विधायक की पत्नी से किये जाने पर श्रीमती अमिता सेठ ने समरीन के विरूद्ध कोतवाली नगर में दर्ज करायी थी जिससे समरीन कोे 14 दिन की  जेल की हवा खानी पड़ी थी। समरीन जेल से जमानत पर रिहा हुई, तो दो महीने तक किसी तरह का बयान समरीन का विधायक के खिलाफ नहीं आया, परन्तु एकाएक सात सितम्बर एवं नौ सितम्बर को पुन: समरीन मीडिया के सामने आकर नगर के एक वैवाहिक स्थल पर सरेआम सदर विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उक्त मामले में जब चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ तो मौके की नजाकत देखकर मुस्लिम लीग भी  समरीन के पक्ष में  उतर पड़ी और प्रशासन को ज्ञापन देकर समरीन को न्याय दिलाने की मांग की है।

जब कोतवाली में समरीन की दी गई तहरीर पर नगर कोतवाली में श्री सण्डा के खिलाफ धारा 324 अ, 420, एवं 504 का मुकदमा दर्ज हो गया तो श्रीमती सण्डा ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र इस आशय का दिया हैकि मेरे पति को बदनाम करने के लिए विरोधियों का किया धरा बता कर निश्पक्ष जॉच कराने की मांग की है। बाद दिए गये प्रेस नोट में श्रीमती सण्डा ने अपने पति के विरोधियों द्वारा कुचक्र करार देते हुए निश्पक्ष जॉच की मांग काल डिटेल निकलवाकर करने की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेड रिबन एक्सप्रेस लोगों को देगी एड्स बचाव की जानकारी - डाक्टर जोशी संवाददाता

Posted on 16 September 2010 by admin

5प्रताप सेवा समिति के बैनर तले स्थानीय प्रेस क्लब मे आयोजित एक प्रेसवार्ता में एड्स सम्बन्धित मामलों पर विस्तृत रुप से जानकारी दी गई। इस सन्दर्भ में 18 सितम्बर को अमेंठी पहुच रही रेड रिबन एक्सप्रेस में एड्स जैसी जानलेवा बीमारी का इलाज के इसके बचाव के भी सुझाव दिये जायेगें। जिलें में प्रचार प्रसार के अलावा प्रदेश भर में प्रचार-प्रसार की बागडोर सम्भालते हुए उत्तर प्रदेश एड्स कन्ट्रोल सोसायटी, राजीव गांधी फाउन्डेशन, रेलवे मिनिस्ट्री, राश्ट्रीय एड्स नियन्त्रण संगठन ने भी कमर कसते हुए जिले में दस्तक दी है।

गुरुवार को कार्यक्रम से सम्बन्धित विशेश जानकारी और सुझाव देने के लिये लखनऊ से यहां पहुंची उत्तर प्रदेश एड्स कन्ट्रोल सोसायटी की अधिकारी डाक्टर प्रतिमा जोशी ने प्रताप सेवा समिति के बैनर तले आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि जिन्दगी जिन्दाबाद के नारे को अमेठी पहुंच रही रेड रिबन एक्सप्रेस साकार करेगी। ट्रेन में एनसीसी कैडेटों को भी प्रिशक्षित किया जायेगा। यही नही स्टेशन पर और भी तमाम कैम्प लगाया जायेगा जिसमें हेल्थ चेकअप के साथ ही साथ दवा का भी वितरण किया जायेगा। उधर प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने बताया कि लक्षित समूह के सदस्योंं एवं पीड़ितों को बस सेवा से अमेंठी रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सोंच को बदलने की आवश्यकता सबसे प्रमुख है। बतातें चलें कि रेड रिबन एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसम्बर 2009 को नई दिल्ली से चल थी। राश्ट्रीय अभियान के तहत एचआईवी/एड्स के बारे में जानकारियां, उपचार, सुझाव और राश्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ योजना के अन्र्तगत संचालित सभी योजनाओं की जानकारी देने के लिये ट्रेन को निकाला गया है। इसी कड़ी में बताया जा रहा है कि रेड रिबन एक्सप्रेस के माध्यम से युवा वर्ग के लोग यौन रोगों के प्रति जागरुक होने के साथ एड्स जैसी भयवाह बीमारी से बच सकते हैं। स्वास्थ महकमें के अधिकारियों और एड्स टीम की मानें तो वशZ 2007-2008 से रेड रिबन एक्थ्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से प्रचार-प्रसार और दवा वितरण नाको, राजीव गांधी फाउण्डेशन एवं रेलवे विभाग के सहयोग सें संचालित की जा रही है। अमेंठी मेंं रेड रिबन के पहुंचने पर टीवी, कुश्ठ रोग , आईसीडीएस, पंचायती राज, यूनिसेफ व वाटरऐड के स्टाल लगायेंज जायेगें।गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में हिन्दुस्तान फैमिली प्रमोशन ट्रस्ट के अरिवन्द मिश्रा सुल्तानपुर वेलफेयर एचआईवी/एड्स सोसायटी के अध्यक्ष िशव बहादुर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in