Archive | सुलतानपुर

समाज कल्याण विभाग में पदस्त बाबू कर रहा है अवैध कमाई

Posted on 19 October 2010 by admin

जनपद में स्थित प्राथमिक जूनियर, इण्टर एवं डिग्री कालेजो में अध्ययनरत अल्जसंख्यक, पिछड़ी तथा अनूससूचित जाति के गरीब छात्र छात्राओं को शासन द्वारा दी जाने वाली छात्रवृित्त जिले से विद्यालयों में भेजने के लिए सम्बन्धित बाबू दिनेश कुमार सिंह तगड़ी धनरािश वसूलता है। स्थापना बाबू का कार्य देख रहा दिनेश सिंह कर्मचारियों के स्थानान्तरण व पदोन्नति के लिए जमकर धन उगाही भी करता है। महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनूसूचित जाति के छात्र छात्राओं के खाते नं0 बदल कर छात्रवृित्त में भी भारी घोटाले की सूचना मिली है। अपने अख्खड़ स्वाभाव से अपने सहकर्मियों को धमकाता रहता है। समाज कल्याण अधिकारी का चहेता होने के चलते दिनेश कुमार सिंह की िशकायत करने की हिम्मत किसी भी पीड़ित स्टाफ में नहीं है। अवैध धनउगाही करके नगर के विवेक नगर में लाखों रूपये की आलीशान की कोठी कर लिया है दिनेश सिंह से परेशान अधीनस्थ कर्मZचारी िशकायत करने का मन बना रहे है। जिला समाज कल्याण विभाग में पदस्थ कर्मचारियों ने स्थापना बाबू दिनेश कुमार सिंह के कृत्यों की जांच करवा कर कड़ी विभागीय कार्यवाही करने की मांग जिलाधिकारी से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अलग-अलग दुघZटना में दो घायल, एक की मौत

Posted on 14 October 2010 by admin

पयागीपुर स्थिति प्रसिद्ध धाम (मजार) पहलवान वीर बाबा दशZन करने  गये अमहट निवासी महेश जायसवाल 25 वशZ की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। दुघZटना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया।

दूसरी घटना सुबह कोतवाली के बगल तिराहे पर दो मोटर साइकिल सवार आमने सामने की टक्कर मेें गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलो में आसिफ निवासी तियरी उम्र लगभग 26 वशZ व गुड्डू निवासी ईदगाह उम्र लगभग 28 वशZ को जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सको ने आसिफ की हालत गम्भीर होने के कारण लखनऊ रिफर कर दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नेत्र प्रतिश्ठा के साथ पाण्डालों के खुले द्वार

Posted on 14 October 2010 by admin

जनपद का ऐतिहासिक दुगाZपूजा एवं दशहरा का पर्व शुरूवाती दौर में है। आज नेत्र प्रतिश्ठा के साथ नगर भर के सभी पूजा पांण्डालों में देवी प्रतिमाअों का विधिवत पूजन अर्चन शुरू हुआ। वैसे तो जिले की दुगाZ पूजा अपने शबाब पर दशहरा के दिन से ही आता है। पूजा पाण्डालों की भव्यता के लिए समितियों कें पदाधिकारी एवं कारीगर दिन रात एक किए हुए हैं। वहीं रामलीला  का मंचन भी अपने आप में धार्मिकता का सन्देश जनमानस में दे रहा है। केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति के सभी पदाधिकारी नगर में सज रही सभी समितियों के पदाधिकारियों के साथ  बेहतर ताल मेल बना कर सुनियोजित पूजा व्यवस्था सम्पन्न हो सके इसके लिए एक दूसरे को सहयोग दे रहे हैं। सुरक्षा की दृिश्ट से जिला प्रशासन अभी तक होमगार्डव चौकीदारों को पूजा समितियों को नहीं मुहैया करा पाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इन्टरनेट के जरिये जुए का अनोखा तरीका बाजार में

Posted on 14 October 2010 by admin

पुलिस की मिलीभगत से चल रहा जुए का कारोबार

प्रदेश सरकार लाटरी खेलने पर प्रतिबन्ध लगायी हुई है कारण जिससे गरीबो की गाढ़ी कमाई का पैसा लाटरी चलाने वालो के हिस्से में न जा सके और गरीब व्यक्ति जो दिन भर मेहनत - मजदूरी करके अपनी गाढ़ी कमाई अपने घर परिवार को सुचारू रूप से चलाने में लगा  सके और समाज में एक अच्छी जिन्दगी जी सके। परन्तु माफियाओं ने आजकल गरीबो की गाढी कमाई का धन अपने हिस्से में करने के लिए इन्टरनेट के जरिये नया तरीका निकाल कर जुए खेलवाने में आगे आ गई है।

आजकल जनपद में इन्टरनेट के जरिये नगर में कई स्थानो पर जुए का कारोबार धडल्ले से चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के सामने  एक चाय की दुकान के अन्दर, राहुल चौराहा के पास तथा नगर कोतवाली के ठीक पीछे बने व्यवसायिक काम्पलेक्स मे इन्टनेट के जरिये जुए का कारोवार चल रहा है। सूत्र तो यहॉ तक बताते है कि उक्त अनैतिक व असंम्बैधानिक ढंग से चलाये जा रहे जुए के कारोबार में पुलिस को पूरी जानकारी है और बकायदा उनका महीना बंधा हुआ है। मात्र एक माह पहले शुरू हुए इन्टरनेट के जरिये जुए का कारोबार छोटे पैमाने पर चोरी चुपके चलाया जा रहा था लेकिन आज यह स्थित बन गई है कि विना किसी डर व खौफ के उक्त व्यापार का संचालन किया जा रहा है। उक्त अबैध कारोबार में युवा वर्ग एवं रोजमर्रा मजदूरी करने वाले लोग शामिल है। इस तरह के कारोबार मे ंलोग कमाई का पैसा गवांं रहे हैं और साग सब्जी तक का पैसा नई तकनीकी जुए मे चला जा रहा है। एक बात और सामने आयी है कि बाहर लोग चाय की दूकान पर चाय पीते नज़र आएगें और अन्दर इन्टरनेट के जुए का संचालन हो रहा है यदि जिला प्रशासन उक्त अबैधानिक तरीके से खेले जा रहे जुए के खेल को नही रोका तो शीध्र ही चोरी, राहजनी, तथा गृहकलह बढने को कोई रेाक नही पायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छुटपुट हिंसाओ के बीच हुआ द्वितीय चरण का मतदान

Posted on 14 October 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में कई जगह छिटपुट धटनाएं होने की सूचना आती रही। धम्मौर के भांई गांव में वोटर पर लाठी चार्ज के विरोध में ग्रामीणो ने पत्थरबाजी कर कई वाहनो को क्षति ग्रस्त कर दिया। हालांकि बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शान्त हुआ। घटना की वजह सी.ओ. लम्भुआ का जबरन लोगो पर लाठी भाजना एवं उनके वाहनो को पंचर कर देना बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक जनपद के तीन ब्लाको में लगभग 64 फीसदी मतदान होने की सूचना प्राप्त हुई है।

द्वितीय चरण के मतदान में दूबेपुर, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर ब्लाकों में प्रशासन ने शान्तिपूर्ण मतदान कराने का दावा किया था। लेकिन सारे दावे धरे के धरे रह गये। दूबेपुर ब्लाक अन्तर्गत भांई गांव में उस समय स्थिति विकराल हो गई जब मतदान स्थल  पर वोटरो की संख्या अधिक हो गई। सी.ओ. लम्भुआ ने मतदाताओं पर लाठी चार्ज करवा दिया जिससे क्षेत्रवासीे भड़क उठे। आक्रोिशत लोगो ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे कई वाहन क्षति ग्रस्त हो गये। सूचना पर डी.एम. पिंकी जोवेल, पुलिस अधीक्षक डा0 ए.के.राघव मौके  पर पहुंच गये जिनके समझाने बुझाने पर मामला शान्त हो सका और रूका हुआ मतदान पुन: शुरू हुआ। मतदाताओ का कहना था कि सी.ओ.लम्भुआ ने अनायास ही पुलिसिया रौब झाड़ते हुए वाहनो में सूजा घोंप देते थे। लोलेपुर में प्रत्यािशयों के समर्थको के बीच आपसी झड़प हुई। हसनपुर ग्राम सभा में शान्तिपूर्ण मतदान रहा। डी.एम. और एस.पी. की टीम इस अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल पर नज़र रखे थी। इसी कड़ी में जयसिंहपुर ब्लाक में पुलिस चुनाव सम्पन्न कराने में मुश्तैद रही वहीं लगभग दर्जनो ग्राम पंचायतो में फर्जी मत डालने को लेकर लगभग आधा दर्जन लोगो को हिरासत में ले लिया गया। शुुकुल दुलैचा, बरसोमा, भभोट, उदयपुर, मलवा, मैधन सिकरा आदि स्थानो पर चुनाव शान्ति पूर्ण हुआ। चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण का मतदान लगभग 64 फीसदी रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पालिका में हुआ फलाहार का आयोजन

Posted on 14 October 2010 by admin

नगर पालिका परिशद सुुलतानपुर में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रति वशZ की भान्ति इस वशZ भी फलाहार का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम मे नगर के संभ्रान्त व्यक्तियों सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर पालिका परिशद उक्त आयोजन करती है। उपस्थित लोगो में पूर्व विधायक डा0 जितेन्द्र अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राम निवास अग्रवाल, ई0ओ0 मुशीर अहमद, ए0ई0 आशीश त्रिवेद्वी, बाबू रविशंकर, रज्जन  सेठ, राधें रमण मिश्र वैद्य, गोविन्द नारायण शुक्ला, डा0 सुशील गौतम, इन्द्र देव मिश्र, निसार अहमद गुड्डू, ओम प्रकाश पाण्डेय, डा0 सन्तोश सिंह, हरिश्चन्द्र श्री0, बद्री विशाल टण्डन, वीरेन्द्र श्री0, विनोद पाण्डेय, दिनेश चौरसिया, आनन्द मिश्र, सुनील श्री0, गोबर्धन कनौडिया, उशा श्री0, शिश निगम, रमन श्री0, अब्दुल हमीद घोशी, राजेश कसौधन, पवन सोनकर, विशश्ठ देव त्रिपाठी, नासिर बाबा, चुन्नू आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जेल में कैदियों का हुआ बलगम जांच व उपचार

Posted on 14 October 2010 by admin

जिला क्षय रोग अधिकारी सुलतानपुर डा0 वी.के. सोनकर की अध्यक्षता में क्षय रोग निवारण हेतु जिला कारागार सुलतानपुर में मेंगाकैम्प का आयोजन दिनांक 14.10.2010 एवं 15.10.2010 को किया गया है। दिसमें आज दिनांक 14.01.2010 को कारागार में निरूद्ध लगभग 600 बिन्दयों का स्क्रीनिंग किया गया जिसमें दो सप्ताह या दो सप्ताह से अधिक बुखार खांसी से प्रभावित 65 बिन्दयों का परीक्षण किया गया। जिन बिन्दयों का बलगम परीक्षण के उपरान्त क्षय रोग के लक्षण पाये जायेंगे उनका डाट्स विधि से उपचार किया जायेगा। वर्तमान  समय में जिला कारागार दो क्षय रोग से पीड़ित बिन्दयों का डाट्स विधि से अपचार किया जा रहा है। कैम्प में मुख्य रूप से डा0 वी.के. सोनकर, चिकित्सा अधीक्षक जिला कारागार, डा0 जय प्रकाश, उपजिला क्षय रोग अधिकारी सुलतानपुर, डा0 अमिताश मिश्रा चिकित्सा अधिकारी, जिला कारागार, श्री सुरेश कुमार, वरिश्ठ उपचार पर्यवेक्षक, राजकीय टी.वी क्लीनिक सुलतानपुर से श्री एस.एस.शर्मा, श्री राम रतन, श्री संजय यादव, श्री संजीत सिंह, श्री प्रभुनाथ श्री सब्बन तथा जिला कारागार चिकित्सालय से श्रीराम वर्मा, श्री एस.सी. चौधरी, श्री कुलदीप सिंह फार्मासिस्ट, श्रीमती रिश्म साहनी ने सक्रिय भूमिका निभायी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धधक रही अवैध शराब की भट्ठियां, महकमा बेखबर

Posted on 14 October 2010 by admin

आबकारी विभाग चाहे जितना भी दावा कर ले लेकिन कच्ची शराब बनाने वालो पर कोई नकेल नहीं कस पा रहा है। इस समय क्षेत्र में चल रहे चुनाव में कच्ची शराब का शबाब जोरो पर है और पानी की तरह पिलायी जा रही है। यही नहीं आर्डर पर कच्ची शराब बनकर प्रत्याशियों द्वारा बटवायी जा रही है। कोतवाली से महज 1 किमी की दूरी पर ही ये धंधा जोरो पर है। लेकिन आबकारी विभाग इन पर फिसड्डी साबित हो रहा है। शहर के करीब गोलाघाट, वल्लीपुर, मोलनापुर, बसौढी, अंगनाकोल, मौघाड़ा, रतनपुर, भोंवें, टाटिया नगर, आदि इन गांवो में लोग कच्ची शराब का अवैध कारोबर जमकर करते हैं। इसी के चलते वे अपने परिवार का भरण पोशण करते है। इसी शराब के कारण कई जाने जा चुकी हैैं, लेकिन इसकी आबकारी विभाग को कोई फिक्र नहीं है। जिसके चलते आबकारी विभाग को लाखो का चूना लगाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Posted on 12 October 2010 by admin

* छह को सांप ने डसा

जिले के तीन थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गम्भीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में भतीü है जो जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है।

थाना लभुआ क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा निवासी 3भ् वर्षीय राजकुमार उपाध्याय पुत्र भगवत उपाध्याय शहर से गांव मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टPर से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भतीü कराया गया किन्तु चिकित्सकों ने उसे लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रैफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय जगदीशपुर के पास उसकी मौत हो गई।

उधर, थाना कूरेभार क्षेत्र के खुनका गांव में सन्दिग्ध परिस्थितियों में जली 30 वर्षीय सीमा मिश्राप%ी राजेन्द्र मिश्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। धमौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भांई गांव निवासी 30 वर्षीय शिवशंकर भोले पुत्र मंगरू गुप्ता ने सन्दिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसी प्रकार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छह लोगों को सॉप ने डस लिया। उन्हें दलाज के लिए जिला अस्पताल में भतीü कराया गया। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के परसोवा गांव के विनय पुत्र राम स्वरूप खेत देखने गया था उसे सॉप ने डस लिया। थाना धमौर के लौहर पश्चिम गांव निवासी कासिम पुत्र वसीम खां घर के पास शौच के लिए गया था। रास्ते में उसे सॉप ने डस लिया। कोतवाली नगर के विशमपुर की रानी पुत्री अमशुल हसन घर में खाना बना रही थी। इसी बीच रसोइये में बैठे सॉप ने डस लिया। उधर, मुसाफिरखाना के बरना गांव के राहुल और गोसाईगंज क्षेत्र के तियरी गांव के लीलावती प%ी सत्यप्रकाश को सॉप ने डस लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भक्ती एलबम Þमाई चरनियां मेंÞ बाजार में उतरा

Posted on 12 October 2010 by admin

bhakti-geetिशवाला फिल्म्स के बैनर तले बने एलबम Þमाई चरनियां मेेंÞ का नगर के एक होटल में कार्यक्रम के मुख्य अथिति डॉ0 शोभनाथ शुक्ला की उपस्थिति में लांच हुआ। इस अवसर पर एलबम के निर्माता एवं गीतकार प्रणव चन्द्र शुक्ल Þहजीम सुलतानपुरीÞ, निर्देशक जगéाथ त्रिपाठी, चन्दन जायसवाल, गायिका रूपल मिश्रा, प्रवीण कुमार, विजय बहादुर विश्वकर्मा, हरिश कुमार चौरसिया, राम सिरोमणि यादव, सतीश मिश्रा तथा जिले के गणमान्यों में रमाशंकर मिश्र, यतीन्द्र प्रताप शाही, अवधेश कुमार तिवारी, राम प्रकाश पाण्डेय, जफरे आलम, दिनेश चन्द्र शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in