Archive | सुलतानपुर

विशाल भगवती जागरण का हुआ भव्य आयोजन

Posted on 21 October 2010 by admin

नगर स्थित कुड़वार नाका पर िशव शक्ति जागरण समिति के तत्वाधान में मॉ भगवती के विशाल  जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शूभारम्भ मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ संजय सिंह ने मॉ भगवती का दीप ज्योति प्रज्जवलित कर पुजा अर्चना कर के किया ।
5 समिति द्वारा प्रस्तुत जागरण आयोजन के अवसर पर डॉ संजय सिंह सहित जयसिंहपुर विधायक ओ0 पी.0 सिंह , कादीपुर विधायक भगेलू राम, पुलिस अधीक्षक डॉ अशोक कुमार राघव, पूर्व एम एल सी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राज्य मन्त्री दर्जा प्राप्त डॉ शेलेन्द्र त्रिपाठी,नगर कोतवाल वीरेन्द्र सिंह, आजाद सेवा समितिके संरक्षक एवं समाज सेवी संजय सिंह जिले के मशहूर सर्जन डाू ए0 के0 सिंह सहित नगर के गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान समिति के पदाधिकारियों ने शाल तथा िशव मन्दिर की प्रतिमा देकर किया। उक्त मौके पर मुख्य आकशZण की केन्द्र रहीं लखनउ से पधारी उद्घेाशिका अनीता सहगल को भी शाल एवं िशव मन्दिर की प्रतिमा के साथ सम्मानित किया गया। कानपुर की कुमार सन्दीप एण्ड पार्टी ने अपने भक्ति भरे गीतो से श्रोताओ को नाचने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चले देवी जागरण के कार्यक्रम में श्रोताओं ने भक्ति रस का भरपूर आनन्द लिया। कार्यक्रम के आयोजक अनिल द्विवेदी पत्रकार  ने अन्त में सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों द्वारा 1008 दीपों से मॉ भगवती की आरती आकशZण का केन्द्र तथा नगर में चर्चा का विशय रहीZ। उक्त मौके पर पत्रकार अरविन्द श्रीवास्तव , नीरज श्रीवास्तव , डाू भगत, राजीव सिेह, अरविन्द श्रास्तव, सतीश गोयल तथा समिति के आयोजक मण्डल का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीसरे चरण की तिथि बदलने से बढ़ी प्रशासन की मुश्किलें

Posted on 21 October 2010 by admin

•    चुनाव के साथ साथ दुर्गा विसर्जन व शोभायात्रा को शकुशल सम्पé कराने की चुनौती
सुलतानपुर। तीसरे चरण के मतदान वाले दिन दुर्गाविसर्जन व शोभायात्रा पड़ने से प्रशासन की मुिश्कले बढ़ गई है। सब कुछ सकुशल निपटाना अब एक चुनौती सा बन गया है जिसके चलते दिन-ब-दिन आला अधिकारियों के होश फाख्ते हैं। गौरतलब हो कि सुलतानपुर की दुर्गापूजा अपने में एक ऐतिहासिक दुगाZ पूजा होती है और शोभायात्रा यहां पर पूरे पूरे 72 घंटे चलती है। इस मौके पर लाखो लोग इस विसर्जन यात्रा में भाग लेते हैं। हालांकि प्रशासन इस अनूठी विसर्जन शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए फैजाबाद रेंज के सभी जिलो से महिला पुलिस कर्मियों के साथ साथ पीएससी, घुड़सवार खूूफीया तन्त्र को सतर्क किया गया है। जहां प्रशासन को एक तरफ इस अनूठी परम्परा को शान्तिपूर्वक निपटाने की कवायदे चल रही हैं वहीं 22 तारीख को पंचायत चुनाव के चार ब्लाकों के चुनाव को शान्तिपूर्वक निपटाना एक चुनौती सी बन गई है। हालांकि प्रशासन  एक ही दिन मतदान विर्सजन पड़ने से सारी व्यवस्था में व्यवधान होने को दबी जुबान से मान ही रहा है लेकिन शान्तिपूर्वक निपटाने की बात भी कह रहा है। वहीं इस चुनौती को लेकर जहां अधिकारी परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ प्रत्याशी समर्थक व मतदाता शान्तिपूर्ण मतदान को लेकर शशंकित भी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गंगा -जमुनी तहजीब की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा चरम पर

Posted on 21 October 2010 by admin

दुर्गा पूजा महोत्सव में शहर धर्मनगरी के रूप में ढ़ल सा गया है। दर्जनो मिन्दरो की शक्ल में पूजा पाण्डाल और उनमें श्रद्धालुओं को स्नेह पूर्वक अलपक निहारती देवी भगवती अपने आप में बिल्कुल अलग छटा विखेर रही है। मानो इन दिनो में मां भगतवी सुलतानपुर में ही विराज रही हो।

शहर की तिहासिक दुर्गा पूजा का यह 53वां वशZ निरन्तर इस शहर में दुगाZ पूजा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। दुर्गा पूजा महोत्सव में नित श्रद्धा के नये रंग ढलते जा रहे हैं। शाम होते ही सुलतानपुर नगरी मानो धर्मनगरी में तब्दील हो जाती है। कुछ ऐसा ही रंग चढता है महोत्सव में। चतुदिZक भव्य विशालकाय मिन्दरो के रूप में बने पाण्डालो में आकशZक भव्य स्वरूप में स्थापित देवी भगवती के विभिन्न रूप श्रद्धालुओ को बरबस श्रद्धावगत करने को विवश कर देते है। महोत्सव का सूत्रधार होने का गौरव हासिल करने वाली सन् 1959 में पहली बार सजने वाली ठठेरी बाजार की बड़ी दुर्गा मां की भव्य प्रतिमा के निकट पहुंचते ही श्रद्धालु श्रद्धावत हो जाते है। जैसे भव्य पाण्डाल वैसे ही आकशZक देवी की प्रतिमा मानो स्नेह और आशीZवाद देने को आतुर है। यह केवल बड़ी दुगाZ जी की बात नहीं, बल्कि शहर की लगभग सभी दुर्गा पाण्डालों की विशेशता है। देवी के मिन्दरनुमा पाण्डालो के साथ साथ यहां की विद्युत सज्जा भी अपने में चार चांद लगा देती है। एक पाण्डाल पर एक से बढ़कर एक विद्युत सज्जा अपने आप में एक अलग ही छटा विखेर रही है। यही नही इस शहर में लगभग 150 प्रतिमाओं की स्थापना की गई है और प्रतिदिन लाखो श्रद्धालु इन देवीयों की अनुपम छटा व आशीZवाद लेने को लोगो का तान्ता लगा हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बेमौसम बरसात ने किया दुगाZ पूजा महोत्सव का मजा किरकिरा

Posted on 19 October 2010 by admin

बेमौसम हुई हल्की बरसात में दुगाZ पूजा महोत्सव का आनन्द किरकिरा कर दिया। पूरे पाण्डाल बरसात के पानी से टपकने लगे। सड़क पर पानी एकठ्ठा हो जाने के कारण दशZनार्थियों को काफी दिक्कते उटानी पड़ी। दशZनार्थी भी प्रतिदिन की अपेक्षा आज कम आये।

ज्ञात हो कि एिशया में कोलकाता के बाद सुलतानपुर का नाम दुगाZ पूजा महोत्सव के लिए प्रसिद्ध है। जहां पर दशमी के बाद पूर्णमासी तक चलने वाले इस महोत्सव में मां भगवती के विभिन्न रूपो की झांकियां, मण्डप सज्जा, विद्युत सज्जा, भक्ति गीतो का कर्णप्रिय संगीत प्रसारण आदि की अनुपम छटा देखने के लिए लाखो श्रद्धालुओं की भीड़ आती है। महोत्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा खोया पाया कैम्प, चिकित्सा िशविर, भण्डारा प्रसाद, लंगर आदि का वृहद आयोजन किया जाता है। नगर में ऐसी कई झाकियां इतनी सुरूचिपूर्ण एवं आकशZक बनायी गई है जिनके दशZन के लिए श्रद्धालुओं को मीलो लम्बी लाइन लगानी पड़ती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

त्यौहार आते ही गैस की कालाबाजारी जोरो पर

Posted on 19 October 2010 by admin

•    छोटे, बड़े होटल कर रहे हैं घरेलू गैस का प्रयोग

जिला पूर्ति विभाग की हमेशा सोच यही रहती है कि खामिया पाये जाने के बाद उस व्यक्ति के ऊपर तत्काल कार्यवाही की जायेगी किसी प्रकार की सिफारिश नही सुनी जायेगी। भ्रश्टाचार का खुला दावा करने वाले जिला पूर्ति विभाग को भले ही न दिखाई पडे जागरूक जनता सब जान चुकी है, जब अधिकारी अपने कार्यो के प्रति सचेत नही हेागा तो आये दिन जिले में गैस की कालाबाजारी, अपने शबाब पर ही होगा। बताते चले कि केन्द्र सरकार घरेलू गैस कनेक्शन के लिये प्रदेश सरकार को सिब्सडी देती है गैस सिलेण्डरो का व्यवसायिक उपयोग होने से सरकार कि चुनौतियो पर प्रदेश सरकार के अधिकारी धोखा दे रहे है। स्थानीय प्रशासन की इस अनदेखी से कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है क्षेत्र से लेकर जिले में छोटे बड़े होटल  एवं जलपान गृहो की संख्या लगभग सैकड़ो मेें होगी लगता है कि इन व्यवसायियों का व्यवसाय इन्ही गैस सिलेन्डरो से होता है। शहर में इस समय ऐतिहासिक दुगाZ पूजा महोत्सव चल रहा है जगह जगह भण्डारे चल रहे हैं, दुकानदार चाय,समोसा आदि बना  रहे हैं। जिसके कारण आम उपभोक्ता को समय रहते गैस एजेन्सी मालिक गैस की सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। भारत  गैस के उपभोक्ता नं0-51 राधेश्याम की गैस की बुकिंग तिथि 05.10.10, रामशंकर उपभोक्ता नं0-50 गैस की बुकिंग तिथि 09.10.10 ऐसे ही दर्जनो उपभोक्ता को 15 दिन बाद भी गैस नहीं उपलब्ध हो पा रही है। हिन्दुस्तान गैस एजेन्सी के उपभोक्ता दिलीप सिंह, उमाशंकर अग्रहरि की लगभग 20 दिन बुकिंग तिथि के बाद भी गैस उपलब्ध नहीं हो पायी है। जबकि गैस मालिक अपना फरमान यह जारी कर रखे हैं कि 21 दिन के बाद ही गैस उपभोक्ता को मिल पायेगी। इस सम्बन्ध में जिला पूर्ति अधिकारी से बात करने  पर पता चलता है कि ऐसा कोई सरकारी आदेश नहीं है। यह आदेश एजेन्सी वाले खुद ही बना रखे हैं, अर्थात सब जानते हुए  अधिकारी चुप क्यों है र्षोर्षो क्या गैस मालिको द्वारा प्रति माह सुविधा शुल्क साहब को मिलता है जो आंख बन्द किये जिले का कार्यभार सम्भाल रहे है। घरेलू गैस 21रू0 प्रति किलो तथा व्यवसायिक गैस 40रू0 प्रति किलो पर विक्री करने का सरकार का दावा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेले मेलगा समाज सेवी संस्थाओं का सहायता िशविर

Posted on 19 October 2010 by admin

16दुगाZपूजा व दशहरे के उपलक्ष मेेंं सहेली संस्था द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा िशविर का उद्घाटन डाक्टर वी0पी0सिंह द्वारा हुआ। इस मौके  पर संस्था अध्यक्ष शिशकला निगम ने बताया कि िशविर 17 तारीख से 21 तारीख तक चलता रहेगा। जिसमें जे0पी0सिंह, डॉ0 नफीस, एस0के0 गोयल, सरिता सिंह आदि मौजूद रहे वहीं दुगाZ पूजा महोत्सव में रोटरी क्लब द्वारा चौक में खोया पाया िशविर लगाया गया जिसका उद्घाटन डॉ0 नैयर रजा जैदी अध्यक्ष ने किया। इस मौक पर मो0 इलियास खां, उशा श्री0 अशोक जायसवाल, अरूण जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, सहित आदि गणमान्य मौजूद रहे। इसी क्रम में सोना सन्देश मीडिया मंच व प्रताप सेवा समिति ने डाकखाना चौराहे पर संयुक्त रूप स्वास्थ्य िशविर लगाया। इस मौके पर डा0 वी.सी. वैद्य, विजय विद्रोही, अफजाल अहमद, मेवालाल भारती, राधेश्याम तिवारी, दीपक श्री0, आसिफ वेग, अर्जुन, विश्णु, अजय मिश्रा, उशा श्री0, आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिछ्कऔर शिछामित्र के बीच मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Posted on 19 October 2010 by admin

बल्दीराय ब्लाक के प्राइमरी पाठशाला निसासिन के एक अध्यापक और िशक्षा मित्र के बीच जम कर मारपीट हुई। स्कूल प्रांगढ में हुई मारपीट का मामला थाने पर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार अध्यापक हामिद हुसैन जब स्कूल पहुंंचे तो िशक्षा मित्र से साफ सफाई को लेकर कहा सुनी हो गई। मामला बढ़ने पर हामिद व िशक्षा मित्र िशव कुमार वर्मा एक दूसरे पर टूट पड़े। काफी देर चली इस मार पीट को तमाशबीन बने देखते रहे। जब दोनो व्यक्ति मारपीट करके छूटे तो थाने गये जहां पर दोनो की एन.सी.आर. दर्ज कर ली गई। सूत्रो की माने तो इस स्कूल में इसके पहले भी इन्हें अध्यापक के द्वारा  एक महिला िशक्षा मित्र के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था, किन्तु मामले को दबा दिया गया था।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टैªक्टर से कुचल कर बालक की मौत

Posted on 19 October 2010 by admin

थाना क्षेत्र बल्दीराय अन्तर्गत देवरा निवासी सचिन कुमार तिवारी उम्र 11 वशZ दोपहर में अपने घर  से कापी लेने दुकान जा रहा था कि सामने से बालू लदे टैªक्टर ट्राली से लापरवारी बरतने के कारण कुचलकर मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद टैªक्टर चालक टैªक्टर लेकर भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ना चाहा जिसपर टैªक्टर शोर सराबा सुनकर पहुंच गया और लोगो से मारपीट शुरू कर दी जिससे इसी गांव  के निवासी शंकर लाल व वीर प्रसाद को मारपीट के दौरान गम्भीर चोटे आयी। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक बालक के पिता कामता प्रसाद तिवारी की तहरीर पर स्थानीय थाना बल्दीराय में अर्जुन यादव और दुघZटना घटित भरे वाहन टैªक्टर नं0 यू.पी. 44 5210 पर धारा 304, 323, 336 के तहत मुुकदमा पंजीकृत करवाया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दुर्गा पूजा मेले के चलते नगर की यातायात व्यवस्था हुई ध्वस्त

Posted on 19 October 2010 by admin

दुर्गा पूजा मेले के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैै। नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहो पर नाकेबन्दी कर दी गई है जिससे आम जनता को अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि शहर की प्रमुख सड़को को एकल दिशा मार्ग में परिवर्तित कर दिया गया है तथा चार पहिया वाहनो का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। इसके बावजूद दिन भर नगर के प्रमुख सड़को पर जाम का हालात देखने को मिला जिससे लोगो को भारी असुविधा हुई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चितावनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद की प्रत्याशी मिथिलेश की तरफ एकजुट हुए मतदाता

Posted on 19 October 2010 by admin

चान्दा विकास खण्ड़ पी.पी.कमौचा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चितावनपुर में प्रधान पद की प्रत्याशी श्रीमती मिथिलेश पाण्डेय सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय के पक्ष में मतदाता एकजुट हो रहे है। ग्राम पंचायत के विकास का जज्बा लिये चुनावी समर में कदी श्रीमती मिथिलेश मतदाताओं के घर घर जाकर  अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात एक कर रही है। उनके चुनाव की बाग डोर उनके पति सुरेन्द्र नाथ स्वयं सम्भाले हुए है। श्रीमती मिथिलेश का बेटा राजेश कुमार पाण्डेय और बहू भी मतदाताओं का समर्थन जुटाने में जुटी हुए है। अपनी मिलनसार छवि तथा क्षेत्र के विकास का सपना संजोये श्रीमती पाण्डेय महिलाओं की टोली के साथ गांव का सघन दौरा कर अपने चुनाव चिन्ह गदा पर मुहर लगाने की अपील मतदाताओं से कर रही हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in