Archive | सुलतानपुर

आंसू पोछने पहुंची रीता, सपा का प्रतिनिध मण्डल भी पहुंचा मझवारा

Posted on 27 October 2010 by admin

reeta-josi-in-majhwara211कानूनगो हत्याकाण्ड को राजनैतिक हवा मिल ही गई। बुधवार को उसके पैतृक निवास मझवारा में जहां पीड़ित परिवार को ढ़ाढ़स बधाने के लिये प्रदेश कांग्रेस की नवनिZवाचित अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी लाहो-लश्कर के साथ पहुंची और आरोपी विधायक व उनके ब्लाक प्रमुख भाई की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदशZन मेंं हिस्सा लिया वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी मौका चूकने से बाज नही आई। सपा की ओर से पूर्व सांसद मित्रसेन यादव, पूर्व मन्त्री राम रत्न यादव और विधायक अनूप सण्डा भी मृतक रामकुमार के घर पहुचे।

reeta-josi-in-majhwara3 यह सच है कि बहुजन समाज पार्टी के सांसद से लेकर विधायक और कार्यकर्ता सभी फुल मजार्टी की सत्ता होने के कारण बौखला से गये हैं। जो जिधर है वहीं हर किसी को नीचा दिखाने एवं अपना वर्चस्व कायम रखने के लिये पल भर में किसी न किसी को मौत के घाट उतराने में जुटा है। इसी कड़ी की एक मिसाल विधानसभा क्षेत्र इसौली में भी देखने को मिली है। यहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले ही सन्त ज्ञानेश्वर हत्याकाण्ड से बरी होकर आये इसौली के बसपा विधायक चन्द्रभद्र सिंह सोनू एवं उनके अनुज ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने फरमान जारी कर दिया था कि क्षेत्र में प्रधानी के चुनाव से लेकर बी0डी0सी0 और सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिये महासंग्राम में वही उतरेगा जिसे विधायक की ओर से संस्तुति की जायेगी। दरअस्ल इस फरमान को दरकिनार करते हुए मझवारा निवासी रामकुमार ने अपनी पत्नी कमला यादव को चुनाव मैदान में उतार कर विधायक को चुनौती दे दिया था। जिसका खामियाजा कानूनगो रामकुमार को जान गवां कर भुगतना पड़ा। इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता जोशी बहुगुणा जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ नििश्चत समय पर मझवारा गांव पहुंची, यहां पीड़ित परिवार को सन्तावना देते हुए श्रीमती जोशी ने कहा कि बसपा सरकार में विधायक से लेकर हर कोई बेलगाम हो गया है। जेल के बजाये अपराधी सड़कों पर आ गये है। उन्होंने पीड़ित परिवार को राज्य सरकार से मुआवजा दिलाने के साथ ही साथ आरोपी विधायक उनके भाई समेत सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की। इस बीच घण्टों विरोध प्रदशZन के दौरान पुलिस प्रशासन हलाकान रहा। वहीं दूसरी ओर देर शाम समाजवादी पार्टी की ओर से एक प्रतिनिधि मण्डल भी रामकुमार के घर पर पहुंचा। प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व सांसद मित्रसेन यादव, पूर्व मन्त्री राम रत्न यादव एवं सदर विधायक अनूप सण्डा भी पहुंचे। सभी ने सरकार से पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता देने के साथ ही साथ सुरक्षा की मदद दिलाने की बात कही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोटर साइकिल टक्कर से बृद्ध की मौत

Posted on 27 October 2010 by admin

धम्मौर थानाक्षेत्र परतोश तिराहे के निकट अमेठी रोड़ पर सुबह राम किशोर 60 वशZ पुत्र झगरू निवासी गांव परितोश धान की कटाई करने खेत जा रहे थे। कि सड़क को पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही मोटर साइकिल ने टक्कर मारी जिससे राम किशोर के सिर में गम्भीर चोटें आ गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर मृत हो गई। परिजनों व क्षेत्र के लोगों की मद्द से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वाहन के लिए भटकना नही पड़ेगा मतगणना कार्मिकों को

Posted on 27 October 2010 by admin

मतगणना कार्मिकों की सुविधा को दृिश्टगत रखते हुए रोडवेज ने समस्त विकास खण्डों के लिए वाहन चलाने का निर्णय लिया है। यह वाहन प्रात: 5 बजे रोडवेज सुलतानपुर से निर्धारित मतगणना स्थल तक के लिए प्रस्थान करेगें। इसी प्रकार दूसरी पाली के कार्मिकों के लिए भी सायं 5 बजे से बस जायेगी। वापसी के लिये सायं 8.30 बजे विकास खण्ड से वापस आयेगी। यह सुविधा 29, 29 एवं 30 अक्टूबर 2010 तक के लिए निर्धारित है। कुड़वार एवं बल्दीराय के लिए प्राइवेट बस तिकोनिया पार्क से चलेगी। सभी कार्मिक अपनी सुविधा के लिये इस सेवा का लाभ निर्धारित किराया देकर उठा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आखिर पुलिस ने मृतक लेखपाल की तहरीर पर क्यों नही की कार्यवाही र्षोर्षो

Posted on 27 October 2010 by admin

हत्या के मामले में नामजद विधायक को पुलिस क्यों नही कर रही गिरफ्तार
पूरे जिले की निगाह विधायक व उनके भाई की गिरफ्तारी पर टिंकी
मृतक कानूनगो के घर पहुंंची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा रीता बहुगुणा
परिजनों से मिलकर दी सात्वांना।
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए बैठी धरने पर।
प्रशासन ने तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन।

बीकापुर तहसील में कार्यरत कानूनगो के पद पर ब्लाक धनपतगंज के मायंग मझवारा निवासी रामकुमार यादव की हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी मृतक यादव के पैतृक निवास मायंग मझवारा पहुंची। बुधवार को सुबह 10 बजे कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी सुलतानपुर के कांग्रेस कमेटी पर पहुंची और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी आिशक हुसैन रिजवी, मकसूद आलम, सन्दीप तिवारी पिन्टू आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ धनपतगंज के मृतक यादव के निवास स्थान मायंग मझवारा पहुंची जहां श्री जोशी मायंग मझवारा पहुंचकर मृतक यादव के परिवारजनों को सान्तावंना दिया। रीता बहुगुणा जोशी व कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं को अपने दुख में साथ देखकर मृतक राम कुमार यादव का परिवार के ऑंखों में ऑंस छलक उठा। कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने मौके की नजाकत को देखते हुए मृतक यादव के परिवारजनों की मांगों को लेकर मृतक यादव के शव के पास बैठकर धरने पर बैठ गई। और पुलिस प्रशास से मांग करने लगी की जब तक बसपा विधायक सोनू सिंह व उनके भाई मोनू सिंह की गिरफ्तारी नही हो जाती तब तक शव का अन्तिम संस्कार नही किया जायेगा। यह मामला लगभग तीन घंटे तक चलता रहा पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के आलाधिकारी जब मौके पर पहुंचे और उक्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय मांगा तब जाकर धरने पर बैठे लोग शान्त हुए और मृतक यादव का अन्तिम संस्कार के लिए शव ले गये। मृतक यादव के निवास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी की आने की खबर सुनकर राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए फैजाबाद पूर्व सांसद मित्रसेन यादव व जयसिंहपुर के पूर्व विधायक राम रातन यादव पहुंचे वहीं समरीन प्रकरण के चर्चित विधायक अनूप सण्डा भी पहुंचे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चॉन्द देखकर पित्नयों ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत

Posted on 27 October 2010 by admin

अपने पतियों की लम्बी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखने वाली पित्नयों ने चॉन्द देखकर व्रत तोड़ा। बीते मंगलवार को सुहागिनों ने अपने पतियों की लम्बी उम्र की दुआ के लिए रात बाहर बजे से शाम तक निराजल व्रत रखा और शाम को चॉन्द देखने से पहले सोलह सिंगार करके पतियों की पूजा की और चॉन्द देखकर व्रत तोड़ा। सोमवार को ही शादी शुदा महिलाओं ने व्रत की तैयारी कर ली थी पति को खुश करने के लिए महिलाओ ने अपने हाथों में मेंहदी लगवायी, नई साड़ी पहनी और सोलह सिंगार किया पतियों ने भी अपनी-अपनी पित्नयों को पूरा सम्मान किया और चॉन्द निकलने से पहले घर पहुंच गये ताकि व्रत रखने वाली उनकी पित्नयॉं चॉन्द देखकर अपना व्रत तोड़ सके। जिन सुहागिनों के पति उनसे दूर थे उन सुहागिनों ने अपने पति की फोटो सामने रखकर पूजा की ओर व्रत तोड़ा। करवा चौथ के इस त्यौहार में बाजार काफी गर्म रहा। ज्यादातर शादी शुदा पुरूश अपनी अपनी पित्नयों के लिए खरीददारी करते हुए देखे गये। महिलाओं की तरह कुछ पुरूशों ने भी अपनी पित्नयों के लिए व्रत रखा। करवाचौथ का ये त्यौहार महिला और पुरूश के आपसी लगाव का त्यौहार माना गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इतना गन्दा शहर तौबा-तौबा

Posted on 27 October 2010 by admin

नगर के पच्चीसों वार्ड में गन्दगी का साम्राज्यवाद व्याप्त है नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल नगर की साफ सफाई से बेखबर वित्तिय अधिकार बहाल होने के जश्न में डूबे है। इतना बड़ा दुगाZ पूजा का त्यौहार गन्दगी के साये में निपट गया पण्डालों के ईर्द गिर्द कुड़ों का ढेर दिखाई दे रहा था। दुगाZ पूजा समाप्त हो गया परन्तु नगर की साफ सफाई व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। वार्ड नं0-1 करौदियां में नालियां बजबजा रही है। सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ है। यही हाल शहर के अन्य गलियों का भी है। जहां पर साफ सफाई शून्य है। इसी कारण से शहर के आजकल संक्रामक रोग से लोग ग्रसित हो रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सभी प्रत्यािशयों की नज़र टिकी मतगणना पर

Posted on 27 October 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद प्रत्यािशयों व समर्थकों की नज़र मतगणना पे टिकी हुई है। कुछ समर्थक व प्रत्याशी अपनी जीत भी सुनििश्चत कर चुके है। कुछ तो निर्विरोध भी चुने जा चुके है। पंचायत चुनाव बीत जाने के बाद अब प्रत्यािशयों की नज़र मतगणना की ओर आकर्शित हो गई है। कि किसका किस्मत का पिटारा कितनी जल्दी खुलता है वो देखना मतगणना के दिन ही है। जिस दिन मतपेटियों का पिटारा खुलेगा उस दिन सभी प्रत्यािशयों की धड़कने बढ़ती हुई नज़र आयेगी। प्रथम ,द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ चरण के प्रत्यािशयों व समर्थकों की धड़कन की गति अब तेज होती नज़र आ रही है। कुछ प्रत्याशी ऐसे भी है जो गुणा गणित लगा रहे है और कुछ प्रत्याशी ऐसे है जो अपनी जीत सुनििश्चत कर चुके है।
इस बार नया इतिहास रचेगी क्षेत्र की जनता
सुलतानपुर 27 अक्टूबर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चारों चरणों के मतदान तो बीते सोमवार को समाप्त तो जरूर हो गया परन्तु इस चुनावी मैदान में लड़ने वाले प्रत्यािशयों की जीत की चर्चा हर क्षेत्र व बाजारों एवं चाय पान की दुकानों पर होती दिख रही है। बीते सोमवार को पंचायत चुनाव का चारों चरण का चुनाव छिटपुट घटनाओं के साथ समाप्त हो गया और इस चुनाव का मतगणना तिथि आज 28 व 30 अक्टूबर होने की वजह से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्यािशयों की निदें हराम हो गई है। क्योंकि इस बार का पंचायती चुनाव बड़ा दिलचस्प रहा हर वार्ड से दर्जनों से अधिक प्रत्याशी प्रधान पद व बी0डी0सी0 एवं जिला पंचायत सद्स्य के लिए खड़े हुए थे। ज्यादातर इस चुनाव को लड़ने ही होड़ नौजवानों में दिखी। सभी इस चुनावी मैदान में लड़ने वाले प्रत्याशी अपनी जीत का दावा तो जरूर कर रहे है लेकिन मतदाता भी अपना मत डालकर मतगणना की तिथि का इन्तजार कर रहा है। और दर्सइयों साल से बनाया जा रहा है बेवकूफ मतदाता अबकी बार इस चुनाव में अपनी जीत का ताल ठोकने वाले दिग्गज नेताओं की औकात दिखाने के लिए मतगणना की तिथि का इन्तजार कर रहा है। जिस प्रकार इस चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी वोट दो, नोट लो का सहारा लेकर पॉच साल जनता की निधि के रूपये से अपना विकास करते थे और क्षेत्र की जनता उसी पुराने हालात पर गुजर बसर कर रही थी। ठीक उसी तरह जिस पर प्रकार नेताओं ने पॉंच साल तक क्षेत्र की जनता को बेवकूफ बताया है उसी प्रकार इस चुनाव में जनता ने दिग्गज नेताओं को भी बेवकूफ बनाया। अबकी इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चाहे वे प्रधान पद का दावेदार रहा हो या बी0डी0सी0 का या जिलापंचायत सद्स्य का चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी हो जनता इस बार नया इतिहास रचेगी और ज्यादातर नवयुवक इस चुनाव में विजयी होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कही जिला प्रशासन बसपा समर्थकों को जिताने पर तो नही जुटी

Posted on 27 October 2010 by admin

कही बसपा सरकार के दबाव के कारण जिला व पुलिस प्रशास इस पंचायती चुनाव में बसपा समर्थकों को बिजयी कराने में तो नही जुटी है। चारों चरणों के हुए चुनाव में जितना अत्याचार गैर प्रत्यािशयों के ऊपर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने किया उतना अत्याचार बसपा समर्थक प्रत्यािशयों पर क्यों नही किया इससे यह लगता है कि जिला व पुलिस प्रशासन बसपा सरकार में बसपा समर्थकों को जिताने में जुटी है। पुलिस प्रशासन को देखा गया कि चॉंन्दा ब्लाक के रहने वाले सपा नेता बब्लू भपटा को चुनाव के समय प्रचार के दौरान गिरफ्तार कर पुलिस ने थाने में ले जाकर बैठा लिया और स्थानीय लोगों के विरोध करने पर छोड़ा। इसी तरह जिलाधिकारी व पुलिस ने जयसिंहपुर व मोतिगरपुर में कई पोलिंग बूथों पर जाकर पुलिस द्वारा लाठियां भजवाई और धनपतगंज ब्लाक में बी0डी0सी0, प्रधान व जिला पंचायत सद्स्य निर्विरोध हुए। लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोई कार्यवाही नही कि इसी निर्विरोध कराने के चक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सब जानते हुए भी इस चुनाव को निश्पक्ष तरीके से नही करा सकी। इससे लगता है कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन इस पंचायती चुनाव को प्रदेश सरकार के दबाव में कोई कार्यवाही नही की। जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बच्चों को शिक्षित करने से दूर होता मानवीय विकारज् डॉ. वैदिक

Posted on 27 October 2010 by admin

* बाबू गनपत सहाय के जन्मदिन पर महाविद्यालय में आयोजित समारोह में समानित की गई छात्राएं

स्वातन्त्र सेनानी व जिले के युगपुरूष बाबू गनपत सहाय का जन्मदिन गनपत सहाय Fातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुय अतिथि अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन के अगुआ व पीटीआई भाषा के पूर्व सपादक डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने कहा कि आज हम ऐसे मनीषी का जन्मदिन मना रहे हैं जो शिक्षा को महत्व दिया। जिस जनपद में ऐसे महापुरूष का जन्म हुआ वह जनपद धन्य है। बाबू गनपत सहाय एक राजनैतिक व्यक्ति होते हुए भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया। बच्चों को शिक्षित कर दिया जाय तो 80 प्रतिशत मानवीय विकार दूर हो जाते हैं।

डॉ. वैदिक ने बताया कि आज इरान जैसे छोटे देश में 99 प्रतिशत लोग शिक्षित हैं, जो कभी भारत का एक हिस्सा रहा है। शिक्षा पशु को मनुष्य बना देता है। शिक्षा का महत्व बाबू गनपत सहाय ने समझा और उन्होंने शिक्षण संस्था को स्थापित किया। बाबू गनपत सहाय के नाम स्थापित महाविद्यालय से शिक्षित होकर लोग आज बाहर विदेशों में भी उनके नाम को अमर कर रहे हैं। यह अपने में अनुकरणीय है। मैं समझता हूं कि जो काम बाबू गनपत सहाय जी कर गये वह शायद ही किसी व्यक्ति ने किया हो।

उन्होंने कहा कि मुझे मालुम हुआ कि बाबू गनपत सहाय जी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के जानेमाने प्रत्याशी के.सी. पन्त को पराजित किया था। ऐसे महानपुरूष की जयन्ती दिल्ली में मनाया जाना चाहिए ताकि देश के लोग भी इनके व्यक्तित्व के बारे में परिचित हो सकें। बाबू गनपत सहाय एक कायस्थ परिवार में जन्म लेने के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया जब कि यह कार्य ब्राह्मण वर्ग का था। उन्होंने यह कार्य कर जाति के वगीüकरण को तोड़ा है। आज जाति के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। आज गुणवत्ता, चरित्र, विद्वानों का हिन्दुस्तान होना चाहिए। अपनी जाति में केवल लिखाये हिन्दुस्तानी।

इस मौके पर महाविद्यालय के अध्यक्ष यदुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव ने बाबू गनपत सहाय के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉ. दुगाüदत्त पाण्डेय ने मुय अतिथि डॉ. वेद प्रताप वैदिक प्रति एक समान पत्र पढ़ा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रताप बहादुर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के वयोवृद्ध प्रबन्धक कर्मयोगी पं. राम किशोर त्रिपाठी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविन्द चतुवेüदी ने किया। इस अवसर पर मुय अतिथि ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होनी वाली छात्राओं  को प्रमाणपत्र व मेडल देकर समानित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जातिगत आधार पर सही जनगणना भारत में सभव नहीं ज् डॉ. वैदिक

Posted on 27 October 2010 by admin

अंग्रेजी की अनिवार्यता को बिना समाप्त किये देश में सर्वशिक्षा अभियान अधूरा

जातिगत आधार पर सही जनगणना भारत में सभव नहीं। उच्च न्यायालय ने भी आर्थिक आधार पर पिछडे़ लोगों को आरक्षण देने की बात कही है। जनमना जाति जड़ता का प्रतीक है। शिक्षा में जाति के आधार पर नहीं बल्कि जरूरत के आधार पर आरक्षण दिया जाय। उक्त बातें पीटीआई के पूर्व सपादक व चिन्तक डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त की।

गनपत सहाय महाविद्यालय में बाबू गनपत सहाय जयन्ती में मुय अतिथि के पधारे डॉ. वैदिक ने सुलतानपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगे कहा कि भारत में वैज्ञानिक आधार पर जाति के आधार पर जनगणना नहीं हो सकती। क्योंकि एक जिले में 2 लोग सूद्र हैं, दूसरे जिले में यही लोग अपने को वैश्य बताते हैं तो तीसरे जिले में उन्हीं के वंशज अपने को राजपूत कहलाते हैं। एक प्रान्त में जो लोग ब्राह्मणों की तरह जाने जाते हैं, वहीं दूसरे जगह सूद्र हैं। एक ही जाति में रोटी और बेटी का व्यवहार नहीं है। जाति व्यवस्था का प्राण है ऊंच-नीच का भाव। मैं ऊंचा और तू नींचा, इसके बिना जाति व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। इसीलिए जे.एच. हट्टन ने का है कि जाति जनगणना कभी भी वैज्ञानिक ढंग से नहीं हो सकती। जनगणना पर 40 अरब रूपया खर्च किया जा रहा है। यह सब राजनेताओं का खेल है। नेता लोग अन्दर से यह समर्थन करते हैं कि जातिगत आधार पर जनगणना न हो किन्तु वोट की राजनीति के आगे वह मजबूर हैं। जाति के आधार पर वोट मांगे और योग्यता को नज़रअन्दाज किया गया तो इसका विरोध होगा। समाज में प्रेम बढ़े यह मैं चाहता हंू। यह तभी होगा जब देश से जातिवाद का उन्मूलन हो।

डॉ. वैदिक से अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं अंग्रेजी की अनिवार्यता हटाये बिना सर्वशिक्षा अçायान बिलकुल विफल हो जायेगा। किसी भी विदेशी भाषा को बच्चों पर थोपने वाली सरकार यदि सर्वशिक्षा की बात कहती है, तो इससे बड़ी पाखण्ड क्या होगा। जिस देश में बीस करोड़ बच्चे प्राथमिक शालाओं में भतीü होते हैं और उनमें से साढ़े उन्नीस करोड़ बच्चे अंग्रेजी के कारण बीए तक नहीं पहुंच पाते। उस देश में सर्वशिक्षा कैसे हो सकती है। किसी विषय में अगर बच्चे सबसे अधिक फेल होते हैं तो वह अंग्रेजी है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी का रट्टा लगाने में उनकी ताकत सबसे अधिक खर्च होती है। उनमें हीनता का भाव भी पनपता है। अंग्रेजी की अनिवार्यता के कारण गरीबों व वंचितों के बच्चे आगे नहीं बढ़ पाते। इसीलिए देश में चल रही अंग्रेजी की अनिवार्य शिक्षा पर पूर्ण प्रतिबन्ध होना चाहिए। प्रत्येक विषय की पढ़ाई उच्चतम स्तर तक मातृ भाषा के माध्यम से होनी चाहिए। डॉ. वैदिक ने आगे कहा कि मैं विदेशी भाषाओं के पढ़ने-पढ़ाने का विरोधी नहीं हूं। मैं स्वयं विदेशी भाषाओं का जानकार हूं और उसका प्रयोग भी करता हंू। विदेशी ज्ञान विज्ञान का लाभ उठाने के लिए विदेशी भाषाओं का जमकर प्रयोग होना चाहिए, किन्तु छात्रों पर अनिवार्य रूप से थोपना वैसे ही है जैसे हिरन की पीठ पर घास लादना। हिन्दुस्तान की सरकारें व नेतागण इस मुद्दे पर बिलकुल मौन हैं। दुभाüग्य है इस मुद्दे पर उनका ध्यान ही नहीं जाता है। इस विषय पर देश में जबरदस्त आन्दोलन चलना चाहिए। अंग्रेजी की अनिवार्यता एक प्रकार का निष्कृष्ट जातिवाद है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in