Archive | सुलतानपुर

गैंगरेप पीड़िता स्वस्थ, नहीं छोड़ रही अस्पताल- सी0एम0एस0

Posted on 22 February 2011 by admin

डॉक्टरो ने स्वस्थ बताकर पीडिता को थमायी डिस्चार्ज स्लिप

बहुचर्चित गैंगरेप काण्ड की पीडिता इस समय जिला चिकित्सालय में भर्ती होने के बावजूद डॉक्टरों से खौफजदा है । चिकित्सकों ने उसका ईलाज बन्द कर दिया है । चिकित्सालय प्रशासन की ओर से पीडिता को चिकित्सालय से निकालने की प्रक्रिया  की जा रही है । ईएमओ की ओर से कोतवाली नगर पुलिस को दो बार इस बाबत पत्र भी भेजा जा चुका है । गत 14 फरवरी को चिकित्सालय से पीड़िता को डिस्चार्ज स्लिप थमा दी गई । पीड़िता का कहना है कि इलाज की ‘ाुरूआत से ही चिकित्सालय व जिला प्रशासन उसकी आवाज दबाने के लिए तरह- तरह की साजिश रच रहा है । दूसरी ओर जिला अस्पताल के सी0एम0एस0 डॉ वी0 पी0 सिंह का कहना है कि दो बार महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया, तीन-तीन डॉक्टरो ने उसके स्वस्थ होने की रिपोर्ट दे दी है। फैजाबाद के डॉक्टरो ने पैनल की जांच रिपोर्ट में महिला पूरी तरह स्वस्थ बतायी गई है। पुन: उसे लखनऊ भेजा जा रहा है, किन्तु पीडिता वहां जाने को तैयार नहीं है। वह जबरन अस्पताल के प्राईवेट वार्ड में रह रही है।सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि पीड़ित महिला 26 फरवरी को मुख्यमन्त्री के जनपद निरीक्षण के दौरान मुख्यमन्त्री से मिलना चाहती है, जबकि जिला अस्पताल का प्रशासन नहीं चाहता कि वह मुख्यमन्त्री के सामने आये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकलांगों की स्पेशल ओलिम्पक खेल का हुआ समापन

Posted on 10 February 2011 by admin

पन्त स्टेडियम में विकलांगो की स्पेशल ओलिम्पक खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह मे बच्चो ने मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि बेसिक िशक्षा अधिकारी के समक्ष अपने सशक्त कौशल का प्रर्दशन करते हुए अपनी क्षमताओं को प्रर्दशन किया। स्पेशल ओलिम्पक प्रतियोगिता के अन्तर्गत बैडमिंटन व शाटपुट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह में सजंय सिह, पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, डा0 रामकुमार तिवारी, वरिश्ठ पत्रकार रामकृश्ण जायसवाल,राश्ट्रीय वालीवाल खिलाडी पंकज दूबे, वालीवाल संध के संयुक्त सचिव अतुल श्रीवास्तव (दीपक) “याम नरायण, कृशि अधिकारी ए0के0 सिंह व जे0पी0 ने बच्चो को स्वर्ण,रजत व कांस्यपदक से सम्मानित किया।

स्पेशल ओलिम्पक प्रतियोगिता के अन्तर्गत बैडिंमन्टन व शाटपुट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फुटबाल विजेता ब्यक्ति कौशल में रामरूप प्रजापति प्रथम, रविशंकर कश्यप द्वितीय, मो0 मुनाफ तिृतीय रहे। शाटपुट में पंकज कुमार प्रथम, बलीराम मौर्य द्वितीय, राहुल शुक्ला तृतीय रहे। विजय विक्रम वर्मा केा विशेश स्वर्ण पदक दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेबी संजय सिहं नव चेतना विकलांंग सस्थान के सारे बच्चो को रजाई व कम्बल प्रदान करने की घोशणा की। समाजसेबी जय प्रकाश ने बच्चो को नकद पुरस्कार दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान निदेशन डा0 “याम बाबू मिश्र ने किया, संस्थान अध्यक्ष श्रीमती रिशा वर्मा ने सारे अतिथियो को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, रामकरन, अशोक, आशीश वर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्य मन्त्री द्वारा औचक निरीक्षण की आशंका से जिला प्रशासन हलाकान

Posted on 10 February 2011 by admin

विकास भवन जिलाअस्पताल, नगर के डिवाइडरों की रंगाई पोताई जोरों पर

सूबे की मुखिया द्वारा प्रदेश का औचक निरीक्षण की  फरमान  जिला प्रशासन की नीद हराम कर  दी है। अम्बेडकर ग्रामों मेें निरीक्षण  के दौरान कोई कमी बहिन जी को न मिले इस कारण जिले के आला अधिकारियों का पूरा का पूरा अमला  विकास भवन से अम्बेडकर गॉव के लिए पलायन कर दिया है। विकास भवन में कोई अधिकारी मौजूद नहीं रह रहा हैं विकास भवन जहॉ लगभग अधिकतर विभागों के कार्यालय हैं, केवल पुताई का ही कार्य चल रहा है। विभागों  की कुर्सियां एवं फाइलें कार्यालय के बाहर या अन्य कमरों में बंधी दिखाई पड़ रही है। जिला चिकित्सालय  जहॉ पिछलों दिनों गन्दगी के अम्बार को देखकर  आयुक्त फैजाबाद  ने सीएमएस को क्लास ली थी,र्षोर्षो वहीं सूबे की मुखिया के संभावित दौरे को लेकर अस्पताल परिसर  में साफ-सफाई एवं रंग रोगन का कार्य जोरों पर चल रहा है।नगर में सड़को पर बने डिवाइडर तक को रंगा जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गैेंगरेप की िशकार महिला का मेडिकल न कराना राजनैतिक दबाव तो नहीं

Posted on 10 February 2011 by admin

कोतवाली देहात गांव लहिया जलपापुर में हुए 31 जनवरी को दबंगो द्वारा गैग रेप की िशकार महिला पति एैनुल हसन ने दुबारा अपनी पत्नी का मेडिकल कराना इन्कार कर दिया। एकाएक  इस सूचना ने एकाएक जिला अस्पताल में हडकम्प मच गया। जिले के वरिश्ठ नेताओ ने जिला अस्पताल पहुंचे कर अपना विरोध जताया। ज्ञात हो कि गैंगरेप की िशकार महिला को देखने राहुल गॉधी एवं केन्द्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डा0 गिरिजा व्यास ने जिला अस्पताल आयी थी। जहॉ पर श्रीमती डा0 व्यास ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण  स्पेशल मेडिकल बोर्ड द्वारा कराने की बात कही थी। परन्तु महिला के पति द्वारा महिला चिकित्साधिकारी को  दिए गये प्रार्थना पत्र ने जिले के कांग्रेसियों की नीन्द हराम कर दी।

जिला अस्पताल पहुचे कांग्रेस जिलाअध्यक्ष मकसूद आलम ने मेड़िकल परीक्षण न कराने पर विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही। उक्त घटना से पूरे नगर में आम चर्चा रही कि पीड़ित महिला के पति द्वारा अपनी पत्नी का मेड़िकल परीक्षण न कराना कही न कहीं राजनीतिक दबाव जरूर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रीय महिला आयोग की टीम ने गैंग रेप की िशकार महिला से मिली

Posted on 09 February 2011 by admin

01थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम अहिया जालपापुर में महिला के साथ 31 जनवरी को दवंगो द्वारा गैंग रेप की घटना के बावत मंगलवार दोपहर को केन्द्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष मय काफिले के साथ जिलाचिकित्सालय दोपहर बाद पहुंची। लगभग दो घंटे जिलाचिकित्सालय में गैंगरेप की िशकार महिला से बातचीत कर सारी जानकारी से अवगत हुई। ज्ञात हो कि सोमवार को कांग्रेस राश्ट्रीय महासचिव सांसद अमेठी राहुल गांधी भी पीड़ित महिला का हाल चाल लेने जिलाअस्पताल आये थे। पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान पर लगाते हुए कहा था कि घटना की जांच के लिए महिला आयोग से कहेंगे। जिसके परिपे्रक्ष में मंगलवार को केन्द्रीय महिला आयोग की राश्ट्रीय अध्यक्ष डा. गिरजा ब्यास व दर्जनो सहयोगियो से साथ दुराचार की िशकार महिला से मिली और कहा कि इस घृणित कुकृत्य करने वाले लोगो को बक्सा नही जायेगा। घटना के सम्बन्ध में मीड़िया से मुखातिब हेाते हुए कहा कि सूबे की मुखिया मायावती से मांग करती हूं कि प्रदेश में महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार को महिला होने के नाते स्वंय जानकारी लें। उन्हेाने कहा कि इस घटना में पहले चोरी का मुकदमा दर्ज करना फिर दबाव पड़ने पर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज करना पुलिस प्रशासन की सोची समझी मनमानी कही जा सकती है। डा0 व्यास ने कहा कि ऐसे मामलों में एक अलग से जांच कमेटी बनायी जाय व न्यायलय से भी त्वरित न्याय के जरिये शीध्र न्याय मिलने की बात कही। मुख्य मन्त्री से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में इस तरह के अत्याचार के बारे में पहल करते हुए महिलाओं को सुरक्षा ब्यवस्था प्रदान की जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दवंगो ने महिला को जिन्दा जलाया

Posted on 09 February 2011 by admin

दोस्तपुर थाना अन्तर्गत  सांभरपुर गॉव में दबंग भूमाफियाओं ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम  दिया जहॉ गरीब महिला को छप्पर में आग लगा कर जिन्दा आग के हवाले कर उसके पट्टे की भूमि पर कब्जा करने के प्रयास से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। घटना में पुलिस ने चार लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर एक की गिरफ्तारी का दावा किया है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय व भय मुक्त समाज का दम्भ भरने वाली प्रदेश सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिले को शर्मसार करने वाली एक के बाद एक घटित घटनाओं से लोग दहशत में हैं। ज्ञात हो कि दोस्तपुर थाने के सांभरपुर गॉव निवासी राम लली 28 वशZ पत्नी विकलांग सभाजीत यादव को दबंग भूमाफिया परिवार के कपिल देव उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश, अनिल कुमार, अरूण कुमार ने उसके पट्टे की जमीन हथियाने का प्रयास किया। बॉस, बल्ली, छप्पर आदि रख कर निवास कर रही उक्त गरीब परिवार की महिला ने जब विरोध जताया तभी दबंगों का कहर उस पर टूट पड़ा और देखते ही देखते छप्पर में आग लगा उसे जिन्दा आग के हवाले कर दिया। आग से जली महिला को परिजनो ने पुलिस को सूचना दे जिला अस्पताल में भरती कराया। जहॉ पर डॉक्टरों ने उसे अस्सी प्रतिशत जली होने के नाते स्थित नाजुक बताया। घटना के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए एक आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है। जिसे भादवि 98/2011 धारा 307, 326 के अन्तर्गत जेल भेज दिया। पुलिस सुत्रों के अनुसार उक्त आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही करने की आत कही। इकतीस जनवरी को सामूहिक दुराचार की िशकार महिला का हाल-चाल लेने जिला अस्पताल  पहुंची केन्द्रीय महिला आयोग की राश्ट्रीय अध्यक्ष डा0 गिरजा व्यास को उपस्थित लोगों ने दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर डा0 व्यास ने बर्न वार्ड जाकर जली महिला का दु:ख दर्द सुना तथा दोनो पैरों से विकलांग पति से घटित घटना की जानकारी लेने के उपरान्त प्रदेश मुखिया मायावती को महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की अनदेखी पर कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर क्षोभ व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नाराज मनरेगा मजदूरों ने ब्लॉक मुयालय घेरा

Posted on 07 February 2011 by admin

* बकाया भुगतान न होने पर सड़क किया जाम

31मनरेगा मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक मुयालय का घेराव किया। बीडीओ की नामौजूदगी से नाराज मजदूरों ने ब्लॉक तिराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रभारी कोतवाल के आEासन पर धरना समाप्त हुआ। मजदूर घनफुट में काम करने से मना करने के साथ ही बकाया भुगतान की मांग कर रहे थे।

अमेठी विकास क्षेत्र के नुवावां गांव के सैकड़ों की संया में मनरेगा मजदूरों ने ब्लॉक मुयालय का घेराव किया। मुयालय पर बीडीओ के न रहने व मौके पर किसी अधिकारी के न पहुंचने से नाराज मजदूरों ने ब्लॉक तिराहे पर धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की। मजदूरों के सड़क पर धरना देते ही आवागमन अवरूद्ध हो गया। सुलतानपुर-दुगाüपुर की ओर से आ रहे वाहनों की लबी कतारें लग गई। शहर से बाहर जाने वाले लोग भी परेशान हो गये। मजदूर गांव में हुए मनरेगा के तहत बकाया मजदूरी को लेकर आक्रोशित थे। वे गांव में चल रहे मनरेगा के कार्य को घनफुट में कराने से नाराज थे। मजदूर घनफुट में काम न करके पहले की तरह काम कराने की मांग कर रहे थे। मजदूरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान मनरेगा कार्य को ठेकेदारी प्रथा पर करवा रहे हैं।

सड़क जाम की जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी एस.के. मिश्र मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर मामले को शान्त कराया। प्रदर्शन करने वालों में कालूराम चौहान, सुमित्रा, सुशीला, धर्मा, सुमन सहित सैकड़ों की संया में महिलाएं व पुरूष शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एसबीआई ने बांटा डेढ़ करोड़ का ऋण

Posted on 07 February 2011 by admin

* महाप्रबन्धक ने निराçश्रतों को कबल व किसानों को दी ट्रैक्टर की चाभी

1भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबन्धक नेटवर्क वन राजेन्द्र अग्रवाल ने बैंक की मुय शाखा में डेढ़ करोड़ से अधिक का ऋण लोगों को वितरित किया, जिसमें कृषि सबçन्धत उपकरण व व्यक्तिगत ऋण शामिल है। महाप्रबन्धक ने 10 किसानों को ट्रैक्टर की चाभी भी सौंपी।

भारतीय स्टेट बैंक की मुय शाखा में आयोजित ऋण वितरण शिविर का शुभारभ करते हुए महाप्रबन्धक राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि बैंक जनपद के कोने-कोने में जाकर सभी पात्र लोगों को ऋण की सुविधा प्रदान कर उनके प्रगति के लिए सतत प्रय%शील है। उन्होंने कहा कि एसबीआई जनपद की 11 शाखाओं के माध्यम से लोगों से जुड़ा है। यह सभी शाखाएं वर्तमान में सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं।

बैंक के मुय प्रबन्धक अनुराग जोशी ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्प हैं। महाप्रबन्धक ने बैंक द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया, जिसमें 100 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। महाप्रबन्धक श्री अग्रवाल व उनकी प%ी द्वारा भ्0 निराçश्रतों को कबल का भी वितरण किया गया। इस मौके पर आरसीपीएसी मुय प्रबन्धक एस.के. सिंह, सहायक प्रबन्धक एस.बी. लाल आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नकली आयोडेक्स बरामद, सरगना फरार, एक गिरतार

Posted on 07 February 2011 by admin

लभुआ बाजार में गुड़गांव से आई एक जांच टीम के साथ पुलिस ने नकली आयोडेक्स बनाने वाली फैक्ट्री का भण्डाफोड कर भारी मात्रा में आयोडेक्स, रैपर, शीशी व सामग्री बरामद कर एक व्यवसायी को हिरासत में लिया है। नकली आयोडेक्स बनाने का सरगना भागने में सफल रहा। जांच एजेन्सी के अधिकृत एजेन्ट की तहरीर पर पुलिस ने कापी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

थानाध्यक्ष लभुआ मनोज सिंह ने ग्लैक्सो çस्मथ क्लाइन वीकेम वाटिका गुड़गांव जांच एजेन्सी के अधिकृत एजेन्ट धीरेन्द्र सिंह रावत के साथ बाजार में स्थित आयोडेक्स फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस ने फैक्ट्री से 468 डिब्बी भरा आयोडेक्स, 1भ्भ्भ् स्टीकर, 1भ्73 खाली शीशी, रैपर, पांच लीटर के दो डिब्बों से कच्चा माल बरामद कर व्यवसायी अजय कुमार अग्रहरि पुत्र राम चन्द्र अग्रहरि को हिरासत में ले लिया। पकड़े गये व्यçक्त ने पुलिस को बताया कि बेदूपारा निवासी राम मिलन उर्फ फागू मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस सरगना की तलाश में दबिश दे रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीआरएम के आदेश के बावजूद नही हट सका अवैध कब्जा

Posted on 07 February 2011 by admin

• सौन्दयीZकरण के नाम पर हो रहा है लाखों का वारा-न्यारा

उत्तर रेलवे पूर्वी कालोनी की जमीन पर अवैध रूप से रेल कर्मी द्वारा कब्जा कर मकान बना लिए जाने व एलाट क्वार्टर को किराये पर दिए जाने की िशकायत 20 जनवरी को दौरे पर आये डीआरएम से हुई थी। िशकायत के मद्देनज़र सम्बन्धित अधिकारी को जॉच कर अवैध निर्माण को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने के लिए कहा था। गौरतलब को कि पन्द्रह दिन बीत जाने के बाद भी डीआरएम जे यस सोढ़ी का आदेश एडीईएन आर के सैनी ने ताक पर रख दिया। जिससे मनबढ़ विद्युत रेल कर्मी पी एन यादव द्वारा बनाये गये रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा ज्यों का त्यों बना हुआ है। महकमें में चर्चा है कि श्री यादव के अवैध बनाये गये मकान में रेलवे निर्माण विभाग की सम्पत्ति की सामग्री का दुरूपयोेग खुलकर किया गया है। सूत्रों की माने तो इस निर्माण में एडीईएन की मौन अनुमति शामिल है। जिसके कारण उनके अपने विभाग की निर्माण सामग्री उक्त अवैध मकान में लगी है। डीआरएम का आदेश निर्माण विभाग के अधिकारी व कब्जेदार कर्मचारी के लिए कोई मायने नही रखता। ज्ञात हो कि सुलतानपुर रेलवे स्टेशन को माडल रूप दिये जाने का कार्य जारी है। इसमें भी निर्माण विभाग की मिली भगत से घटिया सामग्री का खुलकर प्रयोग किया जा रहा है।

इतना ही नही रेलवे स्टेशन के सौन्दयीZकरण का जायजा लेने वालेे बाहर से आने वाले अधिकारी भी केवल औपचारिकता पूरी कर वापस चले जाते हैं। यदि इन अधिकारियों से हो रही गड़बड़ी की कोई िशकायत करता है तो उसे दूसरे विभाग का मामला कह कर अपने सिर से बला टाल जाते हैं। यही नहीं स्टेशन पर हो रही गड़बड़ी व अव्यवस्था को लेकर कुछ दिनो पूर्व भारतीय किसान मजदूर फाउण्डेशन द्वारा रेलवे स्टेशन पर प्रदशZन कर महा प्रबन्धक रेलवे के नाम सम्बोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा, जिसमें यह मांग की गई थी कि स्टेशन पर हो रही गड़बड़ी को रोकने तथा प्लेटफार्म नम्बर एक का विस्तारीकरण न किया गया तो आगामी दिनों में महा प्रबन्धक के सुलतानपुर आगमन पर उनका घेरावकर काला झण्डा दिखाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in