Archive | लखनऊ

स्पोर्टी घड़ियों की नई रेंज सुपर फाइबर ब्लू लॉन्च

Posted on 09 February 2010 by admin

भारत में घड़ियों की सबसे ज्यादा बिकने वाली ब्राण्ड, टाटा समूह की सोनाटा ने आज यहां भारतीय खेल-कूद से प्रेरित वॉटरप्रूफ, मजबूत और स्पोर्टी घड़ियों की नई रेंज सुपर फाइबर ब्लू लॉन्च की। नीला रंग भारतीय खेल-कूद जगत से जुड़ा रंग है। सोनाटा की सुपर फाइबर ब्लू घड़ियां नीले रंग के अलग अलग शेड्स से प्रेरित हैं और ये भारतीय खेल-कूद तथा खिलाड़ियों के प्रति जज़्बे को अभिव्यक्त करती हैं। ये घड़ियां सोनाटा सुपर फाइबर ब्लू घड़ियां के ध्येय वाक्य´´इण्डिया के खेल अनेक, इण्डिया का रंग -सोनाटा सुपरफाइबर ब्लू“ से प्रेरित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एचडीएफसी बैंक और शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के साथ अनुबंध

Posted on 09 February 2010 by admin

एचडीएफसी बैंक, देश के अग्रणी बैंकों में से एक, ने आज शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के साथ अनुबंधकिया है। इस अनुबंध के अन्तर्गत बैंक एचडीएफसी पेमेंट गेटवे के माध्यम से डोनेशन का ई-कलेक्शन सम्भव होगा। एचडीएफसी बैंक के कंट्री हेड-ऑपरेशंस, श्री ए राजन एवं शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रेसीडेंट श्री अवतार सिंह मक्कड़ ने इस पेमेंट गेटवे को विधिवत लॉन्च किया।  स्वर्ण मन्दिर (गोल्डन टेंपल) के श्रद्धालु जो किसी कारणवश वहां नहीं जा पाते हैं, अब अपना अनुदान (डोनेशंस) एचडीएफसी बैंक के उपयोक्ता अनुकूल सुरक्षित वेबसाइट के माध्यम से स्वर्ण मन्दिर भेजकर सन्तुष्टि प्राप्त कर सकते हैं। वैश्विक स्तर पर ऐसे श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा है जो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।  इस वेबसाइट में श्रद्धालुओं के लिये भुगतान के अनेक विकल्प दिये गये हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक में उनके खाते से सीधी निकासी अथवा किसी भी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के द्वारा भुगतान का विकल्प भी शामिल है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शायर जनाब रफीक सादानी के निधन पर गहरा शोक

Posted on 09 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जाने-माने शायर जनाब रफीक सादानी के निधन पर गहरा  शोक जताया है और उनके बेटे नफीस सादानी के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री यादव ने  कहा कि श्री रफीक सादानी की उर्दू शायरी में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन से उनके हजारों प्रशंसकों को धक्का लगा है।

पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जयशंकर पाण्डेय ने फैजाबाद से सूचना दी है कि कल दिनांक- 08 फरवरी, 2010 को डुमरियागंज, से फैजाबाद लौटते हुए श्री सादानी की सड़क  दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वे वहॉ एक मुशायरे में भाग लेकर लौट रहे थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गरीबों को कम्बल वितरण

Posted on 09 February 2010 by admin

एस0डी0एस0एन0 पब्लिक स्कूल, छोटा भरवारा, गोमतीनगर, लखनऊ में आज दिनांक 09.02.2010 को गरीबों को कम्बल वितरण किया गया। स्कूल के आस-पास के इलाकें में जा-जाकर अध्यापकों द्वारा गरीब लोगों की छानबीन करने के उपरान्त उन्हें प्रात: 9:00 बजे स्कूल में बुलाकर कम्बल वितरित किये गये।
y
z इस अवसर पर एस0डी0एस0एन0 पब्लिक स्कूल, के संस्थापक जगजीवन प्रसाद, संस्थापक श्रीमती राजकुमारी, प्रबन्धक श्री कृश्ण मुरारी तथा स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती ऋचा पाण्डेय मौजूद थंीं। यह कम्बल वितरण का कार्यक्रम संस्थापक ने अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में किया।

Comments (0)

यीशू दरबार में ऊपरी बाधाओं से पीड़ित रोगियों नि:शुल्क उपचार

Posted on 09 February 2010 by admin

लखनऊ। राजधानी से लगभग 25 किमी. दूर गौरागांव तहसील मोहनलालगंज में प्रत्येक रविवार को प्रात: 9 से 12 बजे तक बाबा राजेन्द्र प्रसाद राव द्वारा यीशू दरबार में ऊपरी बाधाओं (भूत-प्रेत आदि) से पीड़ित रोगियों और जटिल असाध्य बीमारियों जैसे कैन्सर, टीबी, मिरगी, गठियाबाई, लकवा, अल्सर, पथरी, ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित रोगियों का प्रार्थना द्वारा नि:शुल्क उपचार किया जाता है। यहां हर रविवार को विभिन्न समस्याओं से ग्रस्त व्यक्ति अपने पास से बोतल में जल तथा सरसों का तेल लेकर आते हैं जिनको बाबा राजेन्द्र प्रसाद राव, ईश्वर की दुआओं से अभिमन्त्रित करके प्रयोग में लाने का परामर्श देते हैं। उपचार का यह सिलसिला पिछले लगभग 6 वषो से चल रहा है। बाबा जी हर गुरूवार को रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास बैरहना में भी इसी तरह का शिविर आयोजित करते हैं। संवाददाता बातचीत में मोहनलालगंज पहुंचे कई रोगियों ने बाबा के उपचार से अपने ठीक होने की बात कही। खैगापुर मोहनलालगंज से आयी 35 वषीय अनना देवी ने बताया कि उनके पति गम्भीर रूप से बीमार थे बिस्तर में ही पड़े रहते थे यहां आकर बाबा की दुआओं से, प्रार्थना के जल और तेल के प्रयोग से वो अब बिल्कुल ठीक हो गये हैं।

baba-rajendra-prashd-raoसहकारी गैस सर्विस, लालबाग में कार्यरत रामबहादुर पाल बाबा जी के बहुत पुराने भक्त हैं और लगभग 6 सालों से वो हर रविवार नियमित रूप से यीशू दरबार जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुझे यहां आकर बहुत शान्ति और सुख की प्राप्तिहोती है। मेरी तमाम पारिवारिक और निजी समस्यायें दूर हो गई हैं। बाबा के इस दरबार में दूर-दूर से सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं और श्रद्धा-विश्वास के साथ पहुंचे इन लोगों की हर समस्या प्रभु, यीशू और बाबा की दुआओं से ठीक हो जाती है।

लगभग 35 वषीय बाबा राजेन्द्र प्रसाद राव इण्टर तक शिक्षा प्राप्त हैं वह सन 2003 से अनेकों रोगियों की विविध समस्याओं के समाधान करने का दावा करते हैं, बाबा राव ने बताया कि वो यह सेवाकार्य निशुल्क करते हैं किसी से कोई शुल्क की मांग नहीं करते हैं जो अपनी खुशी से कुछ दे देता है, उसी से अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। यीशू दरबार में आये महावीर, रचना त्रिपाठी, राजकुमारी, सीता जोशी, ममता, सुमन, राजधारी, सुशील कुमार, रामचन्दर, राजा, राजू भारती, सन्तराम, त्रिभुवन सरोज, रामरती, शिवदुलारी, नीरज, शेषकली, कमलेश, छंगा, गीता सहित अनेकों उपस्थित लोगों ने अपनी अलग-अलग समस्याओं में यहां आकर फायदा पाने की बात कही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के जारी बयान

Posted on 06 February 2010 by admin

भारत राष्ट्र के समक्ष मंहगाई जैसे सबसे ज्वलन्त मुद्दे पर प्रधानमन्त्री जी द्वारा आहूत मुख्यमन्त्रियों की बैठक में शामिल न होकर मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने अपने इस प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के साथ विश्वासघात किया है।

 उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि मुख्यमन्त्री जी सदैव प्रधामनन्त्री द्वारा अहम मुद्दे पर बुलायी जाने वाली बैठक का बहिस्कार करती रहती हैं परन्तु अकेले मिलकर निरन्तर उ0प्र0 के विकास के लिए धनराशि की मांग करती रहती हैं। डा0 जोशी ने कहा कि स्पष्ट है कि वह किसी भी ऐसी बैठक में शामिल नहीं होना चाहती हैं जिसमें उनकी जवाबदेही बनती हो। डा0 जोशी ने आरोप लगाया कि उ0प्र0 में भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टरराज के चलते अन्य प्रदेशों की तुलना में खाद्य पदार्थों की कीमतें कहीं अधिक हैं। प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि केन्द्र द्वारा उसे दिये गये कानूनी अधिकारों का प्रयोग कर जमाखोरी और कालाबाजारी को नियन्त्रित करें। परन्तु प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनकर भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है।

 डॉ0 जोशी ने कहा कि आखिर क्या वजह है कि चीनी व अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतें उ0प्र0 की अपेक्षा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे प्रदेशों में कम है। जहां अन्य प्रदेश खाद्यान्नों पर राजकीय टैक्सों में कटौती कर आम जनता केा राहत पहुंचाने का कार्य कर रही हैं वहीं उ0प्र0 की सरकार द्वारा इस सन्दर्भ में कोई पहल नहीं की गई है।

 डॉ. जोशी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमन्त्री ने सभी नागरिकों केा सहकारी केन्द्रों के माध्यम से सस्ती दाल, चावल, चीनी की बिक्री प्रारम्भ की है और हमारी योग्य मुख्यमन्त्री सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अनाज भी नहीं बांट पा रही हैं।

 प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता मूर्ख नहीं है। वह प्रदेश की मुख्यमन्त्री द्वारा किये जा रहे अपव्यय, जनता के प्रति उदासीनता, राजकीय संरक्षण में हो रहे भ्रष्टाचार को देख और समझ रही है, सही समय पर माकूल जवाब देगी।

लखनऊ । मा0 राहुल गांधी जी के सफल मुम्बई दौरे व वहां के युवाओं एवं नागरिकों द्वारा उनके भव्य स्वागत ने शिव सेना की उसकी हैसियत दिखा दी। शिव सेना द्वारा राहुल जी के सन्दर्भ में विगत कुछ दिनों से जिस प्रकार अभद्र भाषा का प्रयोग अपने बयानों, वक्तव्यों और लेखों में किया गया व शर्मनाक एवं निन्दनीय था। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राहुल जी ने मुम्बई में युवाओं के साथ जिस प्रकार बेवाक एवं मिलनसार तरीके से संवाद किया तथा एक आम नागरिक की भान्ति लोकल ट्रेन में सफर किया व उनकी लोकप्रियता एवं विश्वसनीयता का प्रमाण है।  डा0 जोशी ने कहा कि श्री बाल ठाकरे, श्री राज ठाकरे एवं उद्धव ठाकरे द्वारा जिस प्रकार बौखलाहट का इजहार मीडिया में किया जा रहा है वह प्रमाणित करता है कि श्री राहुल गांधी का कार्यक्रम बेहद सफल रहा है।

  डॉ. जोशी ने मुम्बई की जनता को मुबारकवाद देते हुए कहा कि उन्होने घृणा व क्षेत्रवाद की राजनीति करने वालों को अच्छा सबक सिखाया है। उन्होने कहा कि श्री राहुल गांधी भारत वर्ष के एक सर्वमान्य नेता हैं और उनकी बढ़ती लोकप्रियता को रोक पाना शिव सेना एवं मनसे जैसी विकृत मानसिकता की मरणासन्न छोटी पार्टी के बस की बात नहीं है।

कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण तथा उ0प्र0 के प्रभारी महासचिव श्री दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के साथ सम्यक विचारोपरान्त जिला/शहर कांग्रेस छानबीन समितियों के गठन के लिए निश्चत मानदण्ड निर्धारित किये गये हैं, जो निम्नवत हैं।

 यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन-प्रभारी सदस्यता अभियान एवं कांग्रेस संगठन चुनाव रामकृष्ण द्विवेदी  ने आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिला/शहर कंाग्रेस छानबीन समिति में वर्तमान जिला/शहर कंाग्रेस अध्यक्ष चेयरमैन होंगे तथा पूर्व जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष(जो पार्टी में हैं), वर्तमान सांसद/विधायक/एमएलसी/महापैार/चेयरमैन नगर पालिका परिषद/जिला पंचायत अध्यक्ष, सम्बंधित जिला/शहर के रहने वाले उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/महामन्त्री/सचिव/कार्यकारिणी सदस्य तथा युवा कंाग्रेस/महिला कांग्रेस/छात्र संगठन/कांग्रेस सेवादल के जिला/शहर अध्यक्ष/मुख्य संगठक जिला/शहर कंाग्रेस छानबीन समिति में सदस्य होंगे।

 श्री द्विवेदी ने बताया कि इस सम्बन्ध में प्रदेश के समस्त जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों को परिपत्र भेजकर और दूरभाष पर सूचित किया गया है कि उपरोक्त श्रेणी के कांग्रेसजनों का नाम सूचीबद्ध कर अपने स्तर से इसका प्रकाशन करा दें और इसकी एक प्रति उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी को फैक्स द्वारा तत्काल उपलब्ध करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्माणाधीन नालों में घटनायें

Posted on 06 February 2010 by admin

लखनऊ। जेएनएनयूआरएम योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन नालों में गिर जाने की घटनायें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। परन्तु नगर निगम प्रशासन के कानों पर जू नही रेंग रही। नगर निगम इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेना नही चाहता।

 स्वन्तन्त्रता संग्राम सेनानी तथा सेक्टर-20 इिन्दरानगर निवासी श्रीमती शान्ती गुप्ता ने बताया कि जेएनएनयूआरएम योजना द्वारा बनाया गया नाला कई माप दण्ड़ों को नज़र अन्दाज करके व पक्षपात पूर्ण कार्यवाही कर निर्माण किया गया है। सेक्टर-20 में ही दर्जनों स्थानों पर नाले अभी भी खुले हुए है जिसके कारण तीन दिन पूर्व एक बच्चा नालें में गिर गया था सब्जी के दुकान पर बैठे  सन्दीप यादव ने जल्द ही उसे नाले से निकाला नही तो उसकी भी जान जा सकती थी। खुलें नालों से परेसान होकर नागरिकों ने अपने बच्चों को घर में बन्द करके रख दिया है।

 स्वन्तन्त्रता संग्राम सेनानी शान्ती गुप्ता ने बताया कि वार्ड में पार्षद न होने के कारण अधिकारी व कर्मचारी भूतनाथ पर बैठे रहते है। उन्होंने शासन से जल्द ही मैथलीशरणगुप्त वार्ड का चुनाव कराने की मांग की है सेक्टर-20 समुद्दीनपुर एकल दिशा चलने तथा नगर निगम द्वारा बनाने गए नाले का मलबा ईंट, बालू आदि एकत्र होने से भी दुघZटनाऐं घटित हो रही है। पड़ोसी पार्षद सरोज कुमारी तथा पार्षद प्रभुनाथ सिंह को समस्यायें बतायी जा रही है और उन समस्याओं का धीरें-धीरें निस्तारण भी हो रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी महंगाई पर लगातार संघर्ष जारी रखने की योजना

Posted on 06 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राज्य में लगातार संघर्ष जारी रखने की योजना बनाई है, यह संघर्ष केन्द्र की कांग्रेसी सरकार को महंगाई पर काबू पाने के लिए बाध्य करने व राज्य की बसपा सरकार को कुसÊ छोड़ने के लिए मजबूर करने तक जारी रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शनिवार को सम्वाददाताओं से बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कल राज्य के लगभग 100 चुनिन्दा वरिष्ठ कार्यकत्ताZओं के साथ कोई 4 घंटे विचार विमर्श किया है। इस विमर्श में कांग्रेसी राजनीति को देश का सबसे बड़ा शत्रु व बसपा सरकार को प्रशासनिक आतंकवादी, भ्र्रष्टाचार की संरक्षक व हिस्सेदार बताया गया है। राज्य भाजपा ने उक्त विमर्श के अनुसार आगे की मोटी रणनीति बनाई है। पार्टी ने कल 7 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक लगातार जनअभियान चलाने व इसी अभियान के जरिए राज्य के प्रत्येक न्याय पंचायत केन्द्र तक सम्पर्क व सम्वाद बनाने की योजना बनाई है। पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 से 15 जनसभाएं करेगी। जुलूस निकाले जायेंगे।

 श्री दीक्षित ने बताया कि पार्टी ने बसपा सरकार की बाबत Þउ0प0्र लुट रहा हैß का नारा दिया है। 7 से 15 फरवरी के जनअभियान के बाद 25 को राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के लिए वरिष्ठ नेता राज्य के सभी जिलों में जाएंगे। कार्यकत्ताZओं से भेंट करेंगे। जनअभियान के लिए महंगाई बढ़ाने से जुड़े साहित्य के साथ साथ बसपा सरकार के विरूद्ध जारी चार्जशीट की प्रतियां भी जिलों में पहुंचा दी गई है। पार्टी 25 फरवरी के बाद भी चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस व बसपा की सरकार ने जिस तरह आम आदमी का जीनाहराम किया है वैसे ही भाजपा दोनो सरकारों की नीन्द हराम करेगी।

मंहगाई के विरोध में जनजागरण अभियान 7 फरवरी से
 भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर आगामी 7 फरवरी से 15 फरवरी तक मंहगाई के विरोध में जनजागरण अभियान चलायेगा। नगर महामन्त्री मान सिंह ने बताया कि जनजागरण अभियान की रूपरेखा 7 फरवरी को तय की जायेगी। लखनऊ महानगर की एक बैठक 7 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे प्रदेश कार्यालय पर होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद लालजी टण्डन, महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ उपस्थित रहेगें।
पेट्रोल, डीजल एवं रसोई के दाम बढ़े तो सभी का बजट बिगाड़ देगें
 भारतीय जनता पार्टी महामन्त्री मान सिंह, पार्षद पी0एन0 सिंह, सरोज कुमारी, विजय गुप्ता, माधुरी शुक्ला, गणेश कन्नौजिया, अन्जू रामचन्दानी, पुष्पासिंह चौहान, मो0 रिज़वान एवं जीशान खान ने भी समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों का पुरूजोर तारिखे से विरोध करते हुए कहा कि अगर केन्द्र सरकार आसमान छूती मंहगाई में इस रिपोर्ट को मंजूर करेंगी तो भाजपा इसके लिए जन अन्दोलन छेड़ेगीं।

 भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह दुआ ने किरीट पारिख समिति की रिपोर्ट को आम जनता के लिए खतरा बताते हुए कहा कि पेट्रोल एवं डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी की सिफारिश जनता के मुंह से निवाला छीनने जैसा है। चौतरफा मंहगाई से हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश एवं केन्द्र सरकार मस्त महौल में जी रहे है। केन्द्रीय मन्त्री बयान बाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

 भाजयुमो उपाध्यक्ष बलवीर सिंह दुआ ने कहा कि अगर समिति की रिपोर्ट को केन्द्र सरकार ने हरी झण्डी दी तो आम आदमी को सूखी रोटी भी नसीब नही होगी। दूध, चीनी के दामों के साथ-साथ रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी होने से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ जायेगा। पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुयी तो सभी चीजों के दाम आसमान छूना स्वाभाविक है।  

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के जिला/महानगर अध्यक्षों, महासचिवों एवं पार्टी से सम्बद्व विभिन्न प्रकोश्ठों के प्रदेश अध्यक्षो की बैठक

Posted on 06 February 2010 by admin

आज यहां समाजवादी पार्टी के जिला/महानगर अध्यक्षों, महासचिवों एवं पार्टी से सम्बद्व विभिन्न प्रकोश्ठों के प्रदेश अध्यक्षो की बैठक पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को गतिशील बनाने पर विचार विमशZ हुआ।
a1
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विधान सभा क्षेत्रों में 8 मार्च, 2010 से कार्यकर्ता सम्मेलन होगें। सम्मेलन के पूर्व उन विधान सभा क्षेत्रों में कई टीमें गठित कर साइकिल यात्रा के माध्यम से गांव-गांव लोगों से मिलकर समस्याओं तथा उत्पीड़न के मामलों की जानकारी की जायगी जिला व महानगर अध्यक्षों को निर्देश दिये गये कि वह तुरन्त जिला के पदाधिकारियों व नेताओ की बैठक कर और कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दें।

बैठक को सम्बोधित करते हुये समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी को जनता के बीच, गांव-गांव तक पहुंचाना है। बूथ कमेटी तक संगठन को मजबूत बनाना हैं। ऐसा संगठन और अध्यक्ष बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरे दायित्व के साथ नहीं करेगा।

श्री यादव ने संगठन में सभी वर्गो को समायोजित करने के सुझाव के साथ इस बात पर विशेश बल दिया कि पदाधिकारी ऐसे हो जो पार्टी के प्रति निश्ठावान हो और सार्वज्निक जीवन में  समर्पित हों। यदि नेताओं और पदाधिकारियों की छवि स्वच्छ नहीं होगी तो सार्वजनिक जीवन में वह कैसे सफल होगा। उन्होने सम्पत्ति और सन्तति का मोह त्यागने और पार्टी के प्रति पूर्णरूपेण समर्पण भाव से काम करने को कहा।

b श्री यादव ने अपने भाशण में मंहगाई के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनों को दोशी ठहराया। उन्होने ब्लाक स्तर पर सस्ते गल्ले की दूकानें खोलने पर बल दिया। बिजली की किल्लत है, नहरों में टयूबवेल में पानी नहीं। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है। लोग भूख से मर रहे है। समाजवादियों को इन सब मुद्दों को लेकर संघशZ छेड़ना चाहिए। चुप नहीं बैठना चाहिए। यह आन्दोलन सिर्फ रस्म अदायगी न हो। आम जनता को यह बात पता लगनी चाहिए कि आन्दोलन उनके लिए हो रहा है। आन्दोलन अहिसंक होना चाहिए।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री भ्रश्ट और कायर हैं। समाजवादी पार्टी आन्दोलन की पार्टी है। समाजवादी पार्टी की राजनीति केवल सत्ता के लिए ही नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। इसलिए मुद्दों की लड़ाई लड़ने के साथ मजबूर लोगों की मदद का भी काम करते रहना चाहिए।

बैठक में श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्व0 जनेश्वर मिश्र का भी स्मरण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट दी। बैठक को सर्वश्री मोहन सिंह, डा0 राम आसरे कुशवाहा, श्री विशम्भर प्रसाद निशाद(सभी राश्ट्रीय महासचिव) अताउर्रहमान (राश्ट्रीय सचिव)तथा श्री राजेन्द्र चौधरी (प्रदेश प्रवक्ता) ने भी सम्बोधित किया।

(राजेन्द्र चौधरी)/ प्रदेश प्रवक्ता

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोक कल्याणकारी शासन व्यवस्था का सिद्धान्त निजी स्वार्थो की बलि चढ़ गया है

Posted on 05 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में वित्तीय अनुशासन तार-तार है और लोक कल्याणकारी शासन व्यवस्था का सिद्धान्त निजी स्वार्थो की बलि चढ़ गया है। विधान सभा में विपक्ष की अनुपस्थिति में षडयन्त्रपूर्वक विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा बल विधेयक जिस तरह पारित कराया गया उससे स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमन्त्री की लोकतान्त्रिक व्यवस्था में कोई आस्था नहीं है। वे तानाशाह की भूमिका में बहुमत की आड़ लेकरं सभी संवैधानिक कायदे-कानूनों और विधायिका की निर्णायक शक्ति को बुलडोजर के हवाले करना पसन्द करती है। प्रदेश में कई महत्वपूर्ण स्थल है जिनकी सुरक्षा आवश्यक है। ताजमहल का तो अन्तर्राष्ट्रीय महत्व है लेकिन मुख्यमन्त्री को तो अपनी प्रतिमाएं एवं अपना आवास ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल दिखाई देता है जिसकी सुरक्षा पर प्रतिमाह 14 करोड़ रूपए अतिरिक्त खर्च होने है। यह तो जनता के साथ एक निहायत घटिया मजाक है।

प्रदेश में पहले से पुलिस बल मौजूद है इसके बावजूद नई भर्ती के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसा लगता है कि बहुजन वालेटियरों को ही इसके अतंर्गत भर्ती किया जाना है। प्रदेश में अल्पसंख्यकों के लिए विशेष बल की मांग पर इस सरकार ने अनुकूल निर्णय नही लिया। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति सम्हालने की चिन्ता नहीं की, उसे सिर्फ अपने ही महापुरूषों की और अपनी सुरक्षा की चिन्ता है।

लगातार घाटा बढ़ाकर यह सरकार प्रदेश को विकास के बजाय विनाश की गर्त में ढकेल रही है। मुख्यमन्त्री  श्री मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2006-07 में 24000 करोड़ रूपए का कोष छोड़ा था। इस सरकार ने आते ही ऐसी लूट मचाई कि अब 9022Û11 करोड़ रूपए का घाटा बजट में हो गया हैं। इस घाटे की पूर्ति के लिए उसके पास कोई पुख्ता योजना नहीं क्योंकि उसका ज्यादा खर्च अनुत्पादक मदों में हो रहा है जिसका अधिकांश भाग कमीशन की भेंट चढ़ जाता है।

बसपा सरकार की मुख्यमन्त्री केवल पत्थर की प्रतिमाओं, पाकोZ, स्मारकों के निर्माण में ही सामाजिक परिवर्तन देखती हैं तथा उसका दावा करती हैं। जबकि हकीकत यह है कि उनके जंगलराज में दलितों की दशा बिगड़ी है, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बढ़ा है, व्यापारियों, वकीलों और छात्रों पर दमनचक्र चला है। महिलाएं घर-बाहर कहीं सुरक्षित नहीं। वृद्ध दंपतियों और सर्राफों की लूट तथा हत्या की वारदातों पर कोई नियन्त्रण नहीं रहा है। जनता उन्हें शीघ्र ही परिवर्तन का अर्थ सिखाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in