Archive | लखनऊ

त्याग पत्र न देकर इटावा में ही कार्य करना चाहते हैं अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड

Posted on 22 February 2010 by admin

राज्य सरकार को इटावा जनपद के अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड श्री शिवदास ने आज एक प्रार्थना पत्र देकर स्पष्ट किया है कि वह सेवा से त्याग पत्र न देकर यथावत् इटावा में ही कार्य करना चाहते हैं और उन्हें लखना (जनपद इटावा) के विधायक श्री भीमराव अम्बेडकर से कोई शिकायत नहीं है। इसी प्रकार विधायक श्री भीमराव अम्बेडकर ने भी इस प्रकरण के लिए खेद व्यक्त करते हुए अपने पत्र में कहा है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस प्रकार अधिशासी अभियन्ता नलकूप और विधायक के बीच अब कोई भी विवाद नहीं रहा है।

यह जानकारी अतिरिक्त मन्त्रिमण्डलीय सचिव श्री विजय शंकर पाण्डेय ने आज यहां मीडिया सेन्टर, एनेक्सी में मीडिया प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियन्ता नलकूप जांच अधिकारी प्रमुख सचिव सिंचाई के समक्ष स्वयं उपस्थित हुए थे। अतिरिक्त मन्त्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि 19 फरवरी, 2010 को श्री शिवदास ने एक पत्र इटावा के विधायक के सम्बंध में लिखा था। उन्होंने कहा कि जैसे ही उनका पत्र शासन की जानकारी में आया, राज्य सरकार ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए इस पूरे प्रकरण की जांच प्रमुख सचिव, सिंचाई को करने के आदेश दिए। श्री पाण्डेय ने कहा कि कतिपय समाचार पत्रों में अधिशासी अभियन्ता के उपलब्ध न होने की खबरें प्रकाश में आयी थीं। अधिशासी अभियन्ता ने आज जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें अब विधायक से कोई शिकायत नहीं है। अधिशासी अभियन्ता ने अपने प्रार्थनापत्र में यह भी कहा है कि नलकूपों के चयन की कार्यवाही को लेकर विधायक श्री अम्बेडकर ने गुस्सा किया था, जिससे आहत होकर उन्होंने शासन को चिट्ठी लिखी थी। अधिशासी अभियन्ता ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वह अपने बेटे की शादी में 20 फरवरी, 2010 को चले गये थे।

अतिरिक्त मन्त्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी परिस्थिति में शासकीय कार्य में लगे कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर दबाव की स्थिति बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय कर्मचारियों तथा अधिकारियों से यह अपेक्षा है कि वह बिना भय या दबाव के अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साई सेवाश्रम से साठ करोड़ रूपये की मांग

Posted on 22 February 2010 by admin

श्री साई सेवाश्रम लखनऊ ने महाराश्ट्र सरकार द्वारा श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट, िशरडी से िशरडी में हवाई अड्डा बनाने के लिए साठ करोड़ रूपये की मांग करना और अन्य काम के लिए सरकार द्वारा ट्रस्ट पर अवैध ढंग से दबाव डालने की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए इस कृत्य का कड़ा विरोध किया है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में श्री साई सेवाश्रम के अध्यक्ष चन्द्र कुमार छाबड़ा ने कहाकि महाराश्ट्र सरकार का यह गौरव है कि िशरडी जैसे सर्वमान्य धार्मिक स्थल उस राज्य में है जहां न केवल देश से बल्कि विदेश से प्रतिदिन एक लाख तथा सप्ताहअन्त मेें पांच लाख भक्त देश कोने कोने से दशZन करते आते है।
उन्होंने कहाकि ऐसे पवित्र एवं सभी धर्मो के मान्य स्थान पर सरकार को अधिक से अधिक सुविधायें मुहैया कराने के लिए न केवल स्वयं पहल करनी चाहिए बल्कि केन्द्र सरकार से भी िशरडी के विकास के लिए अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाऐं लागू करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होनें कहा महाराश्ट्र सरकार किस नीति के तहत िशरडी संस्थान से हवाई अड्डे के निर्माण के लिए धन की मांग कर रही है, उसे स्पश्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट द्वारा तमाम जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं, तथा महाराश्ट्र सरकार की श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट से धन की मांग एक अवैध अनैतिक एवं मानसिक दिवालीयेपन का द्योतक कृत्य है जिसका सांई भक्तों में व्यापक रोश है। श्री साई सोवाश्रम ने ऐसी सरकार के इस नापाक इरादे का विरोध करने का निर्णय लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अब्दुल वहीद को सहाफत श्री आवार्ड

Posted on 22 February 2010 by admin

01-vidhan-sabha-adhyksh-dwarasammanitabdul-waqheedउ.प्र. जिलामान्यताप्राप्त पत्रकार एसो. के अध्यक्ष अब्दुल वहीद को सहाफत श्री आवार्ड से सम्मानित करते अध्यक्ष विधानसभा सुखदेव राजभर।

Comments (0)

अधिकारियों द्वारा दायित्वों के निर्वहन करने के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा अनुचित दबाव बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

Posted on 21 February 2010 by admin

शासन द्वारा इटावा में तैनात अधिशासी अभियन्ता,
विधायक के सम्बन्ध में की गई शिकायत की जांच के आदेश
प्रकरण की जांच प्रमुख सचिव सिंचाई करेंगे
शिकायत सही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्रभावी न्यायोचित कार्यवाही की जायेगी

लखनऊ : 21 फरवरी, 2010

 उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद इटावा में तैनात नलकूप विभाग के अधिशासी अभियन्ता द्वारा विधायक के बारे में की गई शिकायत के सभी तथ्यों की जानकारी करके वस्तुस्थिति से तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकरण की जांच प्रमुख सचिव सिचाई श्री के0एस0 अटौरिया को सौपी है।

 सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी आज यहां दी। उन्होंने कहा कि शासन ने कतिपय समाचार पत्रोंं व इलेक्ट्रानिक मीडिया में जनपद इटावा में नियुक्त अधिशासी अभियन्ता, नलकूप द्वारा एक विधायक के सम्बंध में की गई शिकायत की खबर मिलते ही इस मामले को पूरी गम्भीरता से लिया और जांच के आदेश दिए।

 प्रवक्ता ने कहा कि प्रमुख सचिव सिंचाई को निर्देशित किया गया है कि तत्काल संबधित अधिशासी अभियन्ता, नलकूप को बुला कर सभी तथ्यों की पूूर्ण जानकारी प्राप्त करके रिपोर्ट दी जाये, जिससे प्रदेश सरकार सम्बंधित मामले में शीघ्र उचित निर्णय लेकर कार्यवाही कर सके।  

 सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अपने दायित्वों के निर्वहन करने के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का अनुचित दबाव डालना कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच के पश्चात जो भी तथ्य निकलकर आयेंगे तथा यदि शिकायत सही पायी जाती है, तो सम्बंधित के विरूद्व प्रभावी न्यायोचित कार्यवाही की जायेगी। 

 सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार का खेल

Posted on 21 February 2010 by admin

प्रदेश की बसपा सरकार ने लूट और वसूली का धंधा सरकारी स्तर पर चलाकर अधिकारियों- कर्मचारियों को आतंकित कर रखा है। पंचम तल से लेकर बसपा के सांसद, विधायक तक सभी इस धंधे में लगे हैं और अपने ‘ोयर बॉट रहे हैं। वसूली न देने वालों को हर तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। अधिकांश रगन्दारी टैक्स मुख्यमन्त्री के नाम पर वसूला जाता है जिसकी पूरी जानकारी होने के बावजूद मुख्यमन्त्री चुप्पी साधे हैं।

सत्तापक्ष के विधायक (श्री भीमराव अम्बेडकर विधानसभा क्षेत्र लखना) से तंग आकर नलकूप खण्ड प्रथम, इटावा के अधिशासी अभियन्ता श्री शिवदास अपनी सेवा से इस्तीफा देने को मजबूर हो गये हैं। मुख्यमन्त्री और सिंचाई मन्त्री को उसने रजिस्टर्ड पत्र भेजकर बताया है कि किस तरह उसे धमकाया और बेइज्जत किया जा रहा हेै। औरैया जैसा काण्ड से भी भंयकर काण्ड करने की धमकी दी गई। मन्त्री को जानकारी देने के बाद उन्हें कुछ ज्यादा ही प्रताड़ित किया जाने लगा। ऐसे में अपने दायित्वों का निर्वहन कोई अधिकारी कैसे कर सकता है.

प्रदेश में बसपा सरकार के बनने के बाद मुख्यमन्त्री के जन्मदिन पर भेंट देने के नाम पर जबरन चन्दा वसूली का काम जोरों से ‘ाुरू हुआ, जिसके चलते औरैया के एक इंजीनियर गुप्ता को पीट-पीट कर मार डाला गया। उसका दोश यही था कि वह बसपा विधायक की मुंहमॉगी रकम देने में असमर्थता जता रहा था। इसी रंगदारी टैक्स की वसूली से सन्त्रस्त पी0सी0एफ0 के एक प्रबन्धक ने भी आत्महत्या कर ली थी और बताया था कि हर माह उससे वसूली मॉगी जा रही थी। जिन पर वसूली मॉगने के आरोप थे, उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। कई अन्य विभागों के अधिकारी भी समय-समय पर इस रंगदारी टैक्स अदायगी केे सिलसिले में बुरी तरह प्रताड़ित किए गये, उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

मुख्यमन्त्री मायावती को आदमियों से नहीं पत्थरों से लगाव है। वे प्रदेश को अपनी प्रतिमाओं की सौैगात दे रही हैं। जनता को पत्थर और अपने घर को बुलेटपु्रफ बनाने में ही उनका सारा विकास कार्य हो रहा है। अपने आवास को वे अतिरिक्त सुरक्षा बल की देखरेख में सौपने जा रही हैं। उन्हें यह बात बतानी चाहिए कि उनके घर में ऐसा क्या है जिसकी सुरक्षा के लिए इतने तामझाम की जरूरत है। वैसे ही उन्हें भारी सुरक्षा मिली हुई है। दर्जनों गाड़ियों, कमांन्डो के काफिले के साथ वे सूनी सड़क पर निकलना पसन्द करती हैं। उन्हें कभी प्रदेश की जनता की भी सुध लेनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आवश्यक वस्तुओं पर अतिरिक्त कर लगाने की घोर निन्दा

Posted on 20 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आवश्यक वस्तुओं पर लगभग 500 करोड़ रूपये के नये कराधान को महंगाई बढ़ाऊ, आमजन विरोधी व संवैधानिक दृष्टि से घोर वित्तीय अनुशासनहीनता करार दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शनिवार को आम आदमी के इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं, दवाओं, वनस्पति घी, साइकिल आदि पर अतिरिक्त कर लगाने की घोर निन्दा की और कहा कि महंगाई के लिए केन्द्र को फजÊ तौर पर कोसने वाली बसपा ने उत्तर प्रदेश की जनता को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है। बसपा ने महंगाई की आग मेें पेट्रोल डाला है और आम आदमी को इसी आग में झोंक दिया है।

 श्री दीक्षित ने कहा कि संवैधानिक दृष्टि से कराधान के ये प्रस्ताव बजट सत्र में लाने चाहिए थो। सरकार ने बजटीय प्राविधानों में लगभग 500 करोड़ के ये कराधान प्रस्ताव आखिरकार क्यों छुपायेर्षोर्षो विधानसभा के बजट सत्र के सत्रावसान के ठीक तीसरे दिन कराधान के प्रस्ताव का ऐसा दूसरा उदाहरण भारत के संसदीय इतिहास में नहीं मिलता। सभी कराधान विधायी सिफारिश से ही आते हैं। लेकिन सरकार ने बेईमानी की। अब महामहिम राज्यपाल को चाहिए कि सरकार के इस कदाचरण पर हस्तक्षेप करें। यह मसला संविधान और संसदीय परम्परा के अपमान से जुड़ा हुआ है। सरकार बताए कि सत्र के दौरान ही करारोपण प्राविधान के प्रस्ताव सदन से पारित कराने में कठिनाई क्या थीर्षोर्षो यह राज्य की जनता के साथ धोखाधड़ी है। भाजपा सरकार कदाचरण के इस मामले को आम जनता के बीच ले जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रशासन और पत्रकारों के बीच समन्वय

Posted on 20 February 2010 by admin

pic-121प्रशासन और पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से परम्परा और तहजीब के शहर लखनऊ में उ0प्र0 जिला मान्यताप्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने नवआगन्तुक जिलाधिकारी अनिल सागर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
प्रतिनिधि मण्डल की जिलाधिकारी से हुई वार्ता में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा हुई जिसको जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर हल करने का अश्वासन दिया। उक्त प्रतिनिधि मण्डल में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वहीद, चेयरमैन अजीज सिद्दीकी, संरक्षक पंचमलाल वर्मा, महामन्त्री अजय वर्मा, जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ला, प्रवक्ता संजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मुश्ताक बेग, छायाकारों में मो. अतहर रजा, आशू सिद्दीकी, अमित वर्मा, जेपी वर्मा, अनूप वर्मा आदि सम्मिलित रहे।

news-from-lucknow-19-2-2010

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक

Posted on 20 February 2010 by admin

smajwadi-party-20-2-2010समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कांग्रेस, भाजपा और बसपा पिछड़ों की विरोधी है। समाजवादी पार्टी शासन में पिछड़ों को जो सुविधाएं दी थीं, उन्हें मायावती सरकार ने छीन लिया है। पिछड़ों की ताकत को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है। पिछड़ा वर्ग अपने हितों के लिए अप्रैल,2010 में विराट रैली करेगा और आगामी विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा क्योंकि पिछड़ें वर्गो का सम्मान श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। यह विचार आज यहां समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में, व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने बसपा राज में पिछड़ों के उत्पीड़न की शिकायतें करते हुए बताया कि आबादी का साठ प्रतिशत होने के बावजूद पिछड़े वर्ग की उपेक्षा हो रही है। 25 लाख के ठेकों में अनु0जाति/जनजाति के आरक्षण के सापेक्ष पिछड़ों को आरक्षण नहीं दिया गया है। उन्हें शासन-प्रशासन में हाशिए पर रखा जा रहा है। श्री मुलायम सिंह यादव की सरकार ने तमाम सुविधाएं दी थी, उन्हें भी छीन लिया गया है। पिछड़ों के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी ने सामाजिक न्याय दिलाने के लिए पिछड़ों के हक में बराबर संघर्ष किया है। वह पिछड़ों को अवसर दिए जाने की पक्षधर है। पिछड़ों का भविष्य श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। बैठक में सरकारी अन्याय के विरूद्व आन्दोलन तेज करने, समाज के नेताओं द्वारा संघन दौरा करके जन जागरण पैदा करने तथा अप्रैल,2010 की विराट रैली को सफल बनाने के बारे में चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि समाजवादी पार्टी में पिछड़ों को समुचित एवं सानुपातिक प्रतिनिधित्व मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय महासचिव पद पर कुशवाहा एवं निषाद समाज को सम्मान दिया गया। पिछड़ों को अत: किसी बहकावे में न आकर एकजुट होकर श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को पूरी ताकत देनी चाहिए। समाजवादी पार्टी में ही पिछड़ों का भविष्य सुरक्षित है। यह पिछड़े समाज की परीक्षा की घड़ी है, इसमें खरा उतरना होगा। बैठक की अध्यक्षता सॉसद श्री राम नारायण साहू की, इसमें प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी अतिरिक्त सचिव श्री एस0आर0एस0यादव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ0 लालता प्रसाद निषाद,,पूर्व विधायक श्री ताराचन्द्र सोलंकी, श्री जगदीश कुशवाहा, पूर्व सॉसद, श्री जयगोपाल सोनी, श्री जगन्नाथ यादव,एडवोकेट, श्री योगेन्द्र चौहान,श्री अनिल राजभर, श्री नानकदीन भुर्जी,श्रीमती जानकी पाल, श्रीमती मंजूरानी मौर्य,डा0 रामगोविन्द प्रजापति, श्री तुलसीराम चौरसिया,श्री राकेश प्रजापति, डा0 आर0डी0 गोस्वामी,श्री अफजल अंसारी, श्री निवास जोगी,श्री जगत नारायण मौर्य श्री सुरेशराम चौरसिया, श्री रवीन्द्र यादव, डा0 रामदुलार राजभर, श्री सहजराम चौहान, श्री सुन्दरलाल चौहान तथा श्री अमित पाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास के सम्बन्ध आयोजित कार्यशाला में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भाग नहीं ले रहे हैं

Posted on 20 February 2010 by admin

उत्तर प्रदेश शासन के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कतिपय समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित की गई है कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास के सम्बन्ध में भारत सरकार के ग्राम्य विकास विभाग द्वारा झांसी में 20 फरवरी, 2010 को आयोजित कार्यशाला में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भाग नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खबर में केन्द्रीय ग्राम्य विकास राज्य मन्त्री श्री प्रदीप जैन के हवाले से कहा गया है कि प्रदेश के मुख्य सचिव अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण कार्यशाला में भाग नहीं ले पा रहे हैं तथा राज्य सरकार के प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास आज लखनऊ में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के कारण कार्यशाला में भाग नहीं ले पा रहे हैं।

 इस सम्बन्ध में प्रवक्ता ने राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उक्त कार्यशाला के लिए मुख्य सचिव को न तो लिखित रूप में और न ही मौखिक रूप से आमन्त्रित किया गया है। अत: मुख्य सचिव द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग करना सम्भव नहीं था। उन्होंने कहा कि जहां तक प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास के कार्यशाला में भाग न लेने का प्रश्न है, इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार को पहले ही जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का भी कार्य प्रमुख सचिव के रूप में देख रहे हैं और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल के अनुमोदन से प्रति वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी 20 व 21 फरवरी को प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

 प्रवक्ता ने कहा कि प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी की व्यवस्था और महामहिम की गरिमामयी उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास को इस आयोजन में रहना अत्यन्त आवश्यक था। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को ही केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मन्त्रालय को उक्त वर्कशाप के आयोजन की जानकारी दे दी गई थी और इसके साथ ही  तत्काल ही भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से अवगत कराते हुए अनुरोध किया गया था कि वर्कशाप को किसी भी अन्य तिथि को आयोजित किया जाय, ताकि प्रमुख सचिव भी कार्यशाला में भाग ले सकें।

 प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मन्त्रालय की ओर से राज्य सरकार के उक्त अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास के प्रतिनिधि के रूप में शासन से ग्राम्य विकास आयुक्त, श्री संजीव कुमार तथा विशेष सचिव श्री बी0एल0 अग्रवाल को कार्यशाला में भाग लेने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस आयोजन को पूर्ण सफल बनाने और भारत सरकार का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने के लिए सभी व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा इस आयोजन के सम्बन्ध में केन्द्र सरकार के उच्चाधिकारियों से समय-समय पर वार्ता भी होती रही है। 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एचडीएफसी बैंक- बेस्ट प्राइवेट बैंकिंग सर्विसेज ओवर ऑल का दर्जा

Posted on 19 February 2010 by admin

एचडीएफसी बैंक, भारत के अग्रणी बैंकों में से एक को, यूरोमनी के वाषिZक “ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग एण्ड वेल्थ मैनेजमेंट पोल- 2010 में `बेस्ट प्राइवेट बैंकिंग सर्विसेज ओवर ऑल“ का दर्जा दिया गया। किये गये सर्वेक्षण में एचडीएफसी बैंक का चयन लगातार दूसरे वर्ष में `बेस्ट लोकल बैंक इन इण्डिया` के रुप में भी किया गया। यूरोमनी के अनुसार, `बेस्ट प्राइवेट बैंकिंग सर्विसेज` के लिये एचडीएफसी बैंक का चयन यह दर्शाता है कि बैंक विभिन्न प्रकार की अस्तियों से सम्बंधित सलाह एवं पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा क्षेत्र में अग्रणी है। प्रदान की गई श्रेणी का आधार गुणवत्ता एवं परिणाम के आधार पर प्रदान की गई सेवायें एवं बैंकों के द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़े हैंं। इस सर्वेक्षण में प्रतिद्विन्दयों के मतों एवं प्रतिद्वन्दी के विषय में धारणा को भी महत्व प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि पर अपने विचार व्यक्त करते हुये श्री अभय आईमा, ग्रुप हेड, इिक्वटिज, प्राइवेट बैंकिंग, थर्डपार्टी प्रोडक्टस, एनआरआई एवं इंटरनेशनल कंज्यूमर बिजनेस ने कहा कि, “इस प्रकार का अवार्ड प्राप्त होना हमारे लिये गौरव का विषय है। एचडीएफसी बैंक में हम सभी, बाजार में मौजूदा चुनौतियों को भली भान्ति समझते हैं और हमारा दृढ़ विश्वास है कि बाजार की बढ़ती हुई आवश्यकताओं एव ंअपेक्षाओं को पूरा करने के लिये हमारी नितियां सही हैं और हम अपने ग्राहकों से साझेदारी कर पारस्परिक विकास कर सकते हैं। भारत में प्राइवेट बैंकिंग समग्र विकास की दिशा में अग्रसर है और हमें टायर 2 एवं टायर 3 जैसे शहरों में भी विकास के लक्षण परिलक्षित हो रहे हैं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in