Archive | लखनऊ.

उड़ी में सैनिकों की शहादत की याद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Posted on 28 September 2018 by admin

29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के जाबांजों द्वारा पाकिस्तान की धरती पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक और उड़ी में सैनिकों की शहादत की याद में लखनऊ में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गौरतलब है उड़ी के हमले में भारतीय सेना के 18 जाबांज मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे उसी के ठीक 11 दिन के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जाकर 28 और 29 सितंबर 2016 की रात में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों और उनको पनाह देने वालों को करारा जवाब दिया था। वीर सैनिकों की इस बहादुरी को सलाम करते हुए इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 6
कार्यक्रम में उन हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिन्हें सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान खास तौर पर इस्तेमाल किया गया था। इसमें पिस्तौल, एमपी 9 आरआईएफ और एके 47 से लेकर 40 एमएम एमजीएल, स्निपर साइट और स्निपर आरआइएफ को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में टैंकों और इमारतों को नेस्तनाबूद कर देने वाले 84 एमएम राकेट लांचर एमके 2 को भी रखा गया है। अंधेरे में ऑपरेशन के दौरान सैनिक इसका इस्तेमाल रोशनी या फिर धुएं की चादर तैयार करने में भी कर सकते हैं। इस धुएं की चादर की आड़ में वे दुश्मन के ठिकानों के काफी करीब तक जा सकते हैं। प्रदर्शनी में स्वदेश निर्मित बीएसएफ़-एसआर और एजीएल 30 एमएम को भी दर्शाया गया है। अचूक निशाने वाली एजीएल 30 एमएम जहां ग्रेनेड बरसाती है वहां 7 मीटर के दायरे में तबाही आ जाती है। प्रदर्शनी में 5.56 एमएम की इंसास एलएमजी और 5.56 एमएम की इंसास आरआइएफ सहित कई हथियारों को दर्शाया गया है।
प्रदर्शनी परिसर में ही वीडियो फिल्मों भी दिखाई जा रही हैं और सुरक्षा उपकरणों के संबंधित तकनीकी औजारों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी 29 सितंबर तक चलेगी।

Comments (0)

नरेन्द्र सिंह राणा की पुस्तक ‘‘एक दष्टि’’ का विमोचन हुआ

Posted on 28 September 2018 by admin

सुरेंद्र अग्निहोत्री,लखनऊ 28 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, भारत के अन्तर्राष्ट्रीय कोच ‘‘पावर लिफ्टिंग’’ तथा उ0प्र0 के सर्वोच्चय सम्मान यश भारती से सम्मानित नरेन्द्र सिंह राणा की पुस्तक ‘‘एक दष्टि’’ का विमोचन हुआ।32
इस अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उ0प्र0 सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी ने अपने संबोधन में श्री राणा जी को बधाई देते हुए कहा कि एक लेखक के रूप में पार्टी कार्यकर्ता के नाते तथा खिलाड़ी होने के कारण उनका जीवन बहुआयामी है। श्री शाही ने कहा कि आगे भी उनका इसी प्रकार से पार्टी तथा समाज को सहयोग मिलता रहेगा। मैंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए श्री राणा को एक समर्पित व जुझारू कार्य करने वाला साहसी कार्यकर्ता पाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा उ0प्र0 सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने अपने सम्बोधन में श्री राणा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी जमकर तारीफ की। श्री खन्ना ने कहा कि खिलाड़ी के रूप में उन्होंने विदेशों में देश का मान बढ़ाया। पार्टी में लगातार 10 वर्ष तक प्रदेश के मीडिया प्रभारी रहे अब प्रवक्ता है उनका काम इस का प्रमाण है। श्री खन्ना ने कहा कि भारतीय मनीषा कहती है कि ‘‘ऊचाई पर पहुचना कमाल नहीं होता बल्कि ठहरना कमाल होता है।
कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन जी तथा समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री जी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य ने किया तथा स्वागत अध्यक्ष सुरेश तिवारी अध्यक्ष अवध क्षेत्र भाजपा ने नेताओ का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अपने नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करते हुए श्री राणा ने कहा कि मेरे जीवन में जो भी अच्छा है वह सब परमात्मा की कृपा, पार्टी का साथ तथा आप सभी के स्नेह व आर्शीवाद का परिणाम है।

Comments (0)

अमर बलिदानी भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन

Posted on 28 September 2018 by admin

लखनऊ 28 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह की पुण्य जयंती पर अपनी भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किये।
डा0 पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि के प्रति शहीद भगत सिंह का प्यार, त्याग और समर्पण असाधारण व वंदनीय था। शहीद भगत सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान से युवाओं में राष्ट्र भक्ति का ऐसा ज्वार आया जिससे पूरे देश में स्वाधीनता की लहर और प्रचंड हो गई।
महान राष्ट्र भक्त, अमर बलिदानी भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। यह राष्ट्र सदैव आपका ऋणी रहेंगा।
देश के लिए आपका बलिदान सदैव हमंे प्रेरित करता रहेंगा।

Comments (0)

कार्यकर्ता नए मतदाता का नाम जुड़वाने में तेजी लाएं

Posted on 28 September 2018 by admin

बस्ती/लखनऊ 28 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज बालाजी प्रकाश होटल, बस्ती में आयोजित लोकसभा संचालन समिति की बैठक में सहभागिता करते हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का आवाहन करते हुए कहा कि प्रदेश में मतदाता सूची में अबतक 52 लाख मतदाताओं के नाम नही हैं और 14 लाख लोगों के नाम फर्जी हैं, कार्यकर्ता नए मतदाता का नाम जुड़वाने में तेजी लाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी से कार्यकर्ता सीधे सम्पर्क करें।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी की योजनाओं नीतियों कार्यक्रमों के कारण आज पूरे देश की जनता में उनके प्रति अपार सम्मान है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 1 करोड़ 46 लाख शौचालय बनवाएं, विधुत कनेक्शन आसान किया। गांव-गांव विधुतीकरण करवाया और गरीब पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री जन अरोग्य के तहत आयुष्मान भारत योजना लागू करके गरीब पीड़ितों को मुप्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई, जिसके तहत एक करोड़ 18 लाख परिवारके 6 करोड़ जनता लाभान्वित होगी। इसी प्रकार मुद्रा योजना के तहत करोङो लोगों ने नए सिरे से अपना व्यापार शुरू किया और व्यापार आगे बढ़ाया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि सपा बसपा सरकार में कभी भी गेहूं, धान आदि फसलों का क्रय नही किया गया लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने फसल आने से पहले जगह जगह धान क्रय केंद्र खोल दिया था ताकि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके। वर्तमान प्रदेश सरकार में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ है।
डॉ पाण्डेय ने आगामी संगठन के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि गांव संपर्क अभियान, पिछड़े वर्ग की बैठकें, सभी मोर्चों के प्रदेश कार्य समिति के बैठके आदि कार्यक्रम होने हैं इसके साथ ही बूथ स्तर पर दीवार लेखन जिसमें प्रमुख रूप से पार्टी के नारे पार्टी का निशान लिखे जाएंगे। डा0 पाण्डेय ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विजयादशमी से हर विधानसभा में पद यात्रा होंगी इन पद यात्रा के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
डॉ पांडेय ने कहा कि विपक्ष अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक हो रहा है महागठबंधन बना रहा है ताकि अपने व्यक्तिगत स्वार्थो की पूर्ति कर सके लेकिन भाजपा कार्यकर्ता मतदाता एवं जनता से डायरेक्ट कनेक्शन से गठबंधन को ध्वस्त कर देंगे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक तिवारी, सांसद हरीश द्विवेदी, शरद त्रिपाठी, जगदम्बिका पाल, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायकगण अजय सिंह, संजय जायसवाल, रवि सोनकर, टी.पी. शुक्ला, सतीश द्विवेदी, जय चैबे, श्रीराम चैहान, राकेश बघेल, संतराज, राघवेन्द्र सिंह, अनीता कवल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन एवं संचालन क्षेत्रीय महामंत्री प्रेमचन्द्र मिश्रा ने किया।

Comments (0)

16वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन

Posted on 28 September 2018 by admin

लखनऊ 28 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज मोती महल लाॅन लखनऊ में 16वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डा0 पाण्डेय ने कहा कि पुस्तक मेला बहुत ही अच्छा आयोजन है। इलेक्ट्रानिक और डिजिटल युग में भी पुस्तकें अनमोल है। पढ़ने से विषय का बोध होता है, आप कही भी इसका उद्धरण दे सकते है। पढ़ना ही स्थाई भाव है, मैं जब केन्द्र सरकार में मानव संसाधन राज्यमंत्री था मेरे विभाग में नेशनल बुक ट्रस्ट भारत सरकार का एक उपक्रम था, मैं उस पर काफी रूचि लेकर के पाठ्य पुस्तकों के आयोजनों को बढ़ावा देता था, और सहायता भी करता था। मनुष्य को रोटी, कपड़ा, मकान तो आवश्यक है ही लेकिन चित, हृदय और मन को आनंद पुस्तके ही दे सकती है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि पुस्तकों ने शास्त्रों का विमोचन और विभाजन किया है, अपने-अपने ढ़ंग से काव्य शास्त्रों का वर्णन किया जाता है। काव्य शास्त्र के तीन भाग होते है। दृश्य काव्य, पाठ््य काव्य और श्रव्य काव्य होते है। दृश्य काव्य में नाटक, नौटंकी, चित्रण, फिल्में आदि होते है। श्रव्य काव्य में गीत, संगीत, भजन आदि होते है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण पाठ्य काव्य होता है जिसमें मानस की चैपाई, तुलसी दास की रामायण, श्रीमद भागवत, कम्बन की रामायण, कबीर के दोहे आदि, मनुष्यों को ज्ञान के साथ-साथ मन और चित को आनंद भी देते है। उसी का एक भाग है आज कल की पुस्तके। आज के युग में टीवी चैनलों का, फिल्मों का भी महत्व है लेकिन पुस्तकों से हमें स्थाई ज्ञान प्राप्त होता है, पढ़ने से विषय का बोध होता है। मेरी शुभकामनाएं है इस आयोजन के लिए, मैं आयोजकों को बधाई देता हूॅ।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आलोक अवस्थी, सह संपर्क प्रमुख सुधाकर सिंह कुशवाहा, आयोजन समिति के श्री मुरलीधर आहुजा, रामजी दास, टी.पी. हवेलिया, राकेश जैन, जयनारायण शुक्ला, मनोज सिंह चंदेल, आस्था ढल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विन्दु जैन जी ने किया।

Comments (0)

मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनावों में पूरी तैयारी और ताकत के साथ दस्तक देगी

Posted on 28 September 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 29 और 30 सितम्बर को दो दिन मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। श्री यादव 29 सितम्बर 2018 (शनिवार) को जिला शहडोल में 12ः20 बजे टेक्निकल मैदान में और 30 सितम्बर 2018 (रविवार) को जिला बालाघाट में 12ः00 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में एक जनसभा एवं रैली को सम्बोधित करेंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि श्री अखिलेश यादव इससे पूर्व भी मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रम कर चुके हैं। भोपाल, सतना, रीवा, खजुराहों, पन्ना, सीधी, शहडोल के कार्यक्रमों में वहां की जनता ने श्री अखिलेश यादव का स्वागत कर समाजवादी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिलाया मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनावों में पूरी तैयारी और ताकत के साथ दस्तक देगी। मध्य प्रदेश में लगभग दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों को उतारेगी।
श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का विस्तार उत्तरोŸार बढ़ता जाना वैचारिक राजनीति को ताकत मिलने का संकेत है। विभिन्न प्रदेशों में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी व्यवस्था की मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी सक्रिय है। श्री अखिलेश यादव के दौरों से मध्य प्रदेश, उŸाराखण्ड, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी संगठन के विस्तार में वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों के साथ बहुत अत्याचार हुआ है। विगत 15 वर्षों से भाजपा शासन ने नौजवानों को बेरोजगारी के कारण अंधकार भय भविष्य में धकेल दिया है।
किसानों की हालत बद से बदतर हो गयी है। किसानों को न उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सका और न पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था हो सकी। फलस्वरूप कर्ज के बोझ तले दबे हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
मध्य प्रदेश में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मध्य प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के आगमन से जो उत्साह दिखता है। इससे भाजपा मुक्त मध्य प्रदेश का संकेत मिलता है।

Comments (0)

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल पर ‘स्वच्छ नीर दिवस’ मनाया गया

Posted on 28 September 2018 by admin

लखनऊ 28 सितम्बर 2018 । भारतीय रेल द्वारा निर्देषित स्वच्छ रेल - स्वच्छ भारत अभियान की चतुर्थ वर्षगाॅठ के अवसर पर दिनांक 15 सितम्बर 2018 से 02 अक्टूबर 2018 तक मनाये जाने वाले ’’स्वच्छता ही सेवा’’ पखवाड़ा के अन्तर्गत आज पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल पर ‘स्वच्छ नीर दिवस’ मनाया गया।
जिसके अन्तर्गत मण्डल रेल प्रबन्धक श्रीमती विजय लक्ष्मी कौषिक के निर्देष पर लखनऊ सिटी, ऐषबाग, लखीमपुर, बादषाहनगर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती ,गोरखपुर जं0, खलीलाबाद, मनकापुर एवं गोरखपुर स्टेषन पर नामित अधिकारियों, स्टेषन अधीक्षकों एवं संबंधित सुपरवाईजरों की देखरेख में मण्डल के स्टेशनों पर स्टेषन प्लेटफार्म, यात्री प्रतिक्षालय, वाटर वैण्डिंग मषीन, वाटर कूलर, जल आपूर्ति के स्रोत एवं पीने के पानी के बूथ आदि की सघन जांच की गई।
रेलवे कार्यालयों ,कॉलोनियों, हॉस्पिटल, हेल्थ यूनिट एवं स्कूलों में वाटर कूलर, पानी की टंकी, वाटर फिल्टर मषीन आदि की सफाई की गयी तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी।
पेय जल की जांच हेतु सैंपल भी एकत्रित किये गए तथा जल आपूर्ति के स्तर में पायी गयी कमियों को दूर करने के लिये संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिषा-निर्देष दिया गया।
आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेषनों पर सेनीटेषन पर आधारित फिल्में एवं ‘जिंगल्स’ के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

Comments (0)

जिलाध्यक्ष घोषित

Posted on 28 September 2018 by admin

लखनऊ 28 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पार्टी के सात जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। डा. पाण्डेय ने रविन्द्र भड़ाना को मेरठ जिला, मुकेश सिंघल को मेरठ महानगर, सुधीर सैनी को मुजफ्फरनगर, विकास अग्रवाल को हापुड़, मानवेन्द्र लोधी को फिरोजबाद जिला, जमुना कुशवाहा को झांसी जिला और जगदीश लोधी को ललितपुर का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

Comments (0)

भाजपा सरकार के सुशासन की झांकी भी दिखेगी कुंभ में - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 28 September 2018 by admin

लखनऊ 28 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि इलाहाबाद में आयोजित होने वाले कुंभ को लेकर देश और विदेश में जिस तरह का माहौल बनना शुरू हुआ है वह अभूतपूर्व है। प्रदेश में मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने जिस तरह से सुशासन का महौल बनाया है उसने भाजपा सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही यूपी की छवि बदल कर रख दी है। इसी बदली छवि से अब उत्तर प्रदेश देश विदेश में मौजूद निवेशकों को आकर्षित कर रहा है साथ ही अब पर्यटक भी बिना किसी हिचक के यूपी की तरफ रुख करने लगे हैं।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इलाहाबाद में कुंभ के आयोजन में अभी तीन महीने से कुछ ज्यादा का समय शेष रह गया है लेकिन इटली जैसे यूरोपीय देशों से पर्यटकों का दल यूपी पहुंचने लगा है। चार सितंबर को कुंभ की वेबसाइट शुरू होते ही जिसतरह यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई उससे पता चलता है कि देश ही नहीं बल्कि विदेश में इलाहाबाद में होने वाले कुंभ के प्रति लोगों में अपार उत्साह है और लोग इस अभूतपूर्व आयोजन का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं। इससे संकेत मिल रहा है कि विश्व के सबसे बड़े आयोजन कुंभ में प्रदेश की भाजपा सरकार का सुशासन चार चांद लगाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि कुंभ के प्रति समाज के हर वर्ग और प्रदेश के हर क्षेत्र को एक सूत्र में बांधने के लिए प्रदेश सरकार पांच वैचारिक कुंभ भी आयोजित करेगी। इनमें युवा कुंभ लखनऊ में, पर्यावरण कुंभ वाराणसी में, मातृ कुंभ वृंदावन में, समरसता कुंभ अयोध्या में और संस्कृति कुंभ प्रयाग में होगा। कुंभ के आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। कुंभ मेला परिसर को श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सजाया जा रहा है। मेला क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति करने के लिए सरकार ने 200 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत किया है। विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए इलाहाबाद में हवाई अड्डे को नया रूप दिया जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं कुंभ से जुड़ी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने कुंभ की तैयारी में किसी प्रकार की कसर न रह जाए इसके लिए सक्षम अफसरों को मेला परिसर की जिम्मेदारी सौंपी है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की अगवानी के लिए भाजपा सरकार जिस तरह के प्रबंध कर रही है उससे न केवल उत्तर प्रदेश को विश्व में एक नई पहचान मिलेगी अपितु भाजपा राज में सुशासन की झांकी भी लोगों के सामने होगी।

Comments (0)

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं ललिता शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण

Posted on 27 September 2018 by admin

स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक स्थल वाराणसी में स्थापित हुई मूर्ति
—–
लखनऊः 27 सितम्बर, 2018
img-20180927-wa0021उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रामनगर, वाराणसी में भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री एवं उनकी पत्नी स्व0 ललिता शास्त्री की मूर्ति का अनावरण किया तथा अपनी एवं प्रदेश की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य संग्रहालय, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ सिंह, स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के बेटे श्री सुनील शास्त्री, श्री अनिल शास्त्री व परिवार के अन्य सदस्यगण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य विशिष्टजन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
राज्यपाल ने स्व0 लाल बहादुर शास्त्री को देश का सच्चा सपूत बताते हुये कहा कि गांधी जी से प्रेरित होकर लाल बहादुर शास्त्री ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। शास्त्री जी ने स्वतंत्रता के पश्चात् उत्तर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री रहते हुये अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये। पड़ोसी देश से युद्ध के समय एवं खाद्यान्न समस्या की विषम परिस्थितियों में उन्होंने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर देश को नई दिशा दी। शास्त्री जी का सरल, सहज एवं ईमानदारीपूर्ण जीवन अनुकरणीय है। शास्त्री जी की धर्मपत्नी ललिता शास्त्री भी सदा उनके आदर्शों का अनुकरण करते हुये देश सेवा के कार्यों में सहयोग करती थी। उन्होंने कहा कि स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के दिखाये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगा।
उल्लेखनीय है कि स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास को अब ‘लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय’ के रूप में अनुरक्षित किया गया है। स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के मूल भवन, जिसमें पांच कमरे हैं, में उनके जीवन से जुड़ी हुई स्मृतियों को सहेजते हुये जीवंत करने का प्रयास किया गया है। कक्ष संख्या 1 में शास्त्री जी के सम्पूर्ण जीवन को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदशर््िात करने का प्रयास किया गया है। कक्ष संख्या 2 में शास्त्री जी की बैठक जिसमें वें आगुन्तकों से मुलाकात करते थे। कक्षा संख्या 3 में शास्त्री जी की धर्मपत्नी ललिता शास्त्री जी का कक्ष है जिसमें वे रहा करती थी, में उनकी दिनचर्या व जीवन शैली को संयोजित किया गया है। कक्ष संख्या 4 शास्त्री जी की रसोई घर से जुड़ी सामग्रियों को संयोजित किया गया है तथा कक्षा संख्या 5 शास्त्री जी का खपरैल से निर्मित मूल है जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहा करते थे, के मूल स्वरूप को संरक्षित करते हुये उनकी जीवन शैली को संयोजित किया गया है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in