Categorized | लखनऊ.

मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनावों में पूरी तैयारी और ताकत के साथ दस्तक देगी

Posted on 28 September 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 29 और 30 सितम्बर को दो दिन मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। श्री यादव 29 सितम्बर 2018 (शनिवार) को जिला शहडोल में 12ः20 बजे टेक्निकल मैदान में और 30 सितम्बर 2018 (रविवार) को जिला बालाघाट में 12ः00 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में एक जनसभा एवं रैली को सम्बोधित करेंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि श्री अखिलेश यादव इससे पूर्व भी मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रम कर चुके हैं। भोपाल, सतना, रीवा, खजुराहों, पन्ना, सीधी, शहडोल के कार्यक्रमों में वहां की जनता ने श्री अखिलेश यादव का स्वागत कर समाजवादी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिलाया मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनावों में पूरी तैयारी और ताकत के साथ दस्तक देगी। मध्य प्रदेश में लगभग दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों को उतारेगी।
श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का विस्तार उत्तरोŸार बढ़ता जाना वैचारिक राजनीति को ताकत मिलने का संकेत है। विभिन्न प्रदेशों में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी व्यवस्था की मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी सक्रिय है। श्री अखिलेश यादव के दौरों से मध्य प्रदेश, उŸाराखण्ड, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी संगठन के विस्तार में वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों के साथ बहुत अत्याचार हुआ है। विगत 15 वर्षों से भाजपा शासन ने नौजवानों को बेरोजगारी के कारण अंधकार भय भविष्य में धकेल दिया है।
किसानों की हालत बद से बदतर हो गयी है। किसानों को न उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सका और न पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था हो सकी। फलस्वरूप कर्ज के बोझ तले दबे हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
मध्य प्रदेश में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मध्य प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के आगमन से जो उत्साह दिखता है। इससे भाजपा मुक्त मध्य प्रदेश का संकेत मिलता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in