Archive | लखनऊ.

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू

Posted on 30 September 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ । राजधानी में आप पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश के सभी प्रांतीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और विंग के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा की |

img-20180930-wa0189 सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी लोकसभा का चुनाव प्रदेश की कुछ चुनिंदा सीटों पर मजबूती से लड़ेगी | गठबंधन के मसले पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि आप पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं करेगी | जन अधिकार पदयात्रा के दौरान कार्यकर्त्ता दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामों को घर-घर लेकर जायेंगे और पार्टी के द्वारा पूर्व में उठाई गई मांग उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटा जाये | इसके लिए प्रदेश भर से पदयात्रा के दौरान जनता से 50 लाख समर्थन प्रपत्र भरवाकर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन के साथ समर्थन प्रपत्र देकर चार राज्यों की मांग पत्र सौंपा जायेगा | इसके साथ ही प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए जल्द ही वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा | उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति, राफेल जैसे मुद्दों को लेकर आगे आएगी |

Comments (0)

आज से काले फीते पर नजर, ‘‘वर्क टू रूल’’ की तैयारी में राजकीय चालक

Posted on 30 September 2018 by admin

राजकीय वाहन चालकों का आन्दोलन का आज ग्यारहवा दिन
लखनऊ,30 सितम्बर। राजकीय वाहन चालक महासंघ के बैनर तले ग्रेड पे 1900 की जगह 2000 और प्रदेष के समस्त राजकीय विभागों में चालक के लगभग 35 प्रतिषत रिक्त पदों पर भर्ती सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 20 सितम्बर से चल रहे काला फीता बांधकर कार्य कर रहे चालकों पर नजर रखते हुए वर्क टू रूल की तैयारी तेज कर दी जाएगी। यह जानकारी आज राजकीय वाहन चालक महासंघ के सलाहकार त्रिलोक सिंह ने संघ भवन में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर से ‘‘वर्क टू रूल ’’ आन्दोलन प्रदेश स्तर पर होगा। उन्होंने आज स्पष्ट किया कि काला फीता न बाॅधने वाले सदस्यों पर जुर्मानें का प्राविधान किया गया है। इस अवसर पर राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष रामफेर पाण्डेय मौजूद थे।
बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि नौ सूत्रीय मांगों को लेकर महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल की अपर मुख्य सचिव कार्मिक के साथ 27 जुलाई 18 को वार्ता में सहमति बनी थी कुछ मांगों को वित्त विभाग संदर्भित किया गया था लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नही हुए। उ.प्र. राजकीय वाहन चालकों को मौलिक नियुक्ति का ग्रेड वेतन 1900 के स्थान पर 2000 रूपये ,उत्तराखण्ड सरकार की भाति राजकीय वाहन चालकों की प्रतिषत व्यवस्था को समाप्त करने, स्टाॅफ कार चालक पदोन्नति स्कीम से अनुपात हटाये जाने।चालकों के रिक्त पदो पर भर्ती,पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली, सरकारी गाड़ी का बीमा कराने, सरकारी गाड़ी सफाई का भत्ता चालक को दिये जाने, चालक पद पर भर्ती नियम में संशोधन किये जाने, सरकारी वाहन का दुरूप्रयोग करना बन्द किये जाने, निजी गाड़ियों को टैक्सी में चलाना बंद कराने, चालकों के भत्ते एवं समयोपरि भत्ते की बढ़ोत्तरी के अनुसार किये जाने, इन्टर मीडियट राजकीय वाहन चालकों को लिपिक या अन्य संवर्ग में 20 प्रतिषत आरक्षण सुनिश्चित किये जाने और राजकीय वाहन चालकों से सम्बंधित समस्त शासनादेष निगमों, परिषदों,स्थानीय निकायों, कारपोरेशन व प्राधिकरणों में यथावत लागू किये जाने और निर्वाचन डियुटी के दौरान राजकीय वाहन की मरम्मत हेतु विभागीय मद से देय धनराशि को 1000 की जगह 5000 दिये जाने की मांग मुख्य है। बैठक को उप सविच आकिल रजा, संयुक्त सचिव पद पर जयप्रकाष, राजेन्द्र सिंह, प्रचार मंत्री शिवराज पाण्डेय और मण्डल अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार और मण्डल मंत्री पद पर लालता प्रसाद वर्मा उपाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ, , संगठन मंत्री रमेश सिंह, सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश दीक्षित, अशोक कुमार शुक्ला, ठाकुर प्रसाद, शिवराज पाण्डेय,हसीम खॅा, ललिता प्रसाद वर्मा,शम्भू सिंह चैहान और लक्ष्मीकांत ने सम्बोधित किया।

Comments (0)

केजरीवाल की जाति-धर्म की ओछी राजनीति निन्दनीय - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 30 September 2018 by admin

लखनऊ 30 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल की ओछी साम्प्रदायिक सोच पर हमला किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि मौत को भी केजरीवाल हिन्दु-मुस्लिम के तौर पर देखते है। उनकी यह दृष्टि सोचनीय व निन्दनीय है। मुख्यमंत्री जैसे सम्मानित पद पर रहते हुए इतनी छोटी सोच केजरीवाल का मानसिक स्तर तय करती है।
डा0 मिश्र ने कहा कि जातिवाद, सम्प्रदायवाद व क्षेत्रवाद केजरीवाल की संकीर्ण सोच व राजनीति है। मृतक किस जाति व धर्म का है, यह नहीं देखा जाना चाहिए। पीड़ित-पीड़ित है वो चाहे जिस धर्म व जाति का हो, उसके साथ सम्वेदना रहती है। केजरीवाल पीड़ित की जाति और धर्म के आधार पर राजनीति और निर्णय करते है।
डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार लखनऊ के तिवारी परिवार के साथ खड़ी है। सरकार और पार्टी की पूरी सम्वेदना परिवार के साथ है। प्रदेश और देश के राजनीतिक दलों को इस मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। आरोपितों पर सरकार कड़ी कार्यवाही कर रही है। केजरीवाल व अन्य राजनीतिकों को हर विषय पर राजनीति से बाज आना चाहिए।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 30 September 2018 by admin

लखनऊ 30 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पूर्व मंत्री एवं विधायक राम कुमार वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विधायक राम कुमार वर्मा जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। स्वर्गीय रामकुमार वर्मा जी राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। इनका अंतिम संस्कार कल ग्राम उदरहा, पोस्ट भीकमपुर, जनपद लखीमपुर में होगा।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी. सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र, हरिरचन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूण कान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी व अशोक तिवारी ने भी विधायक राम कुमार वर्मा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में दो मोबाइल मेडिकल ट्रीटमेण्ट वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Posted on 29 September 2018 by admin

गोरखपुर चिकित्सालय में नेत्र जांच शिविर का शुभारम्भ भी किया

शिविर में चिकित्सकों द्वारा आंखों की निःशुल्क जांच करके चिन्हित मरीजों
को आॅपरेशन एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ: 29 सितम्बर, 2018

press-15उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में दो मोबाइल मेडिकल ट्रीटमेण्ट वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दोनों वाहनों में गम्भीर बीमारियों के इलाज हेतु सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह वाहन सुदूर गावों में जाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। दोनों मोबाइल मेडिकल ट्रीटमेण्ट वाहन टाटा ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित होंगे।
इसके उपरान्त, गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में आयोजित नेत्र जांच शिविर का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नेत्र ज्योति प्रदान करना बहुत पुण्य का कार्य है। यह लोगों को नया जीवन प्रदान करता है। शिविर में चिकित्सकों द्वारा आंखों की निःशुल्क जांच करके चिन्हित मरीजों को आॅपरेशन एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। press-331
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत भी लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही, गरीबों को पेंशन, आवास आदि सुविधाएं भी मुहैया कराते हुए, उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

उ0प्र0 को ‘पुलिसराज’, ‘अपराधराज्य’, बना एक अराजक राज्य में तब्दील कर दिया है

Posted on 29 September 2018 by admin

नागरिक जीवन को अपनी बेरहम बुलेट और बुलेट संस्कृति से स्तब्ध करती
उ0प्र0 पुलिस ने एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी के एरिया मैनेजर व शरीफ शहरी
विवेक तिवारी को विगत रात अपनी बुलेट संस्कृति की मौत की चादर ओढ़ा
लखनऊवासियों को आंसुओं से भर दिया। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
श्री राजबब्बर जी सांसद ने विवेक तिवारी की हत्या को सिर्फ एक व्यक्ति की
हत्या नहीं अपितु नागरिक जीवन की हत्या बताया है और इस नागरिक जीवन
हत्यारी सरकार के मुखिया आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा है और न देने की दशा
में महामहिम राज्यपाल से शासन का नैतिक अधिकार खो चुकी इस सरकार को
अपदस्थ करने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज जारी बयान में कहा कि
‘जीवन सुरक्षा’ अगर किसी समाज का मुख्य उद्देश्य नहीं होता तो यह सरकार
क्या और इसकी पुलिस क्या? जीवन सुरक्षा व संरक्षण की जिम्मेदार राज्य,
सरकार और उसकी पुलिस जब जीवन हन्ता बन जाये तो राज्य अपनी विश्वसनीयता खो
समाज को जीवन अधिकारों के प्रति संबलहीन व आश्रयहीन बना देता है।
नागरिक जीवन की आंख खोलने वाली यह हत्या उ0प्र0 की योगी सरकार की उस
नीति का परिणाम है जिसमें अपराध रोकने हेतु नीति विहीन, विधि विरूद्ध व
पुलिस स्वतंत्रता के इन्काउण्टरवादी अवधारणा का विकास किया है। स्थापित
संस्थागत प्रक्रियाओं की जगह पर व्यक्तिगत सनक की मौके पर ही फुल एण्ड
फाइनल की देशी जेम्स बाण्डी अवधारणा ने इस मौत के कारणों को जन्म दिया
है। पुलिस के अन्दर ऐसी अमानवीय संस्कृति का निर्माण भारतीय संविधान और
न्याय के शासन का मखौल व उपहास है।
रामराज्य की संकल्पना का स्वांग भरने वाली योगी सरकार उ0प्र0 को
‘पुलिसराज’, ‘अपराधराज्य’, बना एक अराजक राज्य में तब्दील कर दिया है।
प्रदेश विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में भाजपा उत्तम कानून व्यवस्था के
नारे के साथ उतरी थी जबकि राज्य मंे 20मार्च 2017 से 25 मार्च 2018 तक ही
1478 इन्काउण्टर, 365 पुलिस हिरासत में मौत उत्तर प्रदेश को देश का उत्तम
प्रदेश बनाने की जगह पर अपराध क्रम में प्रथम प्रदेश बना दिया है। प्रदेश
में महिलाओं के विरूद्ध अपराध 2016 के पूरे वर्ष में 49622 के मुकाबले
योगीराज के 107 दिनों में ही 76416 अपराध हो चुके हैं।
योगी राज में अपराध और उसकी प्रवृत्तियों में मात्रा के साथ साथ एक
गुणात्मक परिवर्तन आया है। राज्य सरकार समाज, उसकी संवेदना और उसके
मूल्यों को परवरिश व संरक्षण देने के स्थान पर भीड़वाद में परिवर्तित कर
उसे हांकती नजर आ रही है। सरकार की अमानवीयता, असंवेदनशीलता और अक्षमता
उजागर हुई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध नियंत्रण के नाम पर एक राज्य पोषित, संगठित,
भ्रष्ट अपराधी गिरोह की भांति कार्य कर समाज में भय, आतंक का पर्याय बन
चुकी है। ऐसी सरकार को एक क्षण भी शासन में रहने का कोई भी नैतिक अधिकार
नहीं बचा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि विवेक तिवारी की पुलिस द्वारा
हत्या किये जाने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी
सांसद के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सुबह पीड़ित
परिवार से मिला और उनकी पीड़ा में सम्मिलित हो शोक संवेदना व्यक्त की और
इस पीड़ा को राष्ट्र को व्यथित करने वाली पीड़ा बताया है। प्रतिनिधिमंडल
में पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, प्रदेश कांग्रेस के
उपाध्यक्ष-प्रभारी प्रशासन डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री हनुमान त्रिपाठी,
श्री प्रमोद पाण्डेय, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री जीशान हैदर, श्री अशोक
सिंह, श्री शिव पाण्डेय आदि वरिष्ठ नेतागण शामिल रहे।

Comments (0)

लखनऊ में घटित विवेक तिवारी हत्याकांड, आम जनता पर एक आतंकी हमले जैसा - वैभव महेश्वरी

Posted on 29 September 2018 by admin

*Autopsy रिपोर्ट में विवेक के माथे पर गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है,
कातिल पुलिस वालों को साजिशन हत्या के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा जाये,
मृतक के परिजनों सहित पूरे देश से CM और देश के गृहमंत्री सहित प्रधानमंत्री
माफ़ी मांगें, कि उनके राज में ऐसा भय का माहौल बना हुआ है, परिजनों को एक करोड़
की मुआवजा राशि तुरंत मिले | - संजय सिंह (राo सo सांसद और प्रदेश प्रभारी
उप्र) *

आम आदमी पार्टी ने कहा कि लखनऊ में घटित इस हत्याकांड का मामला दिल दहला देने
वाला है, इस निरंकुश सरकार की पुलिस इतनी निरंकुश हो चुकी है कि पेशेवर
हत्यारों की तरह किसी आम आदमी को अपनी गोलियों का निशाना बना रही है | पार्टी
प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा है कि क्या सरकार आम लोगों में पुलिस का भय एक
दुर्दांत अपराधी गैंग के जैसा भर देना चाहती है ??
विवेक की ऑटोप्सी रिपोर्ट में यह साफ़ आया है कि सर में गोली मारे जाने से उनकी
मौत हो गयी | पार्टी ने पूछा है कि विवेक किस अपराध में इतने वांछित थे कि
उनको बीच सडक पर गोली मार दी गयी, और तो और, इस काण्ड के बाद पुलिस ने इसकी
चश्मदीद को ही उसके घर में बंदी बना दिया गया है, जो अंग्रेजी हुकूमत की
गुंडागर्दी की याद दिलाता है |
सांसद संजय सिंह ने मांग की है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अगर सो नहीं रहे हैं
तो तुरंत दोषियों को बर्खास्त करके, उनपर हत्या का मुकदमा कायम करके जेल
भेजें, साथ ही सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी के मुखिया मृतक के परिवार से इस
कुकृत्य की क्षमा मांगते हुए तत्काल एक करोड़ रुपये का मुआवजा दें |

*कैंडल जला कर श्रद्धांजलि देगी और मौन प्रदर्शन से विरोध करेगी पार्टी - 29
सितम्बर शाम 6 बजे GPO (गाँधी प्रतिमा)*

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा

Posted on 29 September 2018 by admin

लखनऊ 29 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने वित्तीय संकट से परेशान सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बैंकों से कर्ज दिलवाने में मदद करेगी।
हीरो बाजपेयी ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के सुचारू संचालन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी ठीक होगी और रोजगार के अनेक प्रकार के साधन भी उपलब्ध होंगे। केन्द्र सरकार ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए और उनकों बिना किसी प्रकार की समस्या हुए बैंक से लोन हासिल हो सके इस हेतु भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के साथ मिलकर क्रेडिट गारन्टी फंड ट्रस्ट फाॅर माइक्रो एण्ड स्माल इंडस्ट्रीज बनाया है। इसी योजना का उद्यमियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को निर्देश भी दिया है।
प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि इस योजना से औद्योगिक इकाईयों को दस लाख तक का लोन सम्पत्ति को बंधक रखें बिना दिये जा रहे है। परन्तु दस लाख से दो करोड़ रूपये के लोन के लिए बैंक गांरटी फीस व रिस्क प्रीमियम लेते हैं। इसलिए अधिकतर छोटे उद्यमी लोन नहीं ले पाते थे। परन्तु अब राज्य सरकार के संबधित विभाग ने इस गारन्टी फीस व रिस्क प्रीमियम की 50 प्रतिशत धनराशि की प्रतिपूर्ति करने की अनुसंशा की है। इससे उत्तर प्रदेश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और पूंजी उत्तर प्रदेश की तरफ आकर्षित होगी और रोजगार के साधनों में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के एक जिला एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत भी छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा और यह योजना मूर्त रूप से साकार होगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों के विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। पुरानी कला जो एक तरह से लुप्त हो चुकी उन कारीगरों को इन उद्योगों से अपने उत्पाद बेचने के लिए बाजार भी उपलब्ध होगा।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को संयुक्त राष्ट्र के सर्वाेच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैम्पियन्स आॅफ द अर्थ अवाॅर्ड’ के लिए चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी

Posted on 28 September 2018 by admin

प्रधानमंत्री जी ने विश्व पटल पर
देश की प्रतिष्ठा, सम्मान और गौरव को बढ़ाया है

प्रधानमंत्री जी भारत के प्राचीन ज्ञान और परम्परा को
वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर प्रतिष्ठित कर रहे हैं

लखनऊ: 28 सितम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वाेच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैम्पियन्स आॅफ द अर्थ अवाॅर्ड’ के लिए चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के माध्यम से विश्व को भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाए रखने के प्रधानमंत्री जी के प्रयासों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर न केवल मान्यता दी गयी है बल्कि उन्हें सराहा भी गया है। प्रधानमंत्री जी ने विश्व पटल पर देश की प्रतिष्ठा, सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। उनकी सफलता से पूरा देश गौरान्वित महसूस कर रहा है।
ज्ञातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रधानमंत्री जी को पाॅलिसी लीडरशिप कैटेगरी के अंतर्गत इण्टरनेशनल सोलर एलायंस तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों तथा वर्ष 2022 तक भारत में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग को पूरी तरह से समाप्त करने के संकल्प के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वाेच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैम्पियन्स आॅफ द अर्थ अवाॅर्ड’ से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण भारतीय संस्कृति और परम्परा का महत्वपूर्ण अंग है। प्रधानमंत्री जी भारत के प्राचीन ज्ञान और परम्परा को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर प्रतिष्ठित कर रहे हैं। उनके प्रयास से ही संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रतिवर्ष 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसी प्रकार यूनेस्को द्वारा कुम्भ को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन’ तथा ‘नमामि गंगे परियोजना’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को स्वच्छ और सन्तुलित पर्यावरण के साथ ही स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने का सफल प्रयास किया है। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ कार्यक्रम की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू0एच0ओ0) द्वारा भी गयी है।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयन्ती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 28 September 2018 by admin

लखनऊ: 28 सितम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयन्ती पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन के इतिहास में शहीद भगत सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है। भारत को स्वतन्त्र कराने में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अमर शहीद सरदार भगत सिंह का सम्पूर्ण जीवन संघर्ष से परिपूर्ण रहा, उनके जीवन से वर्तमान युवा पीढ़ी भी प्रेरणा प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी को राष्ट्र भक्तों के सपनों के अनुरूप देश व प्रदेश को विकसित एवं खुशहाल बनाने के लिए संकल्पबद्ध होने का अवसर देता है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in