Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में दो मोबाइल मेडिकल ट्रीटमेण्ट वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Posted on 29 September 2018 by admin

गोरखपुर चिकित्सालय में नेत्र जांच शिविर का शुभारम्भ भी किया

शिविर में चिकित्सकों द्वारा आंखों की निःशुल्क जांच करके चिन्हित मरीजों
को आॅपरेशन एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ: 29 सितम्बर, 2018

press-15उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में दो मोबाइल मेडिकल ट्रीटमेण्ट वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दोनों वाहनों में गम्भीर बीमारियों के इलाज हेतु सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह वाहन सुदूर गावों में जाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। दोनों मोबाइल मेडिकल ट्रीटमेण्ट वाहन टाटा ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित होंगे।
इसके उपरान्त, गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में आयोजित नेत्र जांच शिविर का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नेत्र ज्योति प्रदान करना बहुत पुण्य का कार्य है। यह लोगों को नया जीवन प्रदान करता है। शिविर में चिकित्सकों द्वारा आंखों की निःशुल्क जांच करके चिन्हित मरीजों को आॅपरेशन एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। press-331
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत भी लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही, गरीबों को पेंशन, आवास आदि सुविधाएं भी मुहैया कराते हुए, उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in