Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा

Posted on 29 September 2018 by admin

लखनऊ 29 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने वित्तीय संकट से परेशान सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बैंकों से कर्ज दिलवाने में मदद करेगी।
हीरो बाजपेयी ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के सुचारू संचालन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी ठीक होगी और रोजगार के अनेक प्रकार के साधन भी उपलब्ध होंगे। केन्द्र सरकार ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए और उनकों बिना किसी प्रकार की समस्या हुए बैंक से लोन हासिल हो सके इस हेतु भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के साथ मिलकर क्रेडिट गारन्टी फंड ट्रस्ट फाॅर माइक्रो एण्ड स्माल इंडस्ट्रीज बनाया है। इसी योजना का उद्यमियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को निर्देश भी दिया है।
प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि इस योजना से औद्योगिक इकाईयों को दस लाख तक का लोन सम्पत्ति को बंधक रखें बिना दिये जा रहे है। परन्तु दस लाख से दो करोड़ रूपये के लोन के लिए बैंक गांरटी फीस व रिस्क प्रीमियम लेते हैं। इसलिए अधिकतर छोटे उद्यमी लोन नहीं ले पाते थे। परन्तु अब राज्य सरकार के संबधित विभाग ने इस गारन्टी फीस व रिस्क प्रीमियम की 50 प्रतिशत धनराशि की प्रतिपूर्ति करने की अनुसंशा की है। इससे उत्तर प्रदेश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और पूंजी उत्तर प्रदेश की तरफ आकर्षित होगी और रोजगार के साधनों में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के एक जिला एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत भी छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा और यह योजना मूर्त रूप से साकार होगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों के विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। पुरानी कला जो एक तरह से लुप्त हो चुकी उन कारीगरों को इन उद्योगों से अपने उत्पाद बेचने के लिए बाजार भी उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in