Categorized | लखनऊ.

लखनऊ में घटित विवेक तिवारी हत्याकांड, आम जनता पर एक आतंकी हमले जैसा - वैभव महेश्वरी

Posted on 29 September 2018 by admin

*Autopsy रिपोर्ट में विवेक के माथे पर गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है,
कातिल पुलिस वालों को साजिशन हत्या के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा जाये,
मृतक के परिजनों सहित पूरे देश से CM और देश के गृहमंत्री सहित प्रधानमंत्री
माफ़ी मांगें, कि उनके राज में ऐसा भय का माहौल बना हुआ है, परिजनों को एक करोड़
की मुआवजा राशि तुरंत मिले | - संजय सिंह (राo सo सांसद और प्रदेश प्रभारी
उप्र) *

आम आदमी पार्टी ने कहा कि लखनऊ में घटित इस हत्याकांड का मामला दिल दहला देने
वाला है, इस निरंकुश सरकार की पुलिस इतनी निरंकुश हो चुकी है कि पेशेवर
हत्यारों की तरह किसी आम आदमी को अपनी गोलियों का निशाना बना रही है | पार्टी
प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा है कि क्या सरकार आम लोगों में पुलिस का भय एक
दुर्दांत अपराधी गैंग के जैसा भर देना चाहती है ??
विवेक की ऑटोप्सी रिपोर्ट में यह साफ़ आया है कि सर में गोली मारे जाने से उनकी
मौत हो गयी | पार्टी ने पूछा है कि विवेक किस अपराध में इतने वांछित थे कि
उनको बीच सडक पर गोली मार दी गयी, और तो और, इस काण्ड के बाद पुलिस ने इसकी
चश्मदीद को ही उसके घर में बंदी बना दिया गया है, जो अंग्रेजी हुकूमत की
गुंडागर्दी की याद दिलाता है |
सांसद संजय सिंह ने मांग की है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अगर सो नहीं रहे हैं
तो तुरंत दोषियों को बर्खास्त करके, उनपर हत्या का मुकदमा कायम करके जेल
भेजें, साथ ही सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी के मुखिया मृतक के परिवार से इस
कुकृत्य की क्षमा मांगते हुए तत्काल एक करोड़ रुपये का मुआवजा दें |

*कैंडल जला कर श्रद्धांजलि देगी और मौन प्रदर्शन से विरोध करेगी पार्टी - 29
सितम्बर शाम 6 बजे GPO (गाँधी प्रतिमा)*

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in