Archive | लखनऊ.

प्रयागराज की घोषणा का स्वागत - डा. मनोज मिश्र

Posted on 14 October 2018 by admin

लखनऊ 14 अक्टूबर 2018, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया जायेगा की घोषणा का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह कदम न केवल स्वागत योग्य है बल्कि अभिनन्दनीय है। भारतीय जनता पार्टी योगी जी की इस घोषणा की भूरि-भूरि प्रंशसा करती है। लाखों करोड़ो लोगो कि भावनाओं का ध्यान रखते हुए यह घोषणा ऐतिहासिक होगी।
प्रदेश प्रवक्ता डा. मिश्र ने कहा संगम तट प्रयाग का पौराणिक महत्व है। यह सर्वोत्म और उत्कृष्ठ तीर्थ है। तीर्थो का राजा है ‘प्रयागराज‘। अकबर की निशानी को मिटाकर पौराणिक नाम प्रयाग देना ही श्रेयस्कर है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी बधाई के पात्र है।
डा. मिश्र ने कहा कि देश के मानस में इलाहाबाद सदैव प्रयागराज ही है। लाखों करोड़ो हिन्दुओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति है, योगी जी की घोषणा। श्रद्धालुओ ने कभी भी इलाहाबाद का नाम स्वीकार नही किया, उसके लिए यह तीर्थराज प्रयागराज ही है। योगी सरकार प्रयाग में होने वाले कुम्भ की तैयारी पूर्ण रूपेण अच्छी तरह से कर रही है। यांेगी सरकार धर्म के क्षेत्र में तथा धार्मिक पर्यटन में भी ऐतिहासिक काम कर रही है। योगी जी के इन सभी प्रयासों का भाजपा स्वागत करती है तथा उनका अभिनन्दन करती है।

Comments (0)

ई-हास्पिटल प्रणाली के माध्यम से शोधकर्ताओं को नवीन बीमारियों, उनके इलाज की सुगम पद्धति एवं औषधियों के विषय में विशुद्ध आकड़े प्राप्त हो सकेंगे -मंत्री आशुतोष टंडन

Posted on 13 October 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ : 13 अक्टूबर, 2018
स्वास्थ्य प्रणाली की दक्षता एवं प्रभावशीलता में सुधार तथा स्वास्थ्य सेवाओं को रोगी केन्द्रित बनाने के लिए आधुनिक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए एनआईसी लखनऊ तथा अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय, लखनऊ के तकनीकी सहयोग से राजकीय मेडिकल कालेज, इलाहाबाद, आगरा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, मेरठ, एल.पी.एस. इंस्टीट्यूट आॅफ कार्डियोलाॅजी, कानपुर तथा जे.के. कैंसर संस्थान, कानपुर में ई-हास्पिटल प्रणाली फेज-1 के अन्तर्गत रोगियों का रजिस्ट्रेशन, बिलिंग आईपीडी, ओआरएस (आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम) की सुविधा का लोकार्पण चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन ‘‘गोपाल जी’’ ने आज योजना भवन स्थित सभागार में किया। e-hospital-up
इस अवसर पर श्री टंडन ने कहा कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों में प्रथम बार रोगियों की सुविधा हेतु ई-हास्पिटल इन्फाॅर्मेशन सिस्टम की शुरूआत की जा रही है, जिसके प्रथम चरण में पुराने 06 राजकीय मेडिकल कालेजों-इलाहाबाद, कानपुर, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, झांसी तथा जनपद कानपुर में स्थापित जे.के. कैंसर संसथान तथा हृदय रोग संस्थान में इस परियोजना का प्रथम फेज लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत ओ.पी.डी. रजिस्ट्रेशन, रीविजिट रजिस्ट्रेशन, ओआरएस (आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम), आईपीडी रजिस्ट्रेशन, पेशेन्ट एडमिशन, पेशेन्ट ट्रान्सफर बेड एलोकेशन, डिस्चार्ज, सर्विस पोस्टिंग, डेथ सर्टिफिकेट, बिलिंग सुविधा का शुभारम्भ किया गया है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि ई-हास्पिटल सिस्टम एक वेब आधारित पोर्टल है, जिसके माध्यम से रोगियों को 20 से अधिक माॅड्यूल की सुविधा प्रदान होगी। रोगियों को उनके पंजीकरण के समय ही एक यू.आई.डी. नंम्बर प्रदान किया जाएगा, जिसके आधार पर रोगियों का आॅनलाइन हिस्ट्री का परीक्षण करते हुए उचित परामर्श दिया जाना भी संभव हो सकेगा। यह योजना इस आधार पर भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है कि इस पोर्टल के माध्यम से शोधकर्ताओं को नवीन बीमारियों, उनके इलाज की सुगम पद्धति एवं औषधियों के विषय में विशुद्ध आकड़े प्राप्त हो सकेंगे, जो भविष्य में जटिल रोगों के निदान की नवीनतम तकनीक विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगे तथा इसका लाभ जनमानस को भी प्राप्त होगा।
प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा, डा. रजनीश दुबे ने बताया कि ई-हास्पिटल प्रणाली के क्रियान्वयन हेतु 06 राजकीय मेडिकल कालेजों एवं 02 संस्थानों के चिकित्सालयों, शैक्षणिक भवनों, चिकित्सकों के आवासों एवं छात्रों के छात्रावासों के मध्य लगभग 150 किलोमीटर फाईबर केबल जिसमें लगभग 50 किलोमीटर भूमिगत फाईबर केबल का उपयोग कर तथा 06 हब रूम बनाकर लोकल नेटवर्क तैयार किया गया है। इसके लिए लगभग 700 एक्सेस स्विच का इस्तेमाल किया गया है तथा 490 कम्प्यूटर तथा 299 प्रिन्टर उपलब्ध कराये गये हैं। इस कार्य के संचालन हेतु 66 डाटा एग्जिक्यूटिव एवं 8 सीनियर सपोर्ट एग्जिक्यूटिव उपलब्ध कराये गये हैं।
इस अवसर पर विशेष सचिव, श्री जयन्त नार्लिकर, महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा डा. के.के. गुप्ता, कुलपति ए.के.टी.यू., कुलपति के.जी.एम.यू., संबंधित राजकीय मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्य एवं संस्थानों के निदेशक आदि तथा महानिदेशक एनआईसी, भारत सरकार वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

Comments (0)

पिछड़ों केा उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी में जोड़ने की आवश्यकता हैं

Posted on 13 October 2018 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के कोआर्डिनेटर एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री अनिल सैनी ने आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों की बैठक में ऐलान किया कि बीस दिन के अन्दर उ0प्र0 कंाग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का पुर्नगठन कर लिया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश भर के पिछड़ा वर्ग के लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर और सक्रिय करके संगठन को मजबूत किया जायेगा। उन्होने आये हुए सभी प्रतिनिधियों से तीव्र गति से संगठन को पुर्नगठित करने में सहयोग करने का आवाहन किया और कहा कि उ0प्र0 में जिस प्रकार पिछड़े वर्ग को वोट बैंक के रूप में गैर कांग्रेसी दल इस्तेमाल कर रहे हैं इसके लिए मजबूती के साथ आगे आकर पिछड़ों केा उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी में जोड़ने की आवश्यकता हैं
बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश कंाग्रेस के महासचिव चै0 सत्यवीर सिंह ने कहा कि बहुत जल्द ही प्रदेश भर की जिला/शहर/ब्लाक कमेटियों में पिछड़े वर्ग एवं महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने कहा कि आजप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने बैठक में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों को इसके लिए आश्वस्त किया है।
बैठक में पूर्व सांसद श्री सुरेन्द्र यादव, श्रीमती ऊषा मौर्या, महामंत्री चै0 सत्यवीर सिंह, लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौरव चैधरी, श्री हीरालाल विश्वकर्मा, पूर्व आईएएस श्री अनीस अंसारी, श्री छोटेलाल चैरसिया, श्री जयकरन वर्मा, श्री रामनाथ निषाद, श्रीमती सुनीता निषाद, श्री आशीष गुप्ता, श्री पूर्णमासी, श्री रामकिशुन पटेल, श्रीमती ममता मौर्या, श्री प्रीतम सिंह लोधी, डा0 राजीव लोधी, श्री राजेन्द्र लोधी, मूलचन्द चैहान, श्री एस0डी0 विश्वकर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि/कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)

Inauguration of Roof-Top Grid-Connected PV Solar Power Plant at NBSC and BIRD, Lucknow Campus.

Posted on 13 October 2018 by admin

NABARD Chairman Hon’ble Dr. Harsh Kumar Bhanwala inaugurated roof-top grid connected PV
solar power project installed at National Bank Staff College (NBSC) and Bankers Institute of Rural
Development (BIRD), Lucknow during 69th Business Plan Meet at NBSC, Lucknow on 13th October
2018, in the presence of other Senior Officials, including Deputy Managing Director, NABARD.
nbsc-and-bird
NBSC has entered into a Power Purchase Agreement with M/s Clean Max Enviro Energy Solutions
Pvt. Ltd. for setting up of Grid Connected Roof Top Solar Power System with total capacity of
108.8kWp at NBSC and BIRD, Lucknow Campus. The solar panels have been set up on roof tops
of BIRD office building, multipurpose hall and hostel blocks. Project covers a total area of 893 sqr
mtrs. The electricity generated will be purchased for the next 25 years. It will help in saving of
energy bill for the Institution. The project will also result in reduction of CO2 emission to the
extent of 140.525 tonnes per year. This is one among the many green initiatives taken at the
Learning Center of NABARD towards mitigation of adverse impacts of Climate Change.

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 13 October 2018 by admin

लखनऊ 13 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रमाशंकर उपाध्याय जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। स्वर्गीय रमाशंकर उपाध्याय पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस अपूर्णनीय क्षति में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, डाॅ. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूण कान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी, राजकुमार व अरूणकांत त्रिपाठी ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार कल प्रातः 09 बजे मणिकर्णिका घाट वाराणसी में किया जायेगा।

Comments (0)

शोक संतप्त परिवार के हेतु अपनी संवेदना व्यक्त की

Posted on 12 October 2018 by admin

लखनऊ 11 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज लखीमपुर खीरी पहुंचकर पार्टी विधायक स्वर्गीय रामकुमार वर्मा जी की श्रद्धाजंलि सभा में सम्मलित हुए। डा0 पाण्डेय ने स्वर्गीय रामकुमार वर्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री वर्मा जी ने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने स्वर्गीय रामकुमार वर्मा की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के हेतु अपनी संवेदना व्यक्त की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज मुजफ्फरनगर में पूर्व सांसद स्वर्गीय मालती शर्मा के आवास पर जाकर उन्हें भी अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Comments (0)

सभ्यता, संस्कृति एवं विरासत के संवाहक हैं डाक टिकट - डाक निदेशक केके यादव

Posted on 12 October 2018 by admin

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत फिलेटली दिवस पर लखनऊ में बच्चों के लिए हुई तमाम प्रतियोगिताएं

डाक टिकट किसी भी राष्ट्र की सभ्यता, संस्कृति एवं विरासत के संवाहक हैं, जिनके माध्यम से वहाँ के इतिहास, कला, विज्ञान, व्यक्तित्व, वनस्पति, जीव-जन्तु, राजनयिक सम्बन्ध एवं जनजीवन से जुडे़ विभिन्न पहलुओं की जानकारी मिलती है। हर डाक टिकट के पीछे एक कहानी छुपी हुई है और इस कहानी से आज की युवा पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत है। उक्त उद्गार लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत लखनऊ जीपीओ में 12 अक्टूबर को आयोजित “फिलेटली दिवस’ पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। श्री यादव ने गाँधी जी की 150 वीं जयंती के क्रम में “गाँधी जी द्वारा स्काउट ध्वजारोहण’ व “स्काउट रैली : 1938 में गाँधी जी और अब्दुल गफ्फार खान” पर एक स्पेशल पोस्टल कवर भी जारी किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों हेतु सेमिनार, पत्र लेखन, ढाई आखर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमें तमाम स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि डाक टिकट सिर्फ भौतिक दूरियों को ही नहीं नापता बल्कि आत्मीयता भी बढ़ाता है। डाक विभाग की माई स्टैम्प सेवा के तहत अब लोगों की फोटो भी डाक टिकटों पर हो सकती है। छोटा सा कागज का टुकड़ा दिखने वाले डाक टिकट वक्त के साथ एक ऐसे अमूल्य दस्तावेज बन जाते हैं, जिनकी कीमत लाखों से करोड़ों रुपए में होती है। भारत में 1852 में जारी प्रथम डाक टिकट ‘सिंदे टिकट’ की कीमत आज 4 लाख से 35 लाख रुपए तक है तो दुनिया का सबसे महंगा डाक टिकट ब्रिटिश गुयाना द्वारा सन् 1856 में जारी किया गया एक सेण्ट का डाक-टिकट है जो वर्ष 2014 में रिकॉर्ड 9.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बिका। श्री यादव ने कहा कि डाक टिकट वास्तव में एक नन्हा राजदूत है, जो विभिन्न देशों का भ्रमण करता है एवम् उन्हें अपनी सभ्यता, संस्कृति और विरासत से अवगत कराता है। यही कारण है कि ई-मेल और सोशल मीडिया के इस दौर में भी आज हाथों से लिखे पत्रों और डाक टिकटों की लाखों-करोड़ों में नीलामी होती है।

लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर योगेंद्र मौर्य ने बताया कि फिलेटली डे पर तमाम स्कूली बच्चों ने डाकघर की कार्यप्रणाली के बारे में भी सीखा और राष्ट्रीय स्तर की ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर योगेंद्र मौर्य और आभार ज्ञापन डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर मधुसूदन मिश्र ने किया।
इस अवसर पर डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर टीपी सिंह, सहायक निदेशक आर एन यादव, लखनऊ फिलेटलिक सोसाइटी के अध्यक्ष बीएस भार्गव, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा सहित तमाम विभागीय अधिकारी, फिलेटलिस्ट्स इत्यादि उपस्थित रहे .

विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया। पत्र-लेखन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में नितिन कुमार, अक्षिता सिन्हा व नंदिता अग्रवाल और सीनियर वर्ग में एसएन अली फराज, वासिया फातिमा व शताक्षी आनंद को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में वन्दिता अग्रवाल, नितिन कुमार व प्रांजल और सीनियर वर्ग में नाजिर अली, मो. मियाम व अहमद अली को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Comments (0)

डॉ० राम मनोहर लोहिया की 51 वीं पुण्यतिथि

Posted on 12 October 2018 by admin

महान समाजवादी चिंतक डॉ० राम मनोहर लोहिया की 51 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लोहिया ट्रस्ट परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ने डा0 लोहिया के संस्मरणों को सुनाते हुए कहा कि नौजवानों को डॉ० राम मनोहर लोहिया को पढ़कर राजनीति करनी चाहिए। लोहिया आजीवन फक्कड़ रहे। उनके जीवन दर्शन से हर प्रकार के अन्याय के विरोध की सीख मिलती है। डॉ० लोहिया की कृति न केवल उत्तर प्रदेश व भारत अपितु विदेशों में भी है। महात्मा गांधी के बाद इस देश के राजनीतिक दर्शन को लोहिया ने सबसे अधिक प्रभावित किया। लोहिया ने राजनीति से आम नागरिकों को जोड़ा और राजनीति में ऊँचे पदों पर स्थापित किया। समाजवादी विचारधारा से ही दुनिया के सारे दुःख दर्द व आर्थिक विषमता दूर हो सकती है।
सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ० लोहिया के विचारों के आधार पर ही नेता जी के आशीर्वाद से और उनसे ही पूछकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है।
डॉ० लोहिया ने आजादी की लड़ाई में बढचढ़ कर हिस्सा लिया था और वे 42 की क्रांति के नायक थे। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा लोहिया के सिद्धांतों के आधार पर साम्प्रदायिक ताकतों से मोर्चा लेने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमाल यूसुफ मलिक, पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरपाल यादव, विधान परिषद सदस्य शतरुद्ध प्रकाश, सेक्युलर मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता सीपी राय आदि ने अपने विचार रखे।
संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता व लोहिया के शिष्य भगवती सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी चिंतक व मोर्चा के प्रवक्ता दीपक मिश्र ने किया।
इस अवसर पर नेताजी व शिवपाल यादव ने मिश्र द्वारा संपादित व संकलित डॉ० राम मनोहर लोहिया के 51 भाषणों की सीडी को भी जारी किया। पूरा परिसर डॉ० लोहिया अमर रहें और मुलायम-शिवपाल जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा।
एक और घटनाक्रम में बरेली के कद्दावर नेता व राज्यसभा सदस्य रहे वीरपाल यादव ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर अपने हजारों समर्थकों के साथ सेक्युलर मोर्चा का दामन थामा। शिवपाल यादव ने वीरपाल यादव को मोर्चा का झंडा देकर सेक्युलर मोर्चा से जोडा़।

Comments (0)

लोहिया व जयप्रकाश जी की नीतियों से किनारा करने के कारण मुलायम का अखिलेश से दूरी - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 12 October 2018 by admin

झूठ के रथ पर चढ़कर विपक्ष देख रहा सत्ता का ख्वाब

लखनऊ 11 अक्टूबर 2018, केंद्र केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की इतने कम समय में जन हितैषी रिकार्ड उपलब्धियां देखकर विपक्ष भयभीत है। कुर्सी और दूर होती देखकर विपक्ष हताशा व निराशा में झूठ के रथ पर सवार होकर जनता को गुमराह करने वाली और देश की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न करने वाली राजनीति पर उतर आया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने आज कहा कि केंद्र में मोदी जी की सरकार केवल साढ़े चार वर्ष के अल्प समय में सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं का लाभ जनता तक सीधा पहुंचाकर एक तरफ जनता के जीवन में जमीनी स्तर पर बदलाव लाने में कामयाब रही है तो दूसरी तरफ आर्थिक व सैन्य दृष्टि से देश को मजबूत करने में सफलता प्राप्त की है। जबकि प्रदेश में योगी जी की सरकार राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने में जुटी है, ताकि प्रदेश को नंबर वन बनाया जा सके। योगी सरकार ने कानून का राज स्थापित करके प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर दिया है। इससे विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। इसलिए वह अब झूठ-फरेब के सहारे सत्ता हथियाने का ख्वाब देख रहा है, जो पूरा नहीं होने वाला है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वंशवाद और भ्रष्टाचार के संरक्षक परिवार के क्लाउन प्रिंस के झूठ को भ्रष्टाचार के संरक्षक व और ‘परिवार सरकार’ के मुखिया रहे अखिलेश यादव भी ले उड़े हैं। 97 हजार करोड़ रुपए के सरकारी धन का गोलमाल करने वाली सपा सरकार के मुखिया अखिलेश यादव जी अब उस भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार की परिभाषा बताएंगे, जो भ्रष्टाचारमुक्त व सुशासन वाली सरकार देकर विपक्ष को मुद्दाविहीन कर चुकी है। संरक्षण देकर थानों को सपा के गुंडों की वसूली का अड्डा और प्रदेश को अपराधियों की जन्नत बना देने वाले अखिलेश सरकार अपने शासनकाल में खनिजों की लूट का आंकड़ा तक नहीं समझा सके और अब राफेल समझाएंगे, कानून-व्यवस्था पर प्रवचन देंगे?
हरिश्चन्द्र श्रीवास्वत ने कहा कि प्रदेश को सड़क विहीन बनाने वाले उस सरकार को गड्ढा मुक्त सड़क पर आईना दिखाएंगे, जिसने गांव तक की सड़कों को चमाचम कर दिया है। गंगा सफाई पर आज प्रवचन दे रहे अखिलेश जी को बताना चाहिए कि 2014 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में गंगा चमड़ा उद्योगों का गंदा पानी गिराने वालों को उन्होंने संरक्षण क्यों दिया था। मोदी सरकार द्वारा बार-बार गंगा में नालों के गंदे पानी और कारखानों के अपशिष्ट गिरने से रोकने वाले सर्कुलर भेजने के बावजूद अखिलेश जी कान में तेल डालकर क्यों बैठे थे। अब जब 4.5 वर्षों के अल्प समय में मोदी सरकार में गंगा अविरलता र्निमलता की तरफ तेेजी से बढ़ रही है और अगले वर्ष मार्च तक शत प्रतिशत स्वच्छ करने के लक्ष्य पर तत्परता से आगे बढ़ रही है तो उन्हें गंगा मैली दिखने लगी है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व विपक्ष को देश की सेना को मजबूत बनाने वाली राफेल डील के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहिए था। लेकिन राहुल गांधी व विपक्ष देश की सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर भी गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए फेक न्यूज के किंग बन रहे हैं। सच यह है कि राहुल गांधी के बयानों से ही राफेल पर उनका झूठ पकड़ा जाता है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी व विपक्ष परेशान इस बात से हैं कि मोदी व योगी राज में जनता सशक्त कैसे हो रही है। क्योंकि कांग्रेस, सपा, बसपा जैसी पार्टियों की राजनीतिक दुकान ही जनता को बेचारा व लाचार बनाए रखने से चल रही थी। अपनी राजनैतिक दुकान बंद होता देख कांग्रेस, सपा व बसपा सहित पूरा विपक्ष झूठे व तथ्यहीन मुद्दे गढ़कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। राहुल गांधी बार-बार राफेल डील में अनिल अंबानी व रिलायंस का नाम तो लेते हैं, लेकिन यह जानबूझकर नहीं बताते कि राफेल बनाने वाली कंपनी डसाल्ट ने 71 अन्य भारतीय कंपनियों से भी आॅफसेट कांट्रैक्ट किया है। राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर अनर्गल आरोप तो लगाते हैं, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि अनिल अंबानी को एक लाख करोड़ से अधिक का सरकारी ठेका कांग्रेस नीत यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में दिए थे। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस व राहुल गांधी के साथ ही पूरे विपक्ष की कारस्तानी व कारनामों से वाकिफ है और जनता विपक्ष के झूठ के रथ का पहिया वोट की ताकत से पंचर करेगी।

Comments (0)

संविधान से स्वाभिमान यात्रा

Posted on 11 October 2018 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति की ओर से प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यक्रम ‘संविधान से स्वाभिमान यात्रा’ के तहत श्रीमती सिद्धिश्री के नेतृत्व में दूल्हापुर हुसैनाबाद नगराम मोहनलालगंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात पदयात्रा की गयी। पदयात्रा में स्थानीय लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
श्रीमती सिद्धिश्री ने बताया कि इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य बाबा साहब द्वारा रचित संविधान से छेड़छाड़ को रोकना, विभाजनकारी और विघटनकारी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देना, जो देश के हित मंे काम न करके झूठ और फरेब को बढ़ावा दे रही हैं। संविधान दलित समाज के लिए शिक्षा, सुरक्षा, स्वाभिमान बनाये रखने का हथियार है जिसकी बदौलत आज दलित समाज आत्मनिर्भर होकर आत्मसम्मान से जी रहा है यदि संविधान या देश के कानून को तोड़ने की कोशिश की गयी तो इसे दलित समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। संविधान हमारे देश के विश्वास का प्रतीक है। संविधान पर कुठाराघात, नफरत और भेदभाव को पनपने में बढ़ावा देगा। इसके अलावा बाबा साहब द्वारा दलित समाज के लिए किये गये संघर्ष को याद किया गया तथा उनके बताये हुए रास्ते पर जो उन्होने शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो की विचारधारा दी उस पर अमल करने का संकल्प लिया गया। पदयात्रा में प्रमुख रूप से राजकिशोर, रामसनेही, राजेश शुक्ला, देवतादीन, रामलखन, मौजी राम, मिथिलेश, राम विलास, नूर जहां, अजमत अली, रामकरन, रामकुमार, अर्जुन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
श्रीमती सिद्धिश्री ने बताया कि अनु0 जाति विभाग के आयोजित होने वाले मंडलीय सम्मेलन के तहत देश बचाओ-संविधान बचाओ कार्यक्रम में विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री भगवती प्रसाद चैधरी जी फैजाबाद, बस्ती व देवीपाटन मंडल में 22, 23 एवं 24 अक्टूबर को सम्मेलन में भाग लेंगे। डाॅ0 ओम प्रकाश मेरठ एवं सहारनपुर में 22 एवं 24 अक्टूबर को, श्री घनश्याम सहाय वाराणसी में 22 अक्टूबर को, श्री के0के0 आनन्द मुरादाबाद एवं बरेली में 22 एवं 23 अक्टूबर को, श्री गयादीन अनुरागी पूर्व विधायक कानपुर में झांसी में 23 एवं 24 अक्टूबर को, श्री मटेश चन्द सोनकर इलाहाबाद, चित्रकूट में 22 एवं 24 अक्टूबर को, श्रीमती सिद्धिश्री दिनांक 24 अक्टूबर को मिर्जापुर मंडल, श्री दयानन्द दुसाद गोरखपुर में 23 अक्टूबर को, श्री संतराम नीलांचल आगरा में 23 अक्टूबर को, श्री सुरेन्द्र गौतम आजमगढ़ में 22 अक्टूबर को, श्री आर0के0 जगत लखनऊ में 24 अक्टूबर को, श्री योगेन्द्र सिंह योगी अलीगढ़ में दिनांक 23 अक्टूबर को अपने-अपने मंडलों में मंडलीय सम्मेलनों में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्य संगठन के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in