Archive | लखनऊ.

कन्या पूजन और फलाहार का आयेाजन

Posted on 16 October 2018 by admin

आज दिनांक 16 अक्टूबर 2018 को उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन और फलाहार का आयेाजन पूर्व की भांति किया गया है।
यह जानकारी उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री श्री राजेश सिंह काली ने देते हुए बताया कि पूरे नवरात्रि में प्रदेश भर में सेवादल द्वारा पूर्व की भांति कन्या पूजन एवं फलाहार का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कल दिनांक 17 अक्टूबर को सायं 3.30 बजे शास्त्रोक्त विधि से कन्या पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम सेवादल द्वारा आयेाजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद एवं उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
श्री काली ने बताया कि नवदुर्गा के नौ रूपों के प्रतीक के रूप में कन्याओं का पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में आज वाराणसी में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने शास्त्रोक्त विधि से कन्यापूजन कर उनको भोग खिलाया एवं उपस्थित व्रती लोगों को फलाहार कराया।
इसी तरह अन्य जिलों में भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, बलिया, मऊ, सहारनपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, इलाहाबाद, बस्ती, कौशाम्बी, बाराबंकी आदि जिलों में भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
श्री काली ने बताया कि आगामी अष्टमी एवं नवमी में भी पूरे प्रदेश भर के बाकी अन्य जिलों में कन्या पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम जारी रहेगा।

Comments (0)

कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है

Posted on 16 October 2018 by admin

‘‘स्टेचू आफ यूनिटी’’ के लेाकार्पण का न्यौता लेकर लखनऊ आये गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी जी ‘यूनिटी’ का मतलब तो समझ लेते। उत्तर भारत के प्रवासी गुजरात में बदसलूकी झेलते रहे और श्री रूपाणी मुंह देखते रहे। उन्हें यह जानना चाहिए कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश जोड़ा था। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने श्री विजय रूपाणी द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर लगाये गये आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार पटेल के छद्म अनुयाइयों को कांग्रेस पार्टी सबक सिखाने का काम करती रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा अपनी अक्षमता और नाकामी को छुपाने के लिए लखनऊ प्रवास के दौरान विपक्षी दलों विशेषकर कंाग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं पर जो आरोप लगाये गये हैं वह पूरी तरह मिथ्या, तथ्य से परे और भ्रामक है क्योंकि गुजरात में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने क्षेत्रवाद के नाम पर उत्तर भारतीयों विशेषकर उ0प्र0, बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों के विरूद्ध जहर घोलकर 45हजार से अधिक कामगारों, जो वर्षों-वर्षों से गुजरात की समृद्धि, प्रगति और विकास में अपना योगदान देते रहे है उन्हें शारीरिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करके साजिशन निष्कासित करने में बराबर सहयोग किया है। सरकार और पुलिस अधिकारियों द्वारा इस घटना को रोकने का प्रयास नहीं किया गया बल्कि मूकदर्शक देखते रहे। इतनी बड़ी अमानवीय और असंवैधानिक घटना के दोषी गुजरात के मुख्यमंत्री का लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ एवं पूरी सरकार द्वारा ‘रेड कारपेट स्वागत’ किया गया है उससे भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता उजागर हुई है।
लखनऊ में गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत उ0प्र0, बिहार एवं मध्य प्रदेश के उन हजारों विस्थापित किए गये नागरिकों एवं परिवारेां के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है और उनका घोर अपमान है। ऐसे में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी में अपने कुकृत्यांे और अक्षमता को छिपाने के लिए जो उलूल-जुलूल बयान दिया गया है कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि प्रदेश के वाराणसी से सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस घटना पर मौन रहने व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ द्वारा राजधानी में गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए प्रदेशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में अश्लीलता के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होगी, कठोर कानून बनाने पर भी विचार

Posted on 16 October 2018 by admin

उत्तर प्रदेश में अश्लीलता के खिलाफ समुचित और कठोर कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार इस बारे में कृतसंकल्प है। जरूरी होने पर इसले लिए कड़ा कानून भी लाया जाएगा। ” उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, १५ अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में उनसे मिलने गए पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान के एक प्रतिनिधिमंडल से हुई चर्चा में यह बात कही। प्रतिनिधिमंडल में प्रतिष्ठान के सचिव पत्रकार श्री ओम प्रकाश और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता श्री आनंद दुबे शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भोजपुरी फिल्मों, ऑर्केस्ट्रा नाचों, म्यूजिक एलबम्स और वीडियो आदि में फ़ैली अश्लीलता के खिलाफ पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, राजनेताओं और समाज के २०,००० बहुत सुधीजनों के दस्तखत से संलग्न एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि भोजपुरी मनोरंजन उद्योग में अश्लीलता इन दिनों चरम पर है। यह स्त्रियों के प्रति सीधी हिंसा और उनकी अस्मिता को कमजोर करना है। इससे उनके प्रति यौन अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। भाषा-साहित्य , संस्कृति सभी पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। लोक कलाओं की विशाल धरोहर भी ख़त्म हो रही है। और , भोजपुरी समाज की सार्वजनिक छवि भी बिगड़ रही है। ज्ञापन में मांग की गयी है कि ऑर्केस्ट्रा नाच और डी जे पूरी तरह बंद कराये जाएँ, भोजपुरी फिल्मों को सेंसर करने के नियम कड़े कराएं जाएँ और
अश्लीलता रोकने के लिए पूरी भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक घेरे में लेते हुए एक कड़ा कानून बनाया जाए।

बातचीत में माँननीय मुख्यमंत्री महोदय ने बताया कि पूजा पंडालों के लिए निर्देश जारी किये गए हैं कि वहा कोई भी अश्लील या फ़िल्मी गीत न बजाएं जाएँ। इस बाबत पुलिस महानिदेशक श्री ओम प्रकाश सिंह ने ऑपरेशन डिस्ट्रॉय का जिक्र किया। इस ऑपरेशन के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस पिछले दो महीने से अश्लील सामग्री नष्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज़ की गयी है। श्री सिंह ने कहा कि अश्लीलता के खिलाफ कानून बनाने पर भी विचार किया जाएगा। इस बातचीत को आगे बढ़ाने और ऑपरेशन डिस्ट्रॉय में सहभागिता के लिए संस्था के प्रतिनिधिमंडल की अगले हफ्ते माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय से विस्तृत चर्चा भी तय हुई है।

इसके पहले रविवार को जौनपुर टीडी कॉलेज के बलरामपुर सभागार में पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा अश्लीलता के खिलाफ बड़ी विचार सभा आयोजित की गयी। जिसमे उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री माननीया रीता बहुगुणा जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में मंच से ऐलान किया कि जौनपुर एकजुट होकर अश्लीलता का विरोध करे। इस सभा में जौनपुर को अश्लीलता मुक्त जिला बनाने का संकल्प लिया गया। इस सभा में श्री कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर में सपना चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को इज़ाज़त न दिए जाने की अपील की। जिस पर जिला प्रशासन ने तुरंत ही अमली कार्रवाई की।

Comments (0)

बूथ स्तर तक के पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जायेगा

Posted on 16 October 2018 by admin

लखनऊ 16 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पाटी आगामी लोकसभा चुनाव तक प्रदेश में विभिन्न अभियान चलाने जा रही है। जिसके माध्यम से लोगों से संपर्क, पार्टी का प्रचार और अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलायेगी। पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ स्तर तक के पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जायेगा। इसके लिए आज पार्टी मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने विभिन्न पदाधिकारियों के साथ योजना की रूप रेखा तय की।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी द्वारा आगामी माह में होने वाले अभियानों द्वारा जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक अभियान प्रमुखों की सूची तैयार करना एवं उनकी बैठकें करना एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन योजना एवं उसका फीडबैक लेने का काम किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के अभियान हेतु एक टोली प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी द्वारा तय की गई है, जिसमें राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डा0 महेन्द्र सिंह को प्रदेश अभियान प्रमुख बनाया गया है तथा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, राजेश्वर सिंह, पशुपति शंकर बाजपेयी, शिवभूषण सिंह को अभियान में शामिल किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र एवं जिलों में 5-5 अभियान प्रमुख बनाये गये है। बैठक में सभी 6 क्षेत्रों की बैठक तय की गई। 23 अक्टूबर को गोरखपुर क्षेत्र, अवध क्षेत्र व ब्रज क्षेत्र, 25 अक्टूबर काशी क्षेत्र, 26 अक्टूबर पश्चिम क्षेत्र, 27 अक्टूबर कानपुर क्षेत्र की बैठकें तय की गई है। जिसमें सभी जिला अभियान प्रमुखों की बैठक होगी।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 16 October 2018 by admin

लखनऊ 16 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने दूरदर्शन के पूर्व निदेशक और वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आउटरीच ब्यूरो के निदेशक श्री पंकज पांडेय के पिता राम प्रसाद पांडेय जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस अपूर्णनीय क्षति में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर, डाॅ. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, संजय राय, हीरो बाजपेयी, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Comments (0)

कैबिनेट में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के निर्णय का स्वागत—जुगल किशोर

Posted on 16 October 2018 by admin

लखनऊ 16 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की योगी सरकार द्वारा आज कैबिनेट में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि संगम नगरी का नाम प्रयागराज करने से देश का हर नागरिक आज खुश है, करोड़ों जनता की आस्था का सम्मान करते हुए योगी सरकार ने यह निर्णय लिया।
प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि राम चरित मानस मेें भी संगम नगरी का नाम प्रयागराज उल्लेखित है। ऐसे में मुगल शासकों द्वारा प्रयागराज का नाम बदलकर इलाहाबाद करना भारत की परम्परा और आस्था के साथ खिलवाड़ करना था। ऐसे में उ0प्र0 में भाजपा की सरकार बनने के बाद इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया गया। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा इस निर्णय को खिलवाड़ बताये जाने के सवाल पर कहा कि विपक्षी दलों के नेता यह बताये कि योगी सरकार द्वारा संगम नगरी के असल नाम को दोबारा वजूद में लाने का काम करना खिलवाड़ है या मुगलों द्वारा प्रयाग का नाम बदलकर इलाहाबाद किया जाना?

Comments (0)

सादगी से मनाया गया प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी का जन्मदिन

Posted on 15 October 2018 by admin

लखनऊ 15 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रूपानी ने उनके 61वें जन्मदिवस पर बधाई दी। यह आयोजन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा के निवास पर आयोजित किया गया। साथ ही उ0प्र0 सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, उपेन्द्र तिवारी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी समेत हजारो कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी।
आज प्रातः हनुमान सेतु पर भगवान का आर्शीवाद ग्रहण कर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दिन की शुरूआत की। इसके उपरान्त केजीएमयू में स्थित प्रसादम हाल में बीजेपी एनजीओ प्रकोष्ठ एवं विजय श्री फाउडेशन द्वार संयुक्त रूप से आयोजित भोजन प्रसाद वितरण कार्यक्रम में कंैसर से पीड़ित लोगों और उनके परिजनों के साथ भोजन किया बच्चो को खिलौने दिये। इस कार्यक्रम में अशोक नागर, प्रसुन जोशी, शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, प्रदेश सह संपर्क प्रमुख अभय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
पार्टी मुख्यालय पर ही आई.टी. विभाग द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाया गया। विभाग ने प्रदेश अध्यक्ष जी से केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की अनन्त बधाईयां दी। इस मौके पर विभाग के सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर दीर्घायु होने की कामना की।
पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, डाॅ. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, हीरो बाजपेयी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूण कान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी, नितिन सिरोही, दीपक पुरोहित ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।

Comments (0)

राष्ट्र विरोधी कृत्यों को नहीं बर्दाश्त करेगी भाजपा- संजय राय

Posted on 15 October 2018 by admin

राष्ट्र विरोधी कृत्यों को नहीं बर्दाश्त करेगी भाजपा- संजय राय

लखनऊ 15 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय राय ने आज प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कुछ कश्मीरी छात्रों द्वारा देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में साथियों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में ए.एम.यू. एवं अलीगढ़ प्रशासन पर यह कहकर दबाव बनाया जा रहा है कि यदि आरोपित छात्रो पर से मुकदमा वापस नहीं किया जायेगा, तो विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 1200 कश्मीरी छात्र वापस कश्मीर चले जायेंगे। ऐसे लोगों द्वारा राष्ट्र विरोधियों के पक्ष में दबाव बनाना राजद्रोह को बढ़ावा देना है और भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के किसी भी देश विरोधी गतिविधि को बर्दाश नहीं करेंगी।
प्रदेश प्रवक्ता संजय राय ने कहा कि विदित है कि कश्मीरी आतंकवादी मन्नान वानी के सेना द्वारा मुठभेंड़ में मारे जाने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कश्मीर के पढ़ने वाले सैकड़ो छात्रों द्वारा एकात्रित होकर देश विरोधी नारा लगाया गया और जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाया गया। एकत्रित छात्रों में से कुछ ने देश तोडने के नारे लगाये, और भीड़ में से कुछ जिम्मेदार छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाने वाले छात्रांे का विडियों बना लिया। इस विडियो के आधार पर ए.एम.यू. प्रशासन ने तीन छात्रों पर कार्यवाही की और अलीगढ़ प्रशासन ने उन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 नवम्बर 2019 को सर सैयद अहमद खां के जन्मदिन को ए.एम.यू. प्रशासन काफी धूमधाम से मनाने जा रहा है। कुछ लोग इस हद तक नीचे गिर गये है कि छात्रों पर दर्ज हुए मुकदमों की आड़ में इस समारोह का भी विरोध कर रहे है।
श्री संजय राय ने कहा कि भाजपा यह मांग करती है कि इस मुद्दे पर ए.एम.यू. प्रशासन एवं अलीगढ़ जिला प्रशासन को अराजकतत्वों के सामने झुकना नहीं चाहिए। बल्कि भीड़ में जिन दर्जनों छात्रों ने भारत माँ के टुकड़े करने के नारे लगाये उनकों भी चिन्हित करके यथाशीघ्र कड़ी कार्यवाही करना चाहिए। इसी के साथ भाजपा यह भी मांग करती है कि देश के मुस्लिम समाज के बुद्धिजिवियों को भी इस मुद्दे पर खुलकर आगे आना चाहिए और जिन छात्रों ने भारत विरोध तथा आतंकवादी मन्नान वानी के समर्थन में नारे लगाये उनकी निंदा करनी चाहिए। मुस्लिम समाज की इस ज्वलंत मुद्दे पर चुप्पी निश्चित रूप से देश के आम लोगों को गवारा नहीं है। क्यों कि हम देखते रहे है कि देश के किसी मुस्लिम समाज के साथ हुई किसी भी घटना में अससुद्दीन औवेसी, जफर याब जिलानी जैसे लोग तुरन्त प्रतिक्रिया देते है। देश का आमजन इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर मुस्लिम बुद्धजीवियों की ओर देख रहा है, कि वे क्या प्रतिक्रिया देते है।

(आलोक अवस्थी)
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
भाजपा, उ0प्र0

Comments (0)

दूसरे दिन भी अपना तीव्र विरोध प्रदर्शन जारी रहा

Posted on 15 October 2018 by admin

उत्तर भारतीयों पर हमले, अपमान व क्षेत्रवाद के नाम पर गुजरात से जबरन बाहर निकालने के खिलाफ लखनऊ प्रवास के दौरान कांग्रेस पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी के लखनऊ आगमन पर आज दूसरे दिन भी अपना तीव्र विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 उमाशंकर पाण्डेय ने आज जारी बयान में कहा कि गुजरात से उत्तर भारत खासकर उ0प्र0, बिहार और मध्य प्रदेश आदि के 45हजार के ऊपर वह कामगार जो वर्षों-वर्षों से गुजरात की समृद्धि, प्रगति और विकास में अपना योगदान देता रहा है उन्हें शारीरिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करके साजिशन निष्कासित करना अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक एवं अमानवीय है, जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर भतर््सना करती है।
जब पूरा देश पवित्र नवरात्रि, दशहरा सहित आस्था के इन त्योहारों की तैयारियों एवं उसकी खुशी मनाने में लगा हुआ था ठीक उसी समय वहां से इतनी बड़ी तादाद में लोगों को बाहर निकाल देना, सम्पत्ति को लूटना, उनके अंदर डर और भय का माहौल पैदा करना, यह सब गुजरात सरकार की संवेदनहीनता, नाकामी और अक्षमता का प्रतीक है। ऐसी गंभीर घटना पर जहां उ0प्र0 के मुख्यमंत्री को गुजरात सरकार के साथ कठोर राजनैतिक संवाद करके अपने प्रदेश के लोगों का हित सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए था, ऐसा न करके राजधानी लखनऊ में गुजरात के मुख्यमंत्री का ‘रेड कारपेट स्वागत’ किया जाना उन हजारों विस्थापित किए गये नागरिकों के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है तथा उ0प्र0 की सम्मानित जनता द्वारा दिये गये प्रचण्ड समर्थन का भी घोर निरादर है।
प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जाति, धर्म एवं क्षेत्रवादी राजनीति से परे देश की एकता, अखण्डता, सद्भावना एवं सभी नागरिकों के सम्मान के लिए हमेशा त्याग, बलिदान और कुर्बानी दी है। गुजरात में घटी इस क्षेत्रवादी मानसिकता की घटना को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लेाकतंात्रिक ढंग से गुजरात के निरंकुश और अक्षम मुख्यमंत्री का विरोध किया लेकिन उ0प्र0 सरकार द्वारा लोकतांत्रिक विरोध पर बर्बर कार्यवाही करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, गिरफ्तारी और नजरबंद करने की कार्यवाही की गयी। यह प्रदेश की योगी सरकार की तानाशाही एवं निरंकुशता का खुला प्रमाण है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के इस बर्बर कार्यवाही से डरने वाला नहीं है कांग्रेस पार्टी भारत की सद्भाव, समभाव एवं समावेशी संस्कृति को बनाये रखने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेगी।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि गुजरात एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रदेशवासियों से क्षमा मांगनी चाहिए। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री जो उ0प्र0 से निर्वाचित लोकसभा सदस्य हैं उनका मौन भी प्रदेश की जनता को अपमानित कर रहा है, उन्हें भी इस घटना को संज्ञान में लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा कि आज प्रातः प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश कंाग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री नईम सिद्दीकी, डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री शिव पाण्डेय, श्री सम्पूर्णानन्द के नेतृत्व में हजारेां की संख्या में काले गुब्बारे पर ‘विजय रूपाणी गो बैक’ लिखे हुए हुए पम्पलेट सहित उड़ाकर विरोध किया गया।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री आवास के सामने, जनपथ आदि स्थानों पर भी काले गुब्बारे उड़ाये गये। मुख्यमंत्री आवास के सामने काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध प्रदर्शन कर रहेे श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी के नेतृत्व में श्री जावेद, श्री शहबाज खान, श्री आसिफ खान को हजरतगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया जिन्हें देर सायं निजी मुचलके पर रिहा किया गया।
इसी क्रम में युवा कांग्रेस द्वारा श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में श्री विशाल राजपूत, श्री मनोज पाठक, श्री हिमांशु शर्मा, श्री अजीत सिंह, श्री नीरज चैहान, श्री सुरजीत सिंह सहित तमाम युवा कांग्रेसजनों ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी वापस जाओ के नारे लगाते हुए विजय रूपाणी का पुतला फूंककर विरोध जताया।

Comments (0)

राजमाता विजयाराजे सिंधिया जन्म शताब्दी वर्ष पर महिला सशक्तिकरण-मैराथन दौड़

Posted on 14 October 2018 by admin

लखनऊ 14 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज मथुरा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण-मैराथन दौड़ की महिला प्रतिभागियों का स्वागत किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अरूण सिंह, कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, लक्ष्मी नारायण चैधरी भी उपस्थित रहे। img-20181014-wa0010
महिला प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही है। शहर से लेकर गांव तक की महिलाओं को सशक्त करने का कार्य माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश की योगी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर की रसोई में धुएं से मुक्ति के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस का वितरण हो या शौचालय निर्माण से बहन बेटियों के सम्मान की रक्षा, बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना या बेटी बचाओं-बेटी पढाओं इस तरह की सभी महिला कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा व उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ताकि वे सशक्त होकर देश के विकास में प्रतिभागी बनें।
डा. पाण्डेय ने सभी महिला प्रतिभागियों को मैराथन दौड़ में आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर तथा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह समेत कई महिला मोर्चे की पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in