Archive | लखनऊ.

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन गजरौला, अमरोहा

Posted on 02 February 2019 by admin

लखनऊ 02 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने मार्गदर्शन किया। अमरोहा में गजरौला के रमाबाई अम्बेडकर डिग्री कालेज मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। श्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही देश का सबसे मजबूत रास्ता जाता है। मोदी सरकार उत्तर प्रदेश को लेकर गंभीर है। श्री शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित किया।
भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सदस्य संख्या डेढ़ करोड़ से 12 करोड़ हुई है। वहीं यूपी में सदस्य संख्या 46 लाख से 1 करोड़ 80 लाख हुई हैं। हमारे बूथ कार्यकर्ता साधारण नही असाधारण है। उन्होंने कहा कि इतने कार्यकर्ताओं की पूंजी के सामने विरोधी गठबंधन न करे तो क्या करें? विरोधियों ने अपनी हार मान ली है। सारे गठबंधनों के बाबजूद भाजपा 73 पर 74 लाएगी, लेकिन 72 नही होगें। मोादी जी के नेतृत्व में देश छलांग लगा रहा है। photo-amroha-bjp
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट को सबका साथ सबका विकास वाला बताया, मेरा परिवार, भाजपा परिवार और मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना को मंच से जगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने का रास्ता बूथ से होकर जाता है, इसलिए कार्यकर्ता ऐसे चुनाव की तैयारियों में जुटे कि कोई भी उनके बूथ में सेंध ना लगा पाए। क्योंकि विपक्षी एकजुट होकर लोगो को जातियों और धर्म के नाम पर बांटने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि जिनके शासन में यूपी में गुंडे राजनैतिक संरक्षण पाते थे, आज भाजपा सरकार में वो गुंडे जीवन की भीख मांग रहे है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के हर तबके तक सरकारी योजनाए पहुंच रही है। उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकार दी है। कुम्भ देश, दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। देश को लूटने, नोचने वाले, भारत विरोधी किसी भी हद तक जा सकते है। गन्ना किसान 5 वर्षो से तबाह थे भाजपा की सरकारमें 51 हजार करोड़ का भुगतान किया गया।
बूथ अध्यक्ष समेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया और कहा कि 2019 का चुनाव ऐतिहसिक होगा, क्योंकि एक तरफ 23 दल है और एक तरफ अकेले मोदी है, उन्होंने दावा किया कि 19 के चुनाव में अकेले मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी और यूपी से भाजपा 74 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने वेस्ट यूपी की 14 लोकसभा के बूथ अध्यक्षों में जोश भरा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को विश्वास दिलाया कि केंद्र की सत्ता का रास्ता 2014 की तरह ही यूपी से सर्वाधिक लोकसभा सीट जीतकर जाएगा। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि एक ओर लोक कल्याण और गरीब कल्याण की भावना हैै। तो दूसरी ओर स्वयं का तथा परिवार का स्वार्थ व कल्याण करने वाले लोग है।
बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मंच पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सहप्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संजीव बालियान, श्रीमती कान्ताकर्दम, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन, सांसद भारतेन्दु सिंह, कंवर सिंह तंवर, भोला ंिसह, राघव लखनपाल, विजय पाल सिंह तोमर, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चैहान, सुरेश राणा, बलदेव सिंह ओलख सहित विधायक उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने सम्मेलन का संचालन किया।

Comments (0)

किसान और आम आदमी हितैषी बजट

Posted on 02 February 2019 by admin

देश के ग्रामीण व शहरी विकास का ‘मास्टर स्ट्रोक’-मनीष शुक्ला

लखनऊ 02 फरवरी 2019 जनता की भलाई के बजाए अपनी और अपनों की जेबें भरने पर ज्यादा ध्यान देने वाले विपक्षी नेता नरेंद्र मोदी सरकार के बजट को देख कर बौखला गए है। उटपटांग बक रहें है। किसान और आम आदमी हितैषी बजट देश के ग्रामीण व शहरी विकास का मास्टर स्ट्रोक है। बजट का सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु बिना किसी नये कर प्रावधान के किसानों, मजदूरो, महिलाओं और वेतनभागी लोगों को राहत दी गयी है। भाजपा के प्रवक्ता मनीष शुक्ला शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहें थे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बजट में 2 हेक्टेयर जमीन वाले किसान को 6 हजार रुपये सालाना देने की घोषणा के बारे में विपक्षी नेताओं ने सपने में नही सोचा था। यह 6 हजार बाकी सुविधाओं के अलावा है। विपक्षी नेता राजनीति में आने के साथ ही ‘मै और मेरा परिवार’ के विकास के बारे में सोचते है।
श्री शुक्ल ने कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के बारे में सोचती और करती है। यही वजह है कि न यूरिया की किल्लत है, न बिजली की। सरकार गेंहू, धान आदि उपज के मूल्य कम न हो किसानों को पूरा लाभ मिले इसके लिए लगातार काम कर रही है। खेती किसानी से जुड़ी दूसरी छूटों व सुविधाओं को शत प्रतिशत किसानों तक पहुंचाने का काम हो रहा है। अब छोटे किसान को हर महीने 500 रुपये मिलेगा। जिससे 12 करोड़ किसान परिवारों को होगा फायदा। यह 1 दिसंबर 2018 से दिया जाएगा। किसानों को साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किश्तें मिलेगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि गरीबों के हितैषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने मजदूरों के भले और विकास के बारे में सोचा है। इसीलिए मजदूरों को भी पेंशन देगी। इस योजना में 60 साल के मजदूरों को कम से कम 3000 रुपये का पेंशन मिलेगा। सरकार के इस योजना से करीब 10 करोड़ मजदूरों को फायदा मिलेगा।
श्री मनीष शुक्ला ने कहा कि वेतनभोगी जानते है कि 5 लाख तक की आय को टैक्स से मुक्त करना कितनी बड़ी राहत है। मोटेतौर पर देखा जाए तो 8 लाख की सालाना आय वाले बचत निवेश करने वालों को भी टैक्स नही देना पड़ेगा। गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के 5 लाख रूपये तक के इलाज मुफ्त किये जा रहें है।
श्री शुक्ला ने कहा कि नोटबंदी के बाद बड़ी संख्या में अमीरों ने टैक्स भरा। गरीबों का हक मारने वाली 3 लाख 38 हजार फर्जी कंपनियां पकड़ी गई। मोदी सरकार गरीबों के भले के लिए काम कर रही है जबकि भ्रष्टनेता अपनी लूट की रकम बचाने के लिए परेशान है। और मोदी सरकार पर तरह-तरह के गलत आरोप लगा रहें है।

Comments (0)

बजट पर प्रतिक्रिया -डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 February 2019 by admin

लखनऊ 01 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने न्यू इंडिया का बजट बताते हुए बजट को गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग के लिए खुशियों का पिटारा बताया और आर्थिक व सामाजिक समृद्ध भारत के लिए मोदी सरकार का बढ़ता हुआ एक और सशक्त कदम कहा। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और मध्यम वर्ग की उम्मीदों को साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ी थी, यह बजट उन उम्मीदों को पंख लगाने वाला है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि गरीब को गैस, पक्का मकान व शौचालय मिला, बीमार आदमी की दवाई का खर्च खत्म हुआ, सेना का सम्मान बढ़ा किसानों की आय दोगुनी हुई। इन पांच वर्षो में देश ने जनकल्याणकारी राजनीति की महागाथा लिखी है। सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी बजट के लिए मोदी सरकार को बधाई।
डा0 पाण्डेय ने कहा मोदी सरकार द्वारा निवेश करने पर साढे 6 लाख रूपये तक की वार्षिक आय को पूर्ण रूप से कर मुक्त करके मध्यम वर्ग के हित में किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में बड़ा निर्णय है। संगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर व कामगारों को 7000 रूपये का बोनस और बोनस मिलने के लिए पात्रता 21 हजार बढ़ने के निर्णय से निचले स्तर पर कार्यरत वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षो से उपेक्षित देश की सुरक्षा मोदी की प्राथमिकता में रही है। रक्षा बजट को अब तक का सर्वाधिक 3 लाख करोड़ करने पर मोदी जी को हृदय से धन्यवाद। किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज पर 2 प्रतिशत व समय से ऋण चुकाने पर 3 प्रतिशत ब्याज पर छूट से किसानों को 5 प्रतिशत तक ब्याज में छूट का तोहफा दिया है।
डा0 पाण्डेय ने जनकल्याणकारी बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट से गरीब को शक्ति, किसान को मजबूती, श्रमिको को सम्मान, मध्यम वर्ग के सपनों को उड़ान व ईमानदार करदाताओं का गौरवगान, इंफ्रास्ट्रवचर निर्माण को गति और अर्थव्यवस्था के बल मिलेगा। श्रम शक्ति मानधन योजना 10 करोड़ श्रमिकों को पेंशन, कामधेनु संवर्धन आयोग से गौ संवर्धन, दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 6000 सालाना, मत्स्य पालन विभाग का निर्माण, उज्जवला योजना का लक्ष्य 8 करोड़ करना, बजट को जन-जन की आर्थिक समृद्धि से देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।

Comments (0)

पश्चिम क्षेत्र के भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह करेंगे मार्गदर्शन

Posted on 01 February 2019 by admin

लखनऊ 01 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह कल 2 फरवरी को दोपहर 01 बजे अमरोहा में रमाबाई अम्बेडकर बलिका डिग्री कालेज गजरौला के मैदान में पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लोकसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय भी संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पश्चिम क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले 14 लोकसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख व सेक्टर संयोजक सम्मलित होंगे।

Comments (0)

अयोध्या में बनकर रहेगा राम मंदिर - केशव मौर्य

Posted on 01 February 2019 by admin

लखनऊ 01 फरवरी 2019, पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम सुल्तानपुर में कमल कप महिला वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में बनकर रहेगा। यह विरोधी दलों के लिए चुनावी मुद्दा हो सकता है, लेकिन भाजपा के लिए आस्था का विषय है। हम अपनी आस्था से समझौता नहीं कर सकते। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में आयोजित कमल कप वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने भारत माता की जय व जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उन्होंने कहा कि जब अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के हिस्से में पदकों की संख्या कम आती है तो अच्छा नहीं लगता। इसलिए मोदी जी ने खेलो इंडिया योजना लाकर खेल और खिलाड़ियों को मजबूत करने का काम किया।1
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो साल के अंदर जितना विकास हुआ, वह आपके सामने है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जनता ने सुशासन का कमल खिलाया। उसका असर साफ दिख रहा है। बिजली आपूर्ति व सड़कों की दशा में काफी परिवर्तन हुआ है। आगे इससे से भी अच्छा काम होगा। जनता मालिक है और मालिक के सही फैसले से ही यह सब संभव हो सका। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को ठगबंधन का नाम दिया और कहा कि पीएम मोदी को रोकने के लिए दोनों एक हुए हैं। उन्होंने तंज कसा कि सैफई महोत्सव पर कोई कुछ नहीं बोलता तो अयोध्या व कुंभ महोत्सव को लेकर टिप्पणियां क्यों की जाती हैं।2
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने आयोजन समिति की मांग पर पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के बीच से जर्जर भवन को हटवाया जायेगा। बैडमिंटन हाल का उच्चीकरण होगा। स्वीमिंग पूल में कुछ काम हुआ है और बाकी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। इसके पहले काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष व आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा, विधायक सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, सूर्यभान सिंह, देवमणि दूबे, विजय सिंह रघुवंशी आदि ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया।

Comments (0)

संगम तट पर हुई काशी क्षेत्र के लोकसभा संयोजको की बैठक

Posted on 31 January 2019 by admin

यागराज/लखनऊ 31 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के सेक्टर संयोजको की बैठक प्रयागराज कुंभ क्षेत्र सेक्टर 6 स्थित भारतीय जनता पार्टी शिविर में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। भाजपा काशी क्षेत्र के सुलतानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फूलपुर एवं प्रयागराज लोकसभाओं के संयोजकों की बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मार्गदर्शन किया। भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों सें संगम क्षेत्र गूंज उठा। photo-2
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बैठक में कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष में भय का माहौल व्याप्त है। अवसरवादी बेमेल गठबंधन करके भाजपा को विजय से रोक नहीं सकते हैं। हमारे पास नेता और नीति दोनों है जिसे देश की जनता का व्यापक  समर्थन प्राप्त है। ईवीएम मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब विपक्षी पार्टियों को ईवीएम से होने वाले चुनाव में विजय मिलती है तब वह ईवीएम का विरोध नहीं करती हैं लेकिन चुनाव हारने पर सारा दोष ईवीएम पर मढ देतीं हैं। निसन्देह ही ईवीएम के चलते चुनाव प्रक्रिया आसान और निष्पक्ष हुई है। बूथ कैप्चरिंग समाप्त हुई और बाहुबल से चुनाव जीतने वालों को गहरा धक्का लगा है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सौ में साठ हमारा है बाकी में बटवारा है। उन्होंने कहा लगता है कि उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा का चुनाव योगी बनाम ढोंगी होगा। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है जिसके फलस्वरूप जनता का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त होगा। खनन घोटाला खुलने पर भ्रष्टाचारी डरे सहमे हुए हैं। अखिलेश सरकार सैफई महोत्सव करवाती रही जबकि योगी जी की सरकार में कुंभ महोत्सव हो रहा है। उन्हांेने कहा कि यदि योगी जी एवं मोदी जी ने जनता के लिए कुछ ना किया होता तो सारा विपक्ष एक ना हो गया होता।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा वाली पार्टी है उन्होंने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पंडित दीनदयाल जी के सपनों के भारत का निर्माण तेजी से हो रहा है उन्होंने कहा विरोधियों के कुचक्र को तोड़कर हम पुनः 2019 में केंद्र में सरकार बनाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से सांसद विनोद सोनकर पूर्व मंत्री डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौर, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक संजय गुप्ता, विक्रामाजीत मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेयी, प्रवीण पटेल, नीलम करवरिया आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर फहराएगी पार्टी का झण्डा

Posted on 31 January 2019 by admin

लखनऊ 31 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने पचास लाख़ कार्यकर्ता परिवारों तक पहुंचने की कार्ययोजना का खाका खींचा। पचास लाख़ छतों पर फहराएगें भाजपा का ध्वज और दीवार पर ‘‘मेरा परिवार भाजपा परिवार‘‘ लिखा हुआ स्टीकर चिपकाएगंें। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अभियान में जुटेगंे। ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार‘‘ के उद्घोष से आगे बढ़ेगी भाजपा की चुनावी रफ्तार।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान से एक-एक कार्यकर्ताओं के परिवार तक पहुंचकर जनसंपर्क करने की रूपरेखा तैयार की है। इसके साथ ही घर की छतों पर भाजपा झण्डे लगाकर पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश का वातावरण भाजपामय करेगें। प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की लगभग पचास लाख़ की सूची है, जिनके परिवार तक संपर्क के लिए भाजपा 12 फरवरी से ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान प्रारम्भ कर रही है।
श्री शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान से कार्यकर्ताओं से संपर्क करने की कार्ययोजना तैयार की और भाजपा की सतत संपर्क की परम्परा को आगे बढ़ाया। 12 फरवरी से 2 मार्च तक संपर्क के साथ ही भाजपा झण्डों से पूरे प्रदेश को भाजपामय करने के लिए ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान आगे बढेगा। फिर एक बार मोदी सरकार के उद्घोष के साथ भाजपा टोलियां अभियान में आगे बढ़ेगी। संासद, विधायक, अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अभियान के माध्यम से परिवारों तक पहुंचकर  घर की छतों पर भाजपा का झण्डा फहराएगें। इसके साथ ही प्रदेश, क्षेत्र, जिला व मण्डल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी अभियान पर निकलेगें और कार्यकर्ताओं के घरों की दीवारों पर ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ लिखा स्टीकर चिपकाएगेें। राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र, जिला, मण्डल व बूथ के पदाधिकारियों के परिवार तक पहुंचकर भाजपा का झण्डा अभियान के दौरान लहराया जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, संपर्क करते हुए आगामी चुनाव में शंखनांद के साथ अभियान आगे बढ़ेगा।
श्री शुक्ल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमरपाल मौर्य  एवं प्रकाश पाल को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Comments (0)

गंगा एक्सप्रेस-वे लिखेगा यूपी के इतिहास की नई गाथा, प्रदेश के साथ ही साथ देश भी करेगा गौरव-जुगल किशोर

Posted on 31 January 2019 by admin

jugal-kisor-ji-bjp-spokepaerson-uttar-pradesh

गंगा एक्सप्रेस-वे लिखेगा यूपी के इतिहास की नई गाथा, प्रदेश के साथ ही साथ देश भी करेगा गौरव-जुगल किशोर
लखनऊ 31 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे बनाने का योगी आदित्यनाथ जी सरकार का फैसला ऐतिहासिक है और ये यूपी के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि 600 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे से पश्चिमी यूपी को पूर्वांचल से जोड़ा जाएगा। इस गंगा एक्सप्रेस-वे को बनाने की लागत 36 हजार करोड़ रुपये होगी। यह दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा और उत्तर प्रदेश के साथ ही साथ देश के लिए भी गौरव की बात होगा। श्री किशोर ने कहा कि 6,556 हेक्टेयर भूमि पर बनने जा रहे एक्सप्रेस-वे से देश की जनता को अब कम दूरी का सामना करना पड़ेगा और इससे विकास और रोजगार की नई संभावनाएँ भी पैदा होंगी। यह एक्सप्रेस-वे यूपी के पश्चिमी हिस्से को प्रयागराज से जोड़ेगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि काफी दिनों से इस एक्सप्रेस-वे की जरूरत महसूस की जा रही थी, पिछली सरकारों ने कहा जरूर पर माँ गंगा के तट को विकास की राह से जोड़ने का कभी कोई प्रयास नहीं किया। अब इस ऐतिहासिक फैसले से प्रदेश में विकास को नई रफ्तार मिलेगी तथा प्रदेश और भी तेज गति से आगे बढ़ेगा। श्री जुगल किशोर ने कहा कि गंगा-एक्सप्रेस-वे मेरठ-अमरोहा-बुलंदशहर-बदायूं-शाहजहांपुर-कन्नौज-उन्नाव-रायबरेली- प्रतापगढ सहित प्रयागराज पहुंचेगा। प्रदेश सरकार इस एक्सप्रेस-वे का काम बहुत जल्द ही शुरू करने जा रही है।
श्री जुगल किशोर ने कहा कि छह लेन का यह एक्सप्रेस वे प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखेगा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन को भी इससे विस्तार मिलेगा और आम जनता को इससे काफी सहूलियत मिलेंगी। बहुत ही कम समय में लंबी दूरी तय करके हम अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। श्री जुगल किशोर ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की सरकार के कामों में देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि बदल रही है। पिछली सरकारों के कारनामों के चलते उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए जाना जाता था। आज उत्तर प्रदेश को यहाँ हो रहे विकास कार्यो से  जाना जा रहा है और इसके लिए योगी जी बधाई के पात्र हैं।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ में आयोजित कानपुर-बुंदेलखंड एवं अवध संभाग के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

Posted on 30 January 2019 by admin

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ तथाकथित महागठबंधन को धूल चटाने तैयार बैठे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में लोक सभा की 74 सीटों पर विजय प्राप्ति का लक्ष्य लेकर निकले हैं। मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर पूर्ण भरोसा है, वे विजयी होकर ही आयेंगे
*************
भाजपा के खिलाफ किया गया गठबंधन जातिवाद, अपराध और भ्रष्टाचार का स्वार्थी राजनीतिक गठबंधन है। पूरा का पूरा जीवन परिवारवाद, जातिवाद और यूपी में विकास को अवरुद्ध करने की राजनीति करने वाले राष्ट्रवाद को पराजित करने और प्रदेश के विकास को रोकने साथ आये हैं
*************
भारतीय जनता पार्टी के फोर (4) ‘B’ हैं - “बढ़ता भारत, बनता भारत” जबकि तथाकथित महागठबंधन के फोर ‘B’ हैं - “बुआ, भतीजा, भाई, और बहन”। विपक्ष के गठबंधन में जिस किसी को शामिल होना है, हो जाए, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 50% की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है
*************
यदि महागठबंधन की सरकार (जो संभव नहीं है) आई तो सोमवार को बहन जी प्रधानमंत्री होंगी, मंगलवार को अखिलेश जी होंगे, बुधवार को ममता दीदी होगी, गुरुवार को शरद पवार जी होंगे, शुक्रवार को देवगौड़ा जी होंगे, शनिवार को स्टालिन बन जायेंगे, रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा
*************
हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक ‘मजबूत’ भारतीय जनता पार्टी सरकार के गठन का संकल्प लेकर निकले हैं। महागठबंधन ‘मजबूर’ सरकार चाहता है जबकि देश की जनता ‘मजबूत’ सरकार चाहती है और यह केवल और केवल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है
*************
मैं कांग्रेस के सभी नेताओं को स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि श्री राम जन्मभूमि का नाम लेने का आपको कोई अधिकार नहीं है क्योंकि आपने हमेशा से राम मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाने के प्रयास किये हैं
*************
श्री राम जन्मभूमि पर, उसी स्थान पर, भव्य से भव्य राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण हो, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है और यह हमारा संकल्प है
*************
राम जन्मभूमि न्यास की 42 एकड़ जमीन कांग्रेस की सरकार ने 1993 में अधिग्रहित की थी। 1993 से लेकर 2014 तक 16 वर्ष कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी लेकिन कांग्रेस ने इस मामले को लटकाए रखा
*************
राम जन्मभूमि न्यास समिति ने अपनी 42 एकड़ जमीन वापस मांगी, हमें इस 42 एकड़ जमीन को वापस देने का फैसला करके दस्तावेज को सुप्रीम कोर्ट के पास भेज दिया है
*************
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने श्री राम जन्मभूमि न्यास समिति को 42 एकड़ जमीन वापस देने का जो फैसला लिया है, यह बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम है
*************
मैं इस मंच से भाजपा की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को साधुवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने राम जन्मभूमि न्यास की 42 एकड़ जमीन को वापस करने का साहसिक कदम उठाया है
*************
यूपीए की दस साल की सरकार ‘2G’ सरकार थी जिसमें 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले हुए थे। अब इसमें ‘3G’ (प्रियंका जी) भी आ गई है। पता नहीं, अब कितना बड़ा भ्रष्टाचार होगा?
*************
महागठबंधन को ऐसी सरकार चाहिए जिसे डीलर चलाये लेकिन देश की जनता ऐसी सरकार चाहती है जिसे लीडर चलाये और यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है
*************
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और योगी आदित्यनाथ जी की जोड़ी यूपी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है
*************
केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से उत्तर प्रदेश को सीधे तौर पर विकास के लिए केंद्र से लगभग 8,08,000 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं में केन्द्रीय सहायता मिलाकर यूपी को कुल 10,27,000 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है जिससे विकास को एक नई गति मिली है
*************
सवा सौ साल से कानपुर में नाले की गंदगी माँ गंगा के निर्मल जल को प्रदूषित कर रही थी। लगभग 128 साल बाद हमने यह नाला बंद किया। आज माँ गंगा के निर्मल जल में कुंभ स्नान हो रहा है
*************
22 साल में यूपी में जितनी धान और गेहूं की खरीद नहीं की गई, उतना केवल दो साल में ही योगी सरकार ने धान और गेहूं की खरीद की है। राज्य में ढाई लाख से अधिक रोजगार का भी सृजन हुआ है
*************
हम अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए एनआरसी लेकर आये लेकिन सपा, बसपा, तृणमूल सहित पूरी की पूरी राहुल गाँधी एंड कंपनी अवैध घुसपैठियों के समर्थन में उतर आई। उनके लिए घुसपैठिये वोट बैंक हैं, हमारे लिए देश की सुरक्षा सबसे पहले है
*************
देश की जनता एक बार पुनः केंद्र में मोदी सरकार का गठन करे, पूरे देश से घुसपैठिये को निकालने की व्यवस्था केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार करेगी
*************
आर्थिक रूप से पिछड़े अगड़े समाज के युवाओं को शिक्षा और सरकारी नौकरी में मोदी सरकार ने 10% आरक्षण देने का फैसला कर गरीबों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है
*************

लखनऊ 30 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर एवं लखनऊ में क्रमशः कानपुर-बुंदेलखंड एवं अवध संभाग के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया और परिवारवाद, जातिवाद एवं तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा पर तीखा हमला किया।

उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश की सराहना करते हुए श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारत माता की जय के उद्घोष के साथ तथाकथित महागठबंधन को धूल चटाने तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते हुए विस्तार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपार लोकप्रियता के डर से विपक्ष गठबंधन बनाने को मजबूर हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के दौरान भी ‘यूपी के दो लड़के’ साथ आये थे लेकिन भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने गठबंधन को ध्वस्त करते हुए 325 सीटें पार्टी की झोली में डाल दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ किया गया गठबंधन जातिवाद, अपराध और भ्रष्टाचार का स्वार्थी राजनीतिक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि पूरा का पूरा जीवन परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करने वाले राष्ट्रवाद को पराजित करने साथ आये हैं, पूरा का पूरा जीवन उत्तर प्रदेश को पीछे धकेलने वाले यूपी के विकास को रोकने आये हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि विपक्ष के गठबंधन में जिस किसी को शामिल होना है, हो जाए, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 50% की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

तथाकथित महागठबंधन पर हमला जारी रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा, दोनों का शासन देखा है। इन दोनों के शासन में अपराधियों के तांडव, क़ानून-व्यवस्था की दुर्दशा और जातिवाद एवं तुष्टीकरण की राजनीति से प्रदेश की जनता त्रस्त रही है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को साधुवाद देना चाहता हूँ कि आज उत्तर प्रदेश से अपराधियों को पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यूपी में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ हुई है और प्रदेश में विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति का अंत हुआ है। मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ देश के विकास के प्रति समर्पित हो कार्य कर रही है लेकिन विपक्ष अपना अस्तित्व बचाने गठबंधन और महागठबंधन करने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए का नेतृत्व तो तय है, हमारे नेता देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं लेकिन मैं विपक्षी पार्टियों से पूछना चाहता हूँ कि महागठबंधन का प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी कौन है? मैं बताता हूँ कि यदि महागठबंधन की सरकार आई (जो संभव नहीं है) तो सोमवार को बहन जी प्रधानमंत्री होंगी, मंगलवार को अखिलेश जी होंगे, बुधवार को ममता दीदी होगी, गुरूवार को शरद पवार जी होंगे, शुक्रवार को देवगौड़ा जी होंगे, शनिवार को स्टालिन बन जायेंगे, रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा। महागठबंधन को ऐसी सरकार चाहिए जिसे डीलर चलाये लेकिन देश की जनता ऐसी सरकार चाहती है जिसे लीडर चलाये और यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।

महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन के नेता देश में परिवर्तन करने निकले हैं लेकिन इनके न तो नेता का पता है और न ही इनकी कोई नीतियाँ ही हैं। इस प्रकार के सिद्धांत विहीन गठबंधन देश का भला नहीं कर सकते, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही देश आगे बढ़ सकता है। आतंकवाद और भ्रष्टाचार से लड़ने का जज्बा इस कथित महागठबंधन में नहीं है। उरी में आतंकवादियों के कायराना हमले का जवाब मोदी जी के नेतृत्व में देश के जांबाज सिपाहियों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके दी जिससे दुनिया का देश को देखने के नजरिये में बदलाव हुआ।

श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के फोर (4) ‘B’ हैं - बढ़ता भारत, बनता भारत जबकि तथाकथित महागठबंधन के फोर ‘B’ हैं - बुआ, भतीजा, भाई, और बहन। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर कोई भी पार्टी कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है, देश का प्रधानमंत्री बन सकता है लेकिन यदि तथाकथित महागठबंधन की सरकार आई तो इन लोगों के परिवार से ही किसी को आगे बढ़ाया जाएगा जिस तरह नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव गाँधी, सोनिया गाँधी के बाद आज राहुल गाँधी और प्रियंका वाड्रा को आगे बढ़ाया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का एक ही ध्येय है - विकास। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश की जनता के नब्ज को पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लागू करने का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है। अब 40 लाख रुपये सालाना तक के टर्नओवर वाले उद्यमियों एवं छोटे व्यापारियों को जीएसटी भरने की कोई जरूरत नहीं है, साथ ही, एक करोड़ रुपये तक के टर्नओवर तक केवल 1% जीएसटी ही भरना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की 50 करोड़ आबादी के लिए ‘आयुष्मान भारत’ योजना शुरू की है जिससे इतने कम समय ही लगभग 10 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं।

श्री शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से उत्तर प्रदेश को सीधे तौर पर विकास के लिए केंद्र से लगभग 8,08,000 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इसके अतिरिक्त उज्जवल डिस्कॉम में यूपी को लगभग 33 हजार करोड़, मुद्रा योजना में 62 हजार करोड़ और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 1,22,000 करोड़ रुपये अर्थात् कुल 10,27,000 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी में हृदय योजना के लिए 129 करोड़, गोरखपुर में यूरिया प्लांट के लिए 6000 करोड़ रुपये, बनारस हाइवे के लिए 8,000 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 13 हजार करोड़, रेलवे लाइन के लिए 36 हजार करोड़ और नमामि गंगे के लिए 3,668 करोड़ रुपये दिए गए। इसके अतिरिक्त लखनऊ मेट्रो के लिए लगभग 7,000 करोड़ रुपये, पेयजल योजना के लिए 2,300 करोड़ रुपये एवं अन्य योजनाओं में भी करोड़ों रुपये यूपी के विकास के लिए दिए गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सवा सौ साल से कानपुर में नाले की गंदगी माँ गंगा के निर्मल जल को प्रदूषित कर रही थी। लगभग 128 साल बाद हमने यह नाला बंद किया। आज माँ गंगा के निर्मल जल में कुंभ स्नान हो रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने रिकॉर्ड मात्रा में गेहूं और धान की खरीद की गई। उन्होंने कहा कि 22 साल में यूपी में जितनी धान और गेहूं की खरीद नहीं की गई, उतना केवल दो साल में ही धान और गेहूं की खरीद की गई है। राज्य में लगभग ढाई लाख रोजगार का सृजन किया गया है। यूपी में डिफेन्स कॉरिडोर बनने जा रहा है जिससे कम से कम एक लाख रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और योगी आदित्यनाथ जी की जोड़ी यूपी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस पर जबरदस्त प्रहार करते हुए श्री शाह ने कहा कि राम जन्मभूमि मुद्दे पर मैं कल ही एक कांग्रेस नेता की प्रेस वार्ता सुन रहा था। मैं कांग्रेस के सभी नेताओं को स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि श्री राम जन्मभूमि का नाम लेने का आपको कोई अधिकार नहीं क्योंकि आपने हमेशा से राम मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाने के प्रयास किये हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर, उसी स्थान पर, भव्य से भव्य राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण हो, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है और यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जब भी यह केस शुरू होता है तो कांग्रेस के वकील उसकी तारीख में बदलाव कराते हैं, केस को चलने नहीं देते। जब केस फिर शुरू होता है तो कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग लेकर आ जाती है और श्री राम जन्मभूमि केस की सुनवाई फिर टल जाती है। गुजरात चुनाव के समय कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करते हैं कि 2019 के लोक सभा चुनाव के बाद केस की सुनवाई होनी चाहिए। कपिल सिब्बल जी, आपको डर किस बात का है? श्री राम जन्मभूमि का मुद्दा हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, आस्था, श्रद्धा और भावना का विषय है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राम जन्मभूमि न्यास की 42 एकड़ जमीन कांग्रेस की सरकार ने 1993 में अधिग्रहित की थी। 1993 से लेकर 2014 तक 16 वर्ष कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी लेकिन कांग्रेस ने इस मामले को लटकाए रखा। हम चार साल से सुनवाई की राह देख रहे थे, हमें तो मालूम ही नहीं पड़ता कि केस क्यों नहीं चल रहा? केस की सुनवाई जल्द से जल्द होना चाहिए। राम जन्मभूमि न्यास समिति ने अपनी 42 एकड़ जमीन वापस मांगी, हमें इस 42 एकड़ जमीन को वापस देने का फैसला करके दस्तावेज को सुप्रीम कोर्ट के पास भेज दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने श्री राम जन्मभूमि न्यास समिति को 42 एकड़ जमीन वापस देने का जो फैसला लिया है, यह बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। मैं इस मंच से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को साधुवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने राम जन्मभूमि न्यास की 42 एकड़ जमीन को वापस करने का साहसिक कदम उठाया है। हम आशा करते हैं कि जल्द से जल्द इस केस का निपटारा हो और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हो जनता का कल्याण करने के लिए हमें आशीर्वाद दें।

अवैध घुसपैठियों को लेकर विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए श्री शाह ने कहा कि इस कथित महागठबंधन को देश की सुरक्षा की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए एनआरसी लेकर आये लेकिन सपा, बसपा, तृणमूल सहित पूरी की पूरी राहुल गाँधी एंड कंपनी अवैध घुसपैठियों के समर्थन में उतर आई। उनके लिए घुसपैठिये उनके वोट बैंक हैं, हमारे लिए देश की सुरक्षा सबसे पहले है। आप एक बार पुनः केंद्र में मोदी सरकार का गठन कीजिये, पूरे देश से घुसपैठिये को निकालने की व्यवस्था केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार करेगी। राहुल गाँधी सहित विपक्षी गठबंधन के तमाम नेताओं को लोक सभा चुनाव से पहले एनआरसी पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े अगड़े समाज के युवाओं को शिक्षा और सरकारी नौकरी में मोदी सरकार ने 10% आरक्षण देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि 70 साल से अगड़े समाज के गरीब युवाओं के लिए कांग्रेस और उनके सहयोगियों की सरकारों ने कुछ भी नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 10% आरक्षण का निर्णय देकर सर्व-स्पर्शी विकास की भावना को चरितार्थ किया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देकर मोदी सरकार ने देश के करोड़ों पिछड़े वर्ग के लोगों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है।

श्री शाह ने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक ‘मजबूत’ भारतीय जनता पार्टी सरकार के गठन का संकल्प लेकर निकले हैं। तथाकथित महागठबंधन ‘मजबूर’ सरकार चाहता है जबकि देश की जनता ‘मजबूत’ सरकार चाहती है जो देश को दुनिया के सर्वोच्च शिखर पर प्रतिस्थापित कर सके और यह केवल और केवल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है।

गाँधी परिवार पर तीखा हमला करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के नेतृत्व में यूपीए की दस साल की सरकार ‘2G’ सरकार थी जिसमें 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले हुए थे। अब इसमें ‘3G’ भी आ गया है। पता नहीं, अब कितना बड़ा भ्रष्टाचार होगा?

श्री शाह ने कहा किभारत माता की जय के उद्घोष के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में लोक सभा की 74 सीटों पर विजय प्राप्ति का लक्ष्य लेकर निकले हैं। मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर पूर्ण भरोसा है, वे विजयी होकर ही आयेंगे।

Comments (0)

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन-माननीय श्री अमित भाई शाह

Posted on 29 January 2019 by admin

लखनऊ 29 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अमित भाई शाह जी कल से उत्तर प्रदेश में पार्टी के बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह कल 30 जनवरी को कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र व अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी कल कानपुर में रेलवे मैदान निरालानगर में आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जबकि राजधानी लखनऊ के मा0 काशी राम स्मृति उपवन आशियाना में आयोजित अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को लोकसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा सहित लोकसभा चुनाव सह प्रभारी दुष्यंत गौतम, गोवर्धन झड़ापिया व नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। पार्टी द्वारा संगठनात्मक स्तर पर सभी 6 क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन मंे बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे।
श्री शाह जी 02 फरवरी को अमरोहा में पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे जबकि 06 फरवरी को एटा में ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा-संवाद स्थापित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह 8 फरवरी को जौनपुर में काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और उसी दिन महराजगंज में भी गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव विजय का मंत्र देंगे।
श्री राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी के उ0प्र0 में प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे बूथ सम्मेलनों के माध्यम से श्री शाह लगभग 1.75 लाख बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें लोकसभा के चुनाव में विजय का संकल्प दिलाकर उनका मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार बूथ स्तर तक तैयारियों में लगे हुए है। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा आमजन मानस के कल्याण के लिए किये गये कार्यो और अनगिनत उपलब्धियों के बल पर आमजन मा0 नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को विजयी बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in