बूथ अध्यक्ष सम्मेलन-माननीय श्री अमित भाई शाह

Posted on 29 January 2019 by admin

लखनऊ 29 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अमित भाई शाह जी कल से उत्तर प्रदेश में पार्टी के बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह कल 30 जनवरी को कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र व अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी कल कानपुर में रेलवे मैदान निरालानगर में आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जबकि राजधानी लखनऊ के मा0 काशी राम स्मृति उपवन आशियाना में आयोजित अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को लोकसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा सहित लोकसभा चुनाव सह प्रभारी दुष्यंत गौतम, गोवर्धन झड़ापिया व नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। पार्टी द्वारा संगठनात्मक स्तर पर सभी 6 क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन मंे बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे।
श्री शाह जी 02 फरवरी को अमरोहा में पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे जबकि 06 फरवरी को एटा में ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा-संवाद स्थापित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह 8 फरवरी को जौनपुर में काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और उसी दिन महराजगंज में भी गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव विजय का मंत्र देंगे।
श्री राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी के उ0प्र0 में प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे बूथ सम्मेलनों के माध्यम से श्री शाह लगभग 1.75 लाख बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें लोकसभा के चुनाव में विजय का संकल्प दिलाकर उनका मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार बूथ स्तर तक तैयारियों में लगे हुए है। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा आमजन मानस के कल्याण के लिए किये गये कार्यो और अनगिनत उपलब्धियों के बल पर आमजन मा0 नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को विजयी बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in