Archive | लखनऊ.

आज 2 मार्च को भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गोरखपुर में बाइक पर होगें सवार

Posted on 02 March 2019 by admin

लखनऊ 02 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प बाइक रैली का आज 2 मार्च को शुभारम्भ करके विजय का संकल्प लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह बाइक रैली को रवाना करेगें। इसके साथ ही पूरे देश में बाइक रैली में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा का झण्डा थामें हर-गांव गली, चैबारे की ओर निकलेगें। आज दोपहर 12 बजे सभी विधानसभाओं से एक साथ बाइक रैली रवाना होगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणी जिले की शिवपुरी विधानसभा में विजय संकल्प बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए बाइक पर सवार होगें। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गोरखपुर में बाइक रैली का नेतृत्व करेगें। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) राम लाल जी गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद विधानसभा, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह गाजियाबाद जिले की मुरादनगर विधानसभा, राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव प्रयागराज जिले की उत्तर विधानसभा एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी उत्तरी विधानसभा में विजय संकल्प बाइक रैली का नेतृत्व करेगें।
भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्रा देवरिया, रमापति राम त्रिपाठी लखनऊ कैण्ट, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मेरठ शहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो श्रीमती पूनम महाजन मथुरा, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नरोत्तम मिश्र झांसी नगर, सुनील ओझा सुल्तानपुर, गोवर्धन झडफिया अकबरपुर, केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 महेश शर्मा नोएडा, शिव प्रताप शुक्ला लखनऊ मध्य, मनोज सिन्हा गाजीपुर, संतोष गंगवार बरेली शहर, श्रीमती कृष्णाराज शाहजहाॅपुर, साध्वी निरंजन ज्योति अयाहशाह, प्रदेश उपाध्यक्ष जे0पी0एस0 राठौर, बाराबंकी, डाॅ. राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर सदर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल सिरसागंज, नवाब सिंह नागर मुरादाबाद शहर, श्रीमती कांता कर्दम नकुड़, श्रीमती रंजना उपाध्याय दिबियापुर, जसवंत सैनी शामली, अक्षयवर लाल गौड बलहा, बी0एल0 वर्मा अतरौलिया, पदम सिंह चैधरी लखीमपुर, सुधीर हलवासिया सलोन, लक्ष्मण आचार्य बदलापुर, उपेन्द्र शुक्ला महादेवा, श्री दयाशंकर सिंह सिसवां, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, उन्नाव, अशोक कटारिया किदवई नगर, विद्यासागर सोनकर मछलीशहर, श्रीमती नीलिमा कटियार, कल्याणपुर, गोविन्द नारायण शुक्ल गौरीगंज, सलिल विश्नोई आर्यनगर, पंकज सिंह नोएडा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी रामपुर खास, अमर पाल मौर्य रानीगंज, संतोष सिंह बलरामपुर, अनूप गुप्ता सीतापुर, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, प्रकाश पाल लखनऊ पश्चिम, संजय राय औराई, वाई0पी0 सिंह, मोहनलालगंज सु0, कामेश्वर सिंह मधुवन, कौशलेन्द्र पटेल जहूराबाद, धर्मवीर प्रजापति बांदा, सुब्रत पाठक कन्नौज, श्रीमती अंजुला माहौर आगरा उ0, देवेश कोरी महोबा, रामतेज पाण्डेय पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन रामपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी सहारनपुर शहर, धमेन्द्र सिंह गोरखपुर ग्रामीण, महेश श्रीवास्तव वाराणसी शिवपुरी, रजनीकान्त मणि महेश्वरी फतेहाबाद, मानवेन्द्र सिंह औरैया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुम्न जी श्रावस्ती, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पथरदेवा, सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज, सतीश महाना महराजपुर, सुरेश खन्ना, हापुड, सत्यदेव पचैरी गोविन्दनगर, रीताबहुगुणा जोशी लखनऊ कैण्ट, धर्मपाल सिंह आंवला, बृजेश पाठक लखनऊ मध्य, नन्द कुमार‘नन्दी‘ गुप्ता प्रयागराज, स्वामी प्रसाद मौर्य पड़रौना, जय प्रताप सिंह बांसी, नीलकण्ठ तिवारी वाराणसी दक्षिण, अनिल राजभर वाराणसी शिवपुरी, आशुतोश टण्डन ‘गोपाल‘ लखनऊ पूर्वी, राजेश अग्रवाल बरेली कैण्ट, श्रीकांत शर्मा मथुरा, रमापति शास्त्री मनकापुर, लक्ष्मी नारायण चैधरी छाता, सुरेश राणा थानाभवन, मुकुट बिहारी वर्मा, कैसरगंज, दारासिंह चैहान मधुवन, राजेन्द्र प्रताप ‘मोती सिंह‘, पट्टी, श्रीमती अनुपमा जायसवाल बहराइच, अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर, गिरीश यादव जौनपुर, धरम सिंह सैनी बेहट, चै0 भूपेन्द्र सिंह सम्भल, मन्नू कोरी महरौनी, उपेंद्र तिवारी फेफना, श्रीमती अर्चना पाण्डे छिबरामऊ, सुरेश पासी जगदीशपुर, रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह‘ हुसैनगंज, श्रीमती गुलाब देवी चन्दौसी, बलदेव औलख बिलासपुर, संदीप सिंह अतरौलिया, मोहसिन रजा अमेठी, विधानसभा में बाइक रैली के दौरान बाईक पर सवार होंगे।

Comments (0)

भाजपा की विजय संकल्प बाईक रैली में बाइक पर सवार होंगे प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted on 01 March 2019 by admin

भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली 2 मार्च को प्रदेश की 403 विधानसभाओं में एक साथ निकलेगी।

लखनऊ 01 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी विजय का संकल्प लेकर हर गांव, गली, शहर में बाइक रैली से पहंुचेगी। जन-जन की आर्थिक समृद्धि और देश के विकास के पहियों पर सवार होकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विजय संकल्प बाइक रैली में शामिल होगा। बाइकों पर सवार भाजपा कार्यकर्ता अपनी मोटर साइकिल पर भाजपा के झण्डे और स्टीकर चिपकाकर हाथों में तिरंगा और भाजपा के झण्डे थामें देश भक्ति के तराने गाते हुए हर गली, चैराहे हर डगर के लिए निकलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी गाजियाबाद, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह मुरादनगर व मुरलीधर राव इलाहाबाद एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में मोटर साइकिल पर सवार होंगे। 02 मार्च को प्रदेश की 403 विधानसभाओं पर एक साथ शुरू होगी भाजपा की विजय संकल्प बाईक रैली।
प्रदेश महामंत्री व बाइक रैली प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में विजय संकल्प बाइक रैली से पार्टी के कार्यकर्ता वातावरण को भाजपा के रंग में रेंगेगे। प्रत्येक बूथ से कम से कम 5 बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता विजय का संकल्प लेकर बाईक रैली का हिस्सा बनेंगे। प्रदेश में 403 विधानसभाओं मंे बाइक रैली लेकर मोटर साइकिलों पर भाजपा के झण्डे बांधकर और स्टीकर चिपकाकर गले में भाजपा की पट्टिका डाले, सिर पर कमल कैप लगाकर भाजपा के कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होंगे। साउण्ड सिस्टम से देश भक्ति के तरानों से हो रहे गुंजायमान गगन के बीच पार्टी कार्यकर्ता हर विधानसभा में 60 से 70 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। प्रत्येक विधानसभा में बाइक रैली के प्रारम्भिक केन्द्र से लेकर पूरा रोडमैप तैयार है।
श्री पाठक ने कहा कि देश भक्ति गीतों के बीच पार्टी कार्यकर्ता ‘‘भारत माता की जय जयकार - नरेन्द्र मोदी फिर एक बार’’ के उद्घोष के साथ जन-जन का अभिवादन करने निकलेंगे। मोटर साइकिलों पर सवार भाजपा कार्यकर्ता तिरंगे झण्डे व भाजपा का झण्डा लेकर आगे बढ़ेंगे। बाइक रैली में केन्द्रीय पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के पदाधिकारी व मंत्री सहित क्षेत्र, जिला, मण्डल तथा बूथ के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ भी बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे। बाइक रैली पूरे प्रदेश को भाजपा के रंग में रंगने का काम करेगी। बाईक रैली के लिए जिलो से समन्वय की व्यवस्था शिव भूषण सिंह देंखेंगे।
श्री पाठक ने बताया कि भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्रा देवरिया, रमापति राम त्रिपाठी लखनऊ कैण्ट, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मेरठ शहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो श्रीमती पूनम महाजन मथुरा, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नरोत्तम मिश्र झांसी नगर, सुनील ओझा सुल्तानपुर, गोवर्धन झडफिया अकबरपुर, केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 महेश शर्मा नोएडा, शिव प्रताप शुक्ला लखनऊ मध्य, मनोज सिन्हा गाजीपुर, संतोष गंगवार बरेली शहर, श्रीमती कृष्णाराज शाहजहाॅपुर, साध्वी निरंजन ज्योति अयाहशाह, प्रदेश उपाध्यक्ष जे0पी0एस0 राठौर, बाराबंकी, डाॅ. राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर सदर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल सिरसागंज, नवाब सिंह नागर मुरादाबाद शहर, श्रीमती कांता कर्दम नकुड़, श्रीमती रंजना उपाध्याय दिबियापुर, जसवंत सैनी शामली, अक्षयवर लाल गौड बलहा, बी0एल0 वर्मा अतरौलिया, पदम सिंह चैधरी लखीमपुर, सुधीर हलवासिया सलोन, लक्ष्मण आचार्य बदलापुर, उपेन्द्र शुक्ला महादेवा, श्री दयाशंकर सिंह सिसवां, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, उन्नाव, अशोक कटारिया किदवई नगर, विद्यासागर सोनकर मछलीशहर, श्रीमती नीलिमा कटियार, कल्याणपुर, गोविन्द नारायण शुक्ल गौरीगंज, सलिल विश्नोई आर्यनगर, पंकज सिंह नोएडा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी रामपुर खास, अमर पाल मौर्य रानीगंज, संतोष सिंह बलरामपुर, अनूप गुप्ता सीतापुर, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, प्रकाश पाल लखनऊ पश्चिम, संजय राय औराई, वाई0पी0 सिंह, मोहनलालगंज सु0, कामेश्वर सिंह मधुवन, कौशलेन्द्र पटेल जहूराबाद, धर्मवीर प्रजापति बांदा, सुब्रत पाठक कन्नौज, श्रीमती अंजुला माहौर आगरा उ0, देवेश कोरी महोबा, रामतेज पाण्डेय पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन रामपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी सहारनपुर शहर, धमेन्द्र सिंह गोरखपुर ग्रामीण, महेश श्रीवास्तव वाराणसी शिवपुरी, रजनीकान्त मणि महेश्वरी फतेहाबाद, मानवेन्द्र सिंह औरैया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुम्न जी श्रावस्ती, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पथरदेवा, सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद प0, सतीश महाना महराजपुर, सुरेश खन्ना, हापुड, सत्यदेव पचैरी गोविन्दनगर, रीताबहुगुणा जोशी लखनऊ कैण्ट, धर्मपाल सिंह आंवला, बृजेश पाठक लखनऊ मध्य, नन्द कुमार‘नन्दी‘ गुप्ता इलाहाबाद द0, स्वामी प्रसाद मौर्य पड़रौना, जय प्रताप सिंह बांसी, नीलकण्ठ तिवारी वाराणसी दक्षिण, अनिल राजभर वाराणसी शिवपुरी, आशुतोश टण्डन ‘गोपाल‘ लखनऊ पूर्वी, राजेश अग्रवाल बरेली कैण्ट, श्रीकांत शर्मा मथुरा, रमापति शास्त्री मनकापुर, लक्ष्मी नारायण चैधरी छाता, सुरेश राणा थानाभवन, मुकुट बिहारी वर्मा, कैसरगंज, दारासिंह चैहान मधुवन, राजेन्द्र प्रताप ‘मोती सिंह‘, पट्टी, श्रीमती अनुपमा जायसवाल बहराइच, अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर, गिरीश यादव जौनपुर, धरम सिंह सैनी बेहट, चै0 भूपेन्द्र सिंह सम्भल, मन्नू कोरी महरौनी, उपेंद्र तिवारी फेफना, श्रीमती अर्चना पाण्डे छिबरामऊ, सुरेश पासी जगदीशपुर, रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह‘ हुसैनगंज, श्रीमती गुलाब देवी चन्दौसी, बलदेव औलख बिलासपुर, संदीप सिंह अतरौलिया, मोहसिन रजा अमेठी, विधानसभा में बाइक रैली के दौरान बाईक पर सवार होंगे।

Comments (0)

भारत के मन की बात महिलाओं के साथ - स्मृति ईरानी

Posted on 01 March 2019 by admin

आगरा/लखनऊ 01 मार्च 2019, भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेंण्डे को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों और सुझावों को एकत्रित करने का एक प्रयास है।
भाजपा ने हमेशा ही नारी शक्ति का सम्मान किया है ये महिलाओं को ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान में समान भागीदार बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आज गंगाधर शास्त्री सभागार में छात्रों, शिक्षिकाओं और महिलाओं के मन की बात सुनी और उनके सवालों के उत्तर दिए। साथ ही 6357171717 पर मिस्ड कॉल दे कर और फेसबुक, ट्विटर और भारत के मन की बात वेबसाइट पर #AskSmriti #BharatKeMannKiBaat का भी उपयोग करने का अनुरोध किया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ के बाद महिलाओं के एक-एक प्रश्न का जवाब दिया। smriti-irani
श्रीमती ईरानी ने कहा कि मैं महिलाओं के मन की बात जानने आयी हॅू और यह गौरव की बात है कल ही आगरा के नागरिकों के लिए भारत सरकार ने 8397 करोड़ की आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट सेंशन किया है। उन्हांेने कहा कि अगर आपके पास नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पत्र में भारत के भविष्य के संदर्भ में सुझाव है तो रखें। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में जगह देकर नये भारत के निर्माण में भागीदार बने। उन्होंने महिलाओं से पूंछा कि पुलवामा के बाद सरकार और सुरक्षा का क्या माहौल है। पुलवामा की घटना के बाद देश की जो अपेक्षा थी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था देश की सेना को खुली छूट है, जो प्रयास करने थे बो किये गए थल सेना, वायु सेना, जल सेना द्वारा आतंकवाद के नाश का जो लक्ष्य तय किया था पूरी छूट के कारण ही भारत ने कर दिखाया। वह आप जैसी बेटियों के साथ और साहस के बल पर हुआ।
हिमांशी के पूछे प्रश्न के जबाव में कहा कि मोदी जी की सरकार चाहती है कि महिलाएं भारत को मजबूती प्रदान करने आगे आएं, मुद्रा योजना से महिलाएं व्यवसाय कर सकती अपने आर्थिक पालन के साथ पूरे परिवार का पालन पोषण कर सकती है। देश की महिलाएं राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही है। इतिहास में पहली बार महिलाओं के विकास की नही अपितु महिलाएं रोजगार देने में भूमिका निभा रही है।
अंजलि गौतम ने प्रश्न पूछा कि मैं पहली बार वोट डालूंगी आप मुझे बताइए कि मैं भाजपा को ही क्यों वोट दूं ? उन्होंने कहा क्या आप चाहती हो जाति धर्म के आधार पर भेदभाव न हो, सबका साथ-सबका विकास हो। देश पर आतंकी हमला होता है। तो भारत मुंहतोड़ जवाब दे-तो भाजपा को वोट दो। नए भारत के निर्माण के लिए, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में सरकार और प्रशासन भी उस यज्ञ में जुड़े तो भाजपा को वोट दो। किसान, गरीब की बेटी या बेटा मुद्रा लोन लेकर अपने पैरों पर खड़े होकर अपना लोहा हिंदुस्तान को दिखा सके तो भाजपा को वोट दो।
उन्होंने कहा कि मातृत्व काल में मां की मूलभूत समस्या मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह सरकार दिया। 26 सप्ताह का अवकाश गर्भवती महिलाओं के लिए किया गया। इंद्रधनुष कार्यक्रम से टीकाकरण की व्यवस्था की, दो करोड़ से ज्यादा महिलाओं को छुट्टी के साथ ही जच्चा-बच्चा के पोषण के लिए 6000 रूपये की व्यवस्था की गई। इससे लाभ मिला कि मृत्यु दर घटी, आयुष्मान भारत की रचना प्रधानमंत्री जी ने गरीब परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य कवर के लिए इलाज मुफ्त दिलाने का काम किया है।
संगीता वर्मा ने पुछा जो बच्चे एमबीए कर रहे हैं, ग्रेजुएशन कर चुके उनके रोजगार के लिए सरकार क्या करेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने स्किल मिनिस्टर नियुक्त किया है और कौशल विकास और स्किल के माध्यम से प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त किया जाएगा। शिक्षक नौजवान नौकरी ही नहीं अपना व्यवसाय भी चाहता है, उनके लिए मुद्रा लोन की व्यवस्था की है। विना कुछ गिरवी रखे आपका बेटा 50,000 से लेकर दस लाख तक रोजगार कर सकते हैं। एक करोड़ तक का आर्थिक व्यवस्था का प्रावधान स्टार्टअप के लिए किया गया।

Comments (0)

भारत के मन की बात

Posted on 01 March 2019 by admin

लखनऊ 01 मार्च 2019, भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेंण्डे को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों और सुझावों को एकत्रित करने का एक प्रयास है। भारत के मन की बात से सैनिकों के मन की बात जोड़ने केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह बुलन्दशहर पहुंचे तो वहीं युवाओं की मन की बात से भारत की बात मिलाने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा नोएडा पहुंचे।sambit-patra1
भारत के मन की बात से सैनिकों के मन की बात जोड़ते हुए जनरल वीके सिंह बुलंदशहर नगर के रविन्द्र नाट्यशाला नुमाइश पंडाल में सैनिक के बीच पहुंचे। भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री माननीय जनरल वीके सिंह ने कहा कि हमारे देश के सैनिक देश के लिए लड़ते है और देश को गौरवान्वित करते है। मोदी सरकार ने सैनिकों के सम्मान में युद्ध स्मारक का निर्माण करके प्रत्येक भारतवासी को गौरवान्वित किया है। सैनिको की सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। भारत के स्वाभिमान के साथ जो भी खिलवाड़ करेंगा उसको भारत माकूल जबाव देगा। यह सब आपकी की द्वारा चुनी गई मोदी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण सम्भव हुआ। सैनिकों के लिए वन रेंक वन पेंशन से जहां एक ओर सैनिकों की वर्षो से चली आ रही मांग को पूरा किया है, वहीं युद्ध स्मारक बनाकर सच्चे अर्थो में सैनिका का सम्मान किया है।man-ke-baat
श्री सिंह ने कहा कि सेना देश के दुश्मनों से बदला लेने का तरीका स्वयं चुने यह सिर्फ हमारी सरकार में ही सम्भव है। मैं प्रधानमंत्री जी को दाद देता हूॅ जो उन्होंने एयर स्ट्राइक का यह फैसला लिया, क्योंकि यह फैसला लेना बहुत कठिन था। पुलवामा घटना के बाद 12 दिन में जो हुआ इससे यह पता चलता है कि इस सेना देश और अपने लोगों का सर झुकने नहीं देगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने युवाओं का अहवाहन करते हुए कहा कि युवा ही देश की दिशा और दशा तय करते है। 2014 के लोकसभा चुनाव में युवाओं के प्रचण्ड वेग से जातिवादी, भ्रष्टाचारी, वंशवादी राजनीति तिनको की तरह हवा में उड़ गई थी। आज फिर देश अपनी दिशा तय करने के लिए युवाओं के प्रति आशान्वित है। भ्रष्टाचार, वंशवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण और अपराध के पैरोकार मोदी जी के विरूद्ध एक हो रहे है। श्री पात्रा ने कहा कि एक बार फिर आप सभी युवा भारत के आगामी पांच वर्षो का भविष्य तय करने वाले है। जहां आपके सामने माननीय नरेन्द्र मोदी जैसा साफ नीयत से सही विकास के मार्ग पर चलने वाला दृढ़ इच्छा शक्ति वाला नेतृत्व है।

Comments (0)

श्रीमती स्मृति ईरानी, मा0 जनरल वी.के. सिंह और मा0 संबित पात्रा 01 मार्च को सुनेंगे भारत के मन की बात

Posted on 28 February 2019 by admin

लखनऊ 28 फरवरी 2019, भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूप रेखा तय करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेण्डे को तैयार करने और लोगों उम्मीदों और सुझावों को एकत्र करने का यह एक प्रयास है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के तहत 01 मार्च को भारत के मन की बात युवाओं के साथ कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा नोएडा में युवाओं के बीच होंगे। तो वहीं 01 मार्च को ही केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह सैनिकों के बीच भारत के मन की बात करेंगे और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आगरा में महिलाओं के मन की बात से भारत के मन की बात को जोड़ेगी।
प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश में अभियान के प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा नारी शक्ति का सम्मान किया है। महिलाओं को भारत की मन की बात अभियान में भागीदार बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक मार्च को आगरा काॅलेज में दोपहर 12 बजे महिलाओं के मन की बात सुनेंगी। कार्यक्रम में महिलाएं स्मृति जी को अपने सुझाव और सवाल पूंछ सकेंगी। इसके साथ ही भारत के मन की बात बेबसाइट पर #AskSmriti #BharatKeMannKiBaat से भी महिलाएं कार्यक्रम से जुड़ सकेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक मार्च को आईटीएस डेंटल कॉलेज, नोएडा में युवाओं के साथ भारत के मन की बात करेंगे। अभियान से जुड़ने के लिए युवा ट्विटर फेसबुक पर #BharatKeMannKiBaat #AskPatra से भी जुड़ सकेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि भारत के मन की बात अभियान के अतंर्गत सैनिकों के मन की बात जानने केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एक मार्च को दोपहर एक बजे रविंद्र नाट्य शाला, नुमाइश मैदान, बुलंदशहर पहुंचेंगे। अभियान से जुड़ने के लिए युवा ट्विटर फेसबुक पर सैनिक #AskGeneral #BharatKeMannKiBaat से भी जुड़ सकेंगे।
प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जन-जन के मन की बात से भारत नव निर्माण का संकल्प लिया है। देश में यह पहली बार हो रहा है जब देश की दिशा देश की जनता तय कर रही है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के दौरान देश की जनता देश का एजेण्डा तय कर रही है जो भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र बनेगा और इसी संकल्प पत्र के संकल्प के साथ भाजपा चुनाव में जाकर आगामी पांच वर्षो के लिए जनादेश प्राप्त करेगी। हर वर्ग के विचारों को अंगीकार किए बिना भारत के मन की बात बेमानी है। इसीलिए संकल्प पत्र को बनाने से पहले भाजपा युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, व्यापारियो आदि के बीच पहंुचकर उनके मन की बात को भारत के मन की बात से जोड़ रही है। भारत के मन की बात अभियान से जुड़ने के लिए 6357171717 पर मिस्डकाल करके बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है।

Comments (0)

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के निजी सचिव नरेन्द्र सिंह सेवानिवृत

Posted on 28 February 2019 by admin

लखनऊ। प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के श्रेणी चार के निजी सचिव नरेन्द्र सिंह के सेवानिवृति के अवसर पर निजी सचिव संघ के वरिष्ठ सदस्य आशीष कुमार यादव, श्रेणी चार निजी सचिव,नरेन्द्र प्रताप श्रेणी चार निजी सचिव,आनंद शर्मा,निजी सचिव, घ्रुव कुमार शर्मा,निजी सचिव,दीपचन्द सोनी
निजी सचिव,मनोज कुमार ने पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत करते हुये उनके दीर्घ जीवन की कामना की। सेवानिवृत नरेन्द्र सिंह ने परिवहन मंत्री कार्यालय के सभी सहयोगीयों का आभार प्रकट करते हुये कहा कि आप सब के सहयोग के कारण आज हम गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। निजी सचिव संघ के वरिष्ठ सदस्यो का भी मान देने के लिए धन्यवाद दिया।img_20190228_155459

Comments (0)

मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यकर्ताओं से महासंवाद

Posted on 28 February 2019 by admin

लखनऊ 28 फरवरी 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से महासंवाद करते हुए ऊर्जा का संचार किया और मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पूरा देश एक है और जवानों के साथ खड़ा है, कुछ भी ऐसा नहीं होना चाहिए। जिससे जवानों के मनोबल पर आंच आए। दुश्मन चाहता है कि देश का प्रगति थम जाए, उन्हें दिखाना है, न देश रूकेगा न प्रगति थमेगी। देश नई नीति और नई रीति से अपना विकास करने में जुटा है। हर एक को विश्वास मिला है कि नामुमकिन अब मुमकिन है। मजबूत भारत दिख रहा है। 23
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के कोने-कोने में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को परिश्रम का मूल मंत्र देते हुए वीडियो कांफ्रेंस, नमो एप, यूट्यूब चैनल्स, भाजपा के फेसबुक एवं ट्वीटर हैण्डल से जुड़ते हुए कहा कि जैसे छात्र वर्ष भर परिश्रम करता है परन्तु परीक्षा के आखिरी दिनों में ज्यादा शक्ति लगानी पड़ती है, अब हमारी भी परीक्षा की घड़ी आ गई है। बूथ जीत लिया तो संकल्प से सिद्धि का लक्ष्य पूरा होगा। त्रिपुरा के कार्यकर्ता के प्रश्न के जबाव में कहा कि घर-घर जाकर विकास की बात पहुंचाएं, लाभार्थियों से मिले, घर, दुकान, वाहन पर भाजपा का झण्डा लगाए। कार्यकर्ताओं मंे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के तहत कार्यक्रमों में सहभागिता हो और युवा, महिलाओं या अन्य वर्गो को अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने की प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। उ0प्र0 के हापुड़ से पार्टी कार्यकर्ता महेश तोमर द्वारा पूछे प्रश्न पर कहा कि 2014 से 2019 के बीच का समय देश के लोगों की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए था। अब 2019 से 2024 तक का समय जन-जन की आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिए होगा। महागठबंधन को महामिलावट बताया तो साथ ही कहा कि कांग्रेस को आॅक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। कांग्रेस 70 सालों की राजनीति में एकला चलो से शुरू होकर हम साथ-साथ है तक पहुंच गई है। कुम्भ की चर्चा करते हुए मोदी जी ने कहा कि पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना कुम्भ स्वच्छता के लिए भी जाना जाएगा और उसके लिए स्वच्छता कामदारो का अभिनंदन है। 3
अमेठी के गुरूकुल ज्ञान अकादमी गौरीगज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कांफ्रेस से कार्यकर्ताओं के साथ महासंवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महासंवाद कार्यक्रम के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिए मार्गदर्शन से भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ आगामी चुनावों में विजय शंखनाद के लिए निकलेगा।4
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अमेठी में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक और सामरिक शक्ति सम्पन्न हुआ है। गरीब, किसान, नौजवान, महिला, पिछड़े, अनुसूचित वर्ग सहित सभी की आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए मोदी सरकार ने साफ नियत से काम किया। मोदी जी ने विश्व को भारत की शक्ति का अहसास करा दिया है। मोदी जी ने सहज तरीके से कार्यकर्ताओं को प्रभावी मंत्र दिए जो उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में विजय पथ पर अग्रसरित करेंगे। प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मोहसिन रजा भी आदि साथ रहे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रानी लक्ष्मी बाई स्कूल इंदिरानगर लखनऊ में मोदी जी द्वारा कार्यकर्ताओं से महासंवाद के बाद कहा कि 2019 का चुनाव देश को 100 साल आगे ले जाने के लिए है। एक तरफ विपक्षी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के पास कोई एजेण्डा नहीं है। विपक्ष का एजेण्डा मोदी जी को रोकने का है ताकि फिर से वे भ्रष्टाचार कर सके। मोदी जी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत मेरे बूथ में पक्की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प हर कार्यकर्ता को दिया है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल जी टण्डन, महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अशोक तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में महासंवाद कार्यक्रम के बाद प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन से एक-एक कार्यकर्ता बूथ विजय के संकल्प के साथ निकलेगा और उ0प्र0 में भाजपा की 2014 से बड़ी विजय सुनिश्चित करेंगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चैहान, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग संयोजक डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, सह संयोजक राकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।5
मोदी जी के मन की बात से कार्यकर्ताओं के मन की बात जोड़ने के महासंवाद कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया लखीमपुर, नरोत्तम मिश्रा कानपुर महानगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी प्रयागराज महानगर, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मुरादाबाद महानगर, राष्ट्रीय प्रवक्ता जेवीएल नरसिंहा राव, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी वाराणसी जिला, लक्ष्मण आचार्य प्रयागराज, बीएल वर्मा बदांयू, जसवंत सैनी सहारनपुर जिला, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, पदमसेन चैधरी श्रावस्ती, अक्षवर लाल गौड़ गोण्डा, पुरूषोत्तम खंडेलवाल फिरोजाबाद, उपेन्द्र शुक्ला महराजगंज, दयाशंकर सिंह बुलन्दशहर, कांताकर्दम गाजियाबाद जिला, नबाव सिंह नागर गौतमबुद्धनगर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक हापुड़, अशोक कटारिया बाराबंकी, गोविन्द नारायण शुक्ला अमेठी, सलिल विश्नोई झांसी, नीलिमा कटियार जालौन, प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय गाजीपुर, अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, अनूप गुप्ता हरदोई, संतोष सिंह लखनऊ जिला, सुब्रत पाठक कन्नौज, वाईपी सिंह सीतापुर, देवेश कोरी औरैया, शंकर गिरी भदोही, कामेश्वर सिंह मऊ, कौशलेन्द्र सिंह पटेल मिर्जापुर, देवेन्द्र चैधरी शामली, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, अंजुला माहौर आगरा जिला, संजय राय व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह चंदौली, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा बागपत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी हापुड़, धर्मेन्द्र सिह गोरखपुर जिला, सुरेश तिवारी लखनऊ जिला, केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा नोएडा महानगर, संतोष गंगवार बरेली महानगर, डा0 सत्यपाल सिंह गोरखपुर महानगर, कृष्णाराज शाहजहांपुर, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह बरेली जिला, सुरेश खन्ना रायबरेली, एसपी सिंह बघेल अम्बेडकर नगर, अनुपमा जायसवाल बहराइच, रमापति शास्त्री गोण्डा, मुकुट बिहारी वर्मा अयोध्या महागनर, चैधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा, सिद्धार्थनाथ सिंह गाजियाबाद महानगर, संदीप सिंह अलीगढ़, सुरेश राणा सहारनपुर महानगर, अर्चना पाण्डेय इटावा, जय प्रकाश निषाद संतकबीरनगर, उपेन्द्र तिवारी बलिया, गिरीश यादव वाराणसी महानगर, अध्यक्ष पिछड़ा कल्याण बोर्ड फागू चैहान जौनपुर, चेयरमैन लैकफेड वीरेन्द्र तिवारी उन्नाव में महासंवाद के दौरान उपस्थित रहे।

Comments (0)

मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के अभियान पर चेन्नई से निकली बाइक रैली का भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर स्वागत

Posted on 28 February 2019 by admin

लखनऊ 28 फरवरी 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए मोदी सरकार और भाजपा के प्रचार पर चेन्नई से निकली राजलक्ष्मी मंदा बृहस्पतिवार को लखनऊ से सीतापुर पड़ाव की ओर बढी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चैहान ने राज्यलक्ष्मी की यात्रा को शुभकानाओं सहित रवाना किया।bjp-chennai
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि राजलक्ष्मी की बुलेट से यह यात्रा दर्शाती है कि युवाओं में, महिलाओं में मोदी के प्रति कितना उत्साह है स्वचेतना के माध्यम से लोग स्वयं आगे बढ़कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को दोबारा देश की बागडोर सौपने के लिए प्रचार पर निकल पडे है। श्री बंसल ने कहा कि राजलक्ष्मी की यात्रा दर्शाती है कि दक्षिण भारत में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में कमल खिलेगा।
राजलक्ष्मी मंदा चेन्नई से 10 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करके बुधवार को लखनऊ पहुंची है। राजलक्ष्मी मंदा तमिलनाडु के चेन्नई की रहने वाली हैं। वे दोबारा मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए देशवासियों से अपील करने निकली हैं। उनकी यह यात्रा चेन्नई से लेकर दिल्ली तक लगभग 15225 किमी. की होगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी बाइक से यह यात्रा चेन्नई से प्रारम्भ कर 8 राज्यों तक ले जाएगी। उनकी यह यात्रा 156 जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया हमारी पूरी यात्रा 56 दिनों में पूरी होगी। उनकी टीम में उनके आलावा मदन कुमार, जे. रवीन्द्र सहित 25 लोग शामिल हैं। राजलक्ष्मी कमर में बेल्ट बांधकर लोडर ट्रक खीचने का कारनामा कर चुकी है, इसके लिए गिनीज बुक आॅफ रिकार्ड में उनका नाम दर्ज है। पार्टी मुख्यालय पर आई राजलक्ष्मी का टीम का प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने स्वागत किया और सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से भेंट की

Posted on 27 February 2019 by admin

लखनऊ 27 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से भेंट कर पार्टी की ओर से चुनाव सम्बधी मांगे रखी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के समक्ष मतदान की अवधि एक घंटे बढाने का अनुरोध करते हुए कहा कि वीवी. पैट मशीनों से मतदान में समय अधिक लगता है इसलिए मतदान की अवधि 1 घंटे बढ़ाई जाय। इसके साथ ही भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट की आईडी को 24 घंटे में जनरेट किया जाय ताकि सेना के जवानों, अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों के वोट काउटिंग के समय आ सके। भाजपा ने पार्टी कार्यक्रमों की अनुमति में विलम्ब न करने का मांग करते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो जाती है ऐसे में प्रत्याशियों के नामांकन से पूर्व 15-20 दिन की अवधि में पार्टी के कार्यक्रमों को सहजता पूर्वक अनुमति चुनाव आयोग द्वारा प्रदान की जाय और कार्यक्रमों में आने वाला समस्त खर्च पार्टी के खर्चे में जोड़ा जाय।
भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के साथ प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, चुनाव आयोग सम्पर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश अवस्थी व सहसंयोजक निखिल माथुर साथ रहे।

Comments (0)

योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Posted on 27 February 2019 by admin

लखनऊ 27 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। डाॅ. पाण्डेय ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारत मजबूत हाथों में है, देश और दुनिया इस बात को महसूस कर रही हंै। हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भारत की सेना का अभिनन्दन करते है। जिस तरह से हमारे सैनिकांे की शहादत हुई थी और उसके तेरहवीं के पूर्ण होते-होते ही जिस तरह से हमारी सेना ने बदला लिया हम अपनी सेना पर गर्व है। आज हिन्दुस्तान का गौरव बढ़ा है और भारत की सामरिक शक्ति को सारी दुनिया ने माना है। mahendra-nath-pandey
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के साथ ही देश को आर्थिक और सामरिक रूप से समृद्धशाली बनाने के शपथ ली थी। मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक शक्ति बना तो वहीं भारत के शौर्य और पराक्रम को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। मोदी सरकार में गरीब को घर, इलाज, शौचालय, किसानों को खाद-बीज, युवाओं को कौशल विकास और मुद्रा योजना से स्वालम्बन तथा महिलाओं के सशक्तिकरण का काम हुआ है। वहीं प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद निर्वाध बिजली की आपूर्ति, किसान ऋणमोचन से खुशहाल किसान और सत्ता संरक्षित व संगठित अपराध से मुक्त प्रदेश अब मोदी जी के नेतृत्व में देश के साथ विकास पथ पर बढ़ा है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा अपनी सरकारों का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच पहुंच रही है और जनता ने भी भाजपा को फिर से जनादेश देने का मन बना लिया है।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश चन्द्र श्रीवास्तव, विधायक साधना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह एवं जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा उपस्थित रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in