Archive | लखनऊ.

देशव्यापी भारत बन्द पूरी तरीके से सफल रहा

Posted on 05 March 2019 by admin

केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों में भर्ती प्रक्रिया में 13 प्वाइन्ट रोस्टर के खिलाफ देशव्यापी भारत बन्द पूरी तरीके से सफल रहा। उ0प्र0 में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू जी ने अपने विधानसभा तमकुहीराज में भारत बन्द का नेतृत्व किया।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 अनूप पटेल ने बताया कि इस अवसर पर श्री लल्लू ने कहा कि पिछड़ों दलितों, आदिवासियों को विश्वविद्यालयों से बाहर फेंकने की नीयत से केन्द्र की आरक्षण विरोधी सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में अपने नकारेपन का परिचय देते हुए अपना पक्ष नहीं रखा। नतीजतन विश्वविद्यालयों ने नियुक्तियों में सरकार द्वारा 13 प्वाइन्ट रोस्टर प्रणाली लागू कर दिया गया। वर्तमान मोदी सरकार शुरू से ही वंचित समाज की विरोधी रही है और इस सरकार का पिछड़ों, शोषितों के दमन का इतिहास रहा है। आज विश्वविद्यालयों में होने वाली नियुक्तियों में कांग्रेस के समय लागू 200 प्वाइन्ट रोस्टर प्रणाली को बहाल करने के लिए मार्च किया गया और भारत बन्द में कांग्रेस ने हर जगह सहयोग किया। वर्तमान 13 प्वाइन्ट रोस्टर प्रणाली के अनुसार आदिवासी और दिव्यांगजन के लिए कोई आरक्षण की व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस के समय यूनिवर्सिटी के आधार पर आरक्षण लागू होता था। भाजपा सरकार के समय डिपार्टमेन्ट के हिसाब से आरक्षण लागू करने की कोशिश हो रही है जिससे सामाजिक न्याय का हनन हो रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने 13 प्वाइन्ट रोस्टर के खिलाफ रोष व्यक्त किया है तथा 200 प्वाइन्ट रोस्टर को बहाल करने के लिए केन्द्र सरकार को चेताया है। लखनऊ में भारत बन्द में कांग्रेस से सैंकड़ांे लोग उपस्थित रहे तथा बन्द को सफल बनाया।

Comments (0)

भारत के मन की बात बुनकरों के साथ

Posted on 04 March 2019 by admin

लखनऊ 04 मार्च 2019, भारत के मन की बात से बुनकरों के मन की बात को भदोही के संसारापुर गांव में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त ने जोड़ा। भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेंण्डे को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों और सुझावों को एकत्रित करने का एक प्रयास है।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बुनकरों के मन की बात से भारत के मन की बात को जोड़ते हुए कहा कि भदोही जिला कालीन उद्योग के लिए विश्व विख्यात है। भदोही जनपद में बिहार, बंगाल, नेपाल आदि जगहों से बुनकर आते रहे है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से बुनकरों को 50 हजार से 5 लाख रूपये तक के कर्ज का प्रावधान है। जो व्यवायिक क्षेत्र में उनकी मदद कर रहे है। सरकार ने बुनकरों के लिए कई कलस्टर भी प्रारम्भ किये है जो बुनकरों को विश्व स्तर की गुणवत्ता और व्यापक बाजार उपलब्ध करा रहे है। मोदी सरकार ने राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस मनाने का ऐलान किया है जो मोदी सरकार द्वारा बुनकरों के प्रति सम्मान को प्रकट करता है। गरीबी से लड़ाई का मुख्य हथियार हस्तकरघा है। सरकार ने आधुनिक हस्तकरघे बुनकरों तक पहुंचाने का काम किया है। मोदी सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 3 हजार रूपये पेंशन देने का प्रावधान किया गया है, इसमें बुनकर भी शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जन-जन के मन की बात से भारत नव निर्माण का संकल्प लिया है। देश में यह पहली बार हो रहा है जब देश की दिशा देश की जनता तय कर रही है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के दौरान देश की जनता देश का एजेण्डा तय कर रही है जो भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र बनेगा और इसी संकल्प पत्र के संकल्प के साथ भाजपा चुनाव में जाकर आगामी पांच वर्षो के लिए जनादेश प्राप्त करेगी। हर वर्ग के विचारों को अंगीकार किए बिना भारत के मन की बात बेमानी है। इसीलिए संकल्प पत्र को बनाने से पहले भाजपा युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, व्यापारियो आदि के बीच पहंुचकर उनके मन की बात को भारत के मन की बात से जोड़ रही है। भारत के मन की बात अभियान से जुड़ने के लिए 6357171717 पर मिस्डकाल करके बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है।

Comments (0)

बस्ती में भारत रत्न श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के स्मृति में बने प्रेक्षागृह का लोकार्पण

Posted on 03 March 2019 by admin

बस्ती/लखनऊ 03 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज बस्ती में आॅफिसर्स क्लब के प्रागंण में सांसद क्षेत्र विकास निधि से र्निमित भारत रत्न श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के स्मृति में बने पे्रेक्षागृह का लोकार्पण एवं उनकी मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डा0 पाण्डेय ने कहा कि अटल जी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। विगत सात दशकों तक उन्होंने भारत की राजनीति को प्रभावित किया और भारत की राजनीति के केन्द्र विन्दु बने। वह एक कवि, अद्भुत वक्ता और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी थे। वे वास्तव में भारत रत्न थे, श्रद्धेय अटल जी ने भारत को एक नई ऊँचाईयों पर पहुंचाने में अपनी अभूतपूर्व भूमिका का निर्वाहन करते हुए विश्व में भारत का मान बढ़ाने का काम किया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री के रूप में विश्व की परवाह किये बगैर पांच परमाणु परीक्षण एक साथ कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाते हुए विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों की पंक्ति में मजबूती से खड़ा किया। अटल जी का मानना था कि आधुनिक युग में बिना विज्ञान का सहारा लिए विकास की राह तय नही की जा सकती इसके लिए इन्होंने “जय जवान-जय किसान” के नारे को आगे बढ़ाते हुए “जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान” का नारा दिया, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में टेक्नोलॉजी का सम्पूर्ण विकास होने से था। photo-2019-03-03-21-20-50
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा अटज जी ने भारत भर के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से भारत को विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। अटल जी जनप्रिय राजनेता व कवि के तौर पर वह जनता के बीच अपनी साफ छवि, लोकतांत्रिक, और उदार विचारों वाले राजनेता के रूप में हमेशा स्मृतियों में रहेंगे। वे भारत के उन महान नेताओं में से एक हैं, जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था। श्रद्धेय अटल जी के द्वारा जो कार्य शुरू किये गये थे उन कार्यो को लेकर आगे बढ़ते हुए आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने किसानों के हित में पांच एकड़ तक भूमि रखने वाले किसानों को वार्षिक 6 हजार रूपये असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को तीन हजार रूपये पेंशन, 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये का स्वस्थ्य बीमा, गरीब माताओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन, गांवो में स्वच्छ भारत अभियान के अतंर्गत शौचालय का निर्माण, गरीबों के घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन, युवाओं के लिए स्वरोजगार हेतु मुद्रा बैंक के द्वारा बिना गांरटी के ऋण का वितरण के साथ ही साथ देश का गौरव विदेशों में बढ़ाने का कार्य मा0 मोदी जी ने किया है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आज पाकिस्तान को भारत ने दो-दो बार सर्जिकल स्ट्राइक करके मुंह तोड़ जबाव दिया है। हमारे देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान के अंदर घुस करके आतंकवादियों का सफाया किया है। आज भारतीय सेना का जौहर देखते हुए पाकिस्तान शांति की बात करने लगा है। आज भारत की विदेश नीति ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में अकेला खड़ा कर दिया है और यह सब संभव हो सका है हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व के कारण।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, लोकसभा प्रभारी देवेन्द्र सिंह, लोकसभा संयोजक राम सिंगार ओझा, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष पवन कसौधन विधायक अजय सिंह, दयाराम चैधरी, संजय जायसवाल, रवि सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने जानी युवाओ के मन की बात

Posted on 03 March 2019 by admin

वाराणसी/लखनऊ 03 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने ‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’ कार्यक्रम के अन्तर्गत सम्पुर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शताब्दी सभागार में युवाओ के मन की बात सुनी और उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नो का उत्तर दिया। राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने सभागार में उपस्थित युवाओ को सम्बोधित करते हुएं कहा कि काशी मे कदम रखते ही मुझे काफी बदलाव दिखाई दे रहा है। 20 वर्ष पहले की काशी और आज की काशी मे जमीन आसमान का फर्क है। photo-2019-03-03-19-23-08
पुलवामा की घटना का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने कहा कि पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर आतंकवादियों के अड्डो को नेस्तनाबूत करना ये हमारी वायुसेना की कुशलता और साहस को बताता है ऐसा नही है कि पहले सेना कमजोर थी लेकिन उस समय देश का नेतृत्व कमजोर था और आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की आतंक के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति और दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण हम 56 घंटे के अंदर अपने पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को सकुशल वापस ले आये।
राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने देश मे चल रही वंशवाद और जातिवाद पर हो रही राजनीति को आडे हाथो लेते हुएं कहा कि सारी पार्टीया अपना घर भरने में लगी है जबकि भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। रिश्वत और भ्रष्टाचार भारतीय राजनीति के अभिन्न अंग है लेकिन 2014 के चुनाव के बाद से भारत मे भ्रष्टाचार पर चर्चा नही होती और ये हमारे नेतृत्व ने संभव करके दिखाया है हमारी सरकार में 5 वर्ष में एक भी घोटाला नही हुआ है।
राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने आगे कहा कि पुरे विश्व में सबसे ज्यादा युवा अगर कही है तो वो भारत में है और इन युवाओ के कारण ही देश में न्यू इंडिया लीडरशिप डेवलप हो रही है और इसी न्यू इंडिया लीडरशिप के कारण भारत विश्वगुरु बनेगा। 2014 में जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी थी तब भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नम्बर पर थी और आज 2019 में विश्व की सबसे तेज गति से बढने वाली छठवी अर्थव्यवस्था है। भारत कृषि प्रधान देश है और कृषि सबसे बडी अर्थव्यवस्था है देश के 55 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित है और भारतीय जनता पार्टी ने हमारे इन अन्नदाताओ के लिए पुरे देश के 13 करोड किसान को हर वर्ष 6 हजार रुपये देने की व्यवस्था की है ताकि बीज और खाद के लिए इन्हें सेठ साहुकारो से कर्ज ना लेना पडे।
राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने कहा कि केंद्र सरकार जनकल्याण कारी योजनाओं के माध्यम से देश के गरीबो, शोषितो एवं वंचितो को 130 से अधिक योजनाओं के माध्यम से सहायता कर रही है। राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने आगे कहा कि भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम के जरिये आप सभी युवाओ के विचार एवं सुझाव को हम अपने संकल्प पत्र मे शामिल करेंगे ताकि भविष्य का भारत युवाओ का भारत हो युवा सपनो का भारत हो। कार्यक्रम के अंत मे सभागार में उपस्थित युवाओ ने राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव से प्रश्न भी पूछे और उनके समक्ष रखी सुझाव पेटिका में लिखित रूप से अपने सुझाव भी डाले।
युवा छात्र कुलदीप (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) ने अपने प्रश्न मे पूछा कि पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधिया कम नही हो रही इसके लिए भारत क्या करेगा? इसके जवाब में राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने कहा कि आज भारत पुरे विश्व के सामने पाकिस्तान की पोल खोल चुका है जिसके फल स्वरुप पाकिस्तान अलग थलग पड गया है। आज भारत विश्व के छठवी अर्थव्यवस्था है जबकि पाकिस्तान कटोरा लेकर घूम रहा है।
एक अन्य युवा चंदन जायसवाल (लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज,मुगलसराय) द्वारा राम मंदिर बनाने को लेकर पूछे गये प्रश्न के जवाब मे राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा ही राममंदिर बनवायेगी बाकी सभी पार्टिया इस विषय पर ढुल मूल रवैया अपना रही है जबकि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो शुरु से कह रही है कि अयोध्या मे जहां भगवान श्री राम का जन्म हुआ है वहीं भव्य राम मंदिर बनेगा।
एक अन्य युवा छात्रा प्रिया (यूपी कॉलेज) द्वारा पूछे गये प्रश्न की न्यू इंडिया से हमे क्या लाभ होगा? इसके जवाब में राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने कहा कि जितना जागरुक भारत का युवा है जितनी बौद्धिक क्षमता भारत के युवाओ मे है उतनी कही किसी देश मे नही है आने वाला भारत युवाओ का है अपने देश के युवा देश की तरक्की के लिए जी जान से जुट जाए और भारत को विश्व गुरु बनाए।
कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह बघेल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर ने की। संचालन प्रदेश मंत्री सत्येंद्र नागर ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय मंत्री रोहन प्रताप सिंह ने किया।

Comments (0)

मेरा परिवार-भाजपा परिवार और लाभार्थी सम्पर्क अभियान 10 मार्च तक बढ़ाया गया

Posted on 03 March 2019 by admin

लखनऊ 03 मार्च 2019, मेरा परिवार-भाजपा परिवार और लाभार्थी सम्पर्क अभियान 10 मार्च तक बढ़ाया गया। आज उ0प्र0 भाजपा के उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी। श्री राठौर ने बताया जहां देश की अन्य पार्टियां अपने-अपने परिवार की पार्टियां चला रही है। वहीं भाजपा देश के सभी परिवारों को अपना परिवार मानकर देश सेवा का काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि भाजपा परिवारिक संस्कार और सारे समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है इस नाते अपने शुभचिंतको मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का अंग मानती है। इस उद्देश्य से यह अभियान चल रहा है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने अपने कार्यकाल में जितना कार्य किया उतना आज तक आजादी के बाद किसी भी सरकार ने नही किया। उन्होंने कहा माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का गौरव दुनिया में बढा है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान समाज के हर तबके के कल्याण के लिए देश के चैहुमुखी विकास के लिए माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये है। उन्होंने बताया पूरे प्रदेश में मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम हमारे कार्यकर्ता कर रहे है।

Comments (0)

सुरेन्द्र अग्निहोत्रीे सम्पादक शिरोमणि की मानद उपाधि से विभूषित

Posted on 03 March 2019 by admin

dsc_3795लखनऊ,। साहित्य-मण्डल, श्रीनाथद्वारा ,उदयपुर राजस्थान के दो दिवसीय
पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह का शुभारम्भ माँ वीणापाणि, गणपतिजी, प्रभु श्री
श्रीनाथजी तथा श्रद्धेय बाबूजी भगवतीप्रसाद जी देवपुरा के चित्र पर
माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र
की अध्यक्षता रामलक्ष्मण गुप्त ने की। डॉ. मनोज मोहन शास्त्री मुख्य
अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि पण्डित मदनमोहनजी शर्मा ‘अविचल’, कैप्टन व्यास
चतुर्वेदी , राजमल परिहार व जगदीशचंद्रजी शर्मा रहे।सम्मान के क्रम
में दैनिक सत्ता सुधार के लखनऊ व्यूरो प्रमुख तथा साहित्यक पत्रिका नूतन
कहानियां के संपादक सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ, , श्री प्रेमशंकर
अवस्थी, फतेहपुर को सम्पादक शिरोमणि की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।
संस्था द्वारा सभी सम्मानित महनुभावों को शॉल, उत्तरीय, कण्ठहार, मेवाड़ी
पगड़ी, श्रीफल, श्रीनाथजी का प्रसाद, श्रीनाथजी की छवि व उपाधि पत्र
प्रदान किए गए। सभी मंचासीन अतिथियों ने कार्यक्रम एवं साहित्य मण्डल की
गतिविधियों के सन्दर्भ में अपने उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन
श्यामप्रकाश देवपुरा ने किया। सम्मानित साहित्यकारों का गद्यात्मक एवं
पद्यात्मक परिचय विट्ठलजी पारीक ने किया।

Comments (0)

अहंकार से चूर अखिलेश अब जुटे अपने ही पिता का माखौल उड़ाने में, अखिलेश जी को मिलेगा चुनावों में जवाब - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 03 March 2019 by admin

लखनऊ 03 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि भारतीय राजनीति में अलग अलग विचारों से आने वाले लोग भी भले ही श्री मुलायम सिंह यादव जी का सम्मान करते हों पर कोई और नहीं बल्कि खुद उनके बेटे अखिलेश यादव ही हर दिन उनका माखौल उड़ाने में जुटे हुए हैं। एक टीवी इंटरव्यू में अखिलेश जी ने मुलायम सिंह जी के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है वह दिखाती है कि वो अहंकार से भरे हुए हैं और अपने पिता को भी सार्वजनिक रूप से अपमानित करने में भी उन्हें कोई हिचक नहीं है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि श्री मुलायम सिंह यादव जी ने देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तारीफ करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री जी सबको साथ लेकर चले और दलगत भावनाओं से ऊपर हर दलों के सांसदों के जनहित के सारे काम किए। इतना ही नहीं श्री मुलायम सिंह जी ने सार्वजनिक तौर पर यह कामना भी की कि श्री नरेंद्र मोदी जी दुबारा देश के प्रधानमंत्री बनें। ऐसा करके श्री मुलायम सिंह यादव जी ने बड़ा दिल दिखाया था और समाजवादी पार्टी के अपने कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी दिया था कि देश की बढती हुई ताकत के लिए श्री नरेंद्र मोदी जी को ही दुबारा प्रधानमंत्री बनाया जाना जरूरी है। लेकिन उनके पुत्र श्री अखिलेश यादव जी ने मुलायम सिंह जी के इस बयान का जिस तरह माखौल उड़ाया है वह हैरान करने वाला है और राजनीतिक मर्यादाओं को धत्ता बताने वाला है। देश और प्रदेश की जनता श्रीमान अखिलेश जी के इस अहंकार का जवाब आने वाले चुनाव में देगी।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह सभी को पता है कि किस तरह अखिलेश जी ने समाजवादी पार्टी हथियाने के लिए अपने ही पिता से कानूनी जंग की। इतना ही नहीं कई मौकों पर मुलायम सिंह जी को अपमानित भी किया गया। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं, खुद मुलायम सिंह जी और उनके चाचा शिवपाल यादव जी ने भी कई बार सार्वजनिक तौर पर किया। अहंकार से चूर अखिलेश जी यह भूल गए दुनिया आज श्री नरेंद्र मोदी जी का लोहा मान रही है। उनकी पहचान दुनिया के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री के तौर पर होने लगी है। ऐसे में देश के एक बहुत बड़े वर्ग ने मुलायम सिंह जी के उस बयान को सराहा था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री जी की तारीफ की थी। पर अखिलेश जी ने मुलायम सिंह जी के बयान का मजाक उड़ाकर साबित कर दिया है कि उनके मन में खुद अपने पिता को लेकर कितना सम्मान है।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 मार्च को माइग्रेंट वर्कर व उनके परिवार के मन की बात से भारत के मन की बात जोड़ेंगे

Posted on 03 March 2019 by admin

लखनऊ 02 मार्च 2019, ‘‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’’ अभियान से भविष्य के भारत निर्माण के लिए जन-जन की अपेक्षाएं जुड़ती जा रही है। भारत के मन की बात 03 मार्च को माइग्रेंट वर्कर व उनके परिवार व बुद्धिजीवियों के बीच गोरखपुर में तथा वाराणसी में युवा के बीच होगी।
प्रदेश मंत्री व अभियान प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि 3 मार्च सायं 05.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिग्विजय नाथ पीजी काॅलेज सभागार गोरखपुर में माइग्रेंट वर्कर व उनके परिवार तथा प्रबुद्ध वर्ग के मन की बात से भारत के मन की बात जोड़ते हुए भविष्य के भारत निर्माण के लिए लोगों के विचार संकलित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव 3 मार्च को सुबह 11 बजे सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सभागार में भारत के मन की बात से युवाओं के मन की बात जोड़ेंगे।

Comments (0)

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 02 March 2019 by admin

साकार होता सुशासन

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

लखनऊ 02 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आशा बहुओं के मानदेय में 750 रूपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आशा बहुओं को मानदेय की बढ़ोत्तरी सराहनीय निर्णय है। प्रदेश में टेलीमेडिसिन के लिए चयनित 28 जिलों में से 15 टेलीमेडिसिन सेंटर और 361 सीएचसी में टेली रेडियोलॉजी सेवा के लोकार्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं बड़ी तेजी से सुदृढ़ हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति योगी सरकार की संवेदनशीलता आम आदमी को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री जी द्वारा जिलों में एम्बुलेंस की उपलब्धता, दवाईयों की उपलब्धता व सरकारी अस्पतालों में दवाई तथा पैथोलाॅजी की सहज सेवा तथा विशेषज्ञ डाॅक्टर की सलाह सुलभ कराना प्राथमिकता है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में जहां अस्पतालों दवाई नहीं मिलती थी तथा हाईकोर्ट तक को गंभीर टिप्पणी करनी पड़ी थी। वहीं आज योगी सरकार में बेहतर सुविधा और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज मरीजों को मुफ्त इलाज व सस्ते दर पर दवाएंे उपलब्ध हो रही है। जिला अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, ताकि लोगांे को इलाज के लिए बड़े शहरो में न भागना पड़े। प्रदेश सरकार ने सभी जनपदों को वंेटीलेटर प्राप्त एम्बुलेन्स भी उपलब्ध कराई है। आशा कार्यकर्ताओं को 750 रूपये देने का हो, चाहे 108, 102 एम्बुलेंस सेवा को सुदृढ़ बनाना हो या 15 नए मेडिकल कालेज की स्थापना का निर्णय हो इन सभी जनकल्याणकारी कार्यो को योगी जी की सरकार अभूतपूर्व तरीके से पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, 102, 108 एम्बुलेस सेवा, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, निश्चित तौर पर गरीब परिवार के लिए है तथा भाजपा सरकार जिस तरह देश का सम्मान व सुरक्षा के लिए गम्भीर है उतनी मुस्तैदी से देश व प्रदेश के स्वास्थ्य की चिन्ता भी कर रही है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत तभी सम्भव जब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ होगा, स्वस्थ भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी व योगी आदित्य नाथ जी का अहर्निश कार्य देश व प्रदेश की जनता के समक्ष है। जो सुशासन को साकार कर रहे है।

Comments (0)

विजय संकल्प बाइक रैली

Posted on 02 March 2019 by admin

लखनऊ 02 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प बाइक रैली मोदी सरकार की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर गांव, गली, शहर, की हर डगर तक पहुंची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह मध्य प्रदेश के उमरिया में विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारम्भ करके बाइक पर सवार हुए और देश भर में भाजपा कार्यकर्ता सबका साथ-सबका विकास का मंत्र लेकर भारत माता की जयकार करते हुए जन-गण के मन तक पहुंचे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने वाराणसी के शिवपुर में विजय संकल्प बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए कहा कि प्रदेश की 403 विधानसभाओं में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संदेश लेकर भाजपा के कार्यकर्ता विजय संकल्प बाइक रैली के माध्यम से प्रदेश की जनता से सम्पर्क करने निकले है। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ, हर गांव, हर गली, हर शहर में मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के साथ आने वाले 5 वर्षो के लिए सरकार के विजन को लेकर प्रदेश की 22 करोड़ जनता के बीच पहुंच रहे है।bjp-bike-rally-up-1bjp-bike-rally-up-2bjp-bike-rally-up-3bjp-bike-rally-up-5
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने दुश्मनों की गोली का जबाव गोले से दिया है। उरी में आतंकी हमले का जबाब सर्जिकल स्ट्राइक था तो पुलवामा हमले का जबाव पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करके दिया है। जनता ने फिर एक बार दृढ़ इच्छा शक्ति वाले मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। भाजपा राजनीतिक जबावदेही के तहत सरकार का लेखा-जोखा लेकर बाइक रैली के माध्यम से जनता के दरबार में हाजिर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विजय संकल्प रैली को रवाना करते हुए कहा कि यदि कोई सरकार देश के लगभग 50 करोड़ गरीबो के कल्याण के लिए देश की सुरक्षा और देश की समृद्धि के लिए काम कर रही है, तो वह सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार ही है। मोदी जी की कूटनीतिक सफलता है जो पूरे विश्व में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक और सामरिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ा है। केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह मुख्यमंत्री जी के साथ रहे।bjp-bike-rally-up-mahendra-nath-pandey
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी ने गाजियाबाद में विजय संकल्प रैली का शुभारंभ सिकंदरपुर हिंडन एयर पोर्ट टर्मिनल से झंडी दिखाकर किया गया। केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के साथ मोटर साइकिल पर सवार हुए राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश भर में मंडल, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें एक करोड़ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर जन-जन से संपर्क किया एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों को उन तक पहुंचाया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने बताया कि विजय संकल्प बाइक रैली देश के सभी राज्यों में आयोजित की गई है। बाइक रैली उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई। देश भर के कुल 4120 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 3500 से अधिक जगहों पर यह रैली निकाली गई है।bjp-bike-rally-up
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में विजय संकल्प बाइक रैली का संकल्प करते हुए कहा कि आज नरेन्द्र मोदी के रूप में विश्व का सबसे शक्तिशाली नेता हमारे पास है जिन्होंने पाकिस्तान की साजिशों का मुॅहतोड़ जबाव दिया है और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि विपक्ष आतंकवाद के खिलाफ हुए स्ट्राइक पर ही सवाल खड़े कर रहा है। देश की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए तैयार है।bjp-bike-rally
राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह गाजियाबाद जिले की मुरादनगर विधानसभा एवं राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने प्रयागराज जिले की उत्तर विधानसभा में विजय संकल्प बाइक रैली का नेतृृत्व करते हुए कहा कि युवाओं में जोश है। इसका नजारा विजय संकल्प रैली में स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। चारों तरफ भगवा ही भगवा नजर आ रहा है। या यूं कहिये शहर भगवा हो गया। लगता है देश की जनता ने ये मान लिया है जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।
भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्रा देवरिया, रमापति राम त्रिपाठी लखनऊ कैण्ट, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मेरठ शहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो श्रीमती पूनम महाजन मथुरा, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नरोत्तम मिश्र झांसी नगर, सुनील ओझा सुल्तानपुर, गोवर्धन झडफिया अकबरपुर, केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 महेश शर्मा नोएडा, शिव प्रताप शुक्ला लखनऊ मध्य, संतोष गंगवार बरेली शहर, श्रीमती कृष्णाराज शाहजहाॅपुर, साध्वी निरंजन ज्योति अयाहशाह, प्रदेश उपाध्यक्ष जे0पी0एस0 राठौर, बाराबंकी, डाॅ. राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर सदर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल सिरसागंज, नवाब सिंह नागर मुरादाबाद शहर, श्रीमती कांता कर्दम नकुड़, श्रीमती रंजना उपाध्याय दिबियापुर, जसवंत सैनी शामली, अक्षयवर लाल गौड बलहा, बी0एल0 वर्मा अतरौलिया, पदम सिंह चैधरी लखीमपुर, लक्ष्मण आचार्य बदलापुर, उपेन्द्र शुक्ला महादेवा, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, उन्नाव, अशोक कटारिया किदवई नगर, विद्यासागर सोनकर मछलीशहर, श्रीमती नीलिमा कटियार, कल्याणपुर, सलिल विश्नोई आर्यनगर, पंकज सिंह नोएडा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी रामपुर खास, अमर पाल मौर्य रानीगंज, संतोष सिंह बलरामपुर, अनूप गुप्ता सीतापुर, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, प्रकाश पाल लखनऊ पश्चिम, संजय राय औराई, वाई0पी0 सिंह, मोहनलालगंज सु0, कामेश्वर सिंह मधुवन, कौशलेन्द्र पटेल जहूराबाद, धर्मवीर प्रजापति बांदा, सुब्रत पाठक कन्नौज, श्रीमती अंजुला माहौर आगरा उ0, देवेश कोरी महोबा, रामतेज पाण्डेय पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन रामपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी सहारनपुर शहर, धमेन्द्र सिंह गोरखपुर ग्रामीण, महेश श्रीवास्तव वाराणसी शिवपुरी, रजनीकान्त मणि महेश्वरी फतेहाबाद, मानवेन्द्र सिंह औरैया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुम्न जी श्रावस्ती, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पथरदेवा, सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज, सतीश महाना महराजपुर, सुरेश खन्ना, हापुड, सत्यदेव पचैरी गोविन्दनगर, रीताबहुगुणा जोशी लखनऊ कैण्ट, धर्मपाल सिंह आंवला, बृजेश पाठक लखनऊ मध्य, नन्द कुमार ‘नन्दी‘ गुप्ता प्रयागराज, स्वामी प्रसाद मौर्य पड़रौना, जय प्रताप सिंह बांसी, नीलकण्ठ तिवारी वाराणसी दक्षिण, अनिल राजभर वाराणसी शिवपुरी, आशुतोश टण्डन ‘गोपाल‘ लखनऊ पूर्वी, राजेश अग्रवाल बरेली कैण्ट, श्रीकांत शर्मा मथुरा, रमापति शास्त्री मनकापुर, लक्ष्मी नारायण चैधरी छाता, सुरेश राणा थानाभवन, मुकुट बिहारी वर्मा, कैसरगंज, दारासिंह चैहान मधुवन, राजेन्द्र प्रताप ‘मोती सिंह‘, पट्टी, श्रीमती अनुपमा जायसवाल बहराइच, अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर, गिरीश यादव जौनपुर, धरम सिंह सैनी बेहट, चै0 भूपेन्द्र सिंह सम्भल, मन्नू कोरी महरौनी, उपेंद्र तिवारी फेफना, श्रीमती अर्चना पाण्डे छिबरामऊ, रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह‘ हुसैनगंज, श्रीमती गुलाब देवी चन्दौसी, बलदेव औलख बिलासपुर, संदीप सिंह अतरौलिया, विधानसभा में बाइक रैली के दौरान बाईक पर सवार हुए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in