बस्ती में भारत रत्न श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के स्मृति में बने प्रेक्षागृह का लोकार्पण

Posted on 03 March 2019 by admin

बस्ती/लखनऊ 03 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज बस्ती में आॅफिसर्स क्लब के प्रागंण में सांसद क्षेत्र विकास निधि से र्निमित भारत रत्न श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के स्मृति में बने पे्रेक्षागृह का लोकार्पण एवं उनकी मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डा0 पाण्डेय ने कहा कि अटल जी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। विगत सात दशकों तक उन्होंने भारत की राजनीति को प्रभावित किया और भारत की राजनीति के केन्द्र विन्दु बने। वह एक कवि, अद्भुत वक्ता और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी थे। वे वास्तव में भारत रत्न थे, श्रद्धेय अटल जी ने भारत को एक नई ऊँचाईयों पर पहुंचाने में अपनी अभूतपूर्व भूमिका का निर्वाहन करते हुए विश्व में भारत का मान बढ़ाने का काम किया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री के रूप में विश्व की परवाह किये बगैर पांच परमाणु परीक्षण एक साथ कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाते हुए विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों की पंक्ति में मजबूती से खड़ा किया। अटल जी का मानना था कि आधुनिक युग में बिना विज्ञान का सहारा लिए विकास की राह तय नही की जा सकती इसके लिए इन्होंने “जय जवान-जय किसान” के नारे को आगे बढ़ाते हुए “जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान” का नारा दिया, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में टेक्नोलॉजी का सम्पूर्ण विकास होने से था। photo-2019-03-03-21-20-50
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा अटज जी ने भारत भर के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से भारत को विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। अटल जी जनप्रिय राजनेता व कवि के तौर पर वह जनता के बीच अपनी साफ छवि, लोकतांत्रिक, और उदार विचारों वाले राजनेता के रूप में हमेशा स्मृतियों में रहेंगे। वे भारत के उन महान नेताओं में से एक हैं, जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था। श्रद्धेय अटल जी के द्वारा जो कार्य शुरू किये गये थे उन कार्यो को लेकर आगे बढ़ते हुए आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने किसानों के हित में पांच एकड़ तक भूमि रखने वाले किसानों को वार्षिक 6 हजार रूपये असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को तीन हजार रूपये पेंशन, 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये का स्वस्थ्य बीमा, गरीब माताओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन, गांवो में स्वच्छ भारत अभियान के अतंर्गत शौचालय का निर्माण, गरीबों के घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन, युवाओं के लिए स्वरोजगार हेतु मुद्रा बैंक के द्वारा बिना गांरटी के ऋण का वितरण के साथ ही साथ देश का गौरव विदेशों में बढ़ाने का कार्य मा0 मोदी जी ने किया है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आज पाकिस्तान को भारत ने दो-दो बार सर्जिकल स्ट्राइक करके मुंह तोड़ जबाव दिया है। हमारे देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान के अंदर घुस करके आतंकवादियों का सफाया किया है। आज भारतीय सेना का जौहर देखते हुए पाकिस्तान शांति की बात करने लगा है। आज भारत की विदेश नीति ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में अकेला खड़ा कर दिया है और यह सब संभव हो सका है हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व के कारण।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, लोकसभा प्रभारी देवेन्द्र सिंह, लोकसभा संयोजक राम सिंगार ओझा, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष पवन कसौधन विधायक अजय सिंह, दयाराम चैधरी, संजय जायसवाल, रवि सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in