Categorized | लखनऊ.

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 02 March 2019 by admin

साकार होता सुशासन

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

लखनऊ 02 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आशा बहुओं के मानदेय में 750 रूपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आशा बहुओं को मानदेय की बढ़ोत्तरी सराहनीय निर्णय है। प्रदेश में टेलीमेडिसिन के लिए चयनित 28 जिलों में से 15 टेलीमेडिसिन सेंटर और 361 सीएचसी में टेली रेडियोलॉजी सेवा के लोकार्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं बड़ी तेजी से सुदृढ़ हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति योगी सरकार की संवेदनशीलता आम आदमी को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री जी द्वारा जिलों में एम्बुलेंस की उपलब्धता, दवाईयों की उपलब्धता व सरकारी अस्पतालों में दवाई तथा पैथोलाॅजी की सहज सेवा तथा विशेषज्ञ डाॅक्टर की सलाह सुलभ कराना प्राथमिकता है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में जहां अस्पतालों दवाई नहीं मिलती थी तथा हाईकोर्ट तक को गंभीर टिप्पणी करनी पड़ी थी। वहीं आज योगी सरकार में बेहतर सुविधा और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज मरीजों को मुफ्त इलाज व सस्ते दर पर दवाएंे उपलब्ध हो रही है। जिला अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, ताकि लोगांे को इलाज के लिए बड़े शहरो में न भागना पड़े। प्रदेश सरकार ने सभी जनपदों को वंेटीलेटर प्राप्त एम्बुलेन्स भी उपलब्ध कराई है। आशा कार्यकर्ताओं को 750 रूपये देने का हो, चाहे 108, 102 एम्बुलेंस सेवा को सुदृढ़ बनाना हो या 15 नए मेडिकल कालेज की स्थापना का निर्णय हो इन सभी जनकल्याणकारी कार्यो को योगी जी की सरकार अभूतपूर्व तरीके से पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, 102, 108 एम्बुलेस सेवा, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, निश्चित तौर पर गरीब परिवार के लिए है तथा भाजपा सरकार जिस तरह देश का सम्मान व सुरक्षा के लिए गम्भीर है उतनी मुस्तैदी से देश व प्रदेश के स्वास्थ्य की चिन्ता भी कर रही है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत तभी सम्भव जब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ होगा, स्वस्थ भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी व योगी आदित्य नाथ जी का अहर्निश कार्य देश व प्रदेश की जनता के समक्ष है। जो सुशासन को साकार कर रहे है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in