सुरेन्द्र अग्निहोत्रीे सम्पादक शिरोमणि की मानद उपाधि से विभूषित

Posted on 03 March 2019 by admin

dsc_3795लखनऊ,। साहित्य-मण्डल, श्रीनाथद्वारा ,उदयपुर राजस्थान के दो दिवसीय
पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह का शुभारम्भ माँ वीणापाणि, गणपतिजी, प्रभु श्री
श्रीनाथजी तथा श्रद्धेय बाबूजी भगवतीप्रसाद जी देवपुरा के चित्र पर
माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र
की अध्यक्षता रामलक्ष्मण गुप्त ने की। डॉ. मनोज मोहन शास्त्री मुख्य
अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि पण्डित मदनमोहनजी शर्मा ‘अविचल’, कैप्टन व्यास
चतुर्वेदी , राजमल परिहार व जगदीशचंद्रजी शर्मा रहे।सम्मान के क्रम
में दैनिक सत्ता सुधार के लखनऊ व्यूरो प्रमुख तथा साहित्यक पत्रिका नूतन
कहानियां के संपादक सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ, , श्री प्रेमशंकर
अवस्थी, फतेहपुर को सम्पादक शिरोमणि की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।
संस्था द्वारा सभी सम्मानित महनुभावों को शॉल, उत्तरीय, कण्ठहार, मेवाड़ी
पगड़ी, श्रीफल, श्रीनाथजी का प्रसाद, श्रीनाथजी की छवि व उपाधि पत्र
प्रदान किए गए। सभी मंचासीन अतिथियों ने कार्यक्रम एवं साहित्य मण्डल की
गतिविधियों के सन्दर्भ में अपने उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन
श्यामप्रकाश देवपुरा ने किया। सम्मानित साहित्यकारों का गद्यात्मक एवं
पद्यात्मक परिचय विट्ठलजी पारीक ने किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in