Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 मार्च को माइग्रेंट वर्कर व उनके परिवार के मन की बात से भारत के मन की बात जोड़ेंगे

Posted on 03 March 2019 by admin

लखनऊ 02 मार्च 2019, ‘‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’’ अभियान से भविष्य के भारत निर्माण के लिए जन-जन की अपेक्षाएं जुड़ती जा रही है। भारत के मन की बात 03 मार्च को माइग्रेंट वर्कर व उनके परिवार व बुद्धिजीवियों के बीच गोरखपुर में तथा वाराणसी में युवा के बीच होगी।
प्रदेश मंत्री व अभियान प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि 3 मार्च सायं 05.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिग्विजय नाथ पीजी काॅलेज सभागार गोरखपुर में माइग्रेंट वर्कर व उनके परिवार तथा प्रबुद्ध वर्ग के मन की बात से भारत के मन की बात जोड़ते हुए भविष्य के भारत निर्माण के लिए लोगों के विचार संकलित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव 3 मार्च को सुबह 11 बजे सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सभागार में भारत के मन की बात से युवाओं के मन की बात जोड़ेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in