Categorized | लखनऊ.

देशव्यापी भारत बन्द पूरी तरीके से सफल रहा

Posted on 05 March 2019 by admin

केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों में भर्ती प्रक्रिया में 13 प्वाइन्ट रोस्टर के खिलाफ देशव्यापी भारत बन्द पूरी तरीके से सफल रहा। उ0प्र0 में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू जी ने अपने विधानसभा तमकुहीराज में भारत बन्द का नेतृत्व किया।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 अनूप पटेल ने बताया कि इस अवसर पर श्री लल्लू ने कहा कि पिछड़ों दलितों, आदिवासियों को विश्वविद्यालयों से बाहर फेंकने की नीयत से केन्द्र की आरक्षण विरोधी सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में अपने नकारेपन का परिचय देते हुए अपना पक्ष नहीं रखा। नतीजतन विश्वविद्यालयों ने नियुक्तियों में सरकार द्वारा 13 प्वाइन्ट रोस्टर प्रणाली लागू कर दिया गया। वर्तमान मोदी सरकार शुरू से ही वंचित समाज की विरोधी रही है और इस सरकार का पिछड़ों, शोषितों के दमन का इतिहास रहा है। आज विश्वविद्यालयों में होने वाली नियुक्तियों में कांग्रेस के समय लागू 200 प्वाइन्ट रोस्टर प्रणाली को बहाल करने के लिए मार्च किया गया और भारत बन्द में कांग्रेस ने हर जगह सहयोग किया। वर्तमान 13 प्वाइन्ट रोस्टर प्रणाली के अनुसार आदिवासी और दिव्यांगजन के लिए कोई आरक्षण की व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस के समय यूनिवर्सिटी के आधार पर आरक्षण लागू होता था। भाजपा सरकार के समय डिपार्टमेन्ट के हिसाब से आरक्षण लागू करने की कोशिश हो रही है जिससे सामाजिक न्याय का हनन हो रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने 13 प्वाइन्ट रोस्टर के खिलाफ रोष व्यक्त किया है तथा 200 प्वाइन्ट रोस्टर को बहाल करने के लिए केन्द्र सरकार को चेताया है। लखनऊ में भारत बन्द में कांग्रेस से सैंकड़ांे लोग उपस्थित रहे तथा बन्द को सफल बनाया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in