Archive | लखनऊ.

आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट

Posted on 13 January 2018 by admin

पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं जनपद जौनपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे श्री कमला प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 कमला प्रसाद सिंह जी आजीवन जनपद जौनपुर के विकास के प्रति सतत प्रयत्नशील रहे। स्कूल, कालेजों की स्थापना हो या सड़कों के निर्माण का कार्य हो। सदैव गरीबों, वंचितों एवं असहायों की मदद के लिए तत्पर रहे हैं। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में अपूर्णीय क्षति हुई है। कांग्रेस संगठन की उन्होने जो सेवा की है उसे कभी भी विस्मृत नहीं किया जा

Comments (0)

‘खिचड़ी भोज’ का आयोजन

Posted on 13 January 2018 by admin

लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर आज उ0प्र0 महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश मुख्यालय में ‘खिचड़ी भोज’ का आयोजन किया गया।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने बताया कि खिचड़ी भोज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्रीमती अमिता सिंह, विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व विधायक श्री भगवती प्रसाद चौधरी, श्री अब्दुल मन्नान, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री प्रमोद सिंह, श्री प्रमोद पाण्डेय, चौ0 सत्यवीर सिंह, डा0 लालती देवी, कै0 सर्वजीत सिंह मक्कड़, श्री जीशान हैदर, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती शालिनी सिंह, श्रीमती मीना रावत, श्रीमती चन्द्रा रावत, श्री अंजुम खान, श्रीमती दीप्ति सिंह, डा0 जियाराम वर्मा, श्री बोधलाल शुक्ला, श्री गौरव चौधरी, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री अरशी रजा, श्री सत्यवान बाजपेयी आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।
इस मौके पर श्रीमती प्रतिमा सिंह ने कहा कि मकर संक्रान्ति एवं लोहड़ी पर्व प्राकृति मौसम परिर्वन का समय है और कांग्रेस की संस्कृति भी मिलजुलकर सबको साथ लेकर चलने की है। इसी के प्रतिस्वरूप सौहार्द और सद्भाव के भाव को लेकर आज इसका आयोजन किया गया है और संगठन की सभी इकाइयां एक साथ मिलकर राष्ट्र की एकता अखण्डता को बरकरार रखने का काम करेंगी।

Comments (0)

प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Posted on 13 January 2018 by admin

लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह पर्व हम सभी को आपस में प्रेम मुहब्बत से रहने और समाज में शांति और सौहार्द के साथ ईश्वर में अटूट आस्था बनाये रखने की प्रेरणा देता है।

Comments (0)

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 13 January 2018 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला के समक्ष प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री श्री तरूण पटेल की प्रेरणा से विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज जनपद गोण्डा के बसपा के ब्राहमण भाईचारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मिश्रा ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर तथा जनपद लखनऊ के मोहम्मद साद ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला ने सभी लोगों को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से श्री अनिल कुमार मिश्रा के साथ बसपा छोड़कर सर्वश्री सालिक राम यादव, सर्वज्ञ कुमार शुक्ला, राघवेन्द्र शुक्ला, नारायण मिश्रा, नीरज चौहान, राजेन्द्र प्रसाद, मजीहुल हक, महेन्द्र पाल सिंह सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री बी0एल0 चौबे की प्रेरणा से बसपा छोड़कर जनपद गोण्डा के डा0 अनिल कुमार, गुलाम मोहम्मद, सन्दीप चौधरी, ओम प्रकाश आदि तमाम लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
जनपद लखनऊ के मो0 साद के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री अजहर खान, बाबर खान, फैसल पठान, शाहनवाज खान, वकास अहमद, मोहसिन, शहबाज आदि सैंकड़ों युवा शामिल रहे।
इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में देश को बचाने और लेाकतंत्र को बचाने के लिए इतनी भारी संख्या में जिलों-जिलों से युवा कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, सभी लोगों को एकजुट होकर लोकतंत्र को कमजोर करने वाली शक्तियों को परास्त करने की आवश्यकता है।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला, श्री छोटेलाल चौरसिया, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री मारूफ खान, श्री ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, श्री तरूण पटेल, श्री अमित त्यागी, श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, श्री अयाज खान अच्छू, श्री राहुल सचान आदि वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी है।

Comments (0)

कार्यशैली को और अधिक बेहतर बनाये जाने पर विस्तृत चर्चा

Posted on 13 January 2018 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के विभागों, प्रकोष्ठों एवं फ्रन्टल संगठनों के चेयरमैन/अध्यक्षगणों की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें वर्तमान प्रदेश में चल रहे राजनीतिक हालात पर चर्चा के साथ ही साथ विभागों, प्रकोष्ठों एवं फ्रन्टल संगठनों के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों की भूमिका एवं संगठनों और अधिक मजबूत बनाने हेतु उनकी कार्यशैली को और अधिक बेहतर बनाये जाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
photo-meeting-of-deptt-cell-and-frontal-org-up-cong-today-13-jan प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर भी इसी प्रकार जिला कांग्रेस अध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठकें आहूत कर जनपदों में आपसी समन्वय को बेहतर ढंग से स्थापित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाये जिससे संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
यह भी निर्णय लिया गया कि उ0प्र0 के 18 मंडल मुख्यालयों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के साथ-साथ जिला स्तरीय विभागों/प्रकोष्ठों/फ्रन्टल संगठनों के चेयरमैन/अध्यक्षगणों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित की जायें जिससे कि जिला स्तर पर आपस में बेहतर तालमेल बैठाकर समन्वय स्थापित किया जा सके। मंडल स्तर पर होने वाली पहली बैठक जनवरी के अंतिम सप्ताह में आहूत की जायेगी।
इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय ऐसी बैठकें प्रत्येक माह आहूत की जायेंगी जो कि माह के प्रथम सप्ताह में होंगी।
श्री हैदर ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी विभागों/प्रकोष्ठों एवं फ्रन्टल संगठनों के चेयरमैन/अध्यक्षगण शामिल रहे एवं सभी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद को पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर शुभकामना देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त किया एवं श्री राहुल गांधी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर बधाई दी।

Comments (0)

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का प्रवास कार्यक्रम

Posted on 13 January 2018 by admin

लखनऊ 13 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 14 जनवरी अपरान्ह 1 बजे बावतपुर एयरपोर्ट वाराणसी पहुॅचेगें। अपरान्ह 02ः15 प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी स्व0 हलवलदार आवास ग्राम धानापुर जनपद चंदौली तथा अपरान्ह 3 बजे चोचकपुर पीपापुल नगवां जनपद चन्दौली में उद्घाटन और सायं 5ः 15 बजे पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत सैदपुर हरिओम सोनकर के आवास पहुॅचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस वाराणसी करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष 15 जनवरी को सुबह 8ः30 बजे गंगा घाट पर मकर संक्रांति स्नान करेगें तथा अपरान्ह 1 बजे एस0 बुद्धा चिकित्सालय का उद्घाटन हवेलिया चैराहा सारनाथ तथा सायं 4 बजे कम्बल वितरण कार्यक्रम निरीक्षण भवन, तरांव दानगंज तथा सायं 4ः30 बजे दानगंज वाराणसी में शौचालय का लोकर्पण करेंगे। रात्रि विश्राम पैतृक निवास पक्खनपुर गाजीपुर में करेंगे।

Comments (0)

विपक्षी दल षड़यत्र की सतही राजनीति करने से बाज आयें - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 13 January 2018 by admin

-आम जनता सडक पर आलू फैलाना अपराधिक कृत्य मानती है।
-योगी सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र बेनाकाब
लखनऊ 13 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा है कि सड़क पर आलू फैलाना दुर्घटनाओं का आमत्रित करना और अपराधिक कृत्य है। आलू सभी का भोजन का हिस्सा है उसकी वर्वादी किसी को बर्दाश्त नही। फर्जी किसान बनकर विधानसभा के सामने आलू फेंकने की पूरी साजिश समाजवादी नेताओं ने रची। पुलिस के खुलासे के बाद ये साफ हो गया है कि ये पूरी साजिश यूपी की जनता के बीच बेहद लोकप्रिय योगी सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई थी। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रात के अंधेरे में फर्जी किसान बनकर विधानसभा के सामने आलू बिखरे कर न सिर्फ आम आवाम की जान के साथ खिलवाड़ किया कई लोग सड़क पर फैली आलू के कारण फिसल कर चोटिल हुए। बल्कि किसान भाइयों को भी बदनाम करने की कोशिश की। ये ना सिर्फ शर्मनाक है बल्कि ओछी सियासत है। पुलिस ने इस साजिश में शामिल रहे कुछ सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने मुख्यमंत्री जी की गाड़ी पर हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ने की कोशिश की थी। यही नहीं सपा विधायकों ने विधानसभा के भीतर सीटी बजाकर और कागज के गोले फेंककर भी सदन की गरिमा को तार-तार करने की कोशिश की थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये घटिया सियासत का नमूना है। दरअसल समाजवादी पार्टी लगातार हो रही चुनावी हार से बौखला गई है और इसीलिए ऐसी सियासत पर उतर आई है। समाजवादी पार्टी पहले भी ऐसे ही कारनामे करती रही है। किसे याद नहीं होगा कि गेस्टहाउस कांड में समाजवादी पार्टी के दबंगों ने सुश्री मायावती पर कातिलाना हमला किया था, तब भाजपा के लोगों ने उनकी जान बचाई थी। जनता ने ऐसी ही गुंडागर्दियों से ऊब कर सपा सरकार का सफाया कर दिया था आने वाले दिनों में भी समाजवादी पार्टी को जनता पुनः सबक सिखाएगी।
डाॅ0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि पिछले पंद्रह सालों में यह पहली सरकार है जिसने महज नौ महीने के भीतर किसान भाइयों के खाते में सीधे पचास हजार करोड़ रूपए से अधिक भेजे हैं। यह धनराशि कर्जमाफी, गेहूं खरीद, गन्ना खरीद और धान खरीद के जरिए भेजी गई है। योगी सरकार किसान भाइयों की आय दोगुनी करने में दिन-रात जुटी हुई है। इसी कड़ी में किसान भाइयों के लिए आसानी से खाद की उपलब्धता से लेकर सिंचाई के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। साथ ही ब्लाक स्तर पर स्वायल टेस्ट का भी अभियान शुरू कर दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता जागरूक है वह विपक्षी दलों की षडयन्त्रकारी करतूतों का जवाव देगी।

Comments (0)

भाजपा ने नगर निगमों के पर्यवेक्षक नियुक्त किये

Posted on 12 January 2018 by admin

लखनऊ 12 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नगर निगमों में पर्यवेक्षक नियुक्त किये। पर्यवेक्षक 17-18 जनवरी को नगर निगमों के भाजपा पार्षद दल की बैठकें करेगें। पर्यवेक्षक बैठकों के माध्यम से नगर निगमों में उपनेता, मुख्यसचेतक, कोषाध्यक्ष एवं नगर निगम कार्यकारिणी हेतु सहमति बनायेेंगे। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि आगामी भाजपा पार्षद दल की बैठको से भाजपा संकल्प पत्र के अनुरूप महानगरों के नवनिर्माण का रोडमैप तैयार होगा।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नगर निगम पर्यवेक्षकों के रूप में गाजियाबाद नगर निगम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, कानपुर में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह एवं पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, मेरठ में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, बरेली में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल, लखनऊ में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया एवं प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल, झांसी में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी, वाराणसी में प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई एवं प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, सहारनपुर में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा विजय पाल सिंह तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ता कर्दम, आगरा में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी एवं प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय, अलीगढ में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद एवं विधायक रवीन्द्र भड़ाना, फिरोजाबाद में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, अयोध्या में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे एवं प्रदेश मंत्री महेश श्रीवास्तव, मुरादाबाद में शिवनाथ यादव एवं जसवन्त सैनी, मथुरा में मानवेन्द्र सिंह एवं दया शंकर सिंह, इलाहाबाद में अशोक धवन एवं अरूण पाठक तथा गोररखपुर में राम नरेश अग्निहोत्री एवं संजय राय को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई ।

Comments (0)

भाजपा सरकार सहेज रही प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 12 January 2018 by admin

लखनऊ 12 जनवरी 2018, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से कला संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगने वाले परंपरागत मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को गति मिली है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने अयोध्या में वर्षों से बंद पड़ी अनवरत रामलीला का मंचन पुनः शुरू करवाया। वाराणसी में गंगा महोत्सव, नोएडा में शिल्पोत्सव, चित्रकूट में रामायण मेला, आगरा में ताज महोत्सव, ललितपुर में देवगढ़ महोत्सव, महोबा में आल्हा महोत्सव, संतकबीर नगर मगहर महोत्सव, कानपुर का बिठूर महोत्सव समेत कई आयोजनों के जरिए सरकार यूपी विरासत को संजो रही है। वहीं मथुरा-वृंदावन की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड का गठन किया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पूर्वांचल के कलाकारों को एक मंच देने के लक्ष्य के तहत गोरखपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के जरिए पूर्वांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झांकी प्रस्तुत की जा रही है। कलाकारों और प्रदेश की संस्कृतिक विरासत की तरक्की से ईष्या करने वाले अब महोत्सव जैसे आयोजन की आलोचना कर रहे हैं। ये वही मानसिकता है जो जनता की गाढ़ी कमाई को सैफई में नाच-गानों में खर्च करती है। प्रदेश सरकार स्थानीय कलाकारों को सम्मान देने और सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध करने के लिए होने वाले आयोजनों को बढ़ावा दे रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछली विपक्षी सरकारों ने एक साजिश के तहत ऐसे आयोजनों को बंद कर दिया था ताकि स्थानीय स्तर पर छिपी प्रतिभा आगे न आने पाए। प्रदेश की श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार लगातर कलाकारों, प्रतिभाओं का सम्मान कर रही है। कोई भी प्रदेश तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक उसके पास प्रचुर सांस्कृतिक विरासत न हो। इसी विरासत को सहेजने और समृद्ध करने का कार्य प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है।

Comments (0)

दलितो की समस्याओ पर त्वरित कर्रवाई का आश्वसन दिया

Posted on 11 January 2018 by admin

अनुसूचित जाति की समस्यायें एवँ उनके उत्पीड़न तथा उसके निवारण पर विस्तार से चर्चा करने के लिये राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मा.प्रोफेसर राम शंकर कठेरिया, मा .उपाध्यक्ष एल मुरुगन के नेतृत्व मे श्री कन्हैया लाल, निदेशक सहित उ.प्र. के मुख्य मंत्री आदित्य नाथ योगी के आवास पर बैठक हुई। मुख़्य मंत्री ने दलितो की समस्याओ पर त्वरित कर्रवाई का आश्वसन दिया।
whatsapp-image-2018-01-11-at-18

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in