Categorized | लखनऊ.

भाजपा ने नगर निगमों के पर्यवेक्षक नियुक्त किये

Posted on 12 January 2018 by admin

लखनऊ 12 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नगर निगमों में पर्यवेक्षक नियुक्त किये। पर्यवेक्षक 17-18 जनवरी को नगर निगमों के भाजपा पार्षद दल की बैठकें करेगें। पर्यवेक्षक बैठकों के माध्यम से नगर निगमों में उपनेता, मुख्यसचेतक, कोषाध्यक्ष एवं नगर निगम कार्यकारिणी हेतु सहमति बनायेेंगे। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि आगामी भाजपा पार्षद दल की बैठको से भाजपा संकल्प पत्र के अनुरूप महानगरों के नवनिर्माण का रोडमैप तैयार होगा।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नगर निगम पर्यवेक्षकों के रूप में गाजियाबाद नगर निगम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, कानपुर में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह एवं पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, मेरठ में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, बरेली में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल, लखनऊ में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया एवं प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल, झांसी में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी, वाराणसी में प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई एवं प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, सहारनपुर में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा विजय पाल सिंह तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ता कर्दम, आगरा में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी एवं प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय, अलीगढ में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद एवं विधायक रवीन्द्र भड़ाना, फिरोजाबाद में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, अयोध्या में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे एवं प्रदेश मंत्री महेश श्रीवास्तव, मुरादाबाद में शिवनाथ यादव एवं जसवन्त सैनी, मथुरा में मानवेन्द्र सिंह एवं दया शंकर सिंह, इलाहाबाद में अशोक धवन एवं अरूण पाठक तथा गोररखपुर में राम नरेश अग्निहोत्री एवं संजय राय को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in