Categorized | लखनऊ.

विपक्षी दल षड़यत्र की सतही राजनीति करने से बाज आयें - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 13 January 2018 by admin

-आम जनता सडक पर आलू फैलाना अपराधिक कृत्य मानती है।
-योगी सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र बेनाकाब
लखनऊ 13 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा है कि सड़क पर आलू फैलाना दुर्घटनाओं का आमत्रित करना और अपराधिक कृत्य है। आलू सभी का भोजन का हिस्सा है उसकी वर्वादी किसी को बर्दाश्त नही। फर्जी किसान बनकर विधानसभा के सामने आलू फेंकने की पूरी साजिश समाजवादी नेताओं ने रची। पुलिस के खुलासे के बाद ये साफ हो गया है कि ये पूरी साजिश यूपी की जनता के बीच बेहद लोकप्रिय योगी सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई थी। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रात के अंधेरे में फर्जी किसान बनकर विधानसभा के सामने आलू बिखरे कर न सिर्फ आम आवाम की जान के साथ खिलवाड़ किया कई लोग सड़क पर फैली आलू के कारण फिसल कर चोटिल हुए। बल्कि किसान भाइयों को भी बदनाम करने की कोशिश की। ये ना सिर्फ शर्मनाक है बल्कि ओछी सियासत है। पुलिस ने इस साजिश में शामिल रहे कुछ सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने मुख्यमंत्री जी की गाड़ी पर हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ने की कोशिश की थी। यही नहीं सपा विधायकों ने विधानसभा के भीतर सीटी बजाकर और कागज के गोले फेंककर भी सदन की गरिमा को तार-तार करने की कोशिश की थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये घटिया सियासत का नमूना है। दरअसल समाजवादी पार्टी लगातार हो रही चुनावी हार से बौखला गई है और इसीलिए ऐसी सियासत पर उतर आई है। समाजवादी पार्टी पहले भी ऐसे ही कारनामे करती रही है। किसे याद नहीं होगा कि गेस्टहाउस कांड में समाजवादी पार्टी के दबंगों ने सुश्री मायावती पर कातिलाना हमला किया था, तब भाजपा के लोगों ने उनकी जान बचाई थी। जनता ने ऐसी ही गुंडागर्दियों से ऊब कर सपा सरकार का सफाया कर दिया था आने वाले दिनों में भी समाजवादी पार्टी को जनता पुनः सबक सिखाएगी।
डाॅ0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि पिछले पंद्रह सालों में यह पहली सरकार है जिसने महज नौ महीने के भीतर किसान भाइयों के खाते में सीधे पचास हजार करोड़ रूपए से अधिक भेजे हैं। यह धनराशि कर्जमाफी, गेहूं खरीद, गन्ना खरीद और धान खरीद के जरिए भेजी गई है। योगी सरकार किसान भाइयों की आय दोगुनी करने में दिन-रात जुटी हुई है। इसी कड़ी में किसान भाइयों के लिए आसानी से खाद की उपलब्धता से लेकर सिंचाई के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। साथ ही ब्लाक स्तर पर स्वायल टेस्ट का भी अभियान शुरू कर दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता जागरूक है वह विपक्षी दलों की षडयन्त्रकारी करतूतों का जवाव देगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in