Categorized | लखनऊ.

‘खिचड़ी भोज’ का आयोजन

Posted on 13 January 2018 by admin

लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर आज उ0प्र0 महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश मुख्यालय में ‘खिचड़ी भोज’ का आयोजन किया गया।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने बताया कि खिचड़ी भोज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्रीमती अमिता सिंह, विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व विधायक श्री भगवती प्रसाद चौधरी, श्री अब्दुल मन्नान, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री प्रमोद सिंह, श्री प्रमोद पाण्डेय, चौ0 सत्यवीर सिंह, डा0 लालती देवी, कै0 सर्वजीत सिंह मक्कड़, श्री जीशान हैदर, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती शालिनी सिंह, श्रीमती मीना रावत, श्रीमती चन्द्रा रावत, श्री अंजुम खान, श्रीमती दीप्ति सिंह, डा0 जियाराम वर्मा, श्री बोधलाल शुक्ला, श्री गौरव चौधरी, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री अरशी रजा, श्री सत्यवान बाजपेयी आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।
इस मौके पर श्रीमती प्रतिमा सिंह ने कहा कि मकर संक्रान्ति एवं लोहड़ी पर्व प्राकृति मौसम परिर्वन का समय है और कांग्रेस की संस्कृति भी मिलजुलकर सबको साथ लेकर चलने की है। इसी के प्रतिस्वरूप सौहार्द और सद्भाव के भाव को लेकर आज इसका आयोजन किया गया है और संगठन की सभी इकाइयां एक साथ मिलकर राष्ट्र की एकता अखण्डता को बरकरार रखने का काम करेंगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in