Archive | लखनऊ.

प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 27 January 2018 by admin

लखनऊ 27 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय दिनांक 28 जनवरी 2018 को दोपहर 01.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट, वाराणसी से छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट मुम्बई के लिए प्रस्थान करेंगे। डा0 पाण्डेय सायं 05.15 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सत्कार समारोह में भाजपा कार्यालय गालानगर, नालासोपारा (पूर्व), वसई-जिल्हा पालघर महाराष्ट्र में उपस्थित रहेंगे। दिनांक 29 जनवरी 2018 को सुबह 06.30 छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट मुम्बई से इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments (0)

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरू की तरफ बढता भारतीय गणतंत्र - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 27 January 2018 by admin

लखनऊ 27 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि भारतीय गणतंत्र प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में तेजी के साथ विश्वगुरू के पद प्रतिष्ठापित होने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की 22 करोड़ जनता आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे ताकतवार राष्ट्र के रूप में तेजी से बढ़ते भारत के कदम से अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दुनिया की सबसे तेजी से उभरती भारतीय अर्थव्यवस्था को आज वैश्विक धरातल पर तेजी से सराहा जा रहा है। डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अन्र्तराष्ट्रीय मुद्राकोष तथा मूडी सहित अनेक वैश्विक संस्थाओं द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर की भविष्यवाणियां बेहद सकारात्मक और भारत के जन-जन को उत्साहित करने वाली है। उन्होंने कहा कि दावोस में प्रधानमंत्री मोदी जी उद्बोधन को वैश्विक स्वीकृति मिलना तथा चीन जैसे देशों द्वारा भी भारत की आर्थिक ताकत की सराहना इस बात का प्रमाण है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कल गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिस तरह से आसियान देशो के दस राष्ट्राध्यक्षों ने भारत का अतिथ्य स्वीकार किया उससे पूरी दुनियां में भारत की ताकत का एक बहुत ही सकारात्मक संदेश गया है।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि आज जब 69वां गणतंत्र दिवस भारत का प्रत्येक नागरिक मना रहा है तथा आज इस सच को साकार होते देख रहा है चाहे वह मंगलयान का सफल प्रक्षेपण रहा हो, डोकलाम से चीनी सेना की वापसी हो, स्वच्छता अभियान का आन्दोलन बनना हो, योग को वैश्विक स्वीकृति मिलना तथा जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए योग का वैश्विक स्तर पर व्यवहार में लाया जाना हो, तकनीकी के माध्यम से पारदर्शी व्यस्था को साकार कर भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की तरफ बढता भारत हो, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, मुद्राबैंक योजना, सभी गांवों के विद्युतीकरण, गरीबों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन, ट्रिपल तलाक को समाप्त करना, मदरसा में आधुनिक शिक्षा देना जैसी अनेक योजनाओं से प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस तरह बिना भेदभाव के साथ सबके साथ-सबके विकास को साकार कर भारत को श्रेष्ठ भारत, समृद्ध भारत बनाने की दिशा में अद्भुत कार्य किया है उसका परिणाम प्रत्येक भारतीय को उत्साहित करने वाला है। भारतीय गणतंत्र समृद्ध-सशक्त बना है। सबको बधाई है।

Comments (0)

निवेश में मददगार होगा योगी सरकार का सिंगल विंडो पोर्टल, पूर्व की सरकारों में होते रहे भ्रष्टाचार लगेगी पूरी तरह लगाम - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 27 January 2018 by admin

लखनऊ 27 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि निवेशकों की सुविधा और उनकी मदद के लिए यूपी सरकार की तरफ से न्यू सिंगल विंडो पोर्टल लांच किए जाने का फैसला स्वागतयोग्य और ऐतिहासिक है। इस पोर्टल से प्रदेश में निवेश की राह और आसान होगी साथ ही पूर्व की सरकारों में उधोग के लिए एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया में होता रहा भ्रष्टाचार भी पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। यूपी के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है जब निवेशकों की मदद के लिए सिंगल विंडो पोर्टल लाया जा रहा है। इस पोर्टल की मदद से निवेशकों के आवेदन से लेकर अनापत्तियों से जुड़ी तमाम सारी औपचारिकताएं एक ही पोर्टल पर आनलाइन पूरी हो सकेंगी। इससे लिए निवेशकों को पहले की तरह भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इस पोर्टल पर एक साथ 21 विभागों की मानिटरिंग की जा सकेगी। साथ ही किसी तरह की दिक्कत होने पर इस पोर्टल पर शिकायत की भी की जा सकेगी। ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि शिकायतें मिलते ही उन पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पोर्टल में उधमी किसी भी जिले में यूनिट स्थापित करने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण और सभी जरूरी विभागों को इस पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इस पोर्टल का संचालन शासन स्तर पर किया जाएगा। पोर्टल के जरिए देश के किसी भी कोने में बैठ कर आवेदन किया जा सकेगा। साथ ही पोर्टल को ज्योग्राफिक इंफार्मेशन साइंस से भी जोड़ा गया है ताकी कोई भी उधमी आनलाइन बैठकर निवेश के लिए मिल रही भूखंड समेत तमाम जानकारियां और सुविधाएं हासिल कर सके। भूखंड के आवेदन भी आनलाइल किये जा सकेंगे और इसके लिए भुगतान भी आनलाइन ही होगा। प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उधमी इस आनलाइन पोर्टल पर ही सारी प्रक्रिया पूरी कर एनओसी भी हासिल कर सकेंगे और इसके लिए समयबद्धता भी होगी।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार प्रदेश में निवेश बढाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इनवेस्टर मीट के जरिए सरकार ने निवेश के लिए वातावरण तैयार कर दिया है। पहले निवेश की चाह रखने वाले उधोगपतियों को तमाम तरह की कागजी कार्रवाइयों और फाइलों में उलझना पड़ता था और इसके चलते निवेश का वातावरण नहीं बन पाता था। श्री त्रिपाठी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में इस पूरी प्रक्रिया को आसान करने के लिए लाए जा रहे न्यू सिंगल विंडो पोर्टल में निवेशकों को इन्वेस्टर किट भी मुहैया कराई जाएगी। इन्वेस्टर किट में निवेश और उसकी औपचारिकताओं से जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध होंगी। सरकार का ये प्रयास उत्तर प्रदेश में निवेश बढाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Comments (0)

राज्यपाल ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2018’ का उद्घाटन किया

Posted on 25 January 2018 by admin

लोक सभा, विधान सभा, ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय की एक मतदाता सूची पर विचार किया जाये - श्री नाईक
—–
लखनऊः 25 जनवरी, 2018dsc_4116
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज संत गाडगे प्रेक्षागृह में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2018’ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश श्री एल0 वेंकटेश्वर लू द्वारा किया गया था। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज कुमार, श्री गोविन्द राजू एन0एस0, संयुक्त निर्वाचन अधिकारी श्री रमेश राय सहित स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। कार्यक्रम में राज्यपाल ने व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराने वाले विभिन्न जनपद के अधिकारियों को सम्मानित भी किया।dsc_3803
राज्यपाल ने सुझाव दिया कि लोक सभा, विधान सभा, ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय की एक मतदाता सूची होने पर विचार किया जाये। एक मतदाता सूची के लिये जो भी प्रक्रिया अपनाई जानी हो उस पर चुनाव आयोग, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार मंथन करें। कई बार लोग शिकायत करते हैं कि विधान सभा निर्वाचन में उन्होंने मतदान किया था किन्तु ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं था। चुनाव डयूटी में लगे कर्मी, जो मतदान नहीं कर पाते, उनके लिए मतदान की प्रक्रिया का सरलीकरण होना चाहिए। 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत योग्य मतदाता सूची बने तथा ठीक प्रकार से मतदाता सूची में नाम अंकित हो। उन्होंने कहा कि मतदान से कोई वंचित न हो, इसका ध्यान रखा जाये।
श्री नाईक ने कहा कि भारत सबसे बड़ा जनतंत्र है। संविधान ने भारत के सभी व्यस्क नागरिकों को मतदान का अधिकार दिया है। मताधिकार का उपयोग करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले व्यस्कों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करना चाहिए। मतदान का अधिकार मिले और मतदान न करें, यह उचित नहीं है। जागरूक जनतंत्र में मतदान का अपना महत्व होता है। सरकारें मतदान के आधार पर बनती हैं। राज्यपाल ने बताया कि 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 23 पार्टियों के सहयोग से सरकार बनी थी। अविश्वास प्रस्ताव आने पर सरकार गिर गयी जिससे एक वोट का महत्व पता चलता है। उन्होंने कहा कि एक वोट से सरकारें बनती और बिगड़ती हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज कुमार ने कहा कि संविधान की सबसे महत्वपूर्ण देन है मतदान का अधिकार। मतदान के महत्व को हमें समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा साधन है मतदान।
मुख्य निर्वाचन अधिकरी श्री वेंकटेश्वर लू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माण करने वाले महापुरूषों ने मतदान का अधिकार दिया है। मतदान का महत्व समझें तथा उनके सपनों को साकार करने के लिये मतदान करें।
इस अवसर पर राज्यपाल ने विधान सभा चुनाव 2017 को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से कराने वाले महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था श्री हरिराम शर्मा, आई0जी0 श्री रमित शर्मा, पूर्व जिलाधिकारी इलाहाबाद श्री संजय कुमार, श्री योगेश्वर राम मिश्र, श्री वैभव श्रीवास्तव, श्री दिनेश चन्द्रा, श्री राम केवल तिवारी, श्री समीर वर्मा, एन0आई0सी0 के महानिदेशक श्री सौरभ गुप्ता सहित अन्य लोगों को भी स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने मतदाता दिवस पर ‘शपथ’ दिलायी तथा प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

Comments (0)

सलामें शहादत कार्यक्रम में विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Posted on 25 January 2018 by admin

शहीदों की कुर्बानी को हम नहीं भुला सकते-मोहसिन रजा14
लखनऊ 25 जनवरी। गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर रेसिंग होप्स असिस्टेंट्स के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं शहीदों के सम्मान में सलामें शहादत का आयोजन रेसिंग होप्स विज्ञान पुरी, महानगर में किया गया, जिसमें मुस्लिम वक्फ, हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा एवं श्वेता सिंह ने विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
6मुख्य अतिथि मोहसिन रजा ने प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानी को हम नहीं भुला सकते उनका जो योगदान देश के प्रति रहा है वो कैसे हम भुला दें। देश के जवान जो शहीद हुए वे सम्मान के लायक हैं। देश को उन पर गर्व है। विशिष्ट अतिथि श्वेता सिंह ने कहा कि देश की रक्षा करने में शहीद हुए सभी शहीदों को हम नमन करते हैं। देश की एकता एवं अखण्डता के लिये उन्होंने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया, हम सब उन्हें नमन करते हैं। आज तनुज नागपाल, मोहित, सिद्धार्थ, संतोष चैरसिया, सुनील मिश्रा, मनोज सिंह सहित एक दर्जन लोगों ने स्वैच्छित रक्तदान किया और शहीद जितेन्द्र सिंह, शहीद नवनीत राय, शहीद मेजर प्रतीक मिश्रा, सत्या सिंह, अपूर्वा, राजेश्वरी सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोनिका साईं, अवधेश गुप्ता छोटू, नीलम तिवारी, मोहित जायसवाल, सबीना सैफी, दीपक सिंह, वैष्णवी विनायक, मधु सुभाष, संजय शर्मा आदि नागरिक बन्धु उपस्थित थे। कार्यक्रम आयोजक मोनिका साईं ने बताया कि हमारी संस्था कई वर्षों से वृद्धों की सेवा एवं सामाजिक कार्य में तत्पर है। कल गणतन्त्र दिवस की 67वीं वर्षगांठ देश मनाने जा रहा है, देश को आजादी दिलाने के लिये अनेकों वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी।51

Comments (0)

बुन्देलखण्ड क्षेत्र के जनपदों के अन्तर्गत स्थापित लगभग 4500 इकाईयाॅं लाभान्वित होंगी-पचैरी

Posted on 25 January 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री लखनऊ ,चारबाग लखनऊ स्थित, बाल संग्रहालय लाॅन में आज दिनांक 25.01.2018 को उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ द्वारा 15 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योगी प्रदर्षनी का उद्घाटन प्रदेष सरकार के कबीना मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी द्वारा को अपराह्न 2ः00 बजे, मुख्य द्वार पर फीता काटकर किया गया। दिनांक 25.01.2018 से 07.02.2018 तक होने वाली इस प्रदर्षनी का आयोजन ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ की थीम पर किया गया है।
प्रदर्षनी के उद्घाटन के साथ ही मा0 मंत्री/मुख्य अतिथि द्वारा राश्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पष्चात प्रदर्षनी में उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा महात्मा गांॅधी की प्रतिमा पर पुश्प अर्पित किये गये एवं प्रदर्षनी का अवलोकन भी किया गया। प्रदर्षनी कार्यक्रम का षुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर श्री अविनाष त्रिवेदी, मा0 विधायक, बक्षी का तालाब भी उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण से किया गया। कार्यक्रम की षुरूआत गणेष वन्दना के साथ हुई तत्पष्चात् अतिथिगणों का स्वागत स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। इसके पश्चात राश्ट्रीय कथक संस्थान लखनऊ के कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई साथ ही अन्य रंगारंग कार्यक्रमोें का आयोजन भी किया गया।
अपने उद्बोधन में उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्येाग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री अविनाष कृश्ण सिंह, द्वारा ‘‘पं0 दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना’’ (षीघ्र ही प्रारम्भ) के बारे मे विस्तार से बताया गया कि, इस योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेष के पूर्वांचल तथा बुन्देलखण्ड में आने वाले 24 जनपदों में ‘‘एक जनपद-एक उत्पाद’’ के अन्तर्गत चिन्हित उद्योगों को वरीयता दी जायेगी। योजना के क्रियान्वयन से पूर्वांचल तथा बुन्देलखण्ड क्षेत्र के जनपदों के अन्तर्गत स्थापित लगभग 4500 इकाईयाॅं लाभान्वित होंगी। इस योजना मे स्थापित इकाईयों को अधिकतम 13 प्रतिषत ब्याज उपादान का लाभ एवं 3 वर्शों तक उक्त सुविधा अनुमन्य होगी। इसके अन्तर्गत खनिज, वन, कृशि, खाद्य, बहुलक-रसायन, इन्जीनियरिंग व गैर परम्परागत ऊर्जा तथा वस्त्र और सेवा आधारित उद्योग पात्र सम्भावित उद्योग समूह के रूप में होंगे।
खादी नीति के बारे में अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि, आज खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों एवं योजनाओं को जन सामान्य तक पहॅंुचाने व उनकी गुणवत्ता सुनिष्चित कराने हेतु नयी विस्तृत खादी तथा ग्रामोद्योग विकास एवं सतत् स्वरोजगार प्रोत्साहन नीति बनाई जा रही है।
खादी कामगारांे के सम्बन्ध में मुख्य अतिथि मा0 मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी द्वारा बताया गया कि, पिछली सरकारों द्वारा पूर्व मेें खादी वस्त्रों की बिक्री पर मात्र 10 प्रतिषत रिबेट की व्यवस्था की गई थी। जो कि 2 अक्टूबर, से 108 कार्य दिवसों हेतु मान्य होती थीं। जिसको मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्षन में 10 प्रतिषत से बढ़ाकर 15 प्रतिषत किया गया है, जो कि 108 कार्य दिवसों के स्थान पर पूरे वर्श भर लागू रहेगी जिसमें से 5 प्रतिषत सीधे कत्तिनों एवं बुनकरों को उपलब्ध कराई जायेगी। इससे खादी का काम करने वाले पिछड़े व गरीब वर्ग को सीधे लाभ मिलेगा। इस मौके पर विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 08 मार्च से कराने का निर्णय

Posted on 25 January 2018 by admin

लखनऊः 25 जनवरी, 2018
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संस्कृत की परीक्षाएं 08 मार्च, 2018 से कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
परिषद की एक विज्ञप्ति के अनुसार परिषद के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पाठ्यक्रम समिति, परीक्षा समिति, परीक्षाफल समिति, वित्त समिति, मान्यता समितियों का गठन किया गया है।
परिषद द्वारा दी जाने वाली नवीन मान्यता के सम्बन्ध में कार्यकारिणी द्वारा नीति निर्धारित करने का भी सुझाव दिया गया। संस्कृत शिक्षा परिषद के विशाल भवन के निर्माण हेतु राज्य सरकार की निर्माण इकाई से आगणन तैयार कराकर स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि वर्ष 2018 का परीक्षाफल संस्कृत शिक्षा परिषद की बेवसाइट के माध्यम से घोषित किया जाय।
मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने गणतन्त्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी
लखनऊः 25 जनवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विकास मंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री श्री सुरेश पासी, राज्य मंत्री पशुधन श्री जय प्रकाश निषाद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
एक बधाई संदेश में मंत्रिमण्डल के इन सदस्यों ने कहा है कि गणतन्त्र दिवस हमें आजादी की लड़ाई में तमाम ज्ञात अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर देता है। इसके साथ ही देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेने का भी मौका देता है।

Comments (0)

रीता बहुगुणा जोशी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वर्ष 2018-19 की प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की

Posted on 25 January 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक:-25 जनवरी, 2018

प्रदेश की परिवार कल्याण, महिला कल्याण, मातृ शिशु कल्याण, पर्यटन मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज सचिवालय स्थित अपने सभाकक्ष में भारत सरकार की स्वीकृति के लिए प्रेषित की जाने वाली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वर्ष 2018-19 की प्रस्तावित कार्य योजना की समीक्षा की।
बैठक में प्रो0 जोशी ने मिशन निदेशक श्री पंकज कुमार से कहा कि महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य योजनाओं पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव सुविधा के लिए पी0पी0सी0 (प्रसव हेतु बनाया गया स्वास्थ्य केन्द्र) निर्माण हेतु आवश्यकता के आधार पर 20 जिलों की प्राथमिकता तय करके सूची बनाई जाए, जिससे स्वीकृति हेतु चयन में प्राथमिकता तय हो सके। उन्होंने ए.एन.एम. भर्ती के लिए विभागीय कार्यवाही की समीक्षा भी की तथा नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश भी दिए।img-r
मिशन के निदेशक श्री पंकज कुमार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पहले से चल रहे कार्यक्रमों के अतिरिक्त नये प्रस्तावों के तहत निर्धारित कार्यक्रम और उनके लिए प्रस्तावित बजट की जानकारी परिवार कल्याण मंत्री को दी।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्तमान में मैटरनल हेल्थ चाइल्ड हेल्थ, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, फैमिली प्लानिंग, प्री कान्सेप्शन, प्री नेटल डायग्नाॅस्टिक टेस्ट, कम्प्यूटरीकृत प्रोसेस, आई.एम.ई.पी. सर्विसेज, मेनस्टीमिंग आॅफ आयुष, इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ई.एम.टी.एम.), प्रोक्योरमेंट, हेल्थ मैनेजमेंट इन्फारमेशन सिस्टम/मदर एण्ड चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम, निर्माण कार्य, नियमित टीकाकरण, नेशनल अरबन हेल्थ मिशन, नाॅन कम्यूनिकेबल डिजीज, ब्लड सर्विसेज तथा नेशनल डिजीज कन्ट्रोल प्रोग्राम कार्यक्रम संचालित हैं।
वर्ष 2018-19 में प्रस्तुत नये प्रस्तावों में मैटरल हेल्थ प्रोग्राम, चाइल्ड हेल्थ प्रोग्राम, फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम, क्वालिटी इन्श्योरंेस प्रोग्राम निर्माण, कम्यूनिटी प्रासेस, नाॅन कम्प्यूनिकेबल डिजीज, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कार्यक्रमों को सम्मिलित करते हुए अपेक्षित बजट का प्रस्ताव किया गया हैं।
नये प्रस्तावों में अधिक प्रसवभार (200 प्रतिमाह) वाले स्वास्थ्य केन्द्रों पर 1375 सुरक्षा गार्ड, उपलब्ध कराने हेतु 2970 लाख रुपये, लेवर रुम तथा आपरेशन थियेटर की सामथ्र्य वृद्धि के लिए 805.31 लाख रुपये, चार मेडिकल कालेजों में महिला रोगी सबंधी विभाग/ओटी में सघन चिकित्सा यूनिट, एचडीयू के लिए 835.89 लाख रुपये, हेल्थ प्रमोशन डे के लिए 3823.37 लाख रुपये, आशा-ए.एन.एम.-आंगनबाड़ी मीटिंग के लिए 4167.67 लाख रुपये, प्रदेश में 1080 हेल्थ और वेलनेस केन्द्रों के लिए 17206.02 लाख रुपये, प्रदेश में हेपेटाइटिस सी मैनेजमेंट एवं क्योर प्रोजेक्ट के लिए 2885 लाख रुपये तथा प्रदेश के 82 जिला स्तरीय अस्पतालों एवं 821 सिटी हेल्थ सेन्टर्स पर मेडिकल वेस्ट कलेक्शन शेड्स के लिए 2709 लाख रुपये धनराशि इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों मंे शामिल किया गया है।
बैठक में मिशन निदेशक श्री पंकज कुमार, सहायक मिशन निदेशक सुश्री श्रुति, सहायक मिशन निदेशक श्री निखिल चन्द्र, महाप्रबंधक नियोजक डा0 मधु शर्मा, फाइनेंस कंट्रोल सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

बी.एस.पी. द्वारा जारी प्रेेस विज्ञप्ति-दिनांक 25.01.2018

Posted on 25 January 2018 by admin

(1) समस्त देशवासियों, वीर जवानों, मेहनतकश लोगों व ख़ासकर उत्तर प्रदेश की समस्त जनता को 69वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
(2) अति-मानवीय व कल्याणकारी व अनुपम भारतीय संविधान के लागू होने के दिन खासकर यह आकलन करने का समय है कि इस संविधान के पवित्र उद्देश्यों के तहत् मानवीय लक्ष्यों को हासिल करने में देश ने कितनी सफलता प्राप्त की है, देश में कितनी ग़़रीबी, बेरोज़गारी, जातिवादी शोषण व जुल्म-ज्यादती आदि दूर हुई है तथा सामाजिक न्याय व आर्थिक समानता अर्थात सामाजिक लोकतंत्र के क्षेत्र में देश ने कितना संतोषजनक काम किया है? अर्थात विभिन्न सरकारों ने अब तक इस संविधान को कितना सफल बनाया है अथवा विफल किया है?
(3) यह शायद पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस पर देश के सामने इतनी ज़्यादा हिंसा, उग्रता व अव्यवस्था समस्त देशवासियों को चिन्तित किये हुये है, जिसके लिये कोई और नहीं बल्कि स्वयं बीजेपी सरकारों की अपनी जातिवादी, साम्प्रदायिक व जनविरोधी नीतियाँ व कार्यप्रणाली ही जिम्मेदार हैं: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद सुश्री मायावती जी।

लखनऊ, 25 जनवरी 2018: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद सुश्री मायावती जी ने समस्त देशवासियों, वीर जवानों, मेहनतकश लोगों व ख़ासकर उत्तर प्रदेश की समस्त जनता को 69वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है तथा कामना की है कि इन सबके जीवन में वे सारी खुशियाँ व तरक्की आये जिसकी कल्पना संविधान को लागू करते समय की गयी थी।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की अथक मेहनत व मानवता के प्रति उनकी ज़बर्दस्त सूझ-बूझ, दूरदृष्टि एवं देशहित की समतामूलक धर्मनिरपेक्ष सोच के फलस्वरूप बना अति-मानवीय व कल्याणकारी संविधान आज ही के दिन से देश में लागू हुआ था और यही पवित्र संविधान ही देश की समस्त आमजनता की असली विरासत, प्रेरणा व शक्ति है जिसे बचाये रखने की चुनौती आज देश के समस्त सवा सौ करोड़ जनता के सामने उठ खड़ी हुयी है।
इसके साथ ही ख़ासकर वर्तमान हालात के मद्देनजर यही वह दिन है कि जब यह आकलन करना बहुत जरूरी हो गया है कि देश के अनुपम संविधान के अनुरूप मानवीय लक्ष्यों को हासिल करने में कितनी सफलता प्राप्त हुयी है? साथ ही देश में ग़रीबी, बेरोज़गारी जातिवादी शोषण व जुल्म-ज्यादती आदि कितनी दूर हुई है तथा सामाजिक न्याय व आर्थिक समानता के क्षेत्र में देश ने कितना संतोषजनक काम किया है?
सुश्री मायावती जी ने कहा कि यह शायद पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सामने इतनी ज़्यादा हिंसा, उग्रता व अव्यवस्था छायी हुयी है जो समस्त देशवासियों को चिन्तित किये हुये है, जिसके लिये कोई और नहीं बल्कि स्वयं बीजेपी सरकार की अपनी गलत जातिवादी, साम्प्रदायिक व जनविरोधी नीतियाँ व कार्यप्रणाली ही पूरे तौर से जिम्मेदार हैं और इससे छुटकारा पाने के लिये आने वाले समय में देश को पूर्ण रूप से ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुुखाय’’ के लिये काम करने वाली ही सरकार की जरूरत है जिसमें ही देश, प्रदेश व आमजनता का हित निहित है।
जारीकर्ता:
बी.एस.पी. राज्य कार्यालय उ.प्र.
12 माल ऐवेन्यू, लखनऊ

Comments (0)

दिमागी बुखार पर विजय पाकर ही दम लेगी भाजपा सरकार- डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 25 January 2018 by admin

लखनऊ 25 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि पूर्वांचल में दिमागी बुखार के दानव के खात्मे के लिए मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पूरी तरह संकल्पबद्ध है। बच्चों को दिमागी बुखार से बचाने के लिए पहली बार प्रदेश में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में योजनाबद्ध कार्य शुरू हुआ है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पहली बार भाजपा सरकार ने दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए महीनेवार कैलेंडर तैयार किया है। हर महीने के अलग-अलग लक्ष्य तैयार किए गए हैं। दिमागी बुखार से पीड़ित पूर्वांचल के नौ जिलों के जिला अस्पतालों में बनाए गए पीड्रियाटिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। दिमागी बुखार के लिए बनाई कई कार्ययोजना की निगरानी और सर्विलांस के लिए एक विशेष दस्ते का गठन भी किया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी स्वयं दिमागी बुखार के निरोधात्मक उपायों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना देखी और दिमागी बुखार के खिलाफ जंग में सरकारी के साथ निजी डॉक्टरों को भी जोड़ने का निर्देश दिया। पिछले वर्ष मार्च में सत्ता संभालने के बाद से मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह से दिमागी बुखार पर नियंत्रण के प्रयास शुरू किए हैं उसके प्रारंभिक नतीजे सामने भी आने लगे हैं। दिमागी बुखार पीड़ितों को उनके घर के समीप मौजूद इंसेफ्लाटिस ट्रीटमेंट सेंटर में ही इलाज मुहैया हो जाने से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पर मरीजों की निर्भरता में कमी आई है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2016 में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जहां दिमागी बुखार के 45 प्रतिशत रोगी भर्ती हुए थे वहीं वर्ष 2017 में यह आंकड़ा 35 प्रतिशत से भी कम है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर हेल्थ् वर्कर अब घर-घर जाकर दिमागी बुखार से पीड़ित रोगियों की पहचान कर रहे हैं और उन्हें समय पर जरूरी इलाज भी मुहैया करा रहे हैं। समय पर इलाज मिल जाने पर गोरखपुर और बस्ती मंडल के जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) और एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) पीड़ित सात जिलों के अस्पतालों में केस फेटलिटी रेट (सीएफआर) में भी काफी गिरावट हुई है।
डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि वर्ष 2016 में जहां एईएस के लिए सीएफआर 16.39 व जेई के लिए 16.74 था वहीं वर्ष 2017 में एईएस के लिए सीएफआर 14 प्रतिशत से कम और जेई के लिए 10 प्रतिशत से कम है। ये आंकड़े संकेत करते हैं कि दिमागी बुखार के खिलाफ सरकार की जंग सही दिशा में जा रही है। अब वह दिन दूर नहीं जब पूर्वांचल से दिमागी बुखार का समूल नाश हो जाएगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in