Archive | लखनऊ.

राज्यपाल ने पुस्तक ‘ताजमहल - मल्टीपल नरेटिव्स’ का लोकार्पण किया

Posted on 13 March 2018 by admin

लखनऊ 13 मार्च, 2018

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित एक समारोह में सुश्री अमिता बेग व श्री राहुल मेहता द्वारा लिखित पुस्तक ‘ताजमहल - मल्टी नरेटिव्स’ का विमोचन किया। पुस्तक का प्रकाशन ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा किया गया है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर दोनों लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि ताजमहल पर न जाने कितनी किताबें पूर्व में लिखी जा चुकी हैं। ताजमहल में कितनी किताबें लिखी गयी हैं यह शोध का विषय है। विश्व के 7 अजूबों में ताजमहल एक अजूबा है, लोगों की जानकारी यही तक सीमित है। ताजमहल का निर्माण हुए लगभग 365 वर्ष हो गये हैं। मगर ताज आज भी उसी शान-ओ-शौकत से खड़ा है। आधुनिक विज्ञान ने इतनी तरक्की की है फिर भी 40-50 साल में आज का कोई भी निर्माण अपनी आभा खो देता है। उन्होंने कहा कि इतने साल सही सलामत रहना ताज की विशेषता है।
श्री नाईक ने कहा कि ताज की सुंदरता को देखने देश सहित पूरे विश्व से हजारों लोग प्रतिदिन आते हैं। सुंदरता को जितना देखे उतनी सुंदरता बढ़ती है। यही हाल ताजमहल देखने का है। जो आनन्द नदी या समुद्र के किनारे बैठ कर देखने में मिलता है वैसा ही भाव ताज की सुंदरता को देखने में मिलता है। उन्होंने बाणभट्ट के एक संस्कृत श्लोक का अर्थ बताते हुए कहा कि ‘क्षण-प्रति-क्षण जो चीज नई होती रहे अथवा दिखे वही सौन्दर्य है।’ उन्होंने कहा कि ताज के सौन्दर्य को बचाने के लिए विचार करने की जरूरत है।
राज्यपाल ने कहा कि आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को खान-पान व रहने की अच्छी सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। ताज की भांति हिमालय और गंगा के सौन्दर्य को प्रकट करने वाली और पुस्तकें लिखी जायें जिससे लोगों को नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ-साथ उसकी विशेषता का भी पता चले। अनेक ऐसे धरोहर हैं जिनके बारे में लोगों को ज्ञान नहीं है। बहुत से लोग लखनऊ के राजभवन को देखने आते हैं। इसी दृष्टि से राजभवन का उद्यान हर साल 15 दिन के लिए आम नागरिकों के लिए खोला जाता है।
लेखक श्री राहुल मेहरोत्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ताजमहल आगरा का हिस्सा है और आगरा ताजमहल का हिस्सा है। आगरा है तो ताज है और ताज है तो आगरा है, इसे समझना होगा। आगरा को बढ़ाने के लिए जितना रोजगार उपलब्ध होगा उतना ही आगरा के लोग सम्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि आगरा को समृद्ध शहर बनाना होगा।
लेखिका सुश्री अमिता बेग ने विस्तार से बताया कि ताजमहल पर किताब लिखने के लिए वे कैसे प्रेरित हुए। कार्यक्रम में ओम बुक्स इंटरनेशनल के प्रमुख श्री अजय मागो ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री दीपा चैधरी ने किया।

Comments (0)

गोरखपुर गौशाला निर्माण हेतु 409.64 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 13 March 2018 by admin

लखनऊ: 13 मार्च, 2018

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत नगर निगम गोरखपुर में कान्हा गौशाला के निर्माण हेतु 819.29 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 409.64 लाख रुपये स्वीकृत किया है।

नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी, 2018 द्वारा नगर निगम गोरखपुर में कान्हा गौशाला की स्थापना के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी थी। गौशाला की स्थापना के लिए इस सम्बन्ध में धनराशि जारी कर दी गयी है।

Comments (0)

रोजगार मेले का आयोजन 17 को

Posted on 13 March 2018 by admin

लखनऊ-13 मार्च 2017, सहायक निदेशक सेवा योजन लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ द्वारा 17 मार्च 2018 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें इण्टर/स्नातक एवं डिप्लोमा ( मकैनिकल/इलेक्ट्रकल/ आटोमोबाइल ) प्रशिशित अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि उपरोक्त रिक्तियाॅं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ के पोर्टल पर आन-लाइन प्रदर्शित की जा चुकी है जिसमे आवेदन करने की अन्तिम तिथि 16 मार्च 2018 के सायंकाल 4 बजे तक है। उन्होने बताया कि 17 मार्च 2018 को समस्त आवेदित अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक मूल अंक/ प्रमाण पत्र के साथ प्रातः 10-30 बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग लखनऊ में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग लखनऊ से सम्पर्क कर सकते है।

Comments (0)

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम घोषित

Posted on 13 March 2018 by admin

लखनऊ-13 मार्च 2017, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद लखनऊ में नगरीयय निकायों के निर्वाचित सदस्यों मे से जिला योजना समिति के लिए वर्गवार निर्धारित संख्या में सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।
श्री शर्मा ने बताया कि नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से अनारक्षित वर्ग के 08, अनारक्षित महिला वर्ग के 04, अनुसूचित जाति वर्ग के 02, अनुसूचित जाति महिला वर्ग के 02, अन्य पिछडा वर्ग के 02, तथा अन्य पिछडावर्ग महिला के 02 का निर्वाचन किया जाना है। उक्त निर्वाचन के लिए सार्वजनिक निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 20 मार्च 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ळ 4 बजे तक जिला मजिस्टेªेट न्यायालय कक्ष संख्या- 19 कलेक्टेªेट लखनऊ में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जायेंगे। 20 मार्च 2018 को ही अपरान्ह 4 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी। 24 मार्च 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकते है, 28 मार्च 2018 को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा तथा 28 मार्च 2018 को ही अपरान्ह 3 बजे से मतगणना प्रारम्भ की जायेगी।

Comments (0)

योगी सरकार की एक वर्ष उपलब्धियों को लेकर जन-जन तक जायेंगे संगठन और सरकार - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 13 March 2018 by admin

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर हुआ निर्णय

7-8 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति आगरा में

लखनऊ 13 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों-संगठन मंत्रियों, मोर्चो के अध्यक्षों की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन। आगामी 30 अप्रैल तक की संगठनात्मक कार्ययोजना तय की गई। आगरा में प्रदेश कार्यसमिति का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी कार्ययोजनाओं की सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 30 अप्रैल तक की संगठनात्मक कार्ययोजना तय की गई। प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को संगठन और सरकार के समन्वय से जनता के बीच ले जाने का निर्णय हुआ। गांव, वार्ड, बूथ तक सरकार की उपलब्धियां लेकर कार्यकर्ता पहुंचेंगे, इस कार्य में सभी पदाधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया है। इसी संदर्भ में 14, 15, 16 मार्च को प्रदेश के सभी जनपदों में जिला कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी मार्गदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय 15 मार्च को फर्रूखाबाद एवं 16 मार्च को कन्नौज में कार्यशालाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कानपुर व बरेली एवं प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सोनभद्र व भदोही सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी प्रवास पर रहेंगे। 17 मार्च को प्रदेश के सभी मण्डलांे में एक साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर, ग्राम, वार्ड व जिला स्तर तक के पार्टी के नियमित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा के पश्चात योजना तैयार की गई। कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण बाद में तिथिवार जारी होगा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति 7 व 8 अप्रैल को आगरा में आयोजित होगी।
डा0 पाण्डेय ने मीडिया द्वारा जिलाध्यक्षों को बदले जाने को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि जिलों की टीमें अच्छा काम रही है उन्हें बदले जाने की आवश्यकता नहीं है। यदि एक-दो जिलों में कोई गंम्भीर विषय आएंगे तब कार्यवाही होगी। प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश से 80 में से 80 सीटों पर विजय पताका फहराएगी। योगी सरकार की विश्वसनीयता दिन व दिन बढ़ रही है। मोदी सरकार एवं योगी सरकार की उपलब्धियों जन-जन तक पहुंचाने के महाभियान में भाजपा परिवार एवं सरकार जुटेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्दा कर्दम, जसवन्त सैनी, जेपीएस राठौर, नवाब सिंह, शिवनाथ यादव, पद्मसेन चैधरी, पुरूषोत्तम खण्डेवाल, अक्षयवर लाल गौड़, दयाशंकर सिंह, लक्ष्मण आचार्य, डाॅ. राकेश त्रिवेदी, बीएल वर्मा, श्रीमती रंजना उपाध्याय, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, संतोष सिंह, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, अमर पाल मौर्य, देवेश कोरी, राम तेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, वाई.पी. सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, सुभाष यादव, श्रीमती दर्शना सिंह, राजेश वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, मानवेन्द्र सिंह, सुरेश तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी, ओमप्रकाश जी, ब्रज बहादुर जी, शिव कुमार पाठक, भवानी सिंह जी, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम का हिस्सा है आठ अधिकारियों की बर्खास्तगी, जनता का काम न करने वाले दागी अफसर सरकार के रडार पर, होगी कार्रवाई - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 13 March 2018 by admin

लखनऊ 13 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने में जुटी हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग के आठ अधिकारियों की बर्खास्तगी इसी बात का उदाहरण है। पिछले एक साल के दौरान सरकार अलग-अलग विभागों के ऐसे दर्जनों अफसरों को बर्खास्त कर चुकी है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले थे और पिछली सरकारों के दौरान जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। पिछले पंद्रह सालों के दौरान ऐसा पहली बार हो रहा है जब भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई हो रही है। इस ऐतिहासिक कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी बधाई के पात्र हैं।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में हर रोज ऐसे अफसर-कर्मचारी चिन्हित हो रहे हैं, जिनका रवैया जनहित के खिलाफ है और जिनकी कार्यशैली को लेकर आम लोगों की राय ठीक नहीं है। ऐसे अधिकारी और कर्मचारी सरकार के रडार पर हैं, उनकी लगातार समीक्षा की जा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद ही योगी आदित्यनाथ जी ने ऐलान किया था कि अधिकारी खुद को सुधार लें, अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने इसी के साथ दागी अफसरों के खिलाफ लंबित मामलों को तेजी से खत्म कर ऐसे अफसरों को जबरिया रिटायर करने की भी घोषणा की थी। इसी के तहत दागी अफसरों को सेवा से बाहर किया जा रहा है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में भ्रष्टाचार हमेशा से एक बड़ी समस्या रही थी। ऐसे में योगी जी की अगुवाई में सरकार जिस तरह भ्रष्ट नौकरशाहों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है उससे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा संदेश जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने कहा है कि तमाम भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की लगातार हो रही गिरफ्तारी भी इसी मुहिम का हिस्सा है और जनहित में ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Comments (0)

केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली सहित सभी भाजपा प्रत्याशियों ने किया राज्यसभा के लिए नामा

Posted on 12 March 2018 by admin

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार

लखनऊ 12 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली सहित भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा नामांकन के समय साथ रहे। डा0 पाण्डेय ने सबका साथ-सबका विकास के फामूर्ले पर प्रत्याशी चयन करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह तथा केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।1
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी के साथ अब वित्तमंत्री जी भी उत्तर प्रदेश से प्रतिनिधित्व करेंगे। केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई देता हॅू जिन्होंने सकलदीप राजभर एवं हरनाथ सिंह यादव जैसे साधारण गरीब, किसान परिवारों में जन्में कार्यकर्ताओं को राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में चुना।
केन्द्रीय नेतृत्व ने जेटली जी जैसे कुशल रणनीतिकार एवं अर्थशास्त्री को उत्तर प्रदेश से प्रत्याशी बनाया, तो वहीं कुशल चिकित्सक एवं भाजपा महामंत्री डा0 अनिल जैन को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनाने का निर्णय लिया, केन्द्रीय नेतृत्व की इस दूरदर्शिता के लिए साधुवाद।
किसानों का प्रतिनिधित्व राज्यसभा में निश्चित करने के लिए किसान नेता तथा पूरे देश के किसानों के लिए कार्य करने वाले विजय पाल सिंह तोमर को राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में चयनित किया। दलित समाज से आने वाली तथा वर्षों से पार्टी के लिए विभिन्न दायित्वो पर कार्य करने वाली प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम को प्रत्याशी बनाने पर केन्द्रीय नेतृत्व का आभार। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का र्निणय सच्चे अर्थो में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की अन्त्योदय की अवधारणा को साकार करना है।3
राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव एवं लम्बे समय से सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले तथा लम्बे समय से सार्वजानिक जीवन के समर्पित समाजसेवी अशोक वाजपेयी के उत्तर प्रदश्ेा से राज्यसभा पहुंचाने के निर्णय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित शाह समेत समस्त केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूॅ।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रत्याशी चयन में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं तथा सबका साथ-सबका विकास का भाव परलक्षित होता है। प्रत्याशी चयन में गरीब, दलित, पिछड़ों सहित सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिसमें सभी के कल्याण और उत्थान का भाव निहित है।

Comments (0)

इग्नू द्वारा अंगीकृत गांव में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन

Posted on 11 March 2018 by admin

इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अन्तर्गत एक स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प वीरांगना अवन्तीबाई जिला महिला अस्पताल, लखनऊ के सहयोग से आज दिनांक 11 मार्च 2018 को इग्नू द्वारा अंगीकृत ग्राम - बिन्दोवा, मोहनलालगंज, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस शिविर में लगभग 200 ग्रामीणों ने भाग लिया।
img_20180311_144704726
डाॅ0 सलमान खान, बाल रोग विषेषज्ञ, वीरांगना अवन्तीबाई जिला महिला अस्पताल, लखनऊ ने ग्रामीणों के समक्ष बच्चों से सम्बन्धित होनें वाले रोगों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं उन्हें इनके लक्षणों, कारणों तथा निवारण के बारे में जानकारी दी। साथ-ही-साथ उन्होंने कंगारू मदरकेयर पद्धति से जुडे़ फायदों के विषय में अवगत कराया।

डाॅ0 कीर्ति विक्रम सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक व कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय में अवगत कराया और उन्हें इग्नू द्वारा संचालित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुडे़ कार्यक्रमों के बारे में बताया, साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि ये कार्यक्रम अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क है। इस अवसर पर उन्होनें सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम की प्रशंसा की और लोगों को इसका लाभ उठाने की सलाह दी।

इस कार्यक्रम के दौरान इग्नू एन0एस0एस0 इकाई के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर गांव वालों को पल्स-पोलियो अभियान के बारे में बताया एवं उनके साथ मिलकर एक जागरूकता रैली भी निकाली।

डाॅ0 अनामिका सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय निदेषक ने कार्यक्रम का संचालन किया और अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Comments (0)

51-फूलपुर तथा 64- गोरखपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन आज दिनांक 11 मार्च, 2018 को शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न - मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted on 11 March 2018 by admin

लखनऊ: 11 मार्च, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एल0 वेकेंटेश्वर लू ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जनपद के 51-फूलपुर तथा 64- गोरखपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन क्षेत्र में उप चुनाव के लिए मतदान आज दिनांक 11 मार्च, 2018 को प्रातः 7ः00 बजे से शुरू होकर सायं 05ः00 बजे के मध्य शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
इस उप चुनाव में लगभग 39.13 लाख (21.51 लाख पुरूष तथा 17.61 लाख महिलायें) मतदाता हैं। उप चुनाव हेतु कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें से 03 महिला उम्मीदवार है।
उन्होंने बताया कि उप चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये थे। निर्वाचन क्षेत्र के कुल 4296 पोलिंग स्टेशनों पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी थी। 665 वीडियो/डिजिटल कैमरे चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए लगाये गये थे। मतदान केन्द्रों पर 280 माइक्रो आब्जर्वर की भी ड्यूटी लगायी गयी थी। निर्वाचन क्षेत्र में 289 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 39 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट उप चुनाव ड्यूटी में पर्यवेक्षण हेतु लगाये गये थे। इसके साथ ही आयोग द्वारा नियुक्त 04 सामान्य, 02 पुलिस प्रेक्षक तथा 02 व्यय प्रेक्षक पूरी प्रक्रिया पर निरन्तर नजर रखे हुये थे। मतदान प्रक्रिया की निगरानी हेतु 95 पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग कीभी व्यवस्था की गयी थीं
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 65 कम्पनी केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों/ पीएसी की तैनाती निर्वाचन क्षेत्र में की गयी थी। निर्वाचन क्षेत्रों से लगभग 41 बीयू, 38 सीयू तथा 114 वीवीपैट में मामूली तकनीकी शिकायतें प्राप्त हुयीं जिन्हें परिवर्तित कर सुचारू रूप से मतदान सम्पन्न कराया गया। कार्यालय के संवाद केन्द्र में तैनात कर्मियों द्वारा निरन्तर मतदेय स्थलों से सम्बद्ध टेलीफोन नम्बरों पर सीधे सम्पर्क कर पूरे समय जानकारी प्राप्त की जाती रही।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार सायंकाल 5ः00 बजे तक 51-फूलपुर लोकसभा में 37.39 तथा 64-गोरखपुर लोकसभा में 43 प्रतिशत मतदान हुआ। गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2014 में 51-फूलपुर लोकसभा में 50.16 तथा 64-गोरखपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 54.65 प्रतिशत मत पड़े थे।

Comments (0)

मूल्यांकन केंद्र के 200 मीटर की परिधि में मैनेजमेंट के लोगों का प्रवेश निषेध होगा

Posted on 11 March 2018 by admin

नकल और हंगामें वाले स्थानों का चिह्नांकन कर पुलिस, एसटीएफ की भी मदद लेकर शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाएं करवाएं

संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता
-उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
लखनऊ: 11 मार्च, 2018
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज आगरा स्थित सर्किट हाउस में माध्यमिक शिक्षा परिषद की कापियों के मूल्यांकन और डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर कुलपति और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डॉ. दिनेश शर्मा ने शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाओं का संचालन कराने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने 10 और 12वीं की परीक्षाओं के बेहतर ढंग से संचालन के लिए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 16 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो रहा है। ताकि हमें परिणाम समय घोषित किया जा सके। परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में होगा। टॉप 20 परीक्षार्थियों की कॉपियां ऑनलाइन की जाएगी। मूल्यांकन केंद्र के 200 मीटर की परिधि में मैनेजमेंट के लोगों का प्रवेश निषेध होगा। डीआईओएस और व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारी मूल्यांकन व्यवस्था के लिए शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था भी करेंगे, जिससे मूल्यांकन कार्य में किसी भी प्रकार से शिक्षकों की कमी न हो।
डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में जरूरत पड़ने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी व्यवस्था में लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुलपति और संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारी इसके लिए जरूरी सहयोग देंगे। परीक्षाएं शुचितपूर्ण ढंग से हों, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की तरह की ही व्यवस्था किये जाने के निर्देश भी उपमुख्यमंत्री ने दिए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई करें। नकल और हंगामें वाले स्थानों का चिह्नांकन कर पुलिस, एसटीएफ की भी मदद लेकर शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाओं को सम्पन्न कराया जाये। डा0 शर्मा ने निर्देश दिये कि परिक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें तथा डीएम और एसएसपी इसकी निगरानी करें। जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं वहां तत्काल कैमरे लगवाए जाएं।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय की परिधि में आने वाले सभी जिलों के डीएम और कप्तान कुलपति के साथ वार्ताकार संवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार कर लें और वहां पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करवाएं । एसएसपी आगरा अमित पाठक इस कार्य में जरूरी सहयोग देंगे। कुलपति प्रो. अरविंद दीक्षित ने बताया कि परीक्षा ठीक ढंग से सम्पन्न करवाई जाएगी। जून तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नए सत्र में सरकार उच्चशिक्षा की परीक्षाओं के लिए भी परीक्षा नीति लेकर आएगी। पूरे प्रदेश में कहीं भी नकल न हो और इससे जुड़े संगठित गिरोहों का खात्मा ही सरकार की नीति है। पूरे प्रदेश में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की भी नई नीति जारी की जाएगी, जिससे कहीं भी असमानता की स्थिति न बने। प्रदेश के निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालयों की फीस और निजी स्कूलों की फीस के नियमन के लिए भी सरकार अधिनियम ला रही है। नए सत्र से स्कूलों और विश्वविद्यालयों में 220 दिन कक्षाएं चलें इस दिशा में भी सरकार काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने एयरपोर्ट पर कमिश्नर के. राम मोहन राव, एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी राजा श्रीवास्तव के साथ विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के जिलों में नकल विहीन परीक्षाओं के संचालन पर बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने नकल के लिए संवेदनशील मथुरा, एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in