Categorized | लखनऊ.

मूल्यांकन केंद्र के 200 मीटर की परिधि में मैनेजमेंट के लोगों का प्रवेश निषेध होगा

Posted on 11 March 2018 by admin

नकल और हंगामें वाले स्थानों का चिह्नांकन कर पुलिस, एसटीएफ की भी मदद लेकर शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाएं करवाएं

संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता
-उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
लखनऊ: 11 मार्च, 2018
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज आगरा स्थित सर्किट हाउस में माध्यमिक शिक्षा परिषद की कापियों के मूल्यांकन और डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर कुलपति और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डॉ. दिनेश शर्मा ने शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाओं का संचालन कराने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने 10 और 12वीं की परीक्षाओं के बेहतर ढंग से संचालन के लिए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 16 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो रहा है। ताकि हमें परिणाम समय घोषित किया जा सके। परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में होगा। टॉप 20 परीक्षार्थियों की कॉपियां ऑनलाइन की जाएगी। मूल्यांकन केंद्र के 200 मीटर की परिधि में मैनेजमेंट के लोगों का प्रवेश निषेध होगा। डीआईओएस और व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारी मूल्यांकन व्यवस्था के लिए शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था भी करेंगे, जिससे मूल्यांकन कार्य में किसी भी प्रकार से शिक्षकों की कमी न हो।
डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में जरूरत पड़ने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी व्यवस्था में लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुलपति और संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारी इसके लिए जरूरी सहयोग देंगे। परीक्षाएं शुचितपूर्ण ढंग से हों, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की तरह की ही व्यवस्था किये जाने के निर्देश भी उपमुख्यमंत्री ने दिए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई करें। नकल और हंगामें वाले स्थानों का चिह्नांकन कर पुलिस, एसटीएफ की भी मदद लेकर शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाओं को सम्पन्न कराया जाये। डा0 शर्मा ने निर्देश दिये कि परिक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें तथा डीएम और एसएसपी इसकी निगरानी करें। जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं वहां तत्काल कैमरे लगवाए जाएं।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय की परिधि में आने वाले सभी जिलों के डीएम और कप्तान कुलपति के साथ वार्ताकार संवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार कर लें और वहां पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करवाएं । एसएसपी आगरा अमित पाठक इस कार्य में जरूरी सहयोग देंगे। कुलपति प्रो. अरविंद दीक्षित ने बताया कि परीक्षा ठीक ढंग से सम्पन्न करवाई जाएगी। जून तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नए सत्र में सरकार उच्चशिक्षा की परीक्षाओं के लिए भी परीक्षा नीति लेकर आएगी। पूरे प्रदेश में कहीं भी नकल न हो और इससे जुड़े संगठित गिरोहों का खात्मा ही सरकार की नीति है। पूरे प्रदेश में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की भी नई नीति जारी की जाएगी, जिससे कहीं भी असमानता की स्थिति न बने। प्रदेश के निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालयों की फीस और निजी स्कूलों की फीस के नियमन के लिए भी सरकार अधिनियम ला रही है। नए सत्र से स्कूलों और विश्वविद्यालयों में 220 दिन कक्षाएं चलें इस दिशा में भी सरकार काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने एयरपोर्ट पर कमिश्नर के. राम मोहन राव, एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी राजा श्रीवास्तव के साथ विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के जिलों में नकल विहीन परीक्षाओं के संचालन पर बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने नकल के लिए संवेदनशील मथुरा, एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in