Categorized | लखनऊ.

51-फूलपुर तथा 64- गोरखपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन आज दिनांक 11 मार्च, 2018 को शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न - मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted on 11 March 2018 by admin

लखनऊ: 11 मार्च, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एल0 वेकेंटेश्वर लू ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जनपद के 51-फूलपुर तथा 64- गोरखपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन क्षेत्र में उप चुनाव के लिए मतदान आज दिनांक 11 मार्च, 2018 को प्रातः 7ः00 बजे से शुरू होकर सायं 05ः00 बजे के मध्य शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
इस उप चुनाव में लगभग 39.13 लाख (21.51 लाख पुरूष तथा 17.61 लाख महिलायें) मतदाता हैं। उप चुनाव हेतु कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें से 03 महिला उम्मीदवार है।
उन्होंने बताया कि उप चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये थे। निर्वाचन क्षेत्र के कुल 4296 पोलिंग स्टेशनों पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी थी। 665 वीडियो/डिजिटल कैमरे चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए लगाये गये थे। मतदान केन्द्रों पर 280 माइक्रो आब्जर्वर की भी ड्यूटी लगायी गयी थी। निर्वाचन क्षेत्र में 289 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 39 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट उप चुनाव ड्यूटी में पर्यवेक्षण हेतु लगाये गये थे। इसके साथ ही आयोग द्वारा नियुक्त 04 सामान्य, 02 पुलिस प्रेक्षक तथा 02 व्यय प्रेक्षक पूरी प्रक्रिया पर निरन्तर नजर रखे हुये थे। मतदान प्रक्रिया की निगरानी हेतु 95 पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग कीभी व्यवस्था की गयी थीं
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 65 कम्पनी केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों/ पीएसी की तैनाती निर्वाचन क्षेत्र में की गयी थी। निर्वाचन क्षेत्रों से लगभग 41 बीयू, 38 सीयू तथा 114 वीवीपैट में मामूली तकनीकी शिकायतें प्राप्त हुयीं जिन्हें परिवर्तित कर सुचारू रूप से मतदान सम्पन्न कराया गया। कार्यालय के संवाद केन्द्र में तैनात कर्मियों द्वारा निरन्तर मतदेय स्थलों से सम्बद्ध टेलीफोन नम्बरों पर सीधे सम्पर्क कर पूरे समय जानकारी प्राप्त की जाती रही।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार सायंकाल 5ः00 बजे तक 51-फूलपुर लोकसभा में 37.39 तथा 64-गोरखपुर लोकसभा में 43 प्रतिशत मतदान हुआ। गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2014 में 51-फूलपुर लोकसभा में 50.16 तथा 64-गोरखपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 54.65 प्रतिशत मत पड़े थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in