Categorized | लखनऊ.

इग्नू द्वारा अंगीकृत गांव में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन

Posted on 11 March 2018 by admin

इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अन्तर्गत एक स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प वीरांगना अवन्तीबाई जिला महिला अस्पताल, लखनऊ के सहयोग से आज दिनांक 11 मार्च 2018 को इग्नू द्वारा अंगीकृत ग्राम - बिन्दोवा, मोहनलालगंज, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस शिविर में लगभग 200 ग्रामीणों ने भाग लिया।
img_20180311_144704726
डाॅ0 सलमान खान, बाल रोग विषेषज्ञ, वीरांगना अवन्तीबाई जिला महिला अस्पताल, लखनऊ ने ग्रामीणों के समक्ष बच्चों से सम्बन्धित होनें वाले रोगों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं उन्हें इनके लक्षणों, कारणों तथा निवारण के बारे में जानकारी दी। साथ-ही-साथ उन्होंने कंगारू मदरकेयर पद्धति से जुडे़ फायदों के विषय में अवगत कराया।

डाॅ0 कीर्ति विक्रम सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक व कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय में अवगत कराया और उन्हें इग्नू द्वारा संचालित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुडे़ कार्यक्रमों के बारे में बताया, साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि ये कार्यक्रम अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क है। इस अवसर पर उन्होनें सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम की प्रशंसा की और लोगों को इसका लाभ उठाने की सलाह दी।

इस कार्यक्रम के दौरान इग्नू एन0एस0एस0 इकाई के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर गांव वालों को पल्स-पोलियो अभियान के बारे में बताया एवं उनके साथ मिलकर एक जागरूकता रैली भी निकाली।

डाॅ0 अनामिका सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय निदेषक ने कार्यक्रम का संचालन किया और अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in