Archive | लखनऊ.

मंत्रोच्चार व शंखध्वनी के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नव संवत्सर का स्वागत

Posted on 06 April 2019 by admin

श्रीराम जय राम जय राम के मंत्रोच्चार से गूंजा गोमती तट

लखनऊ, 06 अप्रैल। गोमती नदी के तट पर शानिवार को भोर में मंत्रोच्चार व शंखध्वनि के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नव संवत्सर का स्वागत किया गया। लोगों ने चंदन लगाकर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। v5

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए सर्वसर्वार्थसिद्धि योग के शुभ मुहूर्त में गोमती के तट पर मृत्युंजय घाट पर सभी कार्यकार्यकर्ताओं ने विजय महामंत्र ‘श्रीराम, जय राम, जय-जय राम’ की तेरह मालाओं का जाप किया गया। गोमती का तट श्रीराम, जय राम, जय-जय राम के मंत्रोच्चार से गूंज उठा। वहीं, शंखध्वनि के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ नवसंवत्सर का स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया।

हिन्दू नववर्ष पर संघ कार्यकर्ताओं ने गोमती तट पर शंखध्वनि के साथ सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर तुषार सहाय और प्रज्ञा विवेक मिश्रा द्वारा शास्त्रीय संगीत पेश किया गया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

हिन्दुत्व की ओर झुक रही दुनिया - प्रशान्त भाटिया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह प्रशान्त भाटिया ने इस मौके पर कहा कि पहले लोग अपने को हिन्दू कहने में संकोच करते थे। लेकिन आज पूरी दुनिया हिन्दुत्व की ओर झुक रही और लोग हिन्दू होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत में जाति प्रथा नहीं थी। धर्म और जाति में बटने के कारण हम संकुचित होते चले गये और अपने आप को भूल गये। वह शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संवाद नगर द्वारा वर्ष प्रतिपदा के मौके पर रीवर फ्रन्ट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संघ व्यक्तिवादी नहीं तत्ववादी संगठन है। यही कारण है कि 1925 में नागपुर में डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ आज भी उसी उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है। जबकि इसके बाद में बने कई संगठन लुप्तप्राय हो गये हैं। उन्होंने कहा कि संघ कहता है कि व्यक्ति के पीछे न चलें विचार को लेकर चलें और स्वयंसेवक समाज के सामने अपना उदाहरण प्रस्तुत करें। प्रशान्त भाटिया ने कहा कि आज विदेश में 11 हजार शाखाएं लगती हैं। वहीं, देश में हमारा विचार प्रभावी हो रहा है। लेकिन इस समय स्वयंसेवकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि टण्डन ने की। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक व विश्व संवाद केन्द्र के कार्यालय प्रमुख जागेश्वर, अवध प्रान्त के सह प्रचार प्रमुख दिवाकर अवस्थी, संघ प्रचारक लक्ष्मीकान्त, लखनऊ दक्षिण भाग के सायं प्रचारक प्रेम प्रकाश, विभाग के सम्पर्क प्रमुख पंकज अग्रवाल, संवाद नगर के नगर संघचालक राम औतार अग्रवाल, सह नगर संघचालक गंगा प्रसाद,बृजनन्दन और सेवा भारती के महानगर संयोजक रवीन्द्र सिंह गंगवार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Comments (0)

सपा-बसपा व कांग्रेस ने अपने परिवार की उन्नति के लिए राजनीति की - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 05 April 2019 by admin

इटावा अब भाजपा का गढ़ है

मोदी जी के नेतृत्व में फिर बनेगी मजबूत सरकार

5लखनऊ 05 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने इटावा लोकसभा के नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारें घर-परिवार के लिए काम करती रहीं। बसपा नेता मायावती ने भाई-भतीजों के लिए तिजोरियां भरी हैं। मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव ने भी अपने परिवार के लिए राजनीति की है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 125 करोड़ जनता के लिए काम कर रहे हैं और आम जनता गरीबों, मजदूरों, महिलाओं का जीवन स्तर सुधार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस इटावा की पावन धरती का उल्लास यह बता रहा है कि नरेन्द्र मोदी जी इस देश के पुनः प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह इटावा जनपद अब अखिलेश मुलायम का नही है। जहां पर उनकी गुण्डागर्दी एवं आतंक के भय से लोग परेशान हो गये हैं। यह इटावा अब भाजपा का इटावा है। डा0 पांडेय ने कहा है कि देश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए और यह मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही दे सकती है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी एक विकास की संस्था बन गये है। और इस विकास की सुनामी पूरे देश में चल रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीव्र गति से आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पहले की सरकारें परिवार की सरकारें होकर रह गई थी। इस बार जनता ने अपनी सरकार बनाई है। अखिलेश यादव बताये कि जो 300 कमरे का होटल उन्होने बनाया है। वह पैसा कहा से आया है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को डर सता गया है कि उनका भ्रष्टाचार अब उजागर होकर रहेगा। इसलिए अपना अपमान करने वाले समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गयी है। ऐसे बेमेल गठबंधन को इटावा की जनता के साथ-साथ पूरे प्रदेश की जनता देख रही है।
उन्होंने कहा कि राजनैतिक घरानों में घबराहट है। मायावती, अखिलेश यादव और राहुल गांधी सभी बैचेन हैं। जबकि नरेंद्र मोदी 125 करोड़ जनता के काम में लगे हैं। 56 इंच का सीना प्रधानमंत्री की जीवटता का प्रतीक है। जब मुंबई में हमला हुआ तब उस समय की सरकार पाकिस्तान को डोजियर सौंपकर खामोश हो गई। लेकिन एनडीए सरकार ने यह दिखा दिया है कि चिट्ठी पत्री का दौर अब चला गया है। हमारा चैन छीनने वाले भी चैन से नहीं रहेंगे। उन्होंने मजबूत सरकार की वकालत करते हुए कहा कि केवल मोदी के नेतृत्व में ही मजबूत सरकार बन सकती है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर है और यूपी में भी यही स्थिति है। बुआ-भतीजे मिलकर अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान की चर्चा करते हुए कहा कि जब अटल बिहारी बाजपेई की सरकार थी तो वे बस लेकर पाकिस्तान गए थे। उसके बाद कारगिल मिला तो भारत ने करारा जवाब दिया। अब पाकिस्तान ने जब उरी में हरकत की तो सर्जिकल स्ट्राइक की गई और जब पुलवामा में हमारे सैनिक शहीद हुए तो एयर स्ट्राइक से इसका करारा जवाब दिया गया। भारत ने पूरे विश्व को अपनी मजबूती का एहसास करा दिया है। शहीद सैनिकों की तेरहवीं से पहले एयर स्ट्राइक करके बदला ले लिया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय इटावा में लोकसभा प्रत्याशी, सांसद रामशंकर कठेरिया के नामांकन जुलूस में शामिल हुए थे। नामांकन एवं जनसभा में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, इटावा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, औरैया जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता शाक्य, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, लोकसभा संयोजक श्रीकान्त पाठक, विधायक सरिता भदौरिया, लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र सिंह चैहान आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

इफ्तार में टोपियां लगाने वाले, अब मंदिरों में घंटियां बजा रहे है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 04 April 2019 by admin

लखनऊ 04 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा-बसपा के साथ ही कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। चुनावी सभाओं में डा0 पाण्डेय ने कहा दो प्रबल विरोधी दल भ्रष्टचार से बचने के लिए एक हो गये है, जनता इन्हें करारा जबाव देगी। सपा और बसपा की सरकारें प्रदेश में लूट के अड्डो के रूप में याद की जाती है। उन्होंने कहा कि दरकी हुई राजनीतिक जमीन सहेजने के लिए रोजा इफ्तार में टोपियां बदलने वाले सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग मंदिरों की घंटियां बजा रहे है। डा0 पाण्डेय कहा कि सेना ने बालाकोट पर हमला किया तो यहां अखिलेश, मायावती और राहुल गांधी बेचैन हो उठे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने आज सिद्धार्थनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर और बाराबंकी में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियांे को संबोधित करते हुए कहा कि जब बाटला हाउस काण्ड में पुलिस आफिसर मोहन चन्द्र शर्मा शहीद हुए तो कांग्रेस के नेता शहीद के घर नहीं गये बल्कि आतंकवादी के घर पहुंच गये। मुम्बई में ताज होटल में हमला हुआ जिसमें 12 देशों के लोग मारे गये और तत्कालीन सरकार उस समय केवल पत्रों का आदान-प्रदान करती रहीं। लेकिन आज मोदी सरकार ने बदला लेने के लिए सेना के हाथ खुले छोड़ दिये है। उरी में आतंकी हमला हुआ तो जबावी कार्यवाई में सर्जिकल स्ट्राइक हुई। पुलवामा में हमला हुआ तो हमारे वीर जवानों की त्रियोदशी से पहले ही आतंकवादियों से बदला लिया गया। dsc-3888
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों तक गरीबी हटाओं का नारा देती रही। लेकिन गरीब और गरीब होता चला गया और नेहरू-गांधी परिवार और अमीर होता चला गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विकास के सिम्बल के रूप में जाने जाते है, जो गरीबो की आर्थिक उन्नति के साथ सामाजिक उत्थान के काम में भी लगे है। भाजपा अपने दो मजबूत स्तभों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की विकासकारी नीतियों के दम पर भारत का निरंतर विकास कर रही है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस आत्महत्या करने वाली पार्टी है, उनका घोषणा पत्र टुकड़े-टुकड़े गैंग की विचारधारा को आत्मसात किये है जिसे इस देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है और मोदी जी के होने से ही धुर विरोधी सपा-बसपा का साथ भी मुमकिन हुआ है।
सिद्धार्थनगर में प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल, प्रदेश सरकार के मंत्री जय प्रताप सिंह, विधायक सतीश द्विवेदी, राघवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, अयोध्या में डा0 पाण्डेय के साथ पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर, सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचन्दर यादव, बाबा गोरखनाथ तथा सुल्तानपुर में प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छन्गू आदि प्रमुख रूप से साथ रहे।

Comments (0)

’अपने बेटे और पोते को मुजफ्फरनगर के दंगाइयों के साथ खड़ा देखकर चौधरी साहब बहुत दुखी होंगे - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 04 April 2019 by admin

’योगी ने कहा - विभाजन की जिम्मेदार मुस्लिम लीग के भरोसे चुनाव जीतना चाहते हैं राहुल गांधी’
’3 वर्ष के अंदर प्रदेश की भाजपा सरकार आपको मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेस-वे देने जा रही है’

’कांग्रेस आतंकवादियों पर लगाया जाने वाला देशद्रोह कानून समाप्त करना चाहती है’

’पश्चिमी उत्तरप्रदेश को सबसे ज्यादा “जख्म” सपा और बसपा की सरकारों ने दिए’

’हमारी सरकार ने दो साल में ही गन्ना मूल्यों का 61 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया’

मुजफ्फरनगर/बुलंदशहर/लखनऊ 04 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद पर जमकर हमला किया। योगी ने कहा कि यहां हुए दंगों में बहुसंख्यक समुदाय के लोग मारे जा रहे थे, तो ये पार्टियां क्या कर रही थीं? पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चैधरी साहब किसानों की बात करते थे, गांवों की बात करते थे और इस देश की बात करते थे। लेकिन चैधरी साहब की विरासत उनके बेटे और पोते संभाल नहीं पाए। आज मुजफ्फरनगर के दंगाइयों के साथ चैधरी साहब का परिवार खड़ा है, जिसे देखकर चैधरी साहब को बहुत दुख हो रहा होगा।
इस दौरान रैली स्थल पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। किसानों की भीड़ अधिक थी। पंडाल खचाखच भर गया था। योगी को सुनने आए लोग खेत- खलिहानों से लेकर आसपास के मकानों की छतों तक पहुंच गए थे। मुख्य मार्ग पर रैली की वजह से पैर रखने तक की जगह नहीं थी। योगी ने भी अपने भाषण में उपस्थित अपार जनसमूह का उल्लेख किया। योगी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, खचाखच भरे पंडाल में चारों तरफ से “योगी-योगी” की आवाज गूंजने लगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी मुस्लिम लीग के साथ मिलकर चुनाव जीतने का विभाजनकारी मंसूबा रखते हैं। आप सभी जानते हैं कि मुस्लिम लीग की वजह से ही भारत का विभाजन हुआ था, इसके बावजूद आज कांग्रेस फिर मुस्लिम लीग के साथ खड़ी है।

योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में पश्चिम उत्तर प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं होती थीं। बहुसंख्यक समाज के लोग पलायन करने को मजबूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि आज आपको परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अपराधी या तो प्रदेश से पलायन कर चुके हैं या फिर राम नाम सत्य की यात्रा पर निकल चुके हैं।
योगी ने कहा कि 3 वर्ष के अंदर प्रदेश की भाजपा सरकार आपको मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेस-वे देने जा रही है। आप यहां से बैठेंगे और 6 घंटे में प्रयागराज पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही संभव हो पाया है।
वहीं बुलंदशहर अहमदगढ़ (शिकारपुर) में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी में अपनी हार निश्चित देखकर भारत का विभाजन करवाने वाली मुस्लिम लीग से हाथ मिला लिया है। जिसे भारत की जनता कभी भी माफ नहीं करेगी।
योगी ने कहा कि तुष्टीकरण के नाम पर अराजकता नहीं चलेगी। योगी ने राज्य के युवाओं का आह्वान किया कि वे तैयारी करें, नौकरी की कमी नहीं होने दी जाएगी। भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। नौकरी के नाम पर धांधली करने वाले जेल भेजे जाएंगे और उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को देश के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस का घोषणापत्र देश के संविधान के लिए चुनौती है। संविधान से देशद्रोह शब्द हटाने को अपने घोषणापत्र में शामिल कर कांग्रेस ने अपनी “कु-नीति” सामने रख दी है। आतंकवाद के साथ ही साथ माओवाद और उग्रवाद को प्रश्रय मिलेगा।
योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश को सबसे ज्यादा “जख्म” सपा और बसपा की सरकारों ने दिए हैं। बहुसंख्यकों से अन्याय हुआ और अल्पसंख्यकों को तवज्जो दी गई। सपा-बसपा सरकारों के दौर में 39 चीनी मिलें बंद हुईं। बसपा सरकार ने 21 मिलों को बेच दिया। पांच वर्ष से अधिक का गन्ना मूल्य बकाया था। मौजूदा सरकार ने दो साल में ही 61 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

Comments (0)

केन्द्र सरकार की जनता के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने का काम कर रही है

Posted on 04 April 2019 by admin

1लखनऊ 04 अप्रैल 2019, उड़ीसा में लोकसभा चुनाव में विभिन्न जनसभाओं में उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता डा0 दिनेश शर्मा ने राज्य की बीजू सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि उसके 19 वर्ष के शासन में राज्य में गरीब लगातार गरीब ही बना रहा है। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक ने 19 वर्ष में केवल इस बात के लिए काम किया है कि गरीब की गरीबी दूर ना होने पाए। उन्होंने कहा कि 1997 में जब सूबे में भुखमरी फैली थी तब मैंने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए 14 ट्रक चावल की मदद कालाहांडी, बालागीर, नुआपांडा को भेजी थी। उस समय लोग भोजन के लिए परेशान थे। डा. शर्मा ने कहा कि अफसोस यह है कि इतने वर्ष के बाद भी हालात जस के तस हैं। नुआपाडा में आयोजित जनसंभा में डा. शर्मा ने कहा कि नवीन जी के मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्य चुनाव लड रहे हैं पर उन पर किसी न किसी घोटाले के आरोप हैं। राज्य सरकार ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए भेजी गई धनराशि में भी घोटाला कर दिया। राज्य सरकार ने घोटाला करने में केन्द्र सरकार की योजना को भी नहीं छोडा है। यही उडीसा की गरीबी का मूल कारण है। उन्होंने कहा कि नवीन बाबू जिस 35 रूपए प्रति किलों के चावल को एक रूपए में देकर अपनी पीठ ठोंकते हैं असल में वह चावल भी केन्द्र सरकार द्वारा दी गई राशि से वितरित किया जाता है, उसमें राज्य की नवीन सरकार की भागीदारी मात्र एक रूपए की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने यहां पर हवाई अड्डे बनाने, चैडी सडक बनाने, नवोदय स्कूल बनाने, 7 मेडिकल कालेज बनाने जैसी तमाम योजनाए आरंभ की हैं। उडीसा में विकास असल में केन्द्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है राज्य सरकार तो केवल घोटालों को अंजाम देने में लगी है।
डा. शर्मा ने आरोप लगाया कि नवीन सरकार सबका कल्याण करने वाले भगवान जगन्नाथ की धरती पर केन्द्र सरकार की जनता के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने का काम कर रही है। उन्होंने यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर भाजपा सरकार आने के पूर्व ऐसी ही परेशानियां थीं पर योगी सरकार के आने के बाद मोदी और योगी सरकार के विकास के डबल इंजन ने सूबे की तस्वीर मात्र 2 वर्ष में ही बदल दी है। आज वहां पर सडक है, घर घर फ्री बिजली का कनेक्शन है, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख के उपचार की व्यवस्था है। उडीसा की राज्य सरकार यहां के लोगों को केन्द्र सरकार की आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित कर रही है। उन्होंने सीएम को आडे हाथ लेते हुए कहा कि सरकार के मुखिया के चुनाव क्षेत्र से ही सबसे अधिक लोग नौकरी के लिए सूरत, तेलंगाना व दक्षिण भारत जाते हैं। नौकरी के लिए होने वाला यह पलायन सरकार के कामकाज की असल कहानी है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा कि उडीसा के लोगों को उडीसा में रोजगार मिलना चाहिए कि नहीं? उडीसा के लोगों को उडीसा में भोजन मिलना चाहिए कि नहीं? उडीसा के लोगों को उडीसा में घर-घर बिजली मिलनी चाहिए कि नहीं ? उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीब महिलाओं को धुए से निजात दिलाने के लिए गैस उपलब्ध कराई है। उन्होंने चुनाव को यज्ञ बताते हुए लोगों से अपील की कि वे चुनाव में कमल के निशान के सामने का बटन दबाकर अपनी आहुति दें, इससे राज्य में बीजेडी व कांग्रेस अपने आप राजनीतिक रूप से समाप्त हो जाएंगे। इनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इन्होंने राज्य की जनता को लूटा है व संसाधनों को बेकार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पास तमाम प्राकृतिक संसाधन है पर यहां के लोग फिर भी गरीब हैं तो वे यहां के नेताओं के कारण गरीब हैं। उन्होंने लोगों से ओम सिंह मांझी व बसंत पांडा को भरी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने पर घोटालों पर लगाम कसने के साथ ही लोगों के विकास के काम शुरु किए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने घरों में पुरुषों को मतदान करने के लिए अवश्य प्रेरित करें।

Comments (0)

’किसानों को मोदी जी दे रहे है 2000 कि किश्त, तो वहीं पाकिस्तान पर गिरा रहे है एक एक हजार किलो का बम’ - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 04 April 2019 by admin

पूरी दुनिया में हो रही है पाकिस्तान की किरकिरी, पूरा विश्व मोदी जी का कर रहा है समर्थन, लेकिन विपक्ष मोदी जी के खिलाफ है खड़ा

देश को एयरस्ट्राइक करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए न कि संसद में आंख मारने वाला

चुनाव के वक्त ही गांधी परिवार आता है नजर, चुनाव के बाद नही अच्छा लगता इनको अपना देश

लखनऊ 04 अप्रैल 2019, भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जम्मू में पुंछ लोकसभा क्षेत्र के हीरा नगर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोटों की अपील की। विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये श्री केशव प्रसाद ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद एवं पत्थरबाजों का अंत केवल मोदी जी ही कर सकते हैं। मोदी जी के शासनकाल में कश्मीर में सुशासन स्थापित हुआ है, और वह कश्मीर को जरूरत की सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में जोजिला सुरंग बनाई गई है भारत ही नहीं सारा विश्व देख रहा है। आज पूरी दुनिया में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है, और पूरा विश्व मोदी जी के समर्थन में खड़ा है, परंतु भारत देश का पूरा विपक्ष मोदी जी के खिलाफ खड़ा है। सेना को पहले से अधिक छूट प्रदान की गई है। बीजेपी के लिए सबसे पहले देश होता है।
श्री केशव प्रसाद ने कहा कि बीज और खाद के लिए देश के 15 करोड़ किसानों को 6000 रूपये की सालाना धनराशि कि मदद का ऐलान मोदी जी के द्वारा किया गया है। एक तरफ किसानों को पहली किस्त दो हजार की भेजी गई है, जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान को किस्त के रूप में एक हजार किलो का बम भेजा गया है। श्री केशव प्रसाद ने कहा गरीबों, दलितों और महिलाओं को सशक्त करने के लिए आर्थिक मदद की जा रही है जो सीधे उनके खाते में पहुंचाई जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान से लाखों लोगों को रोजगार मिला है।
श्री केशव प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र छलावा मात्र है, 60 साल तक देश मे एक छत्र राज करने वालो को अब चुनाव के समय गरीबों की चिंता सता रही है, कांग्रेस गरीबो को 72000 रुपये देने की बात कर रही है, जो गरीबो के साथ धोखा और छलावा मात्र है।

Comments (0)

प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी 5 अप्रैल को अमरोहा व सहारनपुर में विजय संकल्प जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Posted on 04 April 2019 by admin

लखनऊ 04 अप्रैल 2019, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में दो चुनावी रैलियों को सम्बोधित करेंगे। माननीय नरेन्द्र मोदी जी कल प्रातः 11ः30 बजे अमरोहा लोकसभा की रैली को जनकपुरी एन.एच.-24, गजरौला में सम्बोधित करेगें, जबकि दोपहर 1ः30 बजे सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की रैली को शिवांगी सिटी ननौता चैराहा, सहारनपुर में सम्बोधित करेंगे।

Comments (0)

झांसी लोकसभा का टिकट जगदीश साहू को दिया जाये अन्यथा तेली समाज अपनी राजनैतिक हक की लडाई को और तेज धार देगा

Posted on 04 April 2019 by admin

लखनऊ। 04 अप्रैल 2019, अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शांह जी, उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मांग की है कि झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के संघर्षशील नेता जगदीश प्रसाद साहू को टिकट दिया जाय। श्री साहू ने कहा कि साहू समाज के लोग जातिवादी न होकर राष्ट्रवाद में विश्वास रखते है। इसी कारण ही जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा के साथ ही तन-मन धन के साथ जुड़ा है और भाजपा को ही वोट देता चला आ रह है। लेकिन भाजपा संगठन में इस समाज की लगातार उपेक्षा व अन्देखी की जा रही है। जिसे अब साहू तेली समज बरदाशत नहीं करेगा। श्री साहू ने कहा कि कई-कई समाज के लोगों की संख्या कम होने व उस समाज के लोगों का पूरा वोट न मिलने के बावजूद भी उन समाज के भाजपा नेताओं को संगठन, आयोग व बोर्ड में प्रतिनिधित्व के अलावा कई-कई टिकट देकर भागीदारी दी जा रही है। वहीं साहू राठौर, तेली समाज का 90 प्रतिशत वोट भाजपा को ही दिया जाता है। फिर भी इस समाज के भाजपा नेताओं को न प्रदेश संगठन में भागीदारी दी जाती है और न ही आयोग एवं बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिया गया। वर्तमान में हो रहेे लोकसभा के चुनाव मंे अभितक उ0प्र0 में साहू राठौर तेली समाज के एक भी भाजपा नेता को टिकट नहीं दिया गया है। जिससे यह प्रतित होता है कि उ0प्र0 का भाजपा नेतृत्व तेली समाज के साथ सोतेलेपन का व्यवहार कर रहा है। जो कि समाज का वोट तो चाहता है। लेकिन प्रतिनिधित्व के नाम पर टिकट देना नहीं चाहता है।
श्री साहू ने कहा की अब तेली समाज अपने राजनीतिक अधिकारों के प्रति सचेत हो गया है। अगर इस लोकसभा के चुनाव में झांसी में साहू समाज की सबसे अधिक संख्या होने के बावजूद भी झांसी-ललितपुर लोकसभा का टिकट साहू समाज के भाजपा नेता जगदीश प्रसाद साहू को न दिया गया तो उ0प्र0 भाजपा को वोटों का भारी नुकशान उठाना पड़ सकता है। क्योकि साहू राठौर तेली समाज को टिकट न मिलने से समाज के लोगो में अत्यधिक रोषव्याप्त है।
श्री साहू ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है कि समाज के सभी वर्गों की समुचित भागीदारी व प्रतिनिधित्व देना लेकिन भाजपा द्वारा साहू समाज को राजनीतिक भागीदारी के तहत टिकट न देना इस बात की ओर इशारा करता है कि भाजपा नेतृत्व साहू समाज जैसी अतिपिछड़ी जातियों का वोट तो चाहती है परन्तु प्रतिनिधित्व देना नहीं चाहती है। श्री साहू ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत का सम्पूर्ण साहू राठौर तेली समाज अब जाग चुका है जिसक प्रत्यक्ष उदाहरण मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के साहू तेली समाज ने दिखा भी दिया है लेकिन फिर भी भाजपा नेतृत्व इससे सबक नहीं ले रहा है। श्री साहू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं उ0प्र0 के भाजपा नेतृत्व से पुनः आग्रह है कि झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सक्रिय नेता जगदीश प्रसाद साहू को टिकट दिया जाय।
श्री साहू ने आगे कहा कि साहू समाज भाजपा नेतृत्व से सिर्फ एक टिकट झांसी-ललितपुर का मांग रही है। अगर साहू समाज को यह का टिकट न दिया गया तो साहू राठौर नेती समाज समाज अपनी इस राजनैतिक हक की लडाई को और तेज धार देगा। जिसका खामियाजा इस लोकसभा के चुनाव के साथ-साथ 2022 के विधानसभा के चुनाव में भी असर पडेगा।

Comments (0)

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 03 April 2019 by admin

लखनऊ 03 अप्रैल 2019, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में बढ़े भारत के गौरव और लोककल्याण के कार्यो से प्रभावित होकर आज बससा-सपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष पार्टी की सदस्यता लेने वाले नेताओं ने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में अपने समर्थकों को लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।05-1
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो में बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सांसद सुरेश पासी (कौशाम्बी), तिलोई (अमेठी) से कांग्रेस के दो बार विधायक रहे डा0 मुस्लिम और 2014 में कन्नौज लोकसभा से बसपा के प्रत्याशी रहे निर्मल तिवारी सहित प्रसिद्ध वालीवुड ऐक्टर मुकेश त्यागी भाजपा परिवार में शामिल हुए। इसके साथ ही बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चित्रकूट पं0 जगदीश प्रसाद गौतम, सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री देवरिया के नित्यानंद शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महामंत्री राजीव चैधरी (बुलन्दशहर), पूर्व महासचिव बसपा रामनरेश भारती (सीतापुर), सपा से पूर्व ब्लाक प्रमुख कुसुम सिंह (प्रतापगढ़), कानपुर नगर निगम से बसपा पार्षद प्रदीप मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कपूर, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण गांधी, सपा से धर्मेश शर्मा, बसपा से अलीगढ़ के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमेश पाण्डेय, बसपा के अलीगढ़ ब्राहृाम भाई चारा कमेटी के पूर्व जिला संयोजक पंडित शिव प्रकाश पालीवाल, जोनल काॅडीनेटर आगरा अलीगढ़ मण्डल बसपा अजय शील गौतम, कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अलीगढ़ के शैलेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी अलीगढ़ के अमित उपाध्याय, राजीव उपाध्याय व आर्दश भारद्वाज, अखिल भारतीय कठेरिया समाज विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेन्द्र कठेरिया (मैनपुरी) व वष्रिठ समाजसेवी गंगा शरण पाण्डेय देवरिया तथा प्रेमचद्र अग्निहोत्री (कानपुर) ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व राज्यमंत्री मोहसिन रजा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता डा0 समीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहसंपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

कांग्रेस का घोषणा पत्र राष्ट्र को आतंकवाद, अलगाववाद एवं उग्रवाद के हवाले कर देने वाला है - योगी आदित्यनाथ

Posted on 03 April 2019 by admin

-कांग्रेस, सपा और बसपा ने सेना को संदेहास्पद बनाने की कोशिश की है
-प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित हुई हैं

मेरठ/लखनऊ 03 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ के होटल ब्राउरा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र का मतलब देश की अर्थव्यवस्था को चैपट कर देना, भारत के इंफ्राटेक्चर डेवलपमेंट के सभी कार्यों को रोक देना, देश की अंदर चल रही सभी विकास परियोजनाओं पर विराम लगा देना और राष्ट्र को आतंकवाद, अलगाववाद एवं उग्रवाद के हवाले कर देना है। योगी ने कहा कि बसपा-सपा का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है।
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 पेज के घोषणापत्र में 55 सालों के दौरान किए गए कार्यों को उजागर किया है। आपको याद होगा जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक गरीबी हटाने की बात करते रहे, लेकिन कुछ हो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के लिए कुछ करें।
योगी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में आए दिन नए घोटाले सामने आते थे, चीन हमारे देश की सीमा पारकर कई किमी. अंदर घुस आता था, पाकिस्तानी सेना हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाती थी और हमारी सरकार मौन रहती थी। यह ऐसा वक्त था, जब पूरे देश में अविश्वास का माहौल व्याप्त था। सेना के शौर्य पर कोई संदेह नहीं कर सकता है, लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा ने सेना को संदेहास्पद बनाने की कोशिश की है।
योगी ने कहा कि एक वक्त था, जब प्रदेश के अंदर हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। आज हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित हुई हैं। महिलाओं में सुरक्षा का भाव जगा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण हमें यह सुरक्षा मिली है। सुरक्षा के लिए महिलाएं प्रधानमंत्री को वोट दें।
योगी ने कहा कि इस चुनाव में प्रबुद्ध जनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह चुनाव देश को कहां ले जाना है, यह तय करेगा। हमें गौरव के साथ देश को आगे बढ़ाना है। आप प्रबुद्ध जन क्षेत्र में जाएं और लोगों को बताएं कि यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री का है, देश के सम्मान का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में कॉमनवेल्थ गेम हुए थे, जिसमें 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ, जबकि कुम्भ मेले में मात्र 4000 करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं, जिसकी आज पूरे विश्व में चर्चा हो रही है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in