Categorized | लखनऊ.

सपा-बसपा व कांग्रेस ने अपने परिवार की उन्नति के लिए राजनीति की - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 05 April 2019 by admin

इटावा अब भाजपा का गढ़ है

मोदी जी के नेतृत्व में फिर बनेगी मजबूत सरकार

5लखनऊ 05 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने इटावा लोकसभा के नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारें घर-परिवार के लिए काम करती रहीं। बसपा नेता मायावती ने भाई-भतीजों के लिए तिजोरियां भरी हैं। मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव ने भी अपने परिवार के लिए राजनीति की है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 125 करोड़ जनता के लिए काम कर रहे हैं और आम जनता गरीबों, मजदूरों, महिलाओं का जीवन स्तर सुधार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस इटावा की पावन धरती का उल्लास यह बता रहा है कि नरेन्द्र मोदी जी इस देश के पुनः प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह इटावा जनपद अब अखिलेश मुलायम का नही है। जहां पर उनकी गुण्डागर्दी एवं आतंक के भय से लोग परेशान हो गये हैं। यह इटावा अब भाजपा का इटावा है। डा0 पांडेय ने कहा है कि देश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए और यह मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही दे सकती है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी एक विकास की संस्था बन गये है। और इस विकास की सुनामी पूरे देश में चल रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीव्र गति से आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पहले की सरकारें परिवार की सरकारें होकर रह गई थी। इस बार जनता ने अपनी सरकार बनाई है। अखिलेश यादव बताये कि जो 300 कमरे का होटल उन्होने बनाया है। वह पैसा कहा से आया है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को डर सता गया है कि उनका भ्रष्टाचार अब उजागर होकर रहेगा। इसलिए अपना अपमान करने वाले समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गयी है। ऐसे बेमेल गठबंधन को इटावा की जनता के साथ-साथ पूरे प्रदेश की जनता देख रही है।
उन्होंने कहा कि राजनैतिक घरानों में घबराहट है। मायावती, अखिलेश यादव और राहुल गांधी सभी बैचेन हैं। जबकि नरेंद्र मोदी 125 करोड़ जनता के काम में लगे हैं। 56 इंच का सीना प्रधानमंत्री की जीवटता का प्रतीक है। जब मुंबई में हमला हुआ तब उस समय की सरकार पाकिस्तान को डोजियर सौंपकर खामोश हो गई। लेकिन एनडीए सरकार ने यह दिखा दिया है कि चिट्ठी पत्री का दौर अब चला गया है। हमारा चैन छीनने वाले भी चैन से नहीं रहेंगे। उन्होंने मजबूत सरकार की वकालत करते हुए कहा कि केवल मोदी के नेतृत्व में ही मजबूत सरकार बन सकती है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर है और यूपी में भी यही स्थिति है। बुआ-भतीजे मिलकर अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान की चर्चा करते हुए कहा कि जब अटल बिहारी बाजपेई की सरकार थी तो वे बस लेकर पाकिस्तान गए थे। उसके बाद कारगिल मिला तो भारत ने करारा जवाब दिया। अब पाकिस्तान ने जब उरी में हरकत की तो सर्जिकल स्ट्राइक की गई और जब पुलवामा में हमारे सैनिक शहीद हुए तो एयर स्ट्राइक से इसका करारा जवाब दिया गया। भारत ने पूरे विश्व को अपनी मजबूती का एहसास करा दिया है। शहीद सैनिकों की तेरहवीं से पहले एयर स्ट्राइक करके बदला ले लिया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय इटावा में लोकसभा प्रत्याशी, सांसद रामशंकर कठेरिया के नामांकन जुलूस में शामिल हुए थे। नामांकन एवं जनसभा में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, इटावा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, औरैया जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता शाक्य, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, लोकसभा संयोजक श्रीकान्त पाठक, विधायक सरिता भदौरिया, लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र सिंह चैहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in