Categorized | लखनऊ.

’किसानों को मोदी जी दे रहे है 2000 कि किश्त, तो वहीं पाकिस्तान पर गिरा रहे है एक एक हजार किलो का बम’ - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 04 April 2019 by admin

पूरी दुनिया में हो रही है पाकिस्तान की किरकिरी, पूरा विश्व मोदी जी का कर रहा है समर्थन, लेकिन विपक्ष मोदी जी के खिलाफ है खड़ा

देश को एयरस्ट्राइक करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए न कि संसद में आंख मारने वाला

चुनाव के वक्त ही गांधी परिवार आता है नजर, चुनाव के बाद नही अच्छा लगता इनको अपना देश

लखनऊ 04 अप्रैल 2019, भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जम्मू में पुंछ लोकसभा क्षेत्र के हीरा नगर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोटों की अपील की। विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये श्री केशव प्रसाद ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद एवं पत्थरबाजों का अंत केवल मोदी जी ही कर सकते हैं। मोदी जी के शासनकाल में कश्मीर में सुशासन स्थापित हुआ है, और वह कश्मीर को जरूरत की सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में जोजिला सुरंग बनाई गई है भारत ही नहीं सारा विश्व देख रहा है। आज पूरी दुनिया में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है, और पूरा विश्व मोदी जी के समर्थन में खड़ा है, परंतु भारत देश का पूरा विपक्ष मोदी जी के खिलाफ खड़ा है। सेना को पहले से अधिक छूट प्रदान की गई है। बीजेपी के लिए सबसे पहले देश होता है।
श्री केशव प्रसाद ने कहा कि बीज और खाद के लिए देश के 15 करोड़ किसानों को 6000 रूपये की सालाना धनराशि कि मदद का ऐलान मोदी जी के द्वारा किया गया है। एक तरफ किसानों को पहली किस्त दो हजार की भेजी गई है, जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान को किस्त के रूप में एक हजार किलो का बम भेजा गया है। श्री केशव प्रसाद ने कहा गरीबों, दलितों और महिलाओं को सशक्त करने के लिए आर्थिक मदद की जा रही है जो सीधे उनके खाते में पहुंचाई जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान से लाखों लोगों को रोजगार मिला है।
श्री केशव प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र छलावा मात्र है, 60 साल तक देश मे एक छत्र राज करने वालो को अब चुनाव के समय गरीबों की चिंता सता रही है, कांग्रेस गरीबो को 72000 रुपये देने की बात कर रही है, जो गरीबो के साथ धोखा और छलावा मात्र है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in