Archive | लखनऊ.

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज सपा-बसपा के एक-एक पूर्व सांसद तथा सपा के प्रवक्ता पूर्व विधानसभा सदस्य व बसपा के पूर्व विधानसभा सदस्य सहित 28 लोगों को पार्टी सदस्यता प्रदान की

Posted on 09 April 2018 by admin

लखनऊ 09 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी की गरीब, दलित तथा पिछडे तथा कमजोर वर्ग के लिए मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी की तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों व कार्यक्रमों से प्रमावित होकर बासपा तथा सपा के दो पूर्व सांसद तथा समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता, विधायक तथा विधान परिषद सहित 28 प्रमुख लोगों तथा उनके हजारों समर्थक नेताओं को पार्टी सदस्यता प्रदान करते हुए अपने उद्बोधन में पार्टी अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी सबके साथ तथा सबके विकास के लिए संकल्पबद्ध है। तथा गरीब दलित, पिछड़े, किसानों के शसक्तीकरण के लिए अनके योजनाएं उन्होंने क्रियान्वित करने का कार्य किया है जिससे देश की आम जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी में बहुत मजबूत हुआ है।01
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी कुशल नेतृत्व पार्टी संगठन निरंतर सबके साथ-सबके विकास के संकल्प को पूरा करने में लगी है। जिससे प्रभावित होकर उनके जनप्रतिनिधियों ने आज पार्टी की सदस्यता ली है और यह सभी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के दिशा में कार्य करेंगे।
भाजपा की सदस्यता लेने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व सांसद मिश्रिख ओशक रावत, पूर्व सांसद हरदोई जय प्रकाश रावत, पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी, पूर्व एमएलसी हीरा ठाकुर, प्रवक्ता सपा संजीव मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख दादरी बिजेन्द्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख महमूदाबाद रामलाल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख महमूदाबाद रामकुमार वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख लहरपुर परमेश्वर भार्गव, ब्लाक प्रमुख सांडा (सकरन) कृष्ण कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सीतापुर श्रीमती मधु गुप्ता, चेयरमैन सिधौली नगर पंचायत श्रीमती मीना राजपूत, चेयरमैन नगर पंचायत बंकी श्रीमती अंशु सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक सीतापुर नीरज वर्मा, पूर्व कोआडिनेटर, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान रा.महा. विद्यालय गाजीपुर सोभनाथ यादव, पूर्व बसपा विधानसभा प्रत्याशी उन्नाव पंकज त्रिपाठी, पूर्व प्रत्याशी बसपा 2017 विजय कुमार राय, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती मालती सिंह, महानगर अध्यक्ष लोकदल सुभाष गोयल, निर्दल प्रत्याशी आगरा डा0 कुन्दनिका शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भोगनीपुर धर्मपाल सिंह भदौरिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रनीया सतीश शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सिकन्दरा महेन्द्र कटियार, अध्यक्ष नगर पंचायत शिवली अवधेश कुमार शुक्ला, अध्यक्ष नगर पंचायत अकबरपुर श्रीमती ज्योतिसना कटियार, चेयरमैन नगर पालिका परिषद घाटमपुर संजय सचान, चेयरमैन नगर पालिका परिषद शिवराजपुर विनोद तिवारी, अयक्ष नगर पालिका बिल्हौर मो0 सादाब खान आदि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुशासन समिति घोषित

Posted on 09 April 2018 by admin

लखनऊ 09 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश अनुशासन समिति घोषित की। प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि पांच सदस्यीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह होंगे। समिति अनुशासनात्मक विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी।
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा पांच सदस्यीय भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अनुशासन समिति घोषित की। पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह अनुशासन समिति के अध्यक्ष होंगे तथा सांसद मेरठ राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व महापौर आगरा बेबी रानी मौर्य, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पाण्डेय एवं राम जियावन मौर्य अनुशासन समिति में सदस्य के रूप में रहेंगे। श्री सोनकर ने कहा कि जिले, क्षेत्र एवं प्रदेश स्तर के अनुशासनात्मक विषयों को समिति प्रदेश अध्यक्ष जी के संज्ञान में लाएगी।

Comments (0)

कुम्भ की अभूतपूर्व तैयारियों के साथ वृक्षों से आच्छादित गंगा हरीतिमां अभियान - डाॅ. मनोज मिश्र

Posted on 08 April 2018 by admin

लखनऊ 08 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कुम्भ भारतीय सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है, जिसके आयोजन की अपनी स्वयं की गरिमा है। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र ने कहा कि कुम्भ की भव्यता और दिव्यता भारतीय सांस्कृतिक आध्यात्मिक रूप का विश्वदर्शन है। योगी सरकार अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन से कुम्भ के दिव्य आयोजन को विश्वव्यापी स्वरूप देने के काम में जुटी है।
डाॅ. मनोज मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 684 करोड़ की 151 परियोजनाओं का शिलान्यास करके 2019 में होने वाले अद्भुत कुम्भ मेले के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर कर दी है। विश्व के 192 देशों से आए हुए पर्यटक प्रयाग नगरी में कुम्भ का अमृत पान करेगें। आध्यात्मिक, सांस्कृतिक दिव्यता की छटा के साथ कुम्भ पर्व से गंगा हरीतिमा अभियान का शुभारम्भ करके योगी सरकार ने गंगा के तटों को वृक्षों से अच्छादित करके पर्यावरण संतुलन के अपने दायित्व को जाहिर किया है।
डाॅ. मनोज मिश्र ने कहा कि योगी सरकार कुम्भ मेले की तैयारियां अक्टूबर 2018 में ही पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। गंगा के किनारे प्रदेश के कुल 27 जिलों के 1557 गावों के खुले में शौच से मुुक्त कराया जा चुका है। कुम्भ मेले से पूर्व प्रयागराज के लिए जलमार्ग भी प्रारम्भ किए जाने की तैयारी है। सभी बडे़ शहरों से प्रयाग राज के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इस तरह योगी सरकार अपने अभूतपूर्व कार्यो एवं संकल्प से कुम्भ मेले के आयोजन को अविस्मरणीय बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनकी टीम को बधाई ।

Comments (0)

मायावती मिथ्या दुष्प्रचार कर रही है- कौशल किशोर

Posted on 08 April 2018 by admin

-दलितों का नारा-हम भाजपा के, भाजपा हमारी

-गरीबों तथा दलितों के हित में सर्वाधिक कार्य मोदी-योगी सरकार में

-राजनीतिक जमीन खिसकते देख मायावती के झूठ से देश व प्रदेश की जनता भ्रमित होने वाली नहीं
लखनऊ 08 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर की प्रेसवार्ता के मुख्य बिन्दु‘-
 मायावती जी कहना है कि दलितों को न्याय नहीं मिल रहा है, जबकि दलित, जनजाति, गरीब और पिछडों को जितना लाभ भाजपा नेतृत्व वाली देश व प्रदेश सरकार में हो रहा है उतना पहले कभी नहीं हुआ। इसी से घबराकर मायावती जी साजिश के तहत एक सुनियोजित षडयंत्र रचकर बीजेपी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।
 सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि जिन आईपीसी की धाराओं में सात साल तक की सजा है, उसमें तत्काल गिरफ्तारी नही की जाएगी बल्कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद ही गिरफ्तारी हो ऐसा ही एससी-एसटी में विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल होती है फिर गिरफ्तारी होती है।
 मायावती देश में भ्रम पैदा कर रहीं है कि बीजेपी दलित एक्ट को प्रभावित कर रही, है जबकि भाजपा किसी भी कीमत पर दलित एक्ट को कमजोर करने के पक्ष में नहीं है और इसका प्रमाण है कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर पुनर्विचार याचिका दाखिल की। दलितों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए भाजपा की केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार संकल्पित है।
 मायावती जी को याद रखना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी ने तीन बार समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनाया। जब सपाईयों ने उनकी जान लेने की कोशिश की तो भाजपा ने उन्हें बचाने का काम किया उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का काम किया।
 एससी-एसटी आयोग को उत्तर प्रदेश में कमजोर करने का काम मायावती सरकार में हुआ। दलितों का सबसे ज्यादा नुकसान मायावती जी ने किया।
 मायावती जी ने बाबा साहेब के मिशन को पीछे छोड़ा।
 सपा की सरकार में एससी/एसटी अधिकारियों को पदावनत किया गया।
 मायावती जी को डर है कि जैस 2014 तथा 2017 में दलितों ने साथ छोड दिया वैसे ही 2019 में दलित, वंचित पिछडे़ बीजेपी के साथ फिर न जाए, इसके डरकर मायावती जी गलत बयानी करके भ्रम फैला रही है।
 सपा सरकार में दलित अफसर पूरी तरह साइडलाइन थे, लेकिन भाजपा सरकार में उन्हें पूरा महत्व मिल रहा है। सिर्फ पुलिस विभाग में ही 25 उच्च अधिकारी दलित समुदाय से हैं।
 प्रमुख सचिव स्तर के एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी दलित है। समाज कल्याण विभाग की ओर छात्रवृत्ति में दलितों का हिस्सा 70 प्रतिशत हो गया है, सपा मैं यह सिर्फ अल्पसंख्यकों को जा रहा था।
 अति दलितों, अति पिछड़े 15,56 गाँव थे जिसमें पिछली सरकारों में कोई काम नहीं कराया गया था। इस सरकार में वहाँ सरकार की सारी सुविधाएँ पहुँचाई गई। विकास का काम कराया गया। पहली बार सौभाग्य योजना में उत्तर प्रदेश में 32 लाख कनैक्शन दलितों को दिए गए है। 37 लाख नए राशनकार्ड दलितों को बने हैं। 8 लाख 85 हजार प्रधानमंत्री आवास बने हैं उसमें से करीब 6 लाख 50 हजार आवास दलितों को मिले। 40 लाख शौचालय में से 36,00,000 दलितों को मिले।
 देश की सबसे बड़ी किसान कर्ज माफी योजना में सबसे ज्यादा लाभार्थी दलित समुदाय से हैं। बसपा में इस बात की घबराहट है कि अगर इन योजनाओं के लाभार्थी परिवार सहित भाजपा की तरफ हो गए तो उनके लिए मुश्किल हो जाएगी। इसलिए 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्मदिवस पर दलित संगठन योगी आदित्यनाथ को दलित मित्र का सम्मान देना चाहते हैं।
 मायावती को दलित हितों की चिंता हो रही है तो वह सपा से हाथ क्यों मिला रही हैं, जिसके नेताओं ने दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न किया था। जिसकी सरकार में दलित हितों को दफन कर दिया गया था। दलित अधिकारी पूरी तरीके से साइडलाइन कर दिए गए थे। जो दलित महापुरूषों के स्मारक तोड़ने की बात करते थे।
 आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दलितों को पूरा सम्मान है। मैं खुद दलित समुदाय से हूं। पुलिस प्रशासन सब जगह दलित समुदाय के अधिकारियों का पूरा सम्मान है। मायावती जी अगर अखबार ठीक से पढ़ें तो शायद उन्हें इतना असत्य बोलने की हिम्मत नहीं होती।
 दलित आंदोलनों का इतिहास सैंकड़ो वर्ष पुराना रहा है। लेकिन कभी भी हिंसा का इतिहास नहीं रहा। हमेशा समाज ने अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखी है। पहली बार इसमें हिंसा होना इस बात का प्रमाण है कि इसके पीछे कुछ दलों के लोगों की सुनियोजित साजिश है।
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्पष्ट कहा है कि किसी निर्दोष को पुलिस बिलकुल परेशान नहीं करेगी। सिर्फ जिन लोगों के खिलाफ वीडियो फुटेज में हिंसा आगजनी करने के साक्ष्य मिलेंगे उन्हीं को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण आंदोलन करनेवाले किसी भी व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
 बाबा साहब भीम राव आम्बेडकर का मिशन जाति विहीन, शोषण विहीन समाज की स्थापना है, जिसको पूरा करने केे लिए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार काम कर रही है। जैसे 50 करोड़ लोंगो को 5 लाख रूपये प्रतिवर्ष की दर से प्रतिवर्ष आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछडे वर्ग को मुफ्त दे रही है।
 8 करोड़ लोंगो को उज्ज्वाला योजना के अन्तर्गत जिसमें सबसे अधिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनाजति तथा पिछडे लोगो को मुफ्त गैस कनेक्शन देना।
 पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय सौभाग्य योजना के तहत बीपीएल सूची द्वारा गरीबो को बगैर पैसे के विद्युत कनैक्शन देना।
 2022 तक कच्चे मकान व झोपड़ पट्टी में रहने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनाजति तथा पिछडे लोगों को प्रधानमंत्री आवास देना ।
 प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 50 हजार से लेकर 10 लाख रूपये तक बगैर गारन्टी के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनाजति तथा पिछडे को ऋण मुहैया करना।
 स्टैंडअप योजना के तहत प्रत्येक बैंक की शाखा से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछडे वर्ग से महिला वर्ग से कम से कम एक उद्यमी को उद्यम के लिए 10 लाख रूपये का लोन देना।
 सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछडे वर्ग के लोगों व गरीबों को को मिल रहा है। डाॅ. बाबा आम्बेडकर के मिशन को लोहिया मिशन, पंण्डित दीनदयाल अन्त्योदय मिशन पूरा करने का काम भाजपा की केन्द्र तथा प्रदेश की सरकार कर रही है। जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, गरीब पिछडे वर्ग के लोग बडे पैमाने से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ते चले जा रहे है। इससे विपक्षी दल घबरा कर 2 को अप्रैल भारत बंद का आवाह्न, एक साजिश के तहत किया गया।
 वर्तमान में केन्द्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार एसटी एससी गरीबों के हितो की रक्षा कर रही है और पिछडों को पूरा सम्मान भारतीय जनता पार्टी दे रही है।

Comments (0)

आम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति बाहूल्य 3387 गांवांे में बांटे जाएंगे विद्युत कनेक्शन

Posted on 07 April 2018 by admin

अधिक से अधिक कनेक्शन देने की तैयारी में जुटा पावर कारपोरेशन

लखनऊ 07 अप्रैल, 2018। डाॅ0 भीमराव रामजी आम्बडेकर जयन्ती के अवसर पर 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति बहुल्य ग्रामों में सौभाग्य योजना के अन्तर्गत बी0पी0एल0 परिवारों को मुफ्त कनैक्शन बांटे जायेंगे। इस अभियान की सफलता हेतु अधिकारी पूरी कार्ययोजना बनाकर पूरी निष्ठा एवं मेहनत से कार्य करें। यह निर्देश समीक्षा बैठक में आज प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने दिये। सौभाग्य योजना की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुये उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं मा0 ऊर्जा मंत्री पंडित श्री श्रीकांत शर्मा ने निर्देशित किया है कि 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऐसे ग्राम या मजरे जहां अधिक आबादी अनुसूचित जाति एवं जनजातियों की है वहां सौभाग्य योजना के अन्तर्गत कैम्प लगाकर बिजली कनैक्शन बांटे जायें। प्रदेश में 3387 ऐसे गांव चिन्हित गये है जहां सर्वाधिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति की संख्या है।
उन्होंने बताया कि आम्बेडकर पखवारे के अवसर पर गरीबों को मुफ्त कनेक्शन बांटे जाने की तैयारियों की मा0 ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा 10 अप्रैल को समीक्षा करेंगे। इसलिए 9 अप्रैल तक कैम्पों के स्थानों का निर्धारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली जाये और उसकी सूचना मुख्यालय को भेजी जाये। प्रमुख सचिव ने मध्यांचल डिस्काम में कैम्पों को और बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि प्रदेश के हर बी0पी0एल0 परिवार तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ मिले। अभियान की सफलता हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। प्रमुख सचिव ने कहा कि ऐसी योजना बनायी जाये जिससे हर हफ्ते लगभग 2 लाख कनैक्शन सौभाग्य योजना के अन्तर्गत दिये जा सकें। प्रदेश में आगामी मार्च तक लगभग 75 लाख कनैक्शन बांटे जाने हैं। जिसकी सफलता हेतु इसमें और तेजी लाने की आवश्यकता है।
बैठक में पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक अपर्णा यू0 सहित प्रदेश के सभी डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक, निदेशक तकनीकी एवं वाणिज्य तथा सौभाग्य योजना में कार्य कर रही एजेन्यिों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि स्वीकृत विद्युत कनेक्शन का लेजराईजेशन सुनिश्चित किया जाय।
सौभाग्य योजना में दिये जा रहे कनेक्शन में जो सामग्री प्रयोग हो रही है उसमें गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बैठक में प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के जमकर पेंच कसे। उन्होंने कहा कि अनेक स्थानों से ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही है कि जो विद्युत सामग्री दी जा रही है वो गुणवत्तापरक नही है साथ ही पूरा अनुमन्य सामग्री भी उपभोक्ता को नही मिलती। प्रमुख सचिव ने निर्देशित किया कि क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ता कैम्पों के बाद हर सप्ताह गांवों में जाकर घरों का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उपभोक्ता को निश्चित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापरक अनुमन्य सामग्री प्राप्त हो।
प्रमुख सचिव ने यह भी निर्देशित किया कि सौभाग्य योजना में दिये जा रहे कनेक्शनों की जांच थर्ड पार्टी से करायी जाय। प्रबन्ध निदेशक इस बिन्दु पर शीघ्र अपनी अनुशंसा भेजे।

Comments (0)

सार्वजनिक तौर पर समाज को अपशब्द कहने वाली और दलितों के शोषण को शह देने वाली मायावती को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए - डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

Posted on 07 April 2018 by admin

-मायावती जी के इशारे पर जब उनकी पार्टी के लोग सार्वजनिक रूप से एक महिला और उसकी बेटी को पेश करने की बात कर रहे है। तब उनको सभ्यता व संस्कार क्यों नहीं याद आया?
- जातिगत विद्वेष फैलाकर समाज के विभिन्न वर्गों को अपशब्द कहने वाली मायावती जी को अपनी हिटलरशाही व अभद्र व्यवहार पुण्य क्यों लगता है व भाजपा की लोकतंत्र को मजबूत व दलितों, आम जनता का सम्मान बढ़ाने वाली बातें पाप क्यों लगती हैं?
- पश्चिम बंगाल व केरल में बड़े पैमाने पर दलितों की हत्याओं पर मौन मायावती को दलित समाज ही जवाब देगा
- केवल भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जो पश्चिम बंगाल व केरल के दलितों के लिए सडक से लेकर विधानसभा व संसद तक संघर्ष कर रही है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान और सबका साथ सबका विकास की नीति एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी द्वारा दलितों, गरीबों को राजनैतिक व अधिकार दिलाने के कार्यों से घबराए और बौखलाए विपक्ष के षडयंत्रों का उत्तर जनता देगी।
लखनऊ 07 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि ‘तिलक, तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार’ का नारा लगाने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती असंसदीय परपरंपराओं व कृत्य के कारण जानी जाती हैं। मायावती जी जब समाज को बांटने व अपमानित करने वाले ये बोल बोलती थीं तो उन्हें असंसदीय, अपमानजनक व अशिष्ट व्यवहार का ध्यान क्यों नहीं रहता था? मायावती जी के इशारे पर जब उनकी पार्टी के लोग सार्वजनिक रूप से एक महिला और उसकी बेटी का पेश करने को कह रहे थे, तब उनको रोकने के बजाय शह दे रही थीं। तब उनको सभ्यता व संस्कार क्यों नहीं याद आया? डॉ. पांडेय ने पूछा कि मायावती जी को अपनी अशिष्ट, भ्रष्टाचार व दलितों का उत्पीडन पाप और भाजपा के दलित व गरीब हितैषी कार्यक्रम, योजनाएं, कार्य व भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पाप क्यों लगता है?
डॉ. पांडेय ने कहा कि पार्टी का टिकट बेचने के आरोपों के दाग वाली मायावती ने सत्ता हासिल करने के लिए दलितों व गरीबों के साथ ही छल किया। अकूत धन इकट्ठा करने के लिए मायावती ने अपनी पार्टी में दलितों का ही हक मारा और अपनी ही पार्टी के दलित व पिछड़े नेताओं को अपमानित करते हुए बाहर जाने पर विवश किया। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी के बुजुर्ग व वरिष्ठ दलित नेताओं को जमीन पर बिठाकर और हिटलर की तरह तानाशाही असभ्य, अलोकतांत्रिक व भ्रष्ट व्यवहार करने वाली मायावती किस मुंह से सवाल उठा रही हैं? भ्रष्टाचार, हिटलरशाही व आम जनता, गरीबों का शोषण करने वाली मायावती जी को सभ्यता, संसदीय परंपरा और ईमानदारी की परिभाषा सीखने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि ये वही मायावती हैं, जो दलितों में भेद करती हैं। पश्चिम बंगाल व केरल में बड़े पैमाने पर दलितों की हत्याएं हो रही हैं। पर दलितों को वोट बैंक समझने वाली मायावती ने इन दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज तक एक शब्द भी नहीं बोला है। केवल भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जो इन दलितों के साथ न केवल खड़ा है, बल्कि उनके लिए सडक से लेकर विधानसभा व संसद तक संघर्ष कर रहा है। पूरे देश की जनता और सर्व समाज के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के दलितों, पिछड़ों व आम लोगों को राजनैतिक अधिकार दिलाकर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के प्रयासों में न केवल विश्वास करते हैं, बल्कि अपार समर्थन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान और सबका साथ सबका विकास की नीति से घबराए और बौखलाए विपक्ष के षडयंत्रों का उत्तर जनता देगी।
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने अपने राज में दलितों को असहाय व दीनहीन बना डाला ताकि वोट बैंक के लिए उन्हें भीड़ की तरह हांका जा सके। मायावती को जवाब देना चाहिए कि जहां आम दलित और गरीब की आर्थिक हालत उनके समय में खराब हुई, वहीं उनके व उनके भाई के पास हजारों करोड़ की दौलत कहां से आ गई? जिस धन पर दलितों का हक था, उस पर उन्होंने और उनके भाई ने अपनी व्यक्गित संपत्ति समझकर कब्जा कैसे कर लिया? जिन टिकटों पर दलितों व गरीबों का हक था, उन टिकटों को गैर दलित धन्ना सेठों को देकर मायावती जी ने दलितों को राजनैतिक अधिकार देने से वंचित क्यों किया?

Comments (0)

सिंचाई मंत्री ने की आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के दृष्टिगत उ0प्र0 के अधिकारी/टिहरी डैम बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक

Posted on 07 April 2018 by admin

श्रद्धालुओं को सुगम स्नान हेतु मुख्य पर्वों एवं मुख्य महाकुम्भ तक पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी
- धर्मपाल सिंह

सुरेंद्र अग्निहोत्री ,लखनऊ 07 अप्रैल, 2018

minister-dharmpal-singh उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 में धर्मनगरी प्रयागराज इलाहाबाद में आयोजित होने वाला कुम्भ मेला अत्यन्त महत्वपूर्ण है, जिसमें विभिन्न अखाड़ों, करोड़ों श्रद्धालुओं, विदेशी सैलानियों के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए इस बार का महाकुम्भ काफी वृहद होगा। कुम्भ मेला 2019 को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराना उ0प्र0 सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। कुम्भ मेला इलाहाबाद में 15 जनवरी, 2019 से प्रारम्भ होकर दिनांक 04 मार्च, 2019 तक आयोजित होगा, मेले में श्रद्धालुओं के सुगम स्नान हेतु पूरे प्रबन्ध किये जायेगें एवं मुख्य पर्वों पर तथा मुख्य महाकुम्भ तक जल की सम्पूर्ण व्यवस्था हरिद्वार से की जायेगी, इस पर पूरी योजना बना ली गई है।
श्री धर्मपाल सिंह आज हरिद्वार में सिंचाई विभाग उ0प्र0 के अधिकारी एवं टिहरी डैम बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक के बाद प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रयाग में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2019 के प्रमुख स्नान पर्व दिनांक 15 जनवरी, 2019 मकर संक्रान्ति, 21 जनवरी, 2019 पोष पूर्णिमा, 04 फरवरी, 2019 मौनी अमावस्या, 10 फरवरी, 2019 बसंत पंचमी, 19 फरवरी, 2019 माघी पूर्णिमा, 04 मार्च, 2019 महाशिवरात्री को आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि गंगा जल को टिहरी डैम से इलाहाबाद संगम स्थल तक पहुंचने में लगभग 15 दिन का समय लगता है, इस पर विशेष चर्चा की गई और कार्ययोजना बनाने के उपरान्त समय से संगम पर पानी उपलब्ध कराया जायेगा।
श्री सिंह ने कहा कि मायापुर लिंक चैनल का निर्माण कर ऊपरी गंगा नहर की क्षमता 10500 क्यूसेक से बढ़ाकर 13000 क्यूसेक कर दी है। ऊपरी गंगा नहर व समान्तर ऊपरी गंगा नहर के समस्त रेगुलेटरों को पुनरोद्धार द्वारा सुदृढ़ीकरण कर नहर को निर्धारित क्षमता से चलाया जा रहा है। मायापुर स्केप चैनल में एक अद्वितीय स्टील ओम ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है, यह ब्रिज उत्तरी भारत का एक विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगा। मायापुर में ओम ब्रिज के साथ साथ विशेष पर्वों पर भारी भीड़ को देखते हुए चार नये घाटों का निर्माण किया गया है। कुम्भमेला क्षेत्र नहर के सिस्टम की सुरक्षा हेतु दूधियाबन्ध पर बाढ़ निरोधक कार्यों की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
सिंचाई मंत्री ने बताया कि टी0एच0डी0सी0 के अधिकारियों द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया कि टिहरी जलाशय को आर0एल0 825 मीटर से आर0एल0 830 मीटर तक भर दिया जाये तो 195 मिलियन क्यूबिक मीटर अतिरिक्त पानी संचय होगा, जो कुम्भ मेला 2019 में अतिरिक्त जल उपलब्ध होगा, साथ ही साथ विद्युत उत्पादन बढ़ेगा जिससे उत्तराखण्ड शासन को भी लाभ होगा तथा संगम में तीर्थयात्रियों को भी भरपूर मात्रा में जल प्राप्त होगा। इसके सम्बन्ध में हम उत्तराखण्ड सरकार से वार्ता करेंगे।

Comments (0)

डाॅ. आम्बेडकर जयन्ती पर बूथ स्तर पर सामाजिक समरसता दिवस मनाएगी भाजपा - विजय बहादुर पाठक

Posted on 07 April 2018 by admin

-भाजपा विस्तारक बैठकों में विगत कार्यो की हुई समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों के
लिए निर्देश दिये
लखनऊ 07 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी विस्तार बैठकों में विगत कार्यो की हुए समीक्षा, आगमी कार्यो की जिम्मेदारी विस्तारकों को सौंपी गई। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने विस्तारकों को सामाजिक समरसता दिवस के कार्यक्रम के लिए निर्देशित किया। भाजपा विस्तारकों की क्षेत्रवार हुई बैठकों में जिला मण्डल एवं बूथ स्तर के कार्यो के लिए निर्देशित किया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अवध में अवध क्षेत्र विस्तारक बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं विस्तारक योजना प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि विस्तारक मण्डल, बूथ, जिला और प्रदेश के संगठनात्मक सेतु है। केन्द्र और प्रदेश द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित कराने में विस्तारकों की अहम् भूमिका है। पूर्ण कालिक विस्तारकों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। 14 अप्रैल को डाॅ. भीमराव आम्बेडकर जयन्ती पर सामाजिक समरसता कार्यक्रम मनाए जाना है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अवध क्षेत्र विस्तारक बैठक हुई, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर वे क्षेत्रीय मंत्री अजीत जी रहे। इससे पूर्व 1 अप्रैल को संतकबीर नगर में गोरखपुर क्षेत्र विस्तारक बैठक हुई, 2 अप्रैल को काशी क्षेत्र, 3 अप्रैल को कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र, 4 अप्रैल को ब्रज क्षेत्र की आगरा में एवं 5 अप्रैल को चांदपुर बिजनौर में पश्चिम क्षेत्र की विस्तारक बैठक सम्पन्न हुई।

Comments (0)

गरीब छात्रों की तरक्की के लिए संकल्पित है योगी सरकार, शिक्षण संस्थाओं के हित में है नया कानून, विरोध करने की बजाए सहयोग दें शिक्षण संस्थाएं - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 07 April 2018 by admin

लखनऊ 07 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि प्रदेश की श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार अभिभावकों, स्कूलों के प्रबंध तंत्र और शिक्षाविदों से राय मशविरा करके ही शुल्क निर्धारण विधेयक ले लाई है। इसका मकसद शिक्षा का स्तर बेहतर करने के साथ ही साथ स्कूलों के प्रबंध तंत्र के सहयोग से उन अभिवावकों को राहत देने का भी है जिनके सामने आर्थिक समस्याएं हैं। सरकार की कोशिश है कि आर्थिक तंगी के चलते किसी भी बच्चे की पढाई और तरक्की ना रूके और ये कानून इसी दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार हर बच्चे को साक्षर करने के लिए कृतसंकल्पित है और इस बात की अपेक्षा है कि प्राइवेट स्कूल भी इस मुहिम में अपना योगदान देकर देश और समाज को मजबूत करेंगे। तमाम अभिभावक संगठनों और शिक्षण संस्थाओं ने इस कानून का स्वागत किया है। ये एक ऐतिहासिक कानून है जो अभिभावकों के साथ ही साथ स्कूलों के भी हित में है। इस कानून के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्नाथ जी और उपमुख्यमंत्री जी बधाई के पात्र हैं। स्कूलों के प्रबंधतंत्र को इस कानून का विरोध करने की बजाए इस कानून के लिए सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसी के मद्देनजर अभिभावक संगठनों और शैक्षणिक संगठनों से बातचीत और सुझावों के आधार पर नया कानून तैयार किया है। इसमें किसी को परेशानी ना हो, इसका भी विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। ज्यादातर स्कूलों के प्रबंध तंत्र ने इस कानून को सभी के हित में बताया है। ऐसे में आमजन के हित में लाए जा रहे इस कानून के विरोध का कोई आधार नहीं बनता। देश और समाज की तरक्की के लिए शैक्षणिक संगठनों को सरकार की मदद करनी चाहिए और कानून का विरोध करने की बजाए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि शैक्षणिक संस्थाएं बेहद पवित्र सोच के साथ शुरु की जाती हैं जिसका हमेशा से ये मकसद रहा है कि हर तबके के बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिल सके। और इसीलिए इन संस्थाओं के प्रति समाज में हमेशा से सम्मान का भाव रहा है। इसी वजह से सरकारें भी तमाम जरूरी सहूलियतें इन संस्थाओं को हमेशा से देती रही हैं। ऐसे में पिछले कुछ सालों से ये रिश्ता दरकने लगा था और उसकी एक बड़ी वजह थी संस्थाओं और अभिभावकों के बीच पनपी अविश्वास की खाई। अभिभावकों की तरफ से लंबे वक्त से ये शिकायतें आ रही थीं कि स्कूलों के प्रबंधतंत्र की तरफ से ना सिर्फ मनमाफिक शुल्क जाते हैं बल्कि यूनीफार्म और तमाम सुविधाओं के नाम पर उनसे तमाम तरह की वसूली की जाती है। इसे लेकर अभिभावक संगठन कानून बनाने की मांग भी कर रहे थे। और सरकार ने यह वायदा पूरा कर दिया है।

Comments (0)

चरागाहों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए कड़ी कार्रवाई जल्द

Posted on 06 April 2018 by admin

-पायलट परियोजना के रूप में शुरू होगी मोबाइल पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा

chairman-awbi-addressing-media-persons-at-vvip-guest-house-in-lucknow-on-friday-1 राज्य सरकार पशुओं के चरागाह के रूप में इस्तेमाल होने वाली जमीन को भूमि माफिया के चंगुल से छुड़ाने के लिए जल्द ही प्रदेश स्तर पर कड़ी कार्रवाई शुरू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात के बाद प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए भारतीय जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एसपी गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि पशुओं पर क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि पशु क्रूरता का संबंध किसी धर्म से नहीं है।
श्री गुप्ता ने कहा कि पशुओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए बोर्ड की पहल पर प्रत्येक राज्य में मोबाइल पशु चिकित्सा एंबुलेंस सुविधा शुरू की जा रही है। शुरुआत में इसे किसी एक जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री काजीघरों के कामकाज को कानूनी प्रावधानों के मुताबिक नियमित करने के लिए सहमत हुए और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शहरी इलाकों में कुत्ते और बंदरों जैसे आवारा पशुओं की समस्या से निपटने की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि इनकी वंशवृद्दि को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि पशु पक्षियों के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच उत्पन्न करने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है।
गौशालाओं की चर्चा करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि निर्धारित से अधिक संख्या में गाएँ रखना भी पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है। उन्होने कहा कि जल्लीकट्ट जैसे परंपरागत आयोजनों का संबंध पशु क्रूरता से नहीं है। इसको लेकर मीडिया में भ्रामक बातें आईं थीं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in