Archive | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने क्षेत्रीय प्रभारियों तथा मुख्यालय प्रभारी के नाम घोषित किए

Posted on 24 April 2018 by admin

लखनऊ 24 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को अवध क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह को गोरखपुर क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक को पश्चिम क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल को बृज क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को कानपुर क्षेत्र एवं प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई को काशी क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया, इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर को मुख्यालय प्रभारी घोषित किया गया।

Comments (0)

अब कर्नाटक मांगे मोदी

Posted on 24 April 2018 by admin

दिनांक 24 अप्रैल 2018

यह भगवान राम कृष्ण की धरती है साहब जो परमार्थ करता है वह सदगति, प्रगति, उन्नति व यश को प्राप्त करता है और जो स्वार्थ पूर्ति में लगता है वह दुर्गति, पराजय, अपयश की सम्पति पाता है। भारत भूमि पर यह सिद्धान्त अपेल है यानि अटूट है। दोनो राष्ट्रीय दलों भाजपा व कांग्रेस के योद्धा पुनः आमने सामने है। ंधर्म और अर्धम के मध्य कर्नाटक की भूमि पर विधान सभा चुनाव के रूप में कांग्रेस की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने ताल ठोक दी है। न जाने कौन सी दौलत है नरेन्द्र भाई मोदी जी के शब्दों में बात करते है तो मन खरीद लेते है वहीं श्री राहुल गांधी जी बात करते है तो प्रायः मन खराब करते है। उज्जालों में मिल ही जाएगा कोइ न कोई, तलाश उसकी रखों जो अन्धेरो मे भी साथ दे। अच्छे मित्र, अच्छे रिश्ते और अच्छे विचार जिसके पास होते है उसे दुनिया की कोई भी ताकत हरा नहीं सकती। इस दौलत की धनी है हमारे नरेन्द्र भाई मोदी।
दक्षिण भारत के प्रदेश कर्नाटक पर पूरे देश की नजर है। देश के पत्रकारों की फौज वहां विधानसभा चुनाव की कवरेज करने पहुॅच चुकी है। छन-छन कर ये सूचाऐं आ रही है कि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। जनता दल जेडीएस कुछ क्षेत्र तक ही सीमित है। भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री का चेहरा बीएस यदुरप्पा को बनाया है।ं कांग्रेस का चेहरा वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ही है। दोनो दलों के मुख्यमंत्री के चेहरे अपने अपने दम पर वहां सरकार बनाने के स्थिति में नही है। दोनो को अतिरिक्त बल की जरूरत है ऐसे समाचार वहां से आ रहे है। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी का करिश्मा वहां नही चल पा रहा है। कांग्रेस की जो चुनावी सभाएं वहां हो रही है उनमें लोग सिद्धारमैया को सुनने आ रहे है न कि राहुल गाधी को। इसका पुख्ता प्रमाण यह है कि उन सारी सभाओं में राहुल गांधी को पहले बुलाया जाता है फिर अन्तिम मुख्यवक्ता के रूप में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बुलाया जाता है। वहां का यह उदाहरण कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए आईना दिखाने जैसा है। राहुल गांधी जी ने गुजरात में जो जातिय वैमनस्यता को शिखर तक पहुॅचाया था कर्नाटक में वह शून्य पर है। कांगे्रस की नैय्या पार लगाना कठिन ही नहीं नामुकिन है। दिनोंदिन कांग्रेस का ग्राफ गिर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह जो विलक्षण प्रतिभा के धनी, कुशल रणनीतिकार, चुनाव जितने में महारत हासिल है उन्हेें वे लगातार भाजपा को आगे बढा रहे है। उनके परिश्रम के आगे कांग्रेस ने खासकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने तो हथियार डाल दिये है। प्रमाण यह है कि कांग्रेस की वरिष्टतम नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को वहां की जनता ने सुनने से ही मना कर दिया है। शायद इसलिए ही उन्होने वहां प्रचार न करने की बात कही है। चुनावी विश्लेषक यह बता रहे है कि सारा दारमदार फ्लोटिंग वोट पर है वह वोट जिसके हिस्से में गया उसका बेडा पार। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने अब तक 15 जनसभाएं करने की स्वीकृति दे दी है। आवश्यकता पड़ने पर मोदी जी सभाओं की संख्या बढा भी सकते है। नरेन्द्र भाई मोदी को सुनने के लिए कर्नाटक के लोग इंतजार में हैं वैसे भाजपा की सभी जीत देश हो या प्रदेश उसमें मोदी जी का ही करिश्मा देखेने में आया हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कठिन परिश्रम कर पिच तैयार करते है और मोदी जी खुब रन बनाते हैं। दोनों का रोल किसी भी राज्य में अथवा देश के किसी कोने में जबरदस्त सफलता प्राप्त करता है। अमित शाह जी के निरन्तर कर्नाटक प्रवास से कांग्रेस के हाथ पांव फूला दिये हैं। नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने जो देश के विकास में योगदान किया है उन कल्याणकारी नीतियों को जनता पंसद कर रही है। गरीबों को मिलने वाला आवास हो, बीमा हो, गैस सिलेण्डर हो या अन्य सब्सिडी हो जो अब सीधे उनके बैंक खातो में जा रही है उससे वे प्रसन्न हैं। नोटबन्दी और जीएसटी के सकारात्मक प्रभाव भी देखने में आ रहा है। कर्नाटक की राज्य सरकार का भ्रष्टाचार भी जनता में चर्चा बना हुआ है। कांग्रेस की इसी लूट खसौट का पर्दाफाश करने का जो काम अमित भाई शाह कर है उसको और धार देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे। भाजपा की कर्नाटक में जीत से उसका कांग्रेस मुक्त अभियान लगभग पूरा हो जायेगा। कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना यह कर्नाटक की जनता भी चाहती है उस पर मोहर मोदी जी लगा देंगे। मोदी जी आज दुनिया के ब्राण्ड बन चुके है। भारत में उनकी लोकप्रियता विपक्ष के तमाम बेबुनियाद आरोपों के बाद भी और बढ़ी है घटी नहीं। विपक्षियों को लगता है कि जैसे पहले होता आया था कि कांगंे्रस घूम फिर कर सत्ता प्राप्त कर ही लेती थी, अब वो दिन लद गए है। बदल गया है भारत यह बात कब समझेगे ये लोग। आज भारत नौजवानों का भारत हैं देश में 40 करोड के लगभग युवा है जो मोबाइल, लैपटाप तथा इंटरनेट से जुड़े हैं। प्रतिदिन नहीं प्रतिक्षण वह देश विदेश की घटनाओं से परिचित रहता हैं उसको अपना भविष्य भी कहां सुरक्षित है यह जानने की जरूरत नहीं पडती खुद समझदार है। किसान, नौवजवान, गांव, गरीब सब जगह मोदी जी का काम सिर चढ़कर बोल रहा है। 4 साल में भारत के प्रधानमंत्री क्या क्या कर सकते थे क्या वह सब नरेन्द्र भाई ने नहीं किया है उसमें उन्होने कहां कमी छोडी है ये बाते वो सब जानते है। पूर्ववर्ती सरकारों ने किसका विकास किया है, किसका विनाश किया है यह समझने में उनको अब देर नहीं लगती । मुफ्त की रोटी नहीं मेहनत की रोटी खाना चाहते है हर भारतवासी यह बात अब समझ में आ रही है कांग्रेस व अन्य विरोधी पाटिर्यो को। मोदी जी ने कसम खाई थी कि जनता के धन को न खाऊंगा न खाने दूंगा। अब कोई जनता के धन पर डाका नही डाल पायेगा। 4 साल में मोदी जी ने सिद्ध कर दिया है कि ईमानदारी से सरकार चलाई जाय तो 5 साल 50 साल पर भारी पड़ते है। कांग्रेस से लोग 70 साल का हिसाब मांग रहे है। क्यों भारत गरीब है? गरीबी क्यों नहीं खत्म की गई? भ्रष्टाचार क्यों होने दिया था? देश का धन विदेशों में क्यों पहुॅच गया, पढ़ाई की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई, स्वास्थ्य सेवाएं क्यों चरमरा गई थी। किसानों का बुरा हाल क्यों था? जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद, तुष्टिकरणवाद क्यों बढा था? मोदी जी ने वंशवाद को खत्म करने, जातिवाद को रोकने, परिवारवाद को खदेड़ने व तुष्टिकरणवाद के दांत खट्टे करने में अपना सारा ध्यान लगा दिया तुमने क्यों नहीं? यह सब पहले किया। क्या ये सवाल रेत की दीवार नहीं कंकंरीट की मंजबूत दीवार बन कर खडे है विपक्षियों के सामने। हिन्दुओं को बदनाम करने का खड़यंत्र क्यों किया कांग्रेस पार्टी ने। भगवा आंतकवाद के नाम पर पूरे विश्व में सनातन संस्कृति को बदनाम क्यों किया। राहुल गांधी ने कर्नलपुरोहित, साध्वी प्रज्ञा व स्वामी असीमानंद को जेल में झूठे आरोप लगाकर किस बात की सजा दी। स्वयं राहुल गांधी ने विदेश में कहां कि देश को हिन्दु आंतकवाद से ज्यादा खतरा है। तत्कालिन गृहमंत्री पी चिदम्बरम व सुशील कुमार सिंद्धे ने भगवा आंतकवाद पर देश को गुमराह क्यों किया। दिग्विजय सिंह ने लगातार हिन्दुओं को निशाने पर क्यों रखा? आज सभी को जिनको भगवा आंतकी बताकर जेल में डालने को पाप किया था कांग्रेस सरकार ने उनको कोर्ट ने बरी कर दिया है क्यों? आप को लगता था कि देश में केवल राजनीति चमकाने के लिए किसी को भी जेल में डाल दो बस। उस समय किसी ने एक शेर लिखा था तत्कालिन प्रधानमंत्री मनमोहन के लिए ‘‘वतन के हालात जो सुनाने लगेगंे तो पत्थर भी आंसू बहाने लगेगें। फूट डालो राज करो या मौज करो यह थ्यौरी अब दम तोड़ चुकी है। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया था। आज भी उसी नारे पर शतप्रतिशत काम हो रहा है। देश के टैक्स के पैसे से देश का विकास होता है, किसी वंश, परिवार, जाति व मजहब का नहीं। देश व दुनिया मोदी जी की नीतियों के कारण उन पर भरोसा करती है। देश को मोदी जी वंशवाद व परिवारवाद तथा जातिवाद से परे विकासवाद की राह पर चला रहे है। मोदी जी का इंतजार तो कर रहे है सब पहले कर्नाटक फिर देश की जनता मोदी जी को पुनः 2019 में भी पूर्ण बहुमत देकर भारत को और सुदृढ व सम्रद्ध देखना चाहती है।
(नरेन्द्र सिंह राणा)
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

Comments (0)

सहकारी गन्ना समिति, बिसवां, जिला-सीतापुर के प्रभारी लेखाकार एवं गोदाम प्रभारी को सरकारी धन के व्यपहरण के आरोप में किया गया निलम्बित गन्ना आयुक्त द्वारा गठित जांच दल की रिपोर्ट में पाये गये दोषी

Posted on 24 April 2018 by admin

विभागीय नियमों की अवहेलना पर गन्ना आयुक्त करेगें सख्त कार्यवाही

लखनऊः 24 अप्रैल, 2018

प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश खन्ना द्वारा दिए गये सख्त निर्देश के क्रम में सहकारी गन्ना समिति, बिसवां, सीतापुर के खाद गोदाम में हो रही अनियमितता की निरंतर शिकायतों के कारण विश्राम सागर वर्मा, स्थायी लिपिक/गोदाम प्रभारी द्वारा कृषि निवेशों की दैनिक बिक्री का रजिस्टर अनुरक्षित नही किया गया, साथ ही कृषि निवेशों से बिक्री की धनराशि को समिति कोष में जमा ना करके रू0 13,53,735.00 का व्यपहरण किया गया एवं कीटनाशक दवाओं और बायोफर्टिलाइजर के अवसानित होने से पूर्व उसे संबंधित फर्म से बदलवाने की कार्यवाही भी अमल में नही लायी गयी जिसके कारण समिति को रू0 3,24,231.00 की वित्तीय क्षति हुई।
इसके अतिरिक्त कौशल किशोर प्रभारी लेखाकार/स्थायी लिपिक द्वारा उर्वरक बिक्री की धनराशि कोे समिति कोष में जमा ना करा कर गबन करवाने में सहयोग किया गया तथा कृषकों पर कर्जा न होते हुए भी कर्जे की रिपोर्ट लगाकर गन्ना आपूर्ति हेतु अनियमित पर्चीयां जारी करायी, उक्त कृत्य के लिये गन्ना आयुक्त एवं निबन्धक के निर्देशों पर इन दोनों कार्मिकों को निलम्बित किया गया है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश के गन्ना आयुक्त, श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि जगपाल सिंह तत्काल प्रभारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा कृषि निवेशों के वितरण में निर्धारित पर्यवेक्षणीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया गया इसलिये इनके विरूद्ध भी अनुशासनिक कार्यवाही प्रतिस्थापित की गयी है। उन्होने कहा कि प्रदेश का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी विभागीय नियमों एवं निर्देशों के विपरीत कार्य किये जाने का दोषी पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Comments (0)

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, सिद्धार्थ नाथ सिंह 25 व 26 अप्रैल को नई दिल्ली एवं इलाहाबाद दौरे पर रहेंगे

Posted on 24 April 2018 by admin

लखनऊ: 24 अप्रैल, 2018

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह दिनांक 25 व 26 अप्रैल, 2018 को नई दिल्ली एवं इलाहाबाद दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी उन्होंने आज यहां दी।

श्री सिंह दिनांक 25 अप्रैल, 2018 को 7, लोक कल्याण मार्ग, पंचवटी सभागार, प्रधानमंत्री निवास नई दिल्ली में आयोजित स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी के नाम से जारी किये जाने वाले डाक टिकट कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री दिनांक 26 अप्रैल, 2018 को जनपद इलाहाबाद में शम्भू नाथ यूनिवर्सिटी, धूमनगंज में ‘प्राइड साफ्ट स्किल डेवलपमेन्ट’ द्वारा आयोजित छात्रों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Comments (0)

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में धन्वन्तरि रोगी सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन

Posted on 24 April 2018 by admin

लखनऊः 24 अप्रैल, 2018

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि जब कोई पीड़ित रोगी चिकित्सालय में आता है तो उस समय उसको स्ट्रेचर या व्हील चेयर प्रदान करके मानवता की सेवा करना परम धर्म है। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में धन्वन्तरि रोगी सेवा केन्द्र के लिए समाज के कुछ गणमान्य लोगों ने 06 स्ट्रेचर एवं 06 व्हील चेयर का सहयोग देकर सराहनीय कार्य किया है।

श्री सिंह आज राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में धन्वन्तरि रोगी सेवा केन्द्र का शुभारम्भ करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रोगियों के इलाज हेतु आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए।

इस अवसर पर समारोह के विशिष्ट अतिथि, लखनऊ की मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, बलरामपुर चिकित्सालय के निदेशक डा0 राजीव लोचन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के निदेशक डा0 एच0एस0 दान एवं के0जी0एम0यू0 के डा0 सूर्य कान्त त्रिपाठी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Comments (0)

अनाधिकृत विकसित काॅलोनियों में रहने वाले निवासियों की सुविधाओ को दृष्टिगतरखते हुए नियमितीकरण कराये जाने हेतु प्रस्तावित प्रस्ताव का नियमानुसार परीक्षण कराकर सक्षम स्तर से अनुमोदन किया जाये प्राप्त: मुख्य सचिव

Posted on 24 April 2018 by admin

प्राधिकरण से स्थानांतरित कर्मियों का चार्ज स्थानांतरण के समय गूगल मैप पर उनके कार्यक्षेत्र में स्थित काॅलोनियां विकसित होने का लिया जाये प्रमाण-पत्र: राजीव कुमार

अनाधिकृत काॅलोनियों के नियमितीकरण के फलस्वरूप मौलिक जनसुविधाओं की उपलब्धता के फलस्वरूप निवासियों के जीवन में होगा गुणवत्ता सुधार: नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव आवास

लखनऊ: 24 अप्रैल, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि अनाधिकृत विकसित काॅलोनियों में रहने वाले लोगों की मूलभूत सुविधायें उपलब्ध न होने की व्यवहारिकता को दृष्टिगत रखते हुए अनाधिकृत विकसित काॅलोनियों का नियमितीकरण कराये जाने हेतु नीति का निर्धारण नियमानुसार कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जायें। उन्होंने कहा कि निर्धारित कट-आॅफ-डेट के उपरान्त अनाधिकृत काॅलोनियों का विकास कतई नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एैसा होने की स्थिति पर प्राधिकरण तथा सम्बंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाये।

श्री राजीव कुमार ने यह भी निर्देश दिये हैं कि प्राधिकरण में स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों से चार्ज हस्तान्तरण के समय गूगल मैप पर उनके कार्यक्षेत्र में स्थित भूमि पर अवैध काॅलोनियां विकसित होने अथवा न होने का प्रमाण-पत्र अवश्य प्राप्त किया जाये। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था हो जाने से जो अधिकारी/कर्मचारी स्थानांतरण हो जाने के फलस्वरूप कार्यभार ग्रहण करने पर उसे अपने कार्यक्षेत्र की वस्तुस्थिति की जानकारी सरलतापूर्वक प्राप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के समय उनके कार्यावधि में हुए अवैध निर्माण का पता सरलतापूर्वक प्राप्त हो जाने पर दोषी पाये जाने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित होगी।

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आवास एवं शहरी नियोजन, द्वारा देश के अन्य राज्यों यथा दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब तथा कर्नाटक द्वारा घोषित अनाधिकृत काॅलोनियों के नियमितीकरण हेतु जारी गाइड लाइन के अध्ययनोपरांत प्रदेश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक व्यावहारिक गाइड लाइन बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित नीति के प्रस्तुतीकरण पर आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

प्रमुख सचिव, आवास श्री नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि अनाधिकृत कालोनियों के नियमितीकरण के फलस्वरूप ऐसे कालोनियों में स्थित निवासियों को बैंको/वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त करना सम्भव एवं सुविधाजनक हो सकेगा, उनके निर्माणों को तोड़े जाने का भय नहीं रहेगा और साथ ही साथ मौलिक जनसुविधाओं की उपलब्धता होने के फलस्वरूप इन कालोनियों के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

श्री गोकर्ण ने बताया कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में विद्यमान आवासीय स्टाॅक का एक बहुत बड़ा भाग अनाधिकृत रूप से निर्मित कालोनियों के अन्तर्गत है। अनाधिकृत होने के कारण उनका ध्वस्तीकरण किया जाना व्यवहारिक न होनेके दृष्टिगत इन कालोनियों के नियमितीकरण हेतु वर्ष 2001 में गाईडलाइन्स जारी की गयी थी, जिनमें आ रही कठिनाईयों हेतु वर्ष 2003 एवं 2008 में संशोधन किया गयाथा, परन्तु इन कालोनियों के नियमितीकरण में कोई विशेष प्रगति नहीं हो सकी, फलस्वरूप इन कालोनियों में रहने वाले निवासियों को मूलभूत सुविधायें विशेषकर पक्की सड़कें, जल एवं मल निस्तरण, कूड़ा निस्तारण आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बैठक में प्रमुख सचिव, नगर विकास, श्री मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव उपस्थित थे ।

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्र्तगत आवेदन पत्र आमंत्रित-

लखनऊ- 24 अप्रैल 2018, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उ0प्र0सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में लघु एवं सेवा क्षेत्र से जुडे उद्योगों हेतु रूपये 10 लाख तक की परियोजना लागत पर विभिन्न व्यवसायिक बैंको द्वारा ऋण जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा साक्षात्कार में चयनित उद्यमियों को उपलब्ध कराने का प्राविधान है।

उन्होने बताया कि योजनान्तर्गत सामान्य वर्ग के पुरूष्स लार्थयों हेतु 4 प्रतिशत से अधिक शेष ब्याज की धनराशि ब्याज उपादान के रूप में वित्तपोषित बैंक शाखा को विभाग द्वारा जिला योजना से ब्याज उपादान के रूप में उपलब्ध करायी जायेगी तथा आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछडावर्ग, अल्संख्यक, विकलांग महिलाए एवं भूतपूर्व सैनिक) को शून्य प्रतिश्ज्ञत ब्याज पर ऋण उपलब्ध होगा।

उन्होने बताया कि योजनान्तर्गत सभी बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों जिनकी आयु 18 से े50 वर्ष के मध्य है और वे ग्रामीण क्षेत्र में अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहते है, ऐसे सभी इच्छुक अभ्यर्थी 15 मई 2018 के अपरान्ह 5 बजे तक कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 66 शिवाजी मार्ग हीवेट रोड लखनऊ में निवास, आयु, जाति से सम्बन्धित प्रमाण पत्र सामान्य वर्ग को छोडकर प्रस्तावित योजना शपथ के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है इसके अतिरिक्त विभाग की वेबसाइट पर योजना की सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Comments (0)

फार्मर फ्रेंडली योगी सरकार - सूर्य प्रताप शाही

Posted on 24 April 2018 by admin

भाजपा प्रदेश मुख्यालय के जन सहयोग केन्द्र पर जन समस्याओं को हुआ निस्तारण

लखनऊ 24 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रमापति शास्त्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह व प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी उपस्थित रहे। जन सहयोग केन्द्र पर 62 लोग अपनी समस्याएं लेकर आए। जिनके समाधान में मा0 मंत्रियों द्वारा संबंधित अधिकारियों से बात की गई तथा संबंधित अधिकारियों व विभागों को पत्र भेजे गये। प्रत्येक मंगलवार के अनवरत क्रम में प्रदेश मुख्यालय के जन सहयोग केन्द्र पर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया।
कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 23 अप्रैल तक 10 लाख 53 हजार 218 मीट्रिक टन गेहूॅ की खरीद हो चुकी है। महज 3 दिनों में ही 01 हजार 828 करोड़ 54 लाख रूपये का भुगतान 1 लाख 70 हजार 221 किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। मोदी जी और योगी जी की नीति के अनुरूप किसान की उपज का एक-एक दाना खरीदने के लिए सरकार संकल्पित है। 1745 रूपये प्रति क्विन्टल की दर से गेहूॅ खरीद हो रही है। पूर्ववर्ती सपा सरकार में 23 अप्रैल तक 1 लाख 14 हजार 921 मीट्रिक टन की खरीद हुई थी। हम अब तक 10 गुना ज्यादा खरीद कर चुके है।
श्री शाही ने कहा कि योगी सरकार फार्मर फ्रेंडली सरकार है। इस वर्ष नई पहल करते हुए चना, मसूर सहित दलहन के क्रय केन्द्र प्रारम्भ हो रहे है। यह प्रयास है कि ‘दलहन के किसानों को भी हम सही कीमत दिला सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कहा कि किसान कल्याण कार्यशाला पूरे देश में लगाई जाएगी और इसके लिए 2 मई की तारीख निर्धारित हुई है। उत्तर प्रदेश के सभी 827 विकास खण्डों में किसान कल्याण कार्यशाला लगाई जाएगी। जिसमें कृषि विभाग, उद्यान एवं फल संरक्षण, गन्ना विभाग, पशुपालन, मत्सय विभाग, मधुमक्खी पालन, रेशम विभाग आदि सभी विभाग अपनी योजनाओं के साथ कार्यशाला में रहेंगे। कार्यशाला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। रासायनिक एवं जैविक उर्बरकों के सही प्रयोग की जानकारी भी दी जायेगी। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जायेगा।
समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक 23 लाख अनुसूचित छात्रों को छात्रवृत्ति दी है जब कि पिछली सपा सरकार ने 14 लाख अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को ही छात्रवृत्ति दी थी।

Comments (0)

जनधन-वनधन और गोधन से प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिखाया गांव की समृद्धि का मार्ग - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 24 April 2018 by admin

ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत आयोजित चैपालों से नई राजनीतिक कार्य संस्कृति का अभ्युदय

लखनऊ 24 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा है ग्राम स्वराज अभियान जनता की सरकार का जनता के दर पर पहुंचकर कृतज्ञता ज्ञापित करने का अभियान है। प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जनधन-वनधन और गोधन से ग्रामीण जीवन में बड़े बदलाव का रास्ता दिखाया। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के सीधे प्रसारण से गांव, गरीब और किसान सीधे तौर पर जुड़े, जो मा0 प्रधानमंत्री जी के संकल्प के साथ आगे बढ़कर गांव की तकदीर और तस्वीर बदलेगे।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि सरकार के मुखिया और किसी दल के जनप्रतिनिधि जनसेवक की तरह जनता के दरवाजे पर पहुंच कर पूरी निष्ठा से जनसेवा का काम कर रहे हैं। यह भाजपा सरकारों की पहचान है कि वे गांव में गरीब की झोपड़ी तक जाकर उनकी समस्याओं को समाधान करे। मुख्यमंत्री खुद गांव-गांव में प्रवास कर रहे हैं और रात्रि चैपाल लगाकर जनता की समस्याओं का तत्काल निवारण कर रहे हैं। जनता सीधे अपनी बात मुख्यमंत्री और जन प्रतिनिधियों तक पहुंचा रही है और मौके पर ही समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। इस दौरान सहभोज का कार्यक्रम करके सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने और लोगों की परेशानियों का निवारण कराने के लिए दिन रात प्रयासरत हैं। सरकार और संगठन के इस शानदार समन्यवय से उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की बनने की तरफ तेजी से बढ चला है। इस प्रयास में जुटे मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि साधुवाद के पात्र हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा है कि ग्राम स्वराज अभियान के द्वारा मोदी जी गांव, गरीब, किसान, नौजवान, वंचित, शोषित की दहलीज तक संगठन और सरकार के एक-एक व्यक्ति को भेज रहे है। खुद मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रीगणों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी भी गांव-गाव में पहुंच कर न सिर्फ चैपाल लगा रहे हैं बल्कि रात्रि प्रवास भी कर रहे हैं। सहभोज का कार्यक्रम करके गांवों में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाने का काम किया जा रहा है यह एक अनूठा और कामयाब प्रयास है। डा0 भीम राव आम्बेडकर के जन्मदिन से प्रारंभ हुए ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात्रि प्रवास और चैपाल के दौरान जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को भी बुलाया जा रहा है। जनता की समस्याओं का तत्काल मौके पर ही निराकरण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सामने ही अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए जनता की राय ली जा रही है। इसी दिशा में तमाम अधिकारियों के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं बल्कि तमाम अधिकारियों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि तपती धूप में मुख्यमंत्री जी, उनकी टीम सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों की मदद का काम कर रहे हैं। गेहूं क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण से लेकर उज्जवला योजना के तहत के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन और चूल्हे बंटवाने का अभियान चल रहा है। सरकार और संगठन के तालमेल से दिन रात प्रदेश की जनता की सेवा की जा रही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी, बाबा साहब और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए रास्ते पर चल रही है और अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य है। चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में ये वायदा किया था कि सरकार बनने के बाद अंत्योदय अर्थात समाज के आखिरी पांवदान पर खड़े व्यक्ति की तरक्की के लिए काम करेगी।

Comments (0)

नए मेडिकल कालेजों की स्थापना से होगा स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार, गरीब मरीजों की सेवा में जुटी है मोदी और योगी सरकार - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 24 April 2018 by admin

लखनऊ 24 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि देश और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी मिल कर काम कर रहे हैं। जनऔषधि केंद्रों की शुरूआत कराने के साथ उत्तर प्रदेश में आठ नए मेडिकल कालेजों की स्थापना के लिए जमीन और बजट आवंटित कर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। इन मेडिकल कालेजों की स्थापना के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार होगा और जरूरतमंदों की पूरी सेवा हो पाएगी। इससे पूर्व प्रधामनंत्री जी की पहल पर उत्तर प्रदेश में जगह जगह पर सस्ती दवाओं के जनऔषधि केंद्र भी खुलने लगे हैं। यहां तमाम जीवन रक्षक दवाएं काफी कम कीमत पर मुहैया कराई जा रही हैं।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि अंत्योदय के लक्ष्य के साथ काम कर रही केंद्र और राज्य की सरकारें स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व परिवर्तन के लिए काम कर रही हैं। हृदयरोगियों की समस्याओं को समझते हुए प्रधानमंत्री जी ने स्टंट की कीमतें आधी से भी कम करने के साथ हृदयरोग के इलाज को काफी सस्ता कर दिया। यही नहीं पिछले बजट में आयुष्मान भारत योजना के तहत आर्थिक तौर पर कमजोर दस करोड़ परिवारों के लिए पांच लाख रूपए तक के स्वास्थ्य बीमे की भी प्रधानमंत्री जी ने घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने कई एम्स और मेडिकल कालेज खोलने का भी ऐलान किया था। इसी दिशा में आगे बढते हुए मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में आठ नए मेडिकल कालेज खोलने के लिए जमीनों और बजट का इंतजाम कर दिया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मेडिकल कालेजों के निर्माण का काम तेजी से पूरा कराया जाए।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पिछले पंद्रह सालों के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में जैसा काम होना चाहिए था, वो नहीं हुआ। इस दौरान आई सरकारों ने गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई एनआरएचएम जैसी योजनाओं में जमकर घपले किए। गरीबों के लिए आए पैसे भ्रष्टाचारियों की जेब में गए। इसी का परिणाम है कि तमाम इलाके आज भी स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाओं से जूझते रहे और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होती चली गईं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी के अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं। डाक्टरों की कमी पूरी करने के लिए वाक इन इंटरव्यू कराए जा रहे हैं साथ साथ ही पांच सौ विशेषज्ञ डाक्टरों की भी भर्ती की गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ की भी भर्तियां की गई हैं।

Comments (0)

कांग्रेस और विपक्षी दलों की अत्मचिन्तन की आवश्यकता-डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 23 April 2018 by admin

लखनऊ 23 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कांग्रेस पार्टी तथा विपक्षी दलों द्वारा उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस और उनके सहयोगी दल अपना संतुलन खो बैठते तथा उनकों ईवीएम खराब नजर आती तो कभी कानून के राज और न्यायालय तथा संविधान पर खतरा नजर आने लगता है, जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री जी देश में आपात काल लागू कर संविधान, कानून, लोकतंत्र तथा न्यायालय सबकों दरकिनार कर दिया था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों की अत्मचिन्तन की आवश्यकता है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in