Categorized | लखनऊ.

जनधन-वनधन और गोधन से प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिखाया गांव की समृद्धि का मार्ग - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 24 April 2018 by admin

ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत आयोजित चैपालों से नई राजनीतिक कार्य संस्कृति का अभ्युदय

लखनऊ 24 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा है ग्राम स्वराज अभियान जनता की सरकार का जनता के दर पर पहुंचकर कृतज्ञता ज्ञापित करने का अभियान है। प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जनधन-वनधन और गोधन से ग्रामीण जीवन में बड़े बदलाव का रास्ता दिखाया। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के सीधे प्रसारण से गांव, गरीब और किसान सीधे तौर पर जुड़े, जो मा0 प्रधानमंत्री जी के संकल्प के साथ आगे बढ़कर गांव की तकदीर और तस्वीर बदलेगे।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि सरकार के मुखिया और किसी दल के जनप्रतिनिधि जनसेवक की तरह जनता के दरवाजे पर पहुंच कर पूरी निष्ठा से जनसेवा का काम कर रहे हैं। यह भाजपा सरकारों की पहचान है कि वे गांव में गरीब की झोपड़ी तक जाकर उनकी समस्याओं को समाधान करे। मुख्यमंत्री खुद गांव-गांव में प्रवास कर रहे हैं और रात्रि चैपाल लगाकर जनता की समस्याओं का तत्काल निवारण कर रहे हैं। जनता सीधे अपनी बात मुख्यमंत्री और जन प्रतिनिधियों तक पहुंचा रही है और मौके पर ही समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। इस दौरान सहभोज का कार्यक्रम करके सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने और लोगों की परेशानियों का निवारण कराने के लिए दिन रात प्रयासरत हैं। सरकार और संगठन के इस शानदार समन्यवय से उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की बनने की तरफ तेजी से बढ चला है। इस प्रयास में जुटे मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि साधुवाद के पात्र हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा है कि ग्राम स्वराज अभियान के द्वारा मोदी जी गांव, गरीब, किसान, नौजवान, वंचित, शोषित की दहलीज तक संगठन और सरकार के एक-एक व्यक्ति को भेज रहे है। खुद मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रीगणों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी भी गांव-गाव में पहुंच कर न सिर्फ चैपाल लगा रहे हैं बल्कि रात्रि प्रवास भी कर रहे हैं। सहभोज का कार्यक्रम करके गांवों में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाने का काम किया जा रहा है यह एक अनूठा और कामयाब प्रयास है। डा0 भीम राव आम्बेडकर के जन्मदिन से प्रारंभ हुए ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात्रि प्रवास और चैपाल के दौरान जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को भी बुलाया जा रहा है। जनता की समस्याओं का तत्काल मौके पर ही निराकरण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सामने ही अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए जनता की राय ली जा रही है। इसी दिशा में तमाम अधिकारियों के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं बल्कि तमाम अधिकारियों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि तपती धूप में मुख्यमंत्री जी, उनकी टीम सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों की मदद का काम कर रहे हैं। गेहूं क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण से लेकर उज्जवला योजना के तहत के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन और चूल्हे बंटवाने का अभियान चल रहा है। सरकार और संगठन के तालमेल से दिन रात प्रदेश की जनता की सेवा की जा रही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी, बाबा साहब और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए रास्ते पर चल रही है और अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य है। चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में ये वायदा किया था कि सरकार बनने के बाद अंत्योदय अर्थात समाज के आखिरी पांवदान पर खड़े व्यक्ति की तरक्की के लिए काम करेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in