Categorized | लखनऊ.

फार्मर फ्रेंडली योगी सरकार - सूर्य प्रताप शाही

Posted on 24 April 2018 by admin

भाजपा प्रदेश मुख्यालय के जन सहयोग केन्द्र पर जन समस्याओं को हुआ निस्तारण

लखनऊ 24 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रमापति शास्त्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह व प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी उपस्थित रहे। जन सहयोग केन्द्र पर 62 लोग अपनी समस्याएं लेकर आए। जिनके समाधान में मा0 मंत्रियों द्वारा संबंधित अधिकारियों से बात की गई तथा संबंधित अधिकारियों व विभागों को पत्र भेजे गये। प्रत्येक मंगलवार के अनवरत क्रम में प्रदेश मुख्यालय के जन सहयोग केन्द्र पर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया।
कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 23 अप्रैल तक 10 लाख 53 हजार 218 मीट्रिक टन गेहूॅ की खरीद हो चुकी है। महज 3 दिनों में ही 01 हजार 828 करोड़ 54 लाख रूपये का भुगतान 1 लाख 70 हजार 221 किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। मोदी जी और योगी जी की नीति के अनुरूप किसान की उपज का एक-एक दाना खरीदने के लिए सरकार संकल्पित है। 1745 रूपये प्रति क्विन्टल की दर से गेहूॅ खरीद हो रही है। पूर्ववर्ती सपा सरकार में 23 अप्रैल तक 1 लाख 14 हजार 921 मीट्रिक टन की खरीद हुई थी। हम अब तक 10 गुना ज्यादा खरीद कर चुके है।
श्री शाही ने कहा कि योगी सरकार फार्मर फ्रेंडली सरकार है। इस वर्ष नई पहल करते हुए चना, मसूर सहित दलहन के क्रय केन्द्र प्रारम्भ हो रहे है। यह प्रयास है कि ‘दलहन के किसानों को भी हम सही कीमत दिला सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कहा कि किसान कल्याण कार्यशाला पूरे देश में लगाई जाएगी और इसके लिए 2 मई की तारीख निर्धारित हुई है। उत्तर प्रदेश के सभी 827 विकास खण्डों में किसान कल्याण कार्यशाला लगाई जाएगी। जिसमें कृषि विभाग, उद्यान एवं फल संरक्षण, गन्ना विभाग, पशुपालन, मत्सय विभाग, मधुमक्खी पालन, रेशम विभाग आदि सभी विभाग अपनी योजनाओं के साथ कार्यशाला में रहेंगे। कार्यशाला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। रासायनिक एवं जैविक उर्बरकों के सही प्रयोग की जानकारी भी दी जायेगी। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जायेगा।
समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक 23 लाख अनुसूचित छात्रों को छात्रवृत्ति दी है जब कि पिछली सपा सरकार ने 14 लाख अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को ही छात्रवृत्ति दी थी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in