Categorized | लखनऊ.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में धन्वन्तरि रोगी सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन

Posted on 24 April 2018 by admin

लखनऊः 24 अप्रैल, 2018

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि जब कोई पीड़ित रोगी चिकित्सालय में आता है तो उस समय उसको स्ट्रेचर या व्हील चेयर प्रदान करके मानवता की सेवा करना परम धर्म है। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में धन्वन्तरि रोगी सेवा केन्द्र के लिए समाज के कुछ गणमान्य लोगों ने 06 स्ट्रेचर एवं 06 व्हील चेयर का सहयोग देकर सराहनीय कार्य किया है।

श्री सिंह आज राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में धन्वन्तरि रोगी सेवा केन्द्र का शुभारम्भ करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रोगियों के इलाज हेतु आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए।

इस अवसर पर समारोह के विशिष्ट अतिथि, लखनऊ की मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, बलरामपुर चिकित्सालय के निदेशक डा0 राजीव लोचन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के निदेशक डा0 एच0एस0 दान एवं के0जी0एम0यू0 के डा0 सूर्य कान्त त्रिपाठी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in