Archive | लखनऊ.

भाजपा प्रदेश मुख्यालय के जनसहयोग केन्द्र पर हुआ जनसमस्याओं का समाधान

Posted on 29 May 2018 by admin

16लखनऊ 29 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जनसहयोग केन्द्र पर प्रत्येक मंगलवार को जनसमस्या निराकरण के अनवरत क्रम में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, एस.पी. सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी व सुधीर हलवासिया एवं प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी जनता के दरबार में उपस्थित रहे। जनसमस्याओं के समाधान में कैबिनेट मंत्रियों द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा संबंधित विभागों के पास समस्याओं को निस्तारण के लिए भेजा गया। कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर किया जा रहा है। अधिकतर लोग पुलिस, स्थानीय प्रशासन, प्रधानमंत्री आवास, छात्रवृत्ति से सम्बन्धित समस्याएं लेकर जनसहयोग केन्द्र में पहुॅचे। सरकार सबका साथ-सबका विकास के ध्येय पथ पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश के बहुत से जिलों से लोग समस्याएं लेकर जनसहयोग केन्द्र पहुॅचे। अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सरकार और संगठन समन्वित रूप से जनता की खुशहाली के काम में लगे हैं।

Comments (0)

केन्द्र सरकार नये भारत की दिशा में अग्रसर सरकार के चार साल-बदलते भारत की तस्वीर - राजनाथ सिंह

Posted on 29 May 2018 by admin

29-may-pix-by-indresh-10सुरेंद्र अग्निहोत्री ,लखनऊ, 29.05.2018।
नये भारत की दिशा में हम कई कदम आगे बढ़ चुके हैं, पिछले चार वर्षो में हुये कार्यों ने देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर शीर्ष सात में ला दिया है तथा सर्वेक्षण अनुमानो में बताया गया है कि अगामी कुछ वर्षो में देश टाप-थ्री में शामिल हो जायेगा। देश की आर्थिक ताकत काफी बढ़ी है । डालर, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से थोड़ा संकट पैदा हुआ है किन्तु सरकार कीमतों को काबू में लाने के लिये गंभीर प्रयास कर रही है। हम पूरी तरह आश्वस्त हैं क्योंकि विदेशी मुद्रा का भण्डार 400 मिलियन डालर से अधिक है । इस समय पूरे विश्व में भारत डवेज ।सजतंबजपअम क्मेजपदंजपवद बन चुका है।
केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने केन्द्र सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुये उक्त जानकारी दी, गृहमंत्री ने कहा कि बुनियादी संसाधन विकास क्षेत्र में 2014 से 2018 के बीच काफी बल दिया गया है। वर्ष 2040 आते - आते देश में 4-5 ट्रिलियन डालर का विनिवेश अकेले मूलभूत संसाधन विकास क्षेत्र में होगा। एक्सप्रेस राजमार्ग क्षेत्र में प्रतिदिन 27 कि.मी. का निर्माण हो रहा है। ग्रामीण सड़क सम्पर्क में काफी तेजी से काम हुआ है पहले 56 प्रतिशत गांवो मंे सम्पर्क मार्ग था जो पिछले चार वर्षो में बढ़कर 82 प्रतिशत हो गया है। भारत में मोबाइल क्रंाति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी रहे हैं । जनधन योजना - आधार - मोबाइल ;श्रम्डद्ध के उपयोग से 20 करोड़ उपभोक्ताओं को डी0बी0टी0 का लाभ मिल रहा है । लीकेज की संभावना समाप्त हो गई है। प्रधानमंत्री जी सशक्त, स्वावलंबी भारत बनाना चाहते हैं।
केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि किसान जब तक धनवान नहीं होगा तब तक देश धनवान नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है सन् 2022 आते-आते कृषकों की आमदनी दोगुना कर देंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ायेेगे, सिंचाई की सुविधा बढ़ायंेगे, खाद की कीमत कम करेंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए 14 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है।29-may-pix-by-indresh-13
आयुष्मान स्वास्थ्य योजना विश्व की पहली अनूठी स्वास्थ्य रक्षा योजना है जिसमें पाॅच लाख तक कवर दिया गया है। इस योजना से भी सरकार के कार्यो का अनुमान लगाया जा सकता है। वर्तमान केन्द्र सरकार ने पूरी ईमानदारी और साफ नीयत से विकास और सुशासन पारदर्शी व्यवस्था की जमीन तैयार की है ।
आर्थिक अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं, भगोड़े अपराधियों की वैदेशिक सम्पत्ति भी जब्त होगी। चार वर्षो के कार्यकाल में किसी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है ।
लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते गृहमंत्री ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा में अच्छी कामयाबी हासिल हुयी है। सुरक्षा का माहौल सुधरा है। पूर्वीत्तर भारत में अफ्पसा को मेघालय से हटा लिया गया है, त्रिपुरा से पहले प्रभावित जिलों की संख्या 76 से घटकर 58 हो गई है। घटनाओं मे 36 प्रतिशत की कमी आयी है। केन्द्रीय सशस्त्र बलोें के शहीदों के परिवारों को एक-एक करोड़ देने का प्रावधान किया गया है। आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में सौ प्रतिशत पुलिस थाने ब्ब्ज्छै के दायरे में लाये गये है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए नये कदम उठाये गये हैं। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मे राशि बढ़ा दी गई है ।
ई-वीसा की सुविधा 165 देशांे को उपलब्ध करायी गई है इससे पर्यटकों का आगमन और राजस्व बढ़ा है। शत्रु सम्पत्ति अधिनियम में संशोधन किया गया है इससे एक लाख करोड़ से अधिक की सम्पत्ति कब्जे में लेनी है।
केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि चुनी हुई सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है अतः चार साल के काम काज की रिपोर्ट जनता के सामने प्रस्तुत है। पत्रकार सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

Comments (0)

समाज के अंतिम छोर पर खडे़ प्रत्येक व्यक्ति को घरेलू गैस कनेक्शन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा- मनीष शुक्ल

Posted on 29 May 2018 by admin

लखनऊ 29 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की तारीफ करते हुए कहा है अब समाज के अंतिम छोर पर खडे़ प्रत्येक व्यक्ति को घरेलू गैस कनेक्शन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने मंगलवार को यहां कहा कि मोदी सरकार के अस्तित्व में आने के बाद से लगातार गरीब, असहाय, अनुसूचित वर्ग और पिछड़ों की चिंता की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 8 करोड़ गैस कनेक्शन देने की घोषणा की है। मोदी सरकार ने फैसला लिया है कि अब केवल ठच्स् परिवारों को ही नहीं बल्कि जितने भी दलित, पिछड़े और अति पिछड़े परिवार होंगे उनको मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। बशर्ते उनके पास पहले से गैस कनेक्शन ना हो। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना की सफलता को देखते हुए ही प्रधानमंत्री मोदी ने 5 करोड़ से बढ़ाकर 8 करोड़ कनेक्शन देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मोदी सरकार ने इस योजना के लिए पर्याप्त धन संबधित विभाग को मुहैया करा दिया है। बजट में मोदी सरकार ने 3200 करोड रुपए की धनराशि इसके लिए आवंटित कर दी है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार की स्पष्ट नीति है कि समाज के निचले तबके के लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, उनका विकास होना चाहिए और वह देश के विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। भाजपा प्रवक्ता श्री शुक्ला ने कहा भारतीय जनता पार्टी और मोदी व सरकार योगी सरकार लगातार अनुसूचित जाति और पिछडों वंचितो के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने सपा-बसपा से सवाल पूछा कि पिछड़ो व अनुसूचित वर्ग के लिए क्या किया? मेरा स्पष्ट कहना है कि बसपा ने सिर्फ वोटों की राजनीति की, दलित वोट बैंक को उन्होंने बेचा और समाजवादी पार्टी ने पिछड़े के नाम पर पिछड़ों के वोट बैंक को बेचने का काम किया। सत्ता में रहे, खुद का विकास किया और दलित और पिछड़े जस के तस स्थिति में ही जूझते रहे।
भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में सबका साथ-सबका विकास का नारा चरितार्थ होता है। मोदी सरकार बिना जाति, धर्म, पंथ व लैंगिक भेदभाव के गांव, गरीब, किसान, नौजवान की खुशहाली के काम में लगी है। गरीब की रसोई को धुए से मुफ्त करना, हर घर में शौचालय बनवाना देखने में छोटे-छोटे काम हो सकते है लेकिन यह आन्दोलन बदलते भारत की तस्वीर प्रस्तुत कर रहे है। गरीबो की जिंदगी में परिवर्तन करके मोदी सरकार ने युग परिवर्तन का शंखनाद किया है। मोदी जी गांव, गरीब किसान, की दशा सुधारकर भारत को समृद्धि की दिशा में आगे ले जा रहे है।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सीबीएसई की 10वीं में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उत्तर प्रदेश की बेटियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया, परिजनों को फोन पर दी बधाई

Posted on 29 May 2018 by admin

लखनऊ 29 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाए देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उत्तर प्रदेश की दो बेटियांे द्वारा संयुक्त रूप से 10वीं में टाॅप करने पर डा0 पाण्डेय ने कहा कि बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल व शामली की नंदनी गर्ग ने पूरे प्रदेश को गौरवान्ति किया है। बेटियों की उपलब्धियां ही मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान को बल प्रदान करती है। उ0प्र0 की बेटियों रिमझिम व नंदनी की सफलता पर उनके माता-पिता एवं गुरूजनों का भी अभिनंदन। अपाला, और गार्गी जैसी विदुषी महिलाओं की परम्परा की शास्वत संवाहक इन बेटियों को अनंत शुभकामनाएं।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नंदनी गर्ग के दादा जी श्री रामबाबू गर्ग से फोन पर बात करके बेटी की उपलब्धि पर बधाई दी।

Comments (0)

अखिलेश यादव में या तो समझ की कमी या भ्रम फैला रहे है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ईवीएम पर आरोप लगाने पर आमजन भी उड़़ता है विपक्ष का माखौल

Posted on 29 May 2018 by admin

लखनऊ 29 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव की राजनीतिक समझ पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है उन्हें बचकानी बातों से बचना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश जी पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है उन्हें पता होना चाहिए कि चुनाव सरकार नहीं कराती है बल्कि चुनाव आयोग कराता है, और चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था है। अब ऐसे में या तो वह भ्रम फैला रहे है या उनकी समझ कम है। जिस चुनावी प्रक्रिया से वह स्वयं मुख्यमंत्री बने उसी प्रक्रिया का विरोध हार की जिम्मेदारी से बचना मात्र है। भाजपा का मानना है कि जो भी लोग मतदान से वंचित रहे है उनका विधिक आधार पर मतदान सुनिश्चित होना चाहिए। डा0 पाण्डेय ने कहा कि सरकारी बंगले का मोह अखिलेश जी से छूट नहीं रहा और वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत जा रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव सहित तमाम विपक्ष चुनावी नतीजों से पूर्व ईवीएम पर दोषारोपण सहित तमाम बहानेबाजियों से रक्षात्मक वातावरण तैयार करता है जिससे नकारात्मक चुनावी परिणामों के प्रभाव से स्वयं को बचा सकें। विपक्ष द्वारा ईवीएम पर आरोप लगाने पर आमजन भी विपक्ष का माखौल उड़ाता है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को मोदी जी की विकासवाद की राजनीति ने हासिए पर धकेल दिया है। सतत हार के बबंडर ने एक दूसरे के धुर विरोधियों को अस्तित्व रक्षा में एक टीले पर खड़ा कर दिया है। समाजवाद, पिछड़े, गरीब, दलितों की हमदर्दी का ढोल पीटने वाले लोग सरकारी बंगलों के ऐशो आराम को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाबजूद छोड़ने में आनाकानी कर रहे है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की लोकतंत्र में पूर्ण आस्था है और मजबूत तथा प्रभावी लोकतंत्र के लिए भाजपा संकल्पित है। भाजपा की राजनीति देश में गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, सामाजिक असमनानता, अस्पृश्यता, के विरूद्ध है और कांगे्रस-सपा-बसपा सहित पूरा विपक्ष भाजपा के विरूद्ध है। सपा-बसपा व कांग्रेसी युति ने विगत पन्द्रह वर्षो में प्रदेश के भाग्य में बदहाली लिख दी थी, गुण्डे, अपराधियों, मनचलो और माफियाओं के भय से प्रदेश का जनमानस डरा और सहमा हुआ था। योगी सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ। सख्त कानून व्यवस्था, किसानों की आर्थिक, समृद्धि को संकल्पित सरकार आज प्रदेश की खुशहाली के लिए काम कर रही है। वहीं मुद्दा विहीन विपक्ष सिर्फ भाजपा, विरोध की राजनीति पर आमादा है।

Comments (0)

अच्छी सड़के होने पर देश विकसित होता है - मनीष शुक्ला

Posted on 28 May 2018 by admin

लखनऊ 28 मई 2018, अच्छी सड़के होेने पर देश विकसित होता है न कि देश के विकसित होने पर सड़के अच्छी होती है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन हो जाने से पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली हरियाणा तक की यात्रा सुगम होगी, समय की बचत होगी साथ-साथ प्रदूषण में कमी आएगी। उक्त उद्गार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
प्रदेश प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश में सड़को का जाल बिछाने के लिए प्रदेश की जनता की तरफ से धन्यवाद देते हुए कहा कि जहां सोनिया-राहुल की सरकार में प्रतिदिन 12 किलोमीटर सड़क बनती थी वहीं आज 27 किलोमीटर प्रतिदिन सड़क बन रही है। पिछले 4 वर्षो में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 3 लाख करोड़ की लागत से 28000 किमी सड़क का निर्माण किया।
श्री शुक्ल ने बताया कि ईस्टन पेरिफरल एक्सप्रेस-वे की लम्बाई 135 किमी. की है जिसे 500 दिन में 11 हजार करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया। इस एक्सप्रेस-वे को बनाते समय प्रदूषण कम हो इसके लिए पूरे मार्ग में 2.5 लाख पेड़ लगाया गया है। 4000 किलोवाट ऊर्जा उत्पादन के लिए 8 सौर ऊर्जा संयत्र भी मार्ग में लगाये गये है।
श्री शुक्ल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार यातायात के सभी माध्यमों का विकास कर रही है। जल, थल और वायु तीनों माध्यमों का आधुनिकरण किया जा रहा है। समाज के अन्तिम छोर पर खड़ा व्यक्ति भी आधुनिक यातायात माध्यमों का प्रयोग कर सके इसके लिए सरकार यात्रा व्यय भी कम कर रही है।

Comments (0)

हारते विपक्षी दल स्वयं की विश्वसनीयता के बजाय ईवीएम पर आरोप मढ़ते है - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 28 May 2018 by admin

लखनऊ 28 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के कैराना तथा नूरपुर उपचुनाव में विपक्षी पार्टियों के द्वारा ईवीएम मशीनों की खराबी के आरोप को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी जिस तरह ईवीएम की खराबी का ठिकरा भाजपा पर फोड़ रही है यह उनकी हताशा को दर्शाता है। विपक्षी पार्टियों का ईवीएम पर रोना कोई पहली बार नही वो जब भी खुद को हारती हुई देखती है तो ईवीएम पर सवाल उठाने लगती है। तथा प्रशासनिक मशीनरी जो कि चुनाव आयोग के अधीन कार्य कर रही है। उस पर सरकार के दबाव जैसा बोगस आरोप लगा रही है।
डा. पाण्डेय ने कहा कि ने कहा कि कैराना, नूरपुर के उपचुनाव में विपक्षी पार्टी खुद को हारता हुआ देख रही है। इसी का नतीजा है कि वह मतदान के दौरान ही ईवीएम और भाजपा को हार का कारण बताकर जनता बीच गठबंधन के चेहरे को ले जाने से बचना चाहती है। उन्होने कहा कि अब सपा, बसपा समेत तमाम पार्टियों ने गठबन्धन कर भाजपा को हराने के लिए जो सपने संजोए थे, ऐसे में कैराना व नूरपुर की जनता उस गठबन्धन को नकारने जा रही है। इसलिए वह अपनी पुरानी नीति पर आकर ईवीएम की खराबी का सहारा ले रही है।
डा. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा किसानों, गरीबों, पिछ़डों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता मोदी और योगी की सरकार में ही खुद के विकास व उत्थान को देखती है और गठबन्धन जो कि जनता को ठगने के लिए एक हुई उसे 2019 से पहले उपचुनाव में नकारने का मन बना कर सबक सिखाने के लिए तैयार है।

Comments (0)

मन की बात

Posted on 27 May 2018 by admin

लखनऊ 27 मई 2018, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 44वें मन की बात कार्यक्रम को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने शुरूआत करते हुए कहा कि 250 से ज्यादा दिन समुद्र के जरिए प्छैट तारिणी में पूरी दुनिया की सैर कर लौटीं नौ-सेना की 6 महिला कमांडरों को बधाई दी। उन्हांने इसे विश्व की ऐसी पहली घटना बताते हुए कहा कि इन महिला कमांडरों ने भारतीय नौसेना की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं।
एवरेस्ट फतह करने वालों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान एडवेंचर को विकास का जनक करार दिया। उन्होंने कहा कि विकास एडवेंचर की गोद में ही जन्म लेता है। मानव जाति की विकास यात्रा देखें तो किसी-न-किसी एडवेंचर की वजह से ही हम प्रगति कर पाए। इस बीच उन्होंने महाराष्ट्र के चंद्रपुर के एक आश्रम-स्कूल के 5 आदिवासी बच्चों द्वारा एवरेस्ट की चढ़ाई किए जाने का भी जिक्र किया। पीएम ने मनीषा धुर्वे, प्रमेश आले, उमाकान्त मडवी, कविदास कातमोड़े, विकास सोयाम नाम के इन बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा मोदी जी ने नेपाल की ओर से एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला शिवांगी पाठक और को भी बधाई दी। उन्होने युवाओं के साथ-साथ वृद्ध लोगों के मन में एडवेंचर के जज्बे की भी प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने ‘स्वच्छ गंगा अभियान’ के तहत एवरेस्ट चढ़ने वाले ठैथ् के एक ग्रुप का भी मन की बात में जिक्र किया और उनकी तारीफ की। यह ग्रुप एवरेस्ट से कूड़ा नीचे लेकर आया था।
प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया पहल का भी जिक्र अपने संबोधन में किया मोदी जी ने कहा कि इस पहल का रिस्पॉन्स बहुत ही अच्छा आया है और देश के हर क्षेत्र से लोग इसके सपोर्ट में सामने आए हैं। मैं मानता हूँ कि जितना हम खेलेंगे, उतना ही देश खेलेगा। फिल्म, खेल जगत की हस्तियां, देश के आम लोग, सेना के जवान, स्कूल टीचर सभी फिट इंडिया अभियान से जुड़ रहे है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा दिए गए चैलेंज पर मोदी जी ने कहा कि मुझे खुशी है कि कैप्टन कोहली ने मुझे फिट इंडिया चैलेंज दिया है। मैं मानता हूँ कि ये बहुत अच्छी चीज है और इस तरह का चैलेंज हमें फिट रखने और दूसरों को भी फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
प्रधानमंत्री जी ने कार्यक्रम के दौरान बचपन के पुराने आउटडोर और इनडोर गेम्स को जिंदा रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जो खेल कभी गली-गली, हर बच्चे के जीवन का हिस्सा होते थे, वे आज कम होते जा रहे हैं। पहले कभी भरी दोपहरी में, तो कभी रात में खाने के बाद बिना किसी चिंता के, बिल्कुल बेफिक्र होकर के बच्चे घंटो-घंटो तक खेला करते थे। कुछ खेल तो ऐसे भी हैं, जो पूरा परिवार साथ में खेला करता था। कंचे, खो-खो, लट्टू, गिल्ली-डंडा हर किसी के बचपन का हिस्सा हुआ करते थे। खेल हमें जीवन के मूल्य भी सिखाते हैं। लक्ष्य तय करना, दृढ़ता हासिल करना, टीम स्प्रिट, परस्पर सहयोग आदि खेलों से सीखा जा सकता है। इसलिए आज आवश्यकता है कि हमारे बचपन के पारंपरिक खेलों को खोने न दें। स्कूल, मोहल्ले, युवा-मंडल आगे आकर इन खेलों को बढ़ावा दें।
प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से अपील की कि पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक पॉल्युशन कम करने की चिंता करनी चाहिए तथा प्रदुषण कम करने में हर संभव कदम उठाने की जरूरत है तथा प्रकृति के साथ सघर्ष के बजाय उसके साथ चलने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आने वाले पर्यावरण दिवस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बार 5 जून को भारत आधिकारिक तौर पर विश्व पर्यावरण दिवस की अगुवाई करेगा। यह भारत के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस बार की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्युशन है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस थीम के भाव के महत्व को समझते हुए हम सब यह सुनिश्चित करें कि पॉलिथिन और लो ग्रेड प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और प्लास्टिक पॉल्युशन को कम करने की कोशिश करें।
21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रधानमंत्री जी ने कहा कि मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूँ कि वे योग की अपनी विरासत को आगे बढ़ाएं और एक स्वस्थ, खुशहाल और सद्भावपूर्ण राष्ट्र का निर्माण करे। उन्होने महराज भ्रतहरि के श्लोक अर्थ बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास कुछ अच्छे गुण सगे संबधी मित्रों की तरह हो जाते है। योग करने से साहस पैदा होता है जो सदा ही पिता की तरह हमारी रक्षा करता है, क्षमा का भाव उत्पन्न होता जैसा मां का अपने बच्चों के लिए होता है और मानसिक शान्ति हमारी स्थाई मित्र बन जाती है।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने कार्यक्रम के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू और वीर सावरकर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज 27 मई को पंडित नेहरू की पुण्यतिथि है। इस मौके पर मैं उन्हें नमन करता हूं। सावरकर को लेकर मोदी जी ने कहा कि 1857 में मई माह के दौरान ही भारतीयों ने पहली बार अंग्रेजों से लोहा लिया था और इसी माह में वीर सावरकर का जन्म भी हुआ था, वीर सावरकर को उनकी बहादुरी और ब्रिटिशराज के खिलाफ उनके संघर्ष के लिए जाने जाते हैं लेकिन इन सबके अलावा वे एक ओजस्वी कवि और समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने हमेशा सद्भावना और एकता पर बल दिया।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुझे विश्वास है सभी लोग ईद का त्यौहार खुशी से मानाएगें, सभी को बहुत बहुत शुभकानाएं तथा बच्चों को विशेष तौर पर ईदी भी मिलेगी और ईद का त्यौहार सद्भाव के बंधन को मजबूती प्रदान करेगा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को प्रदेश मंत्री सतोष सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, राजकुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)

उप राष्ट्रपति ने पूर्व मंत्री व सांसद श्री लाल जी टंडन की पुस्तक ‘अनकहा लखनऊ’ का विमोचन किया

Posted on 27 May 2018 by admin

‘अनकहा लखनऊ’ में उन बातों का जिक्र किया है,
जिनका उल्लेख इतिहास की पुस्तकों में भी नहीं है: उप राष्ट्रपतिpress-631

श्री टंडन जी ने अपनी पुस्तक में यहां के सामाजिक, आर्थिक,
राजनैतिक व सांस्कृतिक पहलुओं के अनछुए बिन्दुओं पर अपनी रचनाधर्मिता की

हम जिस राम राज्य की बात करते हैं, वह एक आदर्श राज्य है

श्री टंडन जी ने पुस्तक में लखनऊ की संस्कृति
और यहां की समृद्ध परम्परा को प्रस्तुत किया: राज्यपाल

‘अनकहा लखनऊ’ एक चलता-फिरता इन्साइक्लोपीडिया है: मुख्यमंत्री

लेखन व्यक्ति की रचनात्मकता को व्यक्त करता है

लखनऊ: 26 मई, 2018

भारत के उप राष्ट्रपति श्री एम0 वेंकैया नायडू जी ने आज यहां साइंटिफिक कन्वेंशन सेण्टर में पूर्व मंत्री व सांसद श्री लाल जी टंडन की पुस्तक ‘अनकहा लखनऊ’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक जी, विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा जी, सांसद श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी, लखनऊ की मेयर सुश्री संयुक्ता भाटिया जी, पुस्तक के सम्पादक श्री विनय जोशी उपस्थित थे। press-411
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप राष्ट्रपति जी ने कहा कि श्री लाल जी टंडन ने अपनी लेखनी के माध्यम से ‘अनकहा लखनऊ’ में उन बातों का जिक्र किया है, जिनका उल्लेख इतिहास की पुस्तकों में भी नहीं है। श्री टंडन ने अपनी पुस्तक में यहां के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक पहलुओं के अनछुए बिन्दुओं पर अपनी रचनाधर्मिता की। लखनऊ की गंगा-जमुनी संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह शहर सर्वधर्म सम्भाव के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। यहां हिन्दू-मुस्लिम एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं व परस्पर सौहार्द को बनाए रखते हैं। हम विभिन्न मजहबों के हो सकते हैं, लेकिन हमारी जीवन पद्धति एक है। यह पुस्तक अवध की संस्कृति के नये वाहक के रूप में आम लोगों में पसन्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक लखनऊ के इतिहास के लिए एक दस्तावेज के रूप में महत्वपूर्ण है। press-2411
उप राष्ट्रपति जी ने कहा कि जहां शांति होती है, वहीं विकास भी होता है। हम जिस राम राज्य की बात करते हैं, वह एक आदर्श राज्य है। इसमें भय, भूख, भ्रष्टाचार और भेदभाव से रहित समाज की संकल्पना है, वही सच्चा राम राज्य है। उन्होंने कहा कि एक नागरिक के रूप में यदि हम अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं तभी देश का सर्वांगीण विकास हो सकता है। press-141
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक जी ने कहा कि श्री टंडन ने पुस्तक में लखनऊ की संस्कृति और यहां की समृद्ध परम्परा को प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि स्वयं उन्होंने भी एक पुस्तक ‘चरैवेति-चरैवेति’ में अपने अनुभवों को शब्द रूप देने का प्रयास किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि टंडन जी की यह पुस्तक लखनऊ के विषय में एक चलता-फिरता इन्साइक्लोपीडिया है। जिन तथ्यों को इतिहासकारों ने कभी उजागर नहीं किया, उसे लोगों के सामने प्रस्तुत करने का जो काम टंडन जी ने किया है, वह सराहनीय है। लेखन एक कला है, जिसकी विशिष्टता है कि पाठक उसमें डूब जाए। लेखन व्यक्ति की रचनात्मकता को व्यक्त करता है। 111
इस अवसर पर पुस्तक के लेखक श्री लाल जी टंडन जी ने कहा कि लखनऊ की विरासत पूरी दुनिया में अलग पहचान रखती है। अवध प्राचीनतम राज्यों में से एक था, जिसका हजारों साल का इतिहास है, उसे सिर्फ 100 साल या उससे कम के कालखण्ड में सीमित करना ठीक नहीं। यहां की कुछ विशेषताएं हैं, जो अनकही हैं। इसकी मूल आत्मा अनकही है। यही एक ऐसा राज्य था, जहां मजहब का कोई स्थान नहीं था।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्रिगण, पुस्तक प्रेमी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रान्तीय पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक

Posted on 27 May 2018 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस विचार विभाग के प्रान्तीय पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री सम्पूर्णानन्द मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन श्री बृजेन्द्र सिंह ने किया।
यह जानकारी देते हुए विचार विभाग महामंत्री एवं प्रवक्ता स्वतंत्र शुक्ला ने बताया कि बैठक शुरू होने के पूर्व सभी पदाधिकारियों ने पं0 जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके उपरान्त बैठक को सम्बोधित करते हुए विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र ने कहा कि विभाग के सभी पदाधिकारी आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करें और आम जनता में पं0 नेहरू के विचारों और उनके आदर्शों तथा देश के लिए पं0 नेहरू द्वारा दिये गये अतुलनीय योगदान को प्रचारित-प्रसारित करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होने कहा कि आज देश में पं0 नेहरू और गांधी परिवार द्वारा देश के लिए दिये गये बलिदान और उनके त्याग को झुठलाने का कुत्सित असफल प्रयास किया जा रहा है। गांधी-नेहरू परिवार ने इस देश की एकता-अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। जाति और धर्म के नाम पर देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। ऐसे में विचार विभाग के पदाधिकारियों को देश के इन नकारात्मक विचारधाराओं का मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है।
श्री शुक्ला ने बताया कि इस मौके पर श्री एस0पी0 त्रिपाठी, श्री जयशंकर दुबे, श्री विवेक बाजपेयी, श्री पवन मिश्रा, श्रीमती रफत फातिमा, श्री नदीमुद्दीन, श्री विजय बहादुर भारती, श्री मुशरर्फ अली, श्री दिनेश कुमार द्विवेदी, सरदार गुरूविन्दर सिंह, श्री अलंकार मिश्रा, श्री सन्त बख्श, श्री मनोज गंगवार, श्री मनोज तिवारी, श्री जितेन्द्र सिंह पाल, श्री बी0डी0 सिंह, श्री डी0पी0 सिंह, डा0 शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पं0 विजय प्रकाश पाठक, श्री जे0पी0 मिश्रा, श्री राजकुमार पाल, श्री विजय श्रीवास्तव, श्री बी0डी0 उपाध्याय, श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, डा0 ध्रुव कुमार त्रिपाठी, श्री शीतल श्रीवास्तव, श्री रामरतन विश्वकर्मा, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री संजय कुमार, श्री शहाबुद्दीन, डॉ0 कौशलेन्द्र त्रिपाठी, श्री फारूख अली, श्री नासिर उबैद, श्री सुरेश कुमार गौतम आदि सैंकड़ों की संख्या में विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in