Archive | लखनऊ.

प्रशिक्षण की आवश्यकता प्रत्येक स्तर पर रहती है

Posted on 07 June 2018 by admin

e0a485e0a4aae0a4b0-e0a4aee0a581e0a496e0a58de0a4af-e0a4b8e0a49ae0a4bfe0a4b5-e0a4aae0a482e0a49ae0a4bee0a4afe0a4a4e0a580-e0a4b0e0a4be सुरेन्द्र अग्निहोत्री लखनऊः 07 जून, 2018

नई तकनीक को अपनाकर कार्यों को निर्धारित समय से करना सुनिश्चित करें -अपर मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी तकनीकी बिन्दुओं पर पंचायतों की क्षमतावृद्धि किए जाने में जनपदों की महत्वपूर्ण भूमिका आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र कराए -निदेशक पंचायतीराज श्री आकाश दीप

प्रशिक्षण की आवश्यकता प्रत्येक स्तर पर रहती है। वर्तमान समय में तेजी से बदलाव हो रहा है, पहले जो कार्य प्रणाली थी वह व्यक्ति आधारित होती थी परन्तु अब नई तकनीक तेजी से बढ़ी है, कार्य भी काफी बढ़ गये है। ग्राम पंचायतों में विकास/निर्माण कार्य त्वरित गति व पारदर्शिता से कराये जाये इसके लिए जरूरी है कि नई तकनीक की पूरी जानकारी हो, जिससे कार्यों को सम्पादित किये जाने में कोई परेशानी नहीं होने पाये।q
यह विचार अपर मुख्य सचिव पंचायती राज श्री आर0के0 तिवारी ने आज यहां होटल कम्फर्ट इन गोमतीनगर में श्रीट्रान इण्डिया लि0 द्वारा आयोजित राज्य/मण्डल/ जनपदीय अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज यहा जो भी नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जा रही है उसको गम्भीरता से सभी अधिकारी प्राप्त करना सुनिश्चित करें जिससे नई तकनीक को अपनाकर कार्यों को निर्धारित समय से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अनेक कम्प्यूटर आधारित एप्लीकेशन विकसित की गई है, जिनका उपयोग पंचायत बेहतर नियोजित एवं बजटिंग, लेखांकन सूचना की रिपोर्टिग और प्रकटन हेतु कर सकती है। समय के बदलाव के साथ यह महत्वपूर्ण है कि ग्राम पंचायतें भी इन एप्लीकेशनों और कम्प्यूटरों का यथा सम्भव उपयोग करें।
इस अवसर पर निदेशक पंचायतीराज श्री आकाशदीप ने कहा कि पंचायतों को पारदर्शिता से निर्णय लेने, नागरिकों को सूचना के प्रकटन, सामाजिक लेखा परीक्षा, नागरिकों को बेहतर सुविधा सेवा सुपुर्दगी, आन्तरिक प्रबन्धक और कार्य कुशलता में सुधार के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों के क्षमता संर्वद्धन और सेवाओं एवं समान की पारदर्शी अधिप्राप्ति हेतु कम्प्यूटर एप्लीकेशनों के उपयोग में सक्षम बनाने के लिए भारत सरकार ने 11 एप्लीकेशन वाला एक पंचायत एंटरप्राइज सुइट ;ीजजचरूध्ध्चंदबींलंजवदसपदमण्हवअण्पदद्ध विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं में ई-गवर्नेंस के प्रोत्साहन तथा क्षमता विकास हेतु पंचायत एंटरप्राइज सूट (पी.ई.एस.) का विकास किया गया है, जिसमें 11 मुख्य एप्लीकेशन पर कार्य प्रदेश में किया जाना है। वर्तमान में, पंचायत इंटरप्राइज सूट के 07 कोर काॅमन एप्लीकेशन- यथा-प्लान-प्लस, एक्शन-साफ्ट, प्रियासाफ्ट, सर्विस प्लस, एस0एस0डी0जी0, एल0जी0डी0, एसेट कायरेक्ट्री संचालित किया जा रहा है। अगले चरण में सोशल आॅडिट एवं मीटिंग मैनेजमेंट, एरिया प्रोफाइलर, ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल एवं जी.आई.एस. एप्लीकेशन को निकट भविष्य में संचालित किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रकार से तकनीकी बिन्दुओं पर पंचायतों की क्षमतावृद्धि किए जाने में जनपदों की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि ई-गवर्नेन्स के क्षेत्र उत्तरोत्तर वृद्धि होती जा रही है।
श्री आकाश दीप ने बताया कि भारत सरकार के साफ्टवेयर प्लान प्लस ;ूूूण्चसंददपदहवदसपदमण्हवअण्पदद्ध पर अपनी वार्षिक कार्ययोजना को आनलाइन अपलोड किया जाता है। ग्राम पंचायतों ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है एवं वर्ष 2017-18 में लगभग शत-प्रतिशत कार्ययोजनाएं प्लान-प्लस की है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित उपनिदेशक (पं.) एवं जिला पंचायत राज अधिकारी इस दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य करें एवं दो माह में एक्शनसाफ्ट साफ्टवेयर पर वित्तीय प्रगति को मैप कराने की दिशा में कार्य करें, क्योंकि वित्तीय प्रगति पर कार्य करने के बाद ही प्रियासाफ्ट ;ूूूण्ंबबवनदजपदहवदसपदमण्हवअण्पदद्ध एप्लीकेशन ग्राम पंचायत द्वारा अपने कार्यों का लेखा-जोखा जाता है। 2016-17 की लगभग शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों द्वारा वार्षिक लेखा पुस्तिका बंदी प्रियासाफ्ट पर की जा चुकी है एवं वित्तीय वर्ष 2017-18 में वार्षिक लेखा-पुस्तिका बंदी की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। कई ग्राम पंचायतों में ग्रामनिधि के दुरूपयोग के प्रकरण आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त हो रहे है। सभी अधिकारी अपने जनपद एवं मण्डल में क्षेत्रीय भ्रमण कर ऐसे सभी प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र कराए।
श्री आकाश दीप ने बताया कि पंचायतों को कई एप्लीकेशन पर अभी कार्य करने की आवश्यकता है, उसमें नेशनल एसेट डायरेक्टरी/एम-एसेट ;ूूूण्ंेेमजकपतमबजवतलण्हवअण्पदद्ध भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस एप्लीकेशन में ग्राम पंचायत की सभी परिसम्पत्तियों का विवरण उपलब्ध रहता है। वर्ष 2017-18 में भारत सरकार द्वारा मोबाइल के माध्यम से परिसम्पत्तियों की फोटो को अपलोड कर जी.ओ. टैगिंग का कार्य एम-एसेट के माध्यम से किया जाता है। सभी पंचायतों को राजस्व ग्राम सहित मैप किए जाने का कार्य, पंचायतों की वेबसाइट का विकास एवं कन्टेंट मैनेजमेंट का कार्य एवं उनके आधारभूत आकड़ों को अपडेट किए जाने का कार्य विभिन्न साफ्टवेयर के माध्यम से किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक पंचायत श्रीमती प्रवीणा चैधरी ने किया।
इस अवसर पर अपर निदेशक पंचायतीराज श्री एस0के0 पटेल व श्री राजेन्द्र सिंह, उप निदेशक पंचायत श्री गिरीश चन्द्र रजक सहित विभिन्न जनपदों के उप निदेशक/ जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ

Posted on 07 June 2018 by admin

लखनऊ 07 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री एवं ग्राम चैपाल अभियान सह संयोजक अनूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जून को सुबह 11ः00 बजे लखीमपुर जिले के ग्राम लाहौरी नगर व दोपहर 04ः00 बजे सीतापुर जिले के ग्राम बम्भेरा, ब्लाॅक कसमंडा में ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे।

Comments (0)

इज़राइल के आतंकवाद के खिलाफ आसफि मस्जिद में 8 जुन को विश्व कुद्वस दिवस मनाया जाएगा

Posted on 07 June 2018 by admin

लखनऊ 7 जून : विश्व कुद्वस दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी इज़राइल के आतंकवाद के खिलाफ और फिलीस्तीनी मज़लूमों के समर्थन में मजलिस उलेमाए हिंद की ओर से नमाज़े जुमा तुल विदा के बाद विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। नमाज़े जुमा के बाद प्रदर्शनकारी आसफि मस्जिद से जुलूस की शक्ल में बड़े इमामबाड़ा के मुख्य दरवाजा तक जाएंगे, इमामबाडे की सडक पर रूमी गेट के पास वैश्विक आतंकवाद, इज़रायली बबर्ता के खिलाफ और फिलीस्तीनी मज़लूमों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।मालुम रहे कि पूरी दुनिया में रमज़ान के अंतिम जुमा को इज़राईली आतंकवाद के खिलाफ और फिलिस्तीनी मज़लुमों के समर्थन में इमाम खुमेनी के एलान पर प्रर्दशन आयोजित होते है। लखनऊ में भी पिछले कई वर्षों से मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी के नेतृत्व में नमाजे़ जुमा तुल विदा के बाद विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। इस साल भी 8 जून को जुमा की नमाज़ के बाद विरोध प्रर्दशन किया जाएगा ।
प्रदर्शन के अंत में अमेरिका और इज़रायल के राष्ट्रीय ध्वज जलाये जायेगें और संयुक्त राष्ट्र सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पांच सूत्री ज्ञापन भी भेजा जाएगा।मजलिसे उलेमाए हिंद सभी मुसलमानों,उलेमा और सगंठनों से अपील करती है कि वह अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश को मिला ‘‘टॉप बायर’’ पुरस्कार

Posted on 06 June 2018 by admin

e0a4b8e0a49ae0a4bfe0a4b5-e0a4b8e0a582e0a495e0a58de0a4b7e0a58de0a4ae-e0a4b2e0a498e0a581-e0a48fe0a4b5e0a482-e0a4aee0a4a7e0a58de0a4afलखनऊः 06 जून, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार को भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा संचालित गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जेम) की वार्षिक कार्यशाला में देश मे जेम पर सर्वाधिक खरीद करने के लिए जेम टॉप बायर का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
ज्ञातव्य है कि वर्तमान सरकार ने क्रय व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से जेम पर उपलब्ध सामग्री को जेम से ही क्रय करना अनिवार्य कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मई माह में 17350 क्रयादेश जेम पर जारी किए, जिनका मूल्य 693 करोड़ रुपये था। हाल में ही चिकित्सा, स्वास्थ्य, एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक ही क्रयादेश में 812 एम्बुलेंस जेम पर क्रय कर के कीर्तिमान स्थापित किया था। इस क्रय में 3.21 करोड़ रुपये की बचत भी हुई थी। राज्य की तरफ से सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम श्री भुवनेश कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा।

Comments (0)

कैसर बाग में शुलभ शौचालय स्थापित किया जाय - ब्रजेश पाठक राजधानी में साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर बनाया जाय

Posted on 06 June 2018 by admin

e0a4aee0a482e0a4a4e0a58de0a4b0e0a580-e0a4ace0a58de0a4b0e0a49ce0a587e0a4b6-e0a4aae0a4bee0a4a0e0a495-e0a486e0a49c-e0a4b2e0a496e0a4a8लखनऊ: 06 जून, 2018
उत्तर प्रदेश के विधि एवं न्याय, राजनैतिक पेंशन एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री ब्रजेश पाठक आज लखनऊ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके जगह-जगह कूड़े के ढेर एवं गन्दगी देखकर गहरी नाराजगी जतायी और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था चुस्त एवं दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि लापरवाह सफाई कर्मियों एवं सुपर वाइजरों द्वारा प्रतिदिन गली मुहल्लों में सफाई एवं कूड़े की उठान प्राथमिकता से सुनिश्चित करायें।
श्री पाठक ने भ्रमण की शुरूआत कालिदास मार्ग के हैदर कैनाल के समीपवर्ती क्षेत्रों से की। उन्होंने नियमित सफाई किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत शहरों को साफ-सुथरा बनाये रखने के लिए गम्भीर प्रयास शुरू किये हैं। उन्होंने आम शहरी जनता से अपील की कि गन्दगी न फैलाये तथा शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें, इसके लिए समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है।
अपने आकस्मिक निरीक्षण के दूसरे चरण में श्री पाठक ने लालबाग में कूड़े का ढेर देखकर नाराजगी जाहिर की और मौकेपर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों से तत्काल कूड़ा हटवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कूड़े कचरों से जहां एक ओर पर्यावरण प्रदूषित होता है वहीं दूसरी ओर बीमारियां भी फैलती हैं। इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था भी बाधित होती है।
विधि एवं न्याय मंत्री ने जे.सी. बोस वार्ड में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तथा कैसरबाग क्षेत्र में आम जनता की सहूलियत के लिए शुलभ शौचालय बनाये जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments (0)

चंदौली समेत पूर्वांचल के लिए चिकित्सीय सुविधाओं का वरदान साबित होगा ट्रामा सेंटर - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के अथक प्रयासों से उनके संसदीय क्षेत्र चन्दौली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा ट्रामा सेंटर की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है। डा0 पाण्डेय अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव केन्द्र व प्रदेश सरकार को दे चुके है। केन्द्र के साथ ही प्रदेश मंे भी भाजपा की सरकार बनने से अब विकास के सारे प्रस्ताव यथार्थ रूप लेने लगे है। डा0 पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली में ट्रामा संेटर की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा जी का आभार व्यक्त किया।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जहां एक ओर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी रूप से निर्वहन कर रहे है, इसके साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र के विकास की अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग है। ट्रामा सेंटर बन जाने के बाद चंदौली समेत पूर्वांचल के कई जिलों में चिकित्सीय सुविधाएं आमजन की पहुंच में होगी। एनएच-2 पर होने बाली दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अभी समय पर उपचार नहीं मिल पाता है, ट्रामा सेंटर बनने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। अभी दो दिन पूर्व ही डा0 पाण्डेय के अथक प्रयासों से अन्त्योदय के प्रणेता, अजातशत्रु, राजनीतिक मनीषी प0 दीनदयाल उपाध्याय की समृति से जुडे़ मुगलसराय जंक्शन का नाम दीनदयाल जी के नाम से हुआ। यह दीन दयाल जी के प्रति श्रद्धा के साथ पूरे देश के लिए प्रेरणादायी भी होगा।
डा0 पाण्डेय के संसदीय क्षेत्र चंदौली में मुगलसराय जंक्शन के नामांतरण का विषय हो या ट्रामा सेंटर जैसे गरीब जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कार्य रहे हो,  अखिलेख सरकार ने हर विकास कार्य में अड़ंगा लगाया। डा0 पाण्डेय ने विकास के जितने भी प्रस्ताव भेजे, उन्हें अखिलेश सरकार द्वारा लटकाया गया। अब जब केन्द्र में मोदी जी और राज्य में योगी जी सबका साथ और सबका विकास का एजेण्डा लेकर बढ़ रहे है। तो विकास की योजनाएं भी यथार्थ रूप लेने लगी है, चंदौली में ट्रामा सेंटर के निर्माण से आमजन को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होगी।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted on 06 June 2018 by admin

bjpलखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री एवं ग्राम चौपाल अभियान सह संयोजक अनूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जून को सुबह 11 बजे संकट मोचन हायर सेकेण्डरी स्कूल ललूपुर, ब्लाक सुल्तानगंज, जिला मैनपुरी में ग्राम चौपाल के तहत ग्रामीणों से संवाद करेंगे। सायंकाल 4.30 बजे ग्राम रऊकरना, ब्लाक सिकन्दरपुर सरोसी, जिला उन्नाव में ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे।
प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि इसी प्रकार ग्राम चौपाल अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जून को लखीमपुर जिले के ग्राम लाहौरीनगर व सीतापुर जिले के ग्राम कसमंडा में ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 07 जून को सुबह 10 बजे मुरादाबाद जिला एवं मुरादाबाद महानगर की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 02 बजे जिला रामपुर की बैठक तथा सायं 03.30 बजे रामपुर जिले की समन्वयक बैठक का मार्गदर्शन करेंगे। सायं 5 बजे क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल के आवास पर चाय कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। रात्रि 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

Comments (0)

2019 में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने सपा पूरी तरह तैयार-अखिलेश यादव

Posted on 06 June 2018 by admin

akhileसुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2019 में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव के वे विरोधी नही है बल्कि वे इसके लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा जातिवादी पार्टी है। उसने किसानों और नौजवानों की जिंदगी बर्बाद कर उनका भविष्य अंधकारमय कर दिया है। देश में अब भाजपा के विरोध की लहर है और लोग अब उसे सŸाा से बेदखल करना चाहते हैं।
श्री अखिलेश यादव ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में कैराना संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित श्रीमती तबस्सुम हसन और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित श्री नईमुल हसन को जीत पर बधाई दी। इस मौके पर उक्त क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी भी मौजूद थे। बिजनौर जनपद के इं0 युवराज सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती निधि सिंह (दोनों जिला पंचायत सदस्य) भी आज श्री अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्Ÿााओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुद्दों और वादों से भाजपा भागती रही है। गन्ना के मुकाबले जिन्ना को खड़ा करने की उसकी चाल नहीं चली। उपचुनाव में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश की जा रही थी। दोनों क्षेत्रों की जनता ने लोकतंत्र को ताकत दी। विपक्ष के अन्य दलों ने भी सहयोग और समर्थन दिया उनका भी धन्यवाद।akhilesh1
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को प्राथमिकता मिली थी। उनके हित में कई कल्याण योजनाएं शुरू की गई थी। किसानों के हित में ही नोएडा में फूड पार्क के लिए जमींन दी थी। कृषि विकास के साथ रोजगार के अवसर इससे पैदा होते है।
श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र में बहानेबाजी नहीं चल सकती है। भाजपा की नीतियों के विरूद्ध कैराना और नूरपुर के मतदाताओं ने फैसला दिया। लेकिन हमें भाजपा से आगे भी सतर्क रहना है। साजिशें रचने में उनका जवाब नहीं। भाजपा अब अपनी हार का बदला लेने की योजना बना रही है। वह मुद्दों से मतदाताओं का ध्यान भटकाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव के लिए भाजपा को सŸाा से हटाना आवश्यक है।

Comments (0)

चंदौली समेत पूर्वांचल के लिए चिकित्सीय सुविधाओं का वरदान साबित होगा ट्रामा सेंटर - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के अथक प्रयासों से उनके संसदीय क्षेत्र चन्दौली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा ट्रामा सेंटर की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है। डा0 पाण्डेय अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव केन्द्र व प्रदेश सरकार को दे चुके है। केन्द्र के साथ ही प्रदेश मंे भी भाजपा की सरकार बनने से अब विकास के सारे प्रस्ताव यथार्थ रूप लेने लगे है। डा0 पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली में ट्रामा संेटर की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा जी का आभार व्यक्त किया।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जहां एक ओर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी रूप से निर्वहन कर रहे है, इसके साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र के विकास की अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग है। ट्रामा सेंटर बन जाने के बाद चंदौली समेत पूर्वांचल के कई जिलों में चिकित्सीय सुविधाएं आमजन की पहुंच में होगी। एनएच-2 पर होने बाली दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अभी समय पर उपचार नहीं मिल पाता है, ट्रामा सेंटर बनने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। अभी दो दिन पूर्व ही डा0 पाण्डेय के अथक प्रयासों से अन्त्योदय के प्रणेता, अजातशत्रु, राजनीतिक मनीषी प0 दीनदयाल उपाध्याय की समृति से जुडे़ मुगलसराय जंक्शन का नाम दीनदयाल जी के नाम से हुआ। यह दीन दयाल जी के प्रति श्रद्धा के साथ पूरे देश के लिए प्रेरणादायी भी होगा।
डा0 पाण्डेय के संसदीय क्षेत्र चंदौली में मुगलसराय जंक्शन के नामांतरण का विषय हो या ट्रामा सेंटर जैसे गरीब जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कार्य रहे हो,  अखिलेख सरकार ने हर विकास कार्य में अड़ंगा लगाया। डा0 पाण्डेय ने विकास के जितने भी प्रस्ताव भेजे, उन्हें अखिलेश सरकार द्वारा लटकाया गया। अब जब केन्द्र में मोदी जी और राज्य में योगी जी सबका साथ और सबका विकास का एजेण्डा लेकर बढ़ रहे है। तो विकास की योजनाएं भी यथार्थ रूप लेने लगी है, चंदौली में ट्रामा सेंटर के निर्माण से आमजन को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in