Archive | लखनऊ.

दस्तक अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 2 से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा ‘‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह’’ - पद्माकर सिंह

Posted on 29 June 2018 by admin

प्रदेश के महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्री पद्माकर सिंह ने बताया कि श्रम्ध्।म्ै पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आगामी 2 जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह प्रारम्भ किया जा रहा है, जो 31 जुलाई तक श्रम्ध्।म्ै से प्रभावित प्रदेश के 38 जनपदों में चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के द्वितीय चरण के लिये 28974 कर्मियों (ए0एन0एम0, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों), 16540 शिक्षकों, 19017 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 27.83 लाख घरों के भ्रमण, 6677 स्वच्छता तथा पोषण समिति की बैठकें तथा सभी 617 चिन्हित हाई रिस्क क्षेत्रों में सघन फाॅगिंग एवं लार्वीसायिडल स्प्रे किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
श्री सिंह आज कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रम्ध्।म्ै पर प्रभावी नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व में दस्तक अभियान के अंतर्गत 2 अप्रैल से 16 अप्रैल के मध्य ‘‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा’’ चलाया गया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के दौरान श्रम्ध्।म्ै से प्रभावित 38 जनपदों के लगभग 34 लाख बच्चों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम के माध्यम से श्रम्ध्।म्ै से प्रभावित 38 जनपदों के 74851 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकत्रियों द्वारा 27.81 लाख घरों में स्वास्थ्य शिक्षा, 54 हजार से अधिक मातृ बैठक, 86 हजार स्थानों पर 7 लाख से अधिक लोगों को क्लोरीनेशन की शिक्षा तथा 14 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों की बैठक के माध्यम से श्रम्ध्।म्ै के बारे में जागरूक करते हुए इससे बचाव के उपाय बताये गए।
प्रेस वार्ता के दौरान निदेशक, संचारी श्रीमती मिथिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि श्रम्ध्।म्ै पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रदेश के अन्य विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिसके तहत ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 5 लाख से अधिक उथले हैंडपंप का चिह्नीकरण किया गया और 32 हजार इंडिया मार्का-2 हैंडपंप की मरम्मत कराई गई। पंचायती विभाग द्वारा 4.5 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। शिक्षा विभाग द्वारा श्रम्ध्।म्ै के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से 88 हजार स्कूल रैली तथा 16 हजार प्रभात फेरी निकाली गई। इसके अतिरिक्त बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 10 हजार से अधिक अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र रेफर किया गया।
श्रीमती चतुर्वेदी ने बताया कि श्रम्ध्।म्ै पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु गोरखपुर तथा सिद्धार्थनगर जनपदों के पिपराइच तथा उसका बाजार ब्लाॅक में रोगियों के त्वरित तथा सुलभ उपचार हेतु टाटा ट्रस्ट के साथ एमओयू किया गया है। एमओयू के अंतर्गत टाटा ट्रस्ट द्वारा चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, प्रयोगशाला तथा उपचार सुविधा से युक्त 6 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स उपलब्ध करायी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त गोरखपुर तथा महराजगंज जनपदों में दिमागी बुखार के विषय में जन-जागरूकता बढ़ाने तथा 11 ग्राम पंचायतों को रोग नियंत्रण हेतु आदर्श ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित करने हेतु प्लान इंडिया के साथ एमओयू किया गया है। जिसके अन्तर्गत प्लान इंडिया द्वारा 1500 ग्रामों में एल0ई0डी0 युक्त मोबाइल प्रचार वाहनों तथा इन्हीं ग्रामों में सांस्कृतिक दलों के माध्यम से दिमागी बुखार की रोकथाम तथा उपचार के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

Comments (0)

कांग्रेस में प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा कांग्रेस के दिवालियापन का सबूत - डा. चन्द्रमोहन

Posted on 29 June 2018 by admin

लखनऊ 29 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश प्रवक्ता के लिए लिखित परीक्षा व इंटरव्यू कराए जाने को मजाक करार दिया है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी सभी परीक्षा में जनता द्वारा फेल किये जा चुके है, फिर प्रवक्ता क्या करें? कांग्रेस में जमीनी और अनुभवी नेतृत्व समाप्त हो चुका है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश से श्री राहुल गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी जी सांसद है फिर भी 2014 और 2017 में कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने नकार दिया। कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में ‘‘27 साल यूपी बेहाल’’ का नारा दिया था, फिर समाजवादी पार्टी के साथ समझौता कर लिया और राहुल गांधी जी अपना राजनैतिक कैरियर बचाने के लिए साइकिल के कैरियर पर बैठ गए। खुद कांग्रेस अध्यक्ष समय-समय पर अनेक मजाकिया बयान देते रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि राजनैतिक पार्टी में पद और जिम्मेदारियां नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के आधार पर देते है। कांग्रेस के द्वारा प्रवक्ता के लिए परीक्षा का आयोजन इस बात का सबूत है कि कांग्रेस में अब काडर नही बचा है और कांग्रेस वैचारिक दिवालियापन की शिकार है।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 29 June 2018 by admin

लखनऊ 29 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 30 जून को दोपहर 12 बजे विधायक सदर लखीमपुर योगेश वर्मा के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। दोहपर 01 बजे सरस्वती पैलेस लखीमपुर में सांसद अजय मिश्र ‘टेनी’ के सांसद के रूप में चार वर्षो की विकास पत्रिका का विमोचन करेंगे। सायंकाल 4 बजे लखीमपुर में कार्यकर्ताओं से भेंट तथा सायं 6 बजे सीतापुर में कार्यकर्ताओं व समन्वय समिति के साथ बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। रात्रि 10 बजे लखनऊ आगमन होगा।

Comments (0)

गायों के संरक्षण को भाजपा सरकार के प्रयास सराहनीय- डा. चन्द्रमोहन

Posted on 28 June 2018 by admin

लखनऊ 29 जून 2018, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही गाय और गोवंश के संरक्षण की दिशा में गंभीर प्रयास शुरू किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में भाजपा सरकार लगातार गायों की नस्ल सुधारने और बेसहारा गोवंश का अवैध व्यापार रोकने का प्रयास शुरू हो गया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि बेसहारा गोवंश की समस्या के समाधान के लिए सरकार ने प्रदेश के 68 जिलों में वृहद गो संरक्षण केंद्र बनाने की तैयारी की है। 1.20 करोड़ रुपए प्रत्येक की लागत से बनने वाले इन संरक्षण केंद्रों का निर्माण समय से पूरा हो इसके लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को जिम्मेदार बनाया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि पानी की कमी से जूझ रहा बुंदेलखंड इलाका सरकार की प्राथमिकता में है। प्रदेश सरकार 10 करोड़ रुपए से अधिक की राशि से बुंदेलखंड इलाके में पंजीकृत गोशालाओं का सुदृढ़ीकरण करने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुन्देलखण्ड के ललितपुर जिले के कल्याणपुर में गौंवश आश्रय स्थल का लोकार्पण किया है। चारे के अभाव में ही किसान अपने जानवरों को खुला छोड़ देते हैं जिससे अन्य कई समस्याएं पैदा होती हैं। सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को खुले में घूमने वाले गोवंश की समस्या का हल खोजने के आदेश दिए थे। अब पहली बार प्रदेश सरकार ने इस समस्या का स्थाई समाधान खोजा है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विशेष कर सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम की भी शुरुआत की है। जानवरों को हरा चारा मुहैया कराने के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। लघु व सीमांत किसानों को हरे चारे के लिए मुफ्त बीज और खाद मुहैया कराया जाएगा। ऐसे कई उपायों से भाजपा सरकार का कल्याणकारी और संवेदनशील चेहरा उजागर होता है। ऐसे प्रयास भाजपा सरकार में अनवरत जारी रहेंगे।

Comments (0)

सरकार चीनी को निर्यात करने की अनुमति देने पर विचार कर रही -डॉ. पटनायक

Posted on 28 June 2018 by admin

dsc_0516सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ,।भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान,लखनऊ का डॉ. एस.के. पटनायक, सचिव, कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार ने भ्रमण किया तथा “भारत में गन्ना एवं चीनी उत्पादन – सामर्थ्य एवं चुनौतियाँ” विषय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. पटनायक ने उत्तर प्रदेश में गन्ना एवं चीनी उधयोग की वर्तमान स्थिति एवं समस्याओं की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश में चीनी के रिकार्ड उत्पादन पर संतोष जताते हुए बताया कि सरकार चीनी उधयोग को बंगला देश एवं श्री लंका में कुछ समय के लिए निर्धारित कोटा की चीनी को निर्यात करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। डॉ. पटनायक ने गन्ने विभाग के अधिकारियों से किसानों के बहुलम्बित गन्ना मूल्य भुगतान करवाने के लिए सभी संभव प्रयास करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. अश्विनी दत्त पाठक, निदेशक, आईआईएसआर ने डॉ. पटनायक का स्वागत करते हुए “भारत में गन्ने की खेती एवं चीनी उत्पादन के वर्तमान परिदृश्य तथा संस्थान द्वारा विकसित प्रोध्योगिकी का प्रभाव’ विषय पर संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होने सूचित किया कि 31 मार्च 2018 तक, उत्तर प्रदेश ने 105.13 लाख टन चीनी का उत्पादन करके महाराष्ट्र के 101.30 लाख टन के चीनी उत्पादन को पीछे छोड़ दिया है। इस वर्ष, देश में लगभग 300 लाख टन चीनी उत्पादित हुई है। डॉ. पटनायक ने संस्थान के शोध एवं विकास कार्यक्रमों की सराहना करते हुए संस्थान द्वारा विकसित गन्ने की विभिन्न प्रोध्योगिकियों के विकास द्वारा उत्तर प्रदेश को चीनी उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने पर बधाई दी। डॉ. पटनायक ने गुड़ एवं इथेनोल को गन्ने का भविष्य बताते हुए कहा कि गुड़ मानव स्वास्थ्य के लिए उत्तम है, जबकि इथेनोल हमारी ऊर्जा की भावी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगा।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश गन्ना विकास एवं चीनी उधयोग विभाग एवं गन्ना विकास निदेशालय के अधिकारियों सहित संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक उपस्थित थे। डॉ. पटनायक ने उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उधयोग विभाग के विभिन्न कार्य-कलापों की भी समीक्षा की।

Comments (0)

प्रधानमंत्री मोदी जी कल मगहर में संत कबीर साहब के संदेश श्रेष्ठ समाज के र्निमाण के लिए - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 27 June 2018 by admin

लखनऊ 27 जून 2018, कल 28 जून को मगहर में संतकबीर दास जी के 620वें प्राकट्य दिवस के अवसर पर भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, केन्द्र सरकार में पर्यटन मंत्री डा0 महेश शर्मा, प्रदेश की पर्यटन मंत्री डा0 रीता बहुगुणा जोशी, संस्कृत मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण, प्रभारी महामंत्री पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री रत्नाकर पाण्डेय, सांसद शरद त्रिपाठी सहित अनेक प्रमुख मंत्री व नेतागण माननीय प्रधानमंत्री का मगहर पहंुचने पर स्वागत करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने कहा कि संत कबीर दास की वाणी को पूरी श्रद्धा एवं मान देने वाले माननीय प्रधानमंत्री संत कबीर दास जी के जीवन से जुड़े मगहर आकर जहां संत चरण में अपना श्रद्धा प्रणाम निवेदन करेंगे वहीं समाज की कुरीतियां तथा विषमता को दूर कर एक स्वस्थ तथा श्रेष्ठ समाज के र्निमाण के लिए प्रदेश की सम्मानित जनता तथा देश की सम्मानित जनता को एक बड़ा सन्देश देंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महापुरूषों का जहां वन्दन अभिनन्दन करती है वहीं उनकी शिक्षाओं तथा संदेशों से एक उतकृष्ट समाज के निर्माण की दिशा में कार्य भी करती है। प्रधानमंत्री का संत कबीर दास जी के 620वें पाकट्य के अवसर पर मगहर आना इसका एक प्रमाण है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री संतकबीर दास की शिक्षा का प्रकाश चिरन्तन रहे इस दिशा में संत कबीर अकादमी की आधारशिला रखेंगे तथा अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने व लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री का पूर्वांचल में मगहर आना यहां के पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देगा।

Comments (0)

समाज के विकास के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए: मुख्यमंत्री

Posted on 27 June 2018 by admin

press-2सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ: 27 जून, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए, तभी वह राष्ट्र प्रगति करता है। वर्तमान राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी जो वनटांगिया गांव शासन की सुविधाओं से वंचित रह गए थे, उन्हें वर्तमान राज्य सरकार ने राजस्व ग्राम का दर्जा देकर शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराने का काम किया।
मुख्यमंत्री जी आज यहां कांशीराम जन सुविधा संस्थान, ईको गार्डेन में धुंआधार बंजारा नायक विशाल महारैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंजारा समाज का अपना एक गौरवशाली अतीत रहा है। अतीत हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, किन्तु इसके लिए समाज के सामने ऐसे प्रेरणा पुंज होने चाहिए, जिनका व्यक्तित्व और कृतित्व जनमानस का पथ प्रकाशित करता हो। बाबा लक्खी शाह बंजारा जी ऐसे ही प्रेरणा पुंज थे। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी उनकी वीरता और संघर्ष सभी के लिए प्रेरक और अनुकरणीय है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोई भी समाज बिना शिक्षा के आगे नहीं बढ़ सकता। आज हमें बंजारा समाज को जागरूक करके, उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। जागरूक होने पर आपकी कोई भी उपेक्षा नहीं कर सकता है। वर्तमान सरकार ने 200 तक की आबादी वाले मजरों का विद्युतीकरण करने के साथ ही, उन्हें पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया है। गरीब व वंचित परिवारों के लोगों के लिए 08 लाख 85 हजार आवास उपलब्ध कराने का काम भी किया गया है। खुले में शौच से मुक्त करने के उद्देश्य से 72 लाख से अधिक शौचालय बनाने का काम किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आने वाले दिनों में केन्द्र सरकार द्वारा ‘आयुष्मान’ योजना के अंतर्गत प्रदेश के 06 करोड़ लोगों को 05 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को प्राप्त हो सके। इसी लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रदेश की अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों के लोगों को जागरूक करने के लिए ‘चैपाल’ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर लक्खी शाह बंजारा नायक समाज सेवा संस्थान के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री सरनाम सिंह नायक सहित बंजारा संस्था के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 27 June 2018 by admin

लखनऊ 27 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय दिनांक 28 जून को सुबह 9.30 बजे मगहर संतकबीरनगर में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। सायं 03 बजे गोरखपुर में संगठन की योजनानुसार कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगेे तथा रात्रि विश्राम गोरखपुर सर्किट हाउस में करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष 29 जून को 11.30 बजे रविन्द्रनगर जिला पंचायत सभागार, पडरौना कुशीनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। तथा दोपहर 2.30 बजे कसया, कुशीनगर में सांसद श्री राजेश पाण्डेय जी के आवास पर समन्वय समिति की बैठक करेंगे। रात्रि 09 बजे सेन्ट एन्ड्रयूज इण्टर कालेज का मैदान गोरखपुर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी जी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलिति होंगे।
डा0 पाण्डेय 30 जून को सुबह 06.15 बजे दिलकुशा कालोनी लखनऊ पहुचंेगे।

Comments (0)

संतकबीर की निर्वाण स्थली भी बनेगा आकर्षण का केन्द्र- राकेश त्रिपाठी

Posted on 27 June 2018 by admin

लखनऊ 27 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रस्तावित मगहर दौरे पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के आगमन से इस ऐतिहासिक स्थल के दिन बहुरंेगे। पिछली सरकारों ने संत कबीरदास जी की निर्वाण स्थली को कभी तवज्जो नहीं दी जबकि एक बडे़ मिथक को तोड़ने के लिए और समाज को बड़ा संदेश देने के लिए कबीरदास जी ने जीवन के अन्तिम क्षण मगहर में बिताए। तत्कालीन समाज में एक बड़ा मिथक था कि जिसकी मृत्यु मगहर में होगी उसे नरक भुगतना पडे़गा लेकिन समाज सुधारक संतकबीर दास जी ने इस मिथक को तोड़ते हुए अपना जीवन मगहर में त्यागा। ऐसा ऐतिहासिक स्थल जहां से समाज सुधारने का संदेश प्रसारित हुआ हो उसको विश्व मानचित्र पर चमकाने का काम उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि संतकबीर दास जी के 500वें परिनिर्वाण दिवस पर प्रधानमत्री जी के मगहर आगमन से पूरे पूर्वाचल में उत्साह का माहौल है। 24 करोड़ रूपये की लागत से मगहर में संतकबीर अकादमी का शिलान्यास पूर्वांचल से एक नया संदेश देगा, जो शान्ति का, सद्भाव का और विकास से जुड़ा होगा। मगहर एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा। भाजपा सभी महापुरूषों के जीवन से जुड़े स्थलों को विकसित कर समाज को सकारात्मकता से जोड़ने की पक्षधर है। प्रधानमंत्री का मगहर दौरा भी इसी की एक कड़ी है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अंधविश्वास समाज को पीछे ढकेलता है। कबीरदास जी ने तत्कालीन समाज के ढकोसलों और अंधविश्वास पर कड़ा प्रहार किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नोएडा जाने को लेकर बने अंधविश्वास को मिटाकर बड़ा संदेश दिया है।

Comments (0)

अनूप चंद्र पांडेय उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव होंगे

Posted on 27 June 2018 by admin

anoop-chandra-pandey-upलखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने आज अनूप चंद्र पांडेय उत्तर प्रदेश के नये
मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। वह अब तक मुख्य सचिव पद पर रहे राजीव
कुमार का स्थान लेंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया
है। राजीव कुमार  30 जून को रिटायर हो रहे हैं।  अनूप चंद्र पांडेय 1984
बैच के आईएएस अफसर हैं और फिलहाल अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त,
अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा संस्थागत वित्त की
जिम्मेदारी देख रहे हैं। अनूप चंद्र पांडेय को कृषि ऋणमाफी योजना और
शानदार यूपी इन्वेस्टर्स समिट कराने का ईनाम मिला है। वो प्रमुख सचिव
वित्त सहित तमाम अहम विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं।

वहीं, इस फैसले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय स्वयं सेवक
संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की  हुई बैठक से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
जिसमें संघ ने 2019 के आमचुनाव में जीत की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ को
सौंप दी है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in