Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस में प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा कांग्रेस के दिवालियापन का सबूत - डा. चन्द्रमोहन

Posted on 29 June 2018 by admin

लखनऊ 29 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश प्रवक्ता के लिए लिखित परीक्षा व इंटरव्यू कराए जाने को मजाक करार दिया है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी सभी परीक्षा में जनता द्वारा फेल किये जा चुके है, फिर प्रवक्ता क्या करें? कांग्रेस में जमीनी और अनुभवी नेतृत्व समाप्त हो चुका है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश से श्री राहुल गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी जी सांसद है फिर भी 2014 और 2017 में कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने नकार दिया। कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में ‘‘27 साल यूपी बेहाल’’ का नारा दिया था, फिर समाजवादी पार्टी के साथ समझौता कर लिया और राहुल गांधी जी अपना राजनैतिक कैरियर बचाने के लिए साइकिल के कैरियर पर बैठ गए। खुद कांग्रेस अध्यक्ष समय-समय पर अनेक मजाकिया बयान देते रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि राजनैतिक पार्टी में पद और जिम्मेदारियां नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के आधार पर देते है। कांग्रेस के द्वारा प्रवक्ता के लिए परीक्षा का आयोजन इस बात का सबूत है कि कांग्रेस में अब काडर नही बचा है और कांग्रेस वैचारिक दिवालियापन की शिकार है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in