Archive | लखनऊ.

यादवों का हित न करके परिवारवाद को बढ़ावा दे रही सपा - डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 April 2019 by admin

सपा ने प्रदेश में 8 यादवों को दिया टिकट, जिसमें से 7 परिवार और रिश्तेदार

भदोही में कहा इधर-उधर बातें जाइए भूल, याद रखिए कमल का फूल

लखनऊ 20 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने शनिवार को दो प्रत्याशियों के नामांकन में भाग लिया। सुबह उन्होंने आजमगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के समर्थन में डीएवी कॉलेज में वोट मांगें। वहीं उसके बाद वह भदोही प्रत्याशी रमेश बिंद का नामांकन कराने के लिए पहुंचें। जुरई ज्ञानपुर में आयोजित सभा में उन्होंने रमेश बिंद को जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील जनता से कीं। इस दौरान उन्होंने भदोही की जनता से कहा कि एक बार फिर से आप लोग अपने यहां से भाजपा को जिताकर भेजिए। उन्होंने बुनकरों के मुद्दे पर कहा कि मोदी सरकार ने बुनकरों के लिए बहुत काम किया है और भविष्य में भी अच्छा होगा। उन्होने भदोही से कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत यादव पर आरोप लगाया कि जिसको हम लोगों ने छोड़ दिया, उससे कांग्रेस ने अपना लिया है। रमेश बिंद के बारे में उन्होंने हमेशा ही पिछड़ों के लिए ये लड़ते रहे हैं। जनता से उन्होंने कहा कि आप लोग इधर-उधर की बातें जाइए भूल, याद रखिए कमल का फूल। उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर बड़े उद्देश्य की लड़ाई चल रही है। एक तरफ देश के गौरव की बात चल रही है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग अपनी सत्ता लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा ने सिर्फ अपना लूटा हुआ रुपया खोया है और सपा ने अपने परिवार को मजबूत किया है।
आजमगढ़ में जनता से डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि यहां की जनता सही तरीके से जानती है यहां का विकास कौन करेगा। सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि सपा ने पूरे प्रदेश में 8 यादवों को टिकट दिया है। जिसमें से सिर्फ 5 अपने परिवार को और 2 अपने रिश्तेदारों को टिकट दिया है। एक टिकट सिर्फ कार्यकर्ता को मिला है। उन्होंने कहा जनता पूरी तरह से समझ चुकी है कि यादवों का कौन हितैषी है। उन्होंने कहा कि सपा परिवार सिर्फ बृज क्षेत्र में नहीं वह पूर्वांचल में भी लड़ने चला आया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं का हनन कर रही है। उन्होंने कहा सपा परिवार आजमगढ़ की जनता के बरगलाने का काम कर रही है। बीजेपी उम्मीदवार के बारे में उन्होंने कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ जमीन से जुडे़ हुए हैं। आज वह जिन बुलंदियों पर पहुंचें, उसको देखते हुए आजमगढ़ से भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा मकसद प्रदेश का विकास करना है न कि सिर्फ अपना और परिवार का विकास करना है। अखिलेश यादव के दूध वाले बयान पर उन्होंने कहा कि दूध से ही हम लोग चाय बनाते हैं और वह परिवार वाले दूध से ही चाय बना रहे हैं और बाकि शेष दूध वाले हमारी तरफ आ गए है।
डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय ने आजमगढ़ की जनता से कहा कि अपका वोट सिर्फ दिनेशलाल यादव को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि आप अपने प्रत्याशी को प्रत्याशी नहीं समझिये बल्कि यह समझिये आपका हर वोट नरेन्द्र मोदी को जा रहा है। उन्हें फिर से मजबूत करके हमें भारत का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि आपका वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि फैसला आपको करना है कि आप गद्दारों के साथ हैं या देश भक्तों के साथ। आजमगढ़ की जनता को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि आप सबको बाटला कांड तो याद ही होगा ना। यह कांड कांग्रेस सरकार में हुआ था। जब से योगी सरकार बनी है तब से कोई ऐसा कांड नहीं हुआ जिससे आजमगढ बदनाम हो।

Comments (0)

जो भारतीय संविधान का सम्मान नहीं कर सकते, वो वोट पाने के हकदार नहीं हैं - योगी आदित्यनाथ

Posted on 20 April 2019 by admin

बाबा साहब का अपमान किया, मायावती उसके लिए वोट मांग रही हैं

अपार जनसमूह ने जयश्रीराम और भारत माता के जयकारों के साथ योगी का स्वागत किया

देश में हर किसी की जुबान पर नरेंद्र मोदी का नाम है, भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलना तय है

लखनऊ 20 अप्रैल 2019, बिजनौर/फर्रुखाबाद/कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बसपा की मायावती आज उनके लिए वोट मांग रही हैं जिन्होंने डा भीमराव आंबेडकर का अपमान किया। उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर कितना गिर गया है यह इसका उदाहरण है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने वादा किया था कि गन्ना किसानों को मूल्य भुगतान देंगे और हमने मूल्य भुगतान दिलाया। हमसे पहले की सरकार के समय में ऐसे कार्य क्यों नहीं किए गए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदान के पहले दो चरणों की सभी 16 सीटें भाजपा जीत रही है। भाजपा तीसरे चरण की भी सभी 10 सीटें जीतने में कामयाब होगी।
योगी आदित्यनाथ जैसे ही मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। अपार जनसमूह में जयश्री राम और जय बजरंगबली के साथ साथ भारत माती की जय के जयकारे लग रहे थे। योगी ने भी जय श्रीराम और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिजनौर, फर्रुखाबाद और कन्नौज में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-बसपा को महामिलावटी गठबंधन बताया। योगी ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में देश विरोधी ताकतों का समर्थन दिया है, जो देश के लिए बड़ा घातक है। वक्त आ गया है कि लूट और खसोट करने वाली सपा-बसपा और कांग्रेस को करारा जवाब दिया जाए।
योगी जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में बिजनौर और मुरादाबाद में गुंडागर्दी होती थी। हमारी सरकार ने प्रदेश से गुंडों का सफाया किया। उस समय भ्रष्टाचार और अराजकता चरम पर थी। अब पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है। यह सब हमारी सरकार में संभव हो पाया है। देश में हर किसी की जुबान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है और भाजपा को लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलना तय है। उन्होंने कहा हम जाति और मजहब देखकर कार्य नहीं करते, हमारी प्राथमिकता विकास है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया।
योगी जी ने कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति पर अपनी बात दोहराई कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का बताया था इन लोगों ने कभी गरीब किसानों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की बात नहीं की।

मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि पिछली सरकार ने 6 साल का गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया था। भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने दो साल में ही किसानों को 64 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को इस सत्र का भुगतान हो जाएगा, नहीं तो भुगतान न करने वाले मिल मालिकों को जेल जाना पड़ेगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भारत में संविधान का सम्मान नहीं कर सकते है वो वोट पाने के हकदार नहीं हैं। मैं आपसे वोट डालने की अपील करने आया हूं। हम आपको सुरक्षा देंगे। देश में इस वक्त जो चुनाव हो रहे हैं वो केवल सांसद का चुनाव नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री पद का चुनाव है। पीएम के रूप में कौन खुशहाली दे सकते है। इसे आप बेहतर जानते हैं।
योगी जी ने कहा कि 2004 से देश में कांग्रेस की सरकार थी तब आतंकवादी घटनाएं होती थी, कैसे हमारे जवान शहीद होते थे। नक्सलवाद के सामने कांग्रेस सरकार घुटने टेकती थी। उस समय चीन और पाकिस्तान भी आंखें दिखाता था। लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आतंकवाद, नक्सलवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया। वह चाहे पूर्वोत्तर में सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर कश्मीर में। एयर स्ट्राइक से आतंकवादियों की हमारी सरकार ने कमर तोड़ दी।

Comments (0)

जनता ने महामिलावटी गठबंधन को खारिज कर दिया - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 April 2019 by admin

लखनऊ 20 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि पूरे देश में मा. श्री नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता ने भाजपा से गठबंधन कर लिया है। दूसरी तरफ विपक्षी दलों के महामिलावटी गठजोड़ का परिणाम है कि कांग्रेस का जो प्रत्याशी बिहार में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात करता है वही उ0प्र0 में आकर मुलायम और अखिलेश की शान में कसीदे पढ़ता है और उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बात करता है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि पहले दो चरणों के चुनाव के बाद ही यह तय हो गया है कि जनता ने महामिलावटी गठबंधन को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मोदी लहर का ही परिणाम है कि सपा-बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे है। डा0 पाण्डेय ने कहा उ0प्र0 में सपा और कांग्रेस अपनी पुरानी सीटों पर भी हारेगी और बसपा के हिस्से में फिर से जीरो होगा।04
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डा0 घनश्याम अनुरागी (जालौन), श्रीमती रीना चैधरी, पूर्व सांसद (लखनऊ), समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद भरत त्रिपाठी (सीतापुर), पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मछलीशहर शिव प्रकाश मिश्रा (प्रतापगढ़), लोकदल के प्रदेश महासचिव आरपीएस चैहान (सीतापुर) व नगर पंचायत अध्यक्ष कप्तानगंज श्रीमती आभा गुप्ता (कुशीनगर) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दु संगठन प्रयाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र दुबे सत्या ने अपने संगठन की तरफ से लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन व सहयोग करने का पत्र भी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी (अवध क्षेत्र) व क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

रायबरेली, अमेठी से कांग्रेस व कन्नौज, आजमगढ़ से महागठबंधन का होगा सूपडा साफ - डा. दिनेश शर्मा

Posted on 18 April 2019 by admin

चुनाव में विपक्षियों पर टूटा मोदी जी द्वारा कराए गये विकास का कहर

लखनऊ 18 अप्रैल 2019, उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में रायबरेली व अमेठी से कांग्रेस व आजमगढ़, कन्नौज से सपा का सूपडा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है उससे यह तय हो गया है कि रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस को पराजय का स्वाद चखना पडेगा। कांग्रेस को सपा व बसपा की बी टीम बताते हुए उन्होंने कहा कि हाथ के पंजे की देश को अब जरूरत नहीं है। इस पंजे ने देश को लूटा है और बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि सरकारें आती जाती रहेंगी पर विकास न करने वालों को जनता दण्ड देना जानती है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जाति व धर्म के बंधन टूट गए हैं और विकास का कहर विपक्षयों पर टूट पडा है। इस चुनाव में मोदी जी की लहर नहीं बल्कि विपक्षियों पर मोदी जी की लोकप्रियता का कहर है।
डा शर्मा ने कहा कि चुनाव में विपक्ष को अभी से हार नजर आने लगी है इसलिए उस हार का ठीकरा ईवीएम पर फोडने की तैयारी की जाने लगी है। वे चुनाव हारेंगे जरूर क्योंकि उन्होंने काम नहीं किया। पहले चुनाव बिजली, पानी, सडक के मुद्दों पर होते थे पर इस चुनाव में वह सभी मुद्दे गायब है क्योंकि मोदी जी ने उन सभी कामों को पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, टीएमसी, राजद सभी एक दूसरे के पिछलग्गू बने हुए हैं। इनके पास कोई नीति अथवा सिद्धांत नहीं हैं। इनके पास विकास का कोई एजेन्डा नहीं है तथा ये केवल भाजपा व मोदी जी को रोकने के लिए चुनाव लड रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने बंग्लादेश के घुसपैठियों को बंगाल में बुलाकर देश की छाती पर मूंग दलने के लिए डाल दिया है। यह हिन्दू व मुसलमान दोनों के लिए परेशानी का सबब है। हिन्दुस्तान के चुनाव में इन घुसपैठियों के बाद अब बंग्लादेश के कलाकारों को बुलाकर टीएमसी व कांग्रेस का प्रचार कराया जा रहा है। हिन्दुस्तान के चुनाव में इनकी कोई जरूरत नहीं है।
सीतापुर व कुशीनगर की चुनावी सभाओं में डा0 शर्मा ने कहा कि मोदी जी का परिवार स्वाभिमान के साथ जीवन यापन कर रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक परिवार वह है जिसके एक सदस्य पर आरोप है कि वह 4 लाख से व्यवसाय आरंभ करके पहले 400 करोड के मालिक बन गए और 4 हजार करोड की सम्पत्तियों को खरीदने की चर्चा है और यह आरोपी प्रधानमंत्री पर आक्षेप लगाते हैं। यह आरोप भी ऐसे प्रधानमंत्री पर लगाते हैं जिसने अपना जीवन जनता के लिए समर्पित कर दिया। इन लोगों ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते समय देश की गरिमा का भी ख्याल नही रखा है। इनके आरोपों पर प्रधानमंत्री को भी कहना पडा कि एक बुलेट प्रूफ होता है पर मैं गाली प्रूफ हो गया हूं। उन्होंने कहा कि गली-गली में शोर है एक बात श्योर है, हमारा पीएम प्योर है। उनका कहना था कि ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा जो पाकिस्तानी मानसिकता के लोगों के साथ मिलकर मोदी जी को हटाने की साजिश करते हैं।
डा. शर्मा ने कहा कि एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को जान लेना चाहिए कि आतंकी भारत में घटना करके बिरयानी खाकर वापस चले जाए ऐसा अब नहीं होने वाला है। यह मोदी युग है जिसमे गले लगाएंगे पर गला काटने का प्रयास किया तो घर में घुसकर मारेंगे। डा शर्मा ने कहा कि भारत की तस्वीर बदलने के साथ ही नए भारत का निर्माण हो रहा है। आज हिन्दुस्तान शक्तिशाली राष्ट्रो में जाना जा रहा है। एक समय वह था जब दुनिया के बडे देशों में भारत की गरीबी के चित्र दिखाए जाते थे। आज मोदी जी के कमान संभालने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति अपने देश के नौजवानों से कहते हैं कि भारत से आने वाले होनहार युवा अपने देश के नौजवानों को बेरोजगार कर देंगे। इनसे बचकर रहना होगा। ये बदली परिस्थितियों को बताता है। आज भारत ताकतवर देशों में गिना जा रहा है। पहले आतंकी आते थे और घटनाओं को अंजाम देते थे पर भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका रूस जापान और यूएन में मात्र पत्र देकर इसका विरोध करते थे और पाकिस्तान इसके जवाब में सबूत माँगने लगता था। इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री सफेद कबूतर उडाकर पाकिस्तान को प्रेम का संदेश देते थे। वो गोली चलाते थे और ये कबूतर उडाते थे। इसके बाद जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब भी आतंकियों ने समझा कि पहले जैसे ही चलता रहेगा पर भारत ने बता दिया कि हमारे बहादुर जवान घर के अन्दर घुसकर मारना भी जानता है। प्रधानमंत्री ने स्वाभिमान को जगाने का काम किया है। दुनियाभर ने देखा है कि भारत अब नया भारत बन गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत बदल गया है।
डा शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के करीबी एक क्रिकेट खेलने वाले नेता पाकिस्तान गए और वहा पर संदिग्ध आतंकी चेहरों व पाकिस्तान के सेनानायक से गले मिलकर जब भारत लौटे तो उनका पाकिस्तान प्रेम छलक पडा और लिख दिया मेरा यार मेरा इमरान, अरे भाई तुम्हारा इमरान है तो जाकर पाकिस्तान में बताओ। यह देश अब्दुल कलाम, वीर हमीद जैसे 125 करोड हिदुस्तानियों का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं पर बसपा नेत्री व कांग्रेस के नेता सिद्धू धर्म विशेष के लोगों के वोट मांगते हैं।
डा0 शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीन तलाक की कुप्रथा के कारण परेशानी झेल रही बहनों को इससे निजात दिलाने के लिए कानून बनाया है। उनका कहना साफ है कि तीन शब्द बोलकर किसी के जीवन को बर्बाद नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने देश में बराबरी के लिए महिलाओं के उत्थान लिए भी प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सीतापुर व कुशीनगर में में 1 लाखों लोगों के राशन कार्ड बनवाने, हजारों बुजुर्गों व दिव्यांगों को लाभ दिलाने, लाखों किसानों की कर्ज माफी कराने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री नारियों के सम्मान को समझते हैं इसलिए उन्हें जहां धुए में खाना बनाने से मुक्ति के लिए गैस की व्यवस्था की वहीं उन्हें खुले में शौच न जाना पडे इसके लिए घर घर शौचालय की व्यवस्था भी कराई। गरीबों के लिए आयुष्मान भारत के जरिए 5 लाख तक के उपचार की व्यवस्था की है। लाखों लोगों को गंावों में आवास दिए गए है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत जब अखिलेश यादव जी सीएम थे तब उनका परिवार सांसद चुना गया था इसके बावजूद किसी जगह पर भी कोई काम नहीं हुआ था। इसी प्रकार से रायबरेली व अमेठी में लम्बे समय तक एक ही परिवार की नुमाइन्दगी रही पर काम नहीं हुआ। लखनऊ आकर ही देख लेते कि अटल जी, राजनाथ सिंह जी ने कैसे विकास कराया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने बनारस का प्रतिनिधित्व संभाला और बनारस का कायाकल्प हो गया। काशी में बाबा विश्वनाथ के चरणों में सीधे गंगा जी आकर गिर रही हैं। पूरा क्षेत्र बदल गया है। घाटों की सुन्दरता बढी तो गंगा निर्मल हो गई। पूरा बनारस बदल रहा है। लखनऊ में तो विकास कार्यों का रिकार्ड टूट गया। यूपी में डबल इंजन की मोदी-योगी सरकार ने विकास की गंगा बहा दी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे, डिफेंस कारीडोर जैसे तमाम विकास कार्यों के साथ ही किसान की सुविधा के लिए धान व गेंहू के खरीद के केन्द्र बनाकर उनकी फसल की खरीद की जा रही है। गन्ना के किसानों के बकाया का भुगतान कराया है इसमें सपा व बसपा सरकार के समय का 62 हजार करोड का भुगतान शामिल है। फसल का समर्थन मूल्य बढाया है। सरकार ने किसान की आमदनी को देागुना करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Comments (0)

संविधान सभी को आस्था का अधिकार देता है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 18 April 2019 by admin

मंदिर जाना हमारा संवैधानिक अधिकार

मायावती जी का संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं

हार की भनक से भयभीत है बसपा सुप्रीमों

लखनऊ 18 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मायावती के अनर्गल प्रलाप पर उन्हें आड़े हाथो लेते हुए कहा कि दो दिन पहले जब मायावती जी की तुष्टिकरण वाली जुबान चुनाव आयोग ने बंद की थी तो उन्होंने आयोग को भी जातिवादी बता दिया था। डा0 पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के नाम पर निजी कम्पनी चला रहीं मायावती जी आपको संवैधानिक संस्थाओं पर कोई भरोसा नहीं है? तभी तो हार की भनक लगते ही आपने ईवीएम-ईवीएम चिल्लाना शुरू कर दिया था और अब मंदिर-मंदिर का राग अलाप रही हैं।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मायावती जी! संविधान सबको आस्था का अधिकार देता है जिसमें मंदिर जाना भी शामिल है। दलित भाई-बहनों को लेकर आपके पेट मे दर्द हम समझ सकते हैं। जिनको वोट बैंक बनाकर आप टिकट बेचती रहीं, जिनसे हाथ मिलाने के बाद आपके प्रत्याशी साबुन से हाथ धुलते हैं, जिनका प्रवेश आपके बंगले में वर्जित है, आज वह मोदी-योगी राज में मिल रहे सम्मान व विकास के साथ खड़े हैं। यह आपकी पीड़ा का कारण है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर जाना हमारा संवैधानिक अधिकार है और मायावती जी को मंदिर जाने से किसी ने नहीं रोका है, वह भी मंदिर जाकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करें। डा0 पाण्डेय ने कहा कि सभी को अच्छी तरह से याद है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भी मायावती जी बार-बार कभी मीडिया के सामने जाकर तो कभी ट्वीटर के माध्यम से ऊटपटांग बयानबाजी करती रही है, दरअसल तब भी हार का अहसास था और आज भी हार का आभास है।

Comments (0)

पूनम सिन्हा ने जॉइन की समाजवादी पार्टी

Posted on 16 April 2019 by admin

डिंपल यादव की उपस्थिति में पूनम सिन्हा ने जॉइन किया सपा
poonam-sinha-dimple-yadav
जल्द ही लखनऊ से सपा के प्रत्यशी के रूप में हो सकती है घोषणा - सूत्र

Comments (0)

2014 में फिरोजाबाद सीट पर गुंडागर्दी न होती तो यह सीट भी भाजपा की होती - केशव मौर्य

Posted on 16 April 2019 by admin

जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वह बुआ का क्या होगा

हार से डरे लोग फिर उठाने लगे विपक्षी ईवीएम पर सवाल

लखनऊ 16 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सपा के गढ़ फिरोजाबाद में दहाड़े। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में अगर प्रदेश में गुण्डागर्दी न होती, तो यह सीट भी भाजपा की होती, लेकिन बूथों पर गुंडागर्दी की वजह से ऐसा नहीं हो सका। डिप्टी सीएम ने कहा, अब ऐसा नहीं हो पा रहा है। प्रदेश में गुण्डागर्दी कम हुई है। इस बार फिरोजाबाद की सीट बीजेपी के पास ही होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितना काम बुआ और भतीजे की सरकार में नहीं हुआ, उससे कहीं ज्यादा काम पिछले दो साल में प्रदेश में हुआ है। भ्रष्टाचार पर उन्होंने कहा कि पहले सड़क बनने के लिए पैसा आता था, तो वह बंदरबाट हो जाता था, लेकिन इस सरकार में सारा पैसा काम में लग रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को मोदी सरकार और योगी सरकार ने खत्म किया है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन अवसरवादी है। फिरोजाबाद की जनता से उन्होंने कहा कि अगर आप लोग इस बार यहां से जिता देंगे तो फिर पूरे देश में कमल का फूल खिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर आप लोग मोदी जी के लिए 7 दिनों तक काम करेंगे तो जाहिर है कि इस बार यहां से कमल का फूल खिलेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि देशहित में हमें इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछड़ों, अगड़ों और दलितों के हित में काम किया है। उन्होंने कहा मैं हमेशा ही मोदी जी के लिए कहता हूं, विश्वास करो तुम मोदी पर, यह नवयुग का निर्माता है, ऐसा नेता धरती पर एक बार ही आता है।
लगातार विपक्ष द्वारा ईवीएम मशीन पर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जीते तो ईवीएम मशीन ठीक थी। अब जब पहले चरण में 91 सीटों पर मोदी सरकार की लहर पूरी तरह से चली तो फिर से यह लोग ईवीएम मशीन पर सवाल उठाने लगे है। उन्हें फिर से डर लगने लगा है कि मोदी सरकार फिर से सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पूरी तरह से तय कर चुकी है कि इस बार फिर से भ्रष्टाचार पर चोट देने वाली सरकार को जीतना है।
किसानों के हित में मोदी सरकार और यूपी सरकार की तरफ से किए जा रहे कामों के बारे में उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए बहुत काम किया। फसलों के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। अब किसानों को समय से खाद मिल रही है। उन्हें यूरिया के लिए इस बार लाठी नहीं खानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की सत्ता में आए थे, उस समय ऋणमाफी में 86 लाख किसानों को ही लाभ मिला था। जबकि प्रदेश में ढाई करोड़ किसान और पूरे देश में 13 करोड़ किसान है। सभी किसानों का ख्याल रखते हुए मोदी सरकार ने किसान सम्मान योजना शुरू की है। जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।
फिरोजाबाद की जनता से उन्होंने कहा मोदी सरकार के आते ही भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। आंतकवाद का अंत हुआ है और देश का नाम पूरी दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 56 इंच सीने वाला प्रधानमंत्री हमें फिर से बनाना है। पुलवामा हमले के बाद उनके घर में जाकर हमारे देश की सेना ने मारा है। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक यह सब मोदी सरकार में ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि जो काम पहले अमेरिका करता था वह काम अब अपना देश भी 56 इंच वाले प्रधानमंत्री मोदी जी की वजह से कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में यह भी कहा गया कि अब सत्ता में आए तो भारत की सेना को पूरे विश्व की शक्तिशाली सेना बनाएंगे।

Comments (0)

कौशांबी की जनता को माफियाओं से डरने की जरुरत नहीं - डा0 महेन्द्र नाथ पांडेय

Posted on 16 April 2019 by admin

बाबागंज और कुंडा विधानसभा की जनता से उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए की अपील

mahendra-nath-pandey-kaushambiलखनऊ 16 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय मंगलवार को कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर का नामांकन कराने पहुंचे। नामांकन के दौरान उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अब योगी सरकार है। अब यहां की जनता को बाबागंज और कुंडा विधानसभा के माफियाओं से डरने की जरूरत नहीं है। इस सरकार में माफियाओं की बिल्कुल ही खैर नहीं है। आप लोग अपना वोट भाजपा को देकर मजबूत बनाइए, हम माफियाओं को खदेड़ने का काम करेंगे। मोदी सरकार के कामों पर उन्होंने कौशांबी की जनता से पांच सवाल पूछे। जिसमें जनता से उन्हें पूरे 100 नंबर दिए।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि देश के गरीब बेटे ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो सबसे पहले उसने संसद पर माथा टेका और देश को आगे ले जाने के लिए काम करना शुरू किया। उन्होंने कहा मोदी जी ने देश के गरीबों के लिए काम शुरू किया। पहली योजना के रूप में जनधन योजना को शुरू किया। इसके बाद उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए शुरू की है। उन्होंने कहा कि कौशांबी में ही उज्ज्वला योजना के तहत करीब 1 लाख 82 हजार लोगों के घरों में सिलेंडर पहुंचाने का काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कौशांबी की जनता को मोदी सरकार की दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना सहित अन्य कई योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश में जब मोदी सरकार बनी थी उस समय घोटालों की लाइन लगी हुई थी, इसमें चाहे 2जी, 3जी घोटाला, कोल घोटाला, अगस्ता घोटाला जैसे कई घोटालों की लाइन लगी हुई थी, लेकिन मोदी सरकार ने सभी पर विराम लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेना का शौर्य बढ़ाने का काम किया है। इस सरकार में आंतकवाद और नक्सलवादियों पर काबू पाया गया है। पुलवामा हमले के 12 दिनों के बाद जिस तरह से पाकिस्तान के घर में घुसकर हमला किया गया, उससे देश की सेना का शौर्य बढ़ा है। उन्होंने मा. अमित शाह और मा. नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील की।

Comments (0)

समर्थन देने की घोषणा की

Posted on 16 April 2019 by admin

भारतीय जनता पार्टी को भारतीय आवाम एकता पार्टी ने समर्थन देने की घोषणा की है। भारतीय आवाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर से भाजपा के राज्य मुख्यालय पर भेंटकर उन्हें अपनी पार्टी का भाजपा को समर्थन दिये जाने संबंधित पत्र सौंपा।
भाजपा को समर्थन देने के बाद भारतीय आवाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के राष्ट्रहित के कार्यो से प्रभावित होकर मोदी जी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमारी पार्टी अपना पूर्ण समर्थन देती है और इसके साथ ही चुनाव में भाजपा को पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा आज पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है जिसका पूरा श्रेय मा. नरेन्द्र मोदी जी को है। उन्होंने कहा भारतीय आवाम पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ एक बार फिर मोदी सरकार का संकल्प लेकर भाजपा को विजयी बनाने के अभियान के लिए कार्य करेंगे।

Comments (0)

केन्द्रीय गृहमंत्री मा. राजनाथ सिंह नामांकन सभा

Posted on 16 April 2019 by admin

rajnath-singh-nomination-in-lucknow-2लखनऊ 16 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जिला कलेक्ट्रेट जाने से पूर्व पार्टी के राज्य मुख्यालय पर एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रमुख गणमान्य नागरिकों एवं आमजन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। पूरे विश्व में यह माना है कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को एक नई ऊचाईयों पर पहुंचाने का काम किया है। श्री सिंह ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है। उन्होंने कहा मैं देश के 10 राज्यों का दौरा कर चुका हूॅ जिस प्रकार का उत्साह उ0प्र0 और लखनऊ में है उसी प्रकार का उत्साह पूरे देश में है। तमिलनाडु और केरल सहित उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक पूरे भारत में नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आम जनमानस में अद्भुत आकर्षण देखने को मिला है। श्री नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आम जनमानस भाजपा को विजयी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के रूप में आप सबका समर्थन व सहयोग हमेशा की तरह मिलता रहेंगा। rajnath-singh-nomination-in-lucknow
इसके पूर्व पार्टी मुख्यालय पर आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अपने कार्यकाल में आमजन के कल्याण के लिए अभूतपूर्ण ढंग से काम किया है। उन्होनंे कहा समाज के गरीब तबके के जीवन स्तर में सुधार लाने और उसे सम्मानजनक ढंग से जीवन जीने का कार्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार ने किया है। विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने का काम मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। पूरे विश्व में मोदी जी के नेतृत्व में भारत की पहचान एक सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के रूप में बनी है। उन्होंने कहा लखनऊ का प्रतिनिधित्व श्रद्धेय अटल जी कर चुके है और वे प्रधानमंत्री भी रहे। उन्होंने कहा यह गौरव की बात है कि अब लखनऊ का प्रतिनिधित्व कर रहे राजनाथ सिंह जी ने गृहमंत्री के रूप में नक्सलियों के सफाये से लेकर आतंकियों के विरूद्ध कार्यवाई सहित कई अन्य अभूतपूर्व कार्य किये यह राजनाथ जी की व्यक्तित्व की विशेषता है और हम सबके लिए भी यह गौरव की बात है कि वह हमारा प्रतिनिधित्व करते है। श्री मिश्र ने कहा कि राजनाथ सिंह जी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए विपक्ष को उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। उन्होंने राजनाथ सिंह जी को एक तरफा विजय होने की शुभकामनाएं दी।rajnath-singh-nomination-in-lucknow-1
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी देश को कमजोर बनाकर मजबूत सरकार की जगह मजबूर सरकार बनाने की कोशिश में लगे हुए है। श्री मौर्य ने कहा कि 23 मई की तारीख कांगे्रस-सपा-बसपा गई का संदेश लेकर आयेगी। उन्होंने अपील की कि सभी रिकार्डो को ध्वस्त करते हुए मा. राजनाथ सिंह जी को भारी बहुमत से विजयी बनाये।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, शोषित, पीड़ित, वंचित सभी के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम सबका यह सौभाग्य है कि सांसद के रूप में हम सबका प्रतिनिधित्व मा0 राजनाथ सिंह जी कर रहे है। डा0 शर्मा ने कहा कि श्री राजनाथ सिंह जी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की छवि दिखती है। श्री राजनाथ सिंह जी के नामांकन में श्रद्धेय अटल जी के सहयोगी रहे शिवकुमार जी की उपस्थिति ही जीत की गांरटी है। उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि गृहमंत्री के रूप में राजनाथ सिंह जी के कार्र्याे और देश विरोधी ताकतों के विरूद्ध उनकी कार्यवाहियो की चर्चा पाकिस्तान में भी होती है। उन्होनंे कहा कि हम सब एक बार फिर मा. राजनाथ सिंह जी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर संसद में अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजना है।
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि राजनाथ सिंह दिलो के नेता है। देश के तीन गृहमंत्री ऐसे रहे जिनके लिए आदर का भाव सभी के दिल में रहता है। सरदार पटेल, गोविन्द बल्लभ पंत और तीसरे चैधरी चरण सिंह। सरदार पटेल कठोर निर्णय लेने के लिए जाने जाते थे, राजनाथ जी में पटेेल जी की कठोरता को देखता हूॅ। गोविन्द बल्लभ पंथ और मेरे नेता चैधरी चरण सिंह के बाद किसान और किसानों के नेता की तस्वीर किसी में तलशता हूॅ तो वह राजनाथ सिंह है। कम ही लोग जानते है कि चैधरी चरण सिंह जी राजनाथ सिंह जी को 1977 में ही लोकसभा टिकट देना चाहते थे। उन्होंने कहा गृहमंत्री के रूप में मा. राजनाथ सिंह जी का कृतित्व व व्यक्तित्व अनुकरणीय है। श्री त्यागी ने कहा कि राजनाथ सिंह का सौभाग्य है कि वे उस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है जहां श्रद्धेय अटल जी सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके है।
नामांकन सभा को राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और शिवकुमार जी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री सीआर चैधरी, पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल, ब्रजेश पाठक, सिद्धार्थनाथ सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, यूपीसीएलडीएफ के सभापति वीरेन्द्र तिवारी, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, सांसद अशोक बाजपेयी सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
नामांकन सभा के बाद पार्टी मुख्यालय से केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक रथ पर सवार होकर नामांकन के लिए निकले। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी व जनता दल यू के राष्ट्रीय महामंत्री केसी त्यागी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in