Categorized | लखनऊ.

संविधान सभी को आस्था का अधिकार देता है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 18 April 2019 by admin

मंदिर जाना हमारा संवैधानिक अधिकार

मायावती जी का संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं

हार की भनक से भयभीत है बसपा सुप्रीमों

लखनऊ 18 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मायावती के अनर्गल प्रलाप पर उन्हें आड़े हाथो लेते हुए कहा कि दो दिन पहले जब मायावती जी की तुष्टिकरण वाली जुबान चुनाव आयोग ने बंद की थी तो उन्होंने आयोग को भी जातिवादी बता दिया था। डा0 पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के नाम पर निजी कम्पनी चला रहीं मायावती जी आपको संवैधानिक संस्थाओं पर कोई भरोसा नहीं है? तभी तो हार की भनक लगते ही आपने ईवीएम-ईवीएम चिल्लाना शुरू कर दिया था और अब मंदिर-मंदिर का राग अलाप रही हैं।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मायावती जी! संविधान सबको आस्था का अधिकार देता है जिसमें मंदिर जाना भी शामिल है। दलित भाई-बहनों को लेकर आपके पेट मे दर्द हम समझ सकते हैं। जिनको वोट बैंक बनाकर आप टिकट बेचती रहीं, जिनसे हाथ मिलाने के बाद आपके प्रत्याशी साबुन से हाथ धुलते हैं, जिनका प्रवेश आपके बंगले में वर्जित है, आज वह मोदी-योगी राज में मिल रहे सम्मान व विकास के साथ खड़े हैं। यह आपकी पीड़ा का कारण है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर जाना हमारा संवैधानिक अधिकार है और मायावती जी को मंदिर जाने से किसी ने नहीं रोका है, वह भी मंदिर जाकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करें। डा0 पाण्डेय ने कहा कि सभी को अच्छी तरह से याद है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भी मायावती जी बार-बार कभी मीडिया के सामने जाकर तो कभी ट्वीटर के माध्यम से ऊटपटांग बयानबाजी करती रही है, दरअसल तब भी हार का अहसास था और आज भी हार का आभास है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in