Categorized | लखनऊ.

कौशांबी की जनता को माफियाओं से डरने की जरुरत नहीं - डा0 महेन्द्र नाथ पांडेय

Posted on 16 April 2019 by admin

बाबागंज और कुंडा विधानसभा की जनता से उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए की अपील

mahendra-nath-pandey-kaushambiलखनऊ 16 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय मंगलवार को कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर का नामांकन कराने पहुंचे। नामांकन के दौरान उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अब योगी सरकार है। अब यहां की जनता को बाबागंज और कुंडा विधानसभा के माफियाओं से डरने की जरूरत नहीं है। इस सरकार में माफियाओं की बिल्कुल ही खैर नहीं है। आप लोग अपना वोट भाजपा को देकर मजबूत बनाइए, हम माफियाओं को खदेड़ने का काम करेंगे। मोदी सरकार के कामों पर उन्होंने कौशांबी की जनता से पांच सवाल पूछे। जिसमें जनता से उन्हें पूरे 100 नंबर दिए।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि देश के गरीब बेटे ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो सबसे पहले उसने संसद पर माथा टेका और देश को आगे ले जाने के लिए काम करना शुरू किया। उन्होंने कहा मोदी जी ने देश के गरीबों के लिए काम शुरू किया। पहली योजना के रूप में जनधन योजना को शुरू किया। इसके बाद उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए शुरू की है। उन्होंने कहा कि कौशांबी में ही उज्ज्वला योजना के तहत करीब 1 लाख 82 हजार लोगों के घरों में सिलेंडर पहुंचाने का काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कौशांबी की जनता को मोदी सरकार की दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना सहित अन्य कई योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश में जब मोदी सरकार बनी थी उस समय घोटालों की लाइन लगी हुई थी, इसमें चाहे 2जी, 3जी घोटाला, कोल घोटाला, अगस्ता घोटाला जैसे कई घोटालों की लाइन लगी हुई थी, लेकिन मोदी सरकार ने सभी पर विराम लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेना का शौर्य बढ़ाने का काम किया है। इस सरकार में आंतकवाद और नक्सलवादियों पर काबू पाया गया है। पुलवामा हमले के 12 दिनों के बाद जिस तरह से पाकिस्तान के घर में घुसकर हमला किया गया, उससे देश की सेना का शौर्य बढ़ा है। उन्होंने मा. अमित शाह और मा. नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in